227409
अमेठी के छह रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम
Pachehri, Uttar Pradesh:रेलवे बोर्ड ने स्थानीय संस्कृति और इतिहास को सम्मान देते हुए अमेठी क्षेत्र के छह रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की है। मिश्रौली अब 'मां कालिकन धाम', जायस 'गुरु गोरखनाथ धाम', बनी 'स्वामी परमहंस', निहालगढ़ 'महाराजा बिजली पासी', अकबरगंज 'मां अहोरवा भवानी धाम', और वारिसगंज हाल्ट 'अमेठी हाल्ट' के नाम से जाने जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा में गन्ना भाव बढ़ोतरी पर किसान धरना जारी: मिलें नहीं चलेंगी
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का विरोध लगातार जारी है। रविवार को यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ किसानों की रेस्ट हाउस में बैठक हुई। इस बैठक में कृषि मंत्री भी मौजूद रहे। किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने गन्ने के बढ़ाए गए रेट को नाकाफी बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार ने गन्ने के भाव में जो बढ़ोतरी की है, वह किसानों के साथ मजाक है। वहीं, किसानों ने रेट बढ़ाये जाने को लेकर अपना धरना खत्म करने से भी इनकार कर दिया। नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा. बैठक के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग मजबूती से रखते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना भाव पर हरियाणा की कोई भी शुगर मिल चलाना संभव नहीं होगा। किसानों का कहना था कि 17 नवंबर से मिलों में पेराई सीजन शुरू होना है, लेकिन अभी तक किसानों ने अपने खेतों में गन्ने की छिलाई तक शुरू नहीं की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को बताया कि हरियाणा में गन्ने का भाव पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इस पर किसानों ने जवाब दिया कि अभी दूसरे राज्यों ने अपने गन्ने के रेट घोषित ही नहीं किए हैं। मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों के रेट सामने आने के बाद इस मामले पर विचार करने की बात कही और किसानों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन, किसानों ने धरना न देने से साफ इनकार कर दिया। संजू गुदियाना, किसान नेता.. मुख्यमंत्री के सामने हमने अपनी बात मजबूती से रखी है। मौजूदा गन्ना रेट किसानों के साथ मजाक है। हमने साफ कह दिया है कि इस भाव पर हरियाणा की कोई शुगर मिल नहीं चलेगी। जब तक गन्ने के रेट में उचित बढ़ोतरी नहीं होती, हमारा धरना जारी रहेगा।0
0
Report
अलीगढ़ के ग्राम कोटा खास में घरेलू विवाद हिंसक, कई घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:ग्राम कोटा खास में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप! पति की कथित प्रताड़ना का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट में कई लोग घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, घटना के दौरान फायरिंग किए जाने का भी आरोप, पीड़ित पक्ष ने थाना क्वार्सी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की!0
0
Report
मैहर में भीषण दुर्घटना: तेज कार तेल टैंकर से टकराई, तीन घायल
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में भीषण सड़क हादसा, तेल टैंकर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, घसीटने के बाद लगी आग, तीन लोग घायल मैहर जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां जबलपुर से सिंगरौली जा रहे पांडेय परिवार की तेज रफ्तार कार मैहर के हरनामपुर बायपास में सड़क पर चल रहे तेल टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टैंकर में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, कार में तीन लोग सवार थे, जो जबलपुर से अपने घर सिंगरौली लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी घटना में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान विक्रमादित्य पांडेय (30 वर्ष), पिता रोहणी प्रसाद पांडेय, आशीष कुमार पांडेय (40 वर्ष), पिता हनुमान प्रसाद पांडेय और शिवेंद्र पांडेय (32 वर्ष), पिता सुशील कुमार पांडेय के रूप में हुई है। तीनों निवासी बैढ़न, जिला सिंगरौली के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और कार में आग लगने की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, गर्रा घाट पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम आज शाहजहांपुर में भी देखने को मिली। शाम ढलते ही शहर के गर्रा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्वांचल समाज की महिलाओं और पुरुषों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में घाट पर एकत्रित हुए और अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना छठ गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच व्रतियों ने पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। पूजा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने छठ मैया से अपने परिवार और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। अर्घ्य देने के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को महापर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी।0
0
Report
यमुनानगर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छठ महोत्सव में पूजा अर्चना की
Noida, Uttar Pradesh:यमुनानगर, हरियाणा | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी छठ महापर्व के तीसरे दिन राज्य स्तरीय छठ महोत्सव में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की।0
0
Report
नूह में गो-तस्करी पर मुठभेड़: दो तस्कर मरे, एक पुलिसकर्मी घायल
Nuh, Haryana:नूंह में गो-तस्करों और सीआईए टीम के बीच मुठभेड़, दो तस्करों की मौत, पुलिसकर्मी समेत दो घायल बीमा गाँव के पास पिकअप रोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों की मौत; सात गोवंश, तीन देसी कट्टे और कारतूस बरामद नूंह जिले में गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रविवार तड़के पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के बीमा गाँव के पास हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो कथित गो-तस्करों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य आरोपी और सीआईए में तैनात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी की पहचान 24 वर्षीय सिपाही हितेश के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से सात गोवंश, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, तीन अवैध देसी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह फिरोजपुर झिरका सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप गाड़ी में गोवंश भरकर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी की। इसी दौरान बीमा गाँव के पास पिकअप में सवार लोगों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि पुलिस को देखकर पिकअप सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में तीन आरोपी घायल हो गए, जबकि सीआईए का एक जवान भी गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गब्बर और साबिर को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मी हितेश के हाथ में गोली लगी है, जबकि तीसरे आरोपी ताहिर को भी गोली लगी है। ताहिर को बेहतर उपचार के लिए नूंह मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की पहचान गब्बर उर्फ हाड़िया निवासी शालमपुर, जिला दौसा (राजस्थान) और साबिर पुत्र श Sher मोहम्मद निवासी फोंदाबास बीवां, थाना सदर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। वहीं, घायल आरोपी ताहिर पुत्र अहमद राजस्थान के डीग जिले के घाटमीका गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से राजस्थान नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (आरजे 02 जीसी 1162) बरामद की है। गाड़ी में सात गोवंश लदे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया। इसके अलावा मौके से तीन देसी कट्टे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और पांच खाली कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वाहन और हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में शामिल आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही गो-तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी; दो मौत, एक घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी; दो मौत, एक घायल. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव के पास हुआ है.0
0
Report
बरौली गांव में मतदान से पहले दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक युवक की मौत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले में पंचायतीराज चुनाव के मतदान से ठीक पहले हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, बरौली गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों के बीच भी आपसी तकरार की स्थिति बन गई। गौरतलब है कि सोमवार को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होना है। ऐसे में मतदान से ठीक पहले हुई इस हिंसक घटना ने पुलिस एवं प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालने और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गांव में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मतदान से पहले हुई इस घटना के बाद बरौली गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
बेमेतरा में फूड विभाग का छापा: 2000 кг खोवा, 900 кг पनीर जब्त
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में फूड एंड सेफ्टी विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्सव डयैरी में छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान करीब 2000 किलो खोवा, 900 किलो पनीर और 150 किलो मिठाई जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि उत्सव डयैरी के नाम से संचालित इस फर्म में पिछले 6 वर्षों से बड़े पैमाने पर पनीर, खोवा और मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जब्त सामग्री की गुणवत्ता और जांच रिपोर्ट को लेकर अब सबकी नजरें विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
मण्डला के किसान ने बाइक से धान घर पहुंचाने का देसी जुगाड़ दिखाया
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - खेती में तकनीक का कमाल किसान का अनोखा जुगाड़ भारत कृषि प्रधान देश है और बदलते दौर में खेती-किसानी भी आधुनिक तकनीक से जुड़ती जा रही है। लेकिन मंडला जिले सोशल मीडिया से सामने आई यह तस्वीर तकनीक के साथ किसान की मेहनत, हुनर और देसी जुगाड़ की भी अनोखी मिसाल पेश कर रही है। धान की कटाई के बाद अपनी मेहनत की उपज को घर तक पहुंचाने के लिए किसान ने ऐसा तरीका अपनाया कि देखने वाले भी हैरान रह जाएं। किसान ने बाइक का जुगाड़ बनाया है यह वायरल वीडियो मंडला जिले के नारायणगंज जनपद अंतर्गत बबलिया-नारायणगंज क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जहां किसान ने अपनी धान की उपज घर लाने के लिए तकनीक का ऐसा इस्तेमाल किया, जिसने खेती-किसानी के बदलते अंदाज की झलक दिखा दी है। किसान की मेहनत और तकनीक का यह अनोखा संगम वाकई काबिल-ए- तारीफ है। क्योंकि किसान के लिए यह सिर्फ धान की ढुलाई नहीं, बल्कि उसकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित घर पहुंचाने की जुगत है。0
0
Report
नालंदा में दो मोटरसाइकिल टकराने से दो मृत, चार घायल
Pariaunna, Bihar:नालंदा से प्रमुख खबर: रहुई थाना क्षेत्र के सलमाबाद मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान लवकुश कुमार और रितिक कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि लवकुश, रितिक और गोविंद छठ पूजा का सामान लेकर रहुई बाजार से अपने गांव ओरा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक युवक ने सदर अस्पताल बिहारशरीफ में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत पटना ले जाते समय हो गई। रितिक और गोविंद सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
छठ के बाद चायटोला में गोलीबारी: 19 वर्षीय प्रीतम कुमार मंडल गंभीर
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- छठ घाट से लौटते ही युवक के घर पर हमला, सीने में गोली लगने से 19 वर्षीय प्रीतम गंभीर, हायर सेंटर पूर्णिया रेफर छठ के संध्या अर्घ्य के बाद चायटोला में खूनी खेल, युवक के सीने में लगी गोली बबलू मंडल के घर पर तीन लोगों का हमला, कथित रूप से करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव, एक गंभीर, दूसरा जख्मी पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए आरोपी गांव में दहशत का माहौल पुलिस ने संभाला कमान घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चाय टोला गांव में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के बाद एक सनसनीखेज घटना सामने आई। छठ घाट से अर्घ्य देकर लौटने के बाद एक युवक के घर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गोली लगने से 19 वर्षीय युवक प्रीतम कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मारपीट में हितलाल मंडल भी घायल हो गए。 अपुष्ट खबरों के अनुसार प्रीतम कुमार मंडल , उम्र19 वर्ष, पिता बबलू मंडल, अपने घर पर थे। इसी दौरान तीन लोगों ने कथित तौर पर उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। इस दौरान प्रीतम कुमार के सीने में गोली लग गई, जबकि हितलाल मंडल को लाठी-डंडे और रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद कथित रूप से हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 20 राउंड फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरा चायटोला दहल उठा। भयभीत ग्रामीण अपने-अपने घरों में छिप गए। आरोपियों ने घर के टीन के छप्पर पर भी लाठी-डंडे और रॉड बरसाए। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, प्रीतम कुमार के सीने में गोली लगी है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, हितलाल मंडल का भी उपचार किया गया。 इधर, पीड़ित पक्ष की महिला ने बताया कि तीन लोगों ने घर पर हमला कर तोड़फोड़ और मारपीट की। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। महिला ने कई राउंड गोली चलाए जाने की बात भी बताई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है。 घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर एसडीपीओ कटिहार - 2 सुनील कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं。 घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों हमलावर फरार हो गए। छठ के पावन अवसर पर हुई इस खूनी वारदात ने गांव की शांति व्यवस्था को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और प्राथमिकी की स्थिति की पुष्टि होना बाकी है। बाइट -- नफीस अख्तर, मेडिकल अफसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला, कटिहार0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में छठ महापर्व: श्रद्धा का उमड़ा सैलाब
Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विश्व विख्यात ब्रह्मसरोवर पर चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। छठ पर्व के अवसर पर ब्रह्मसरोवर पर बड़ी संख्या में व्रतधारी और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा ब्रह्मसरोवर परिसर छठी मैया के जयकारों और सूर्यदेव की उपासना से भक्तिमय हो गया है। व्रतधारी श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल में खड़े होकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए।0
0
Report
छठ घाटों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा,सीओ अंकुर गौतम ने संभाली कमान,ड्रोन से भी निगरानी
Piparhava, Uttar Pradesh:महराजगंज में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में सीओ अंकुर गौतम ने चार प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ अंकुर गौतम ने छातीराम, बलिया नाला,परसा खुर्द और उद्योग तिराहा स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। खास बात यह है कि छठ घाटों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। घाटों पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी जवानों की तैनाती की गई है। वहीं,ड्रोन कैमरों के जरिए भी घाटों के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सीओ अंकुर गौतम खुद लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं,ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कुल मिलाकर,छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है।0
0
Report
ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, चालक फरार—जिले में हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, चालक फरार अनियंत्रित होकर पानी से भरी खंती में पलटा ट्रैक्टर हादसे में कुंवर सिंह (18) और महेश (40) की दबकर मौत ईंट भट्ठे से ईंट पहुंचाकर वापस लौट रहा था ट्रैक्टर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गाजीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरपुर मोड़ के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
