227409
अमेठी में शिक्षक समेत परिवार के हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Sakrawan, gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार के हत्याकांड के मामले का खुलासा हुआ है। एसपी अनूप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी को गौतमबुद्ध नगर एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया। मृतक की पत्नी से आरोपी का डेढ़ साल से संबंध था। घटना में एक ही अवैध पिस्टल से 10 गोलियां चलाई गईं। आरोपी ने सभी मौजूद लोगों पर गोली चलाई गई और खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन बच गया। वह अलग-अलग साधनों से प्रयागराज होते हुए जेवर तक पहुंचा। आरोपी को कल जेल भेजा जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छिंदवाड़ा बस-ट्रक भिड़ंत: 10 यात्री घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में शनिवार शाम को यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना कुंडीपुरा थाना क्षेत्र की है. बस छिंदवाड़ा से चांद तहसील की ओर जा रही थी. बस में करीब 40 यात्री सवार थे. इसी दौरान अतरवाड़ा चौक के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई. हादसे में मासूम बच्चे, कॉलेज की छात्राएं, महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक घायल को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है.0
0
Report
फर्रुखाबाद में PET परीक्षा अभ्यर्थियों को मिला घर जैसा माहौल, निशुल्क ठहराव और भोजन
Farrukhabad, Uttar Pradesh:500 किलोमीटर दूर से आए अभ्यर्थियों को फर्रुखाबाद में मिला घर जैसा माहौल जिला - फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद विकास मंच की ओर से यहां अभ्यर्थियों के रुकने के साथ शाम के भोजन और सुबह के नाश्ते का भी इंतजाम किया गया है। धर्मशाला में बिस्तर, पंखे, पीने का पानी और बिजली की व्यवस्था है। आजमगढ़ से आए अभ्यर्थियों ने बताया कि 500 किलोमीटर दूर से आने के बाद फर्रुखाबाद में उन्हें घर जैसा माहौल मिला है। हरदोई और अन्य जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्थाओं की सराहना की। उनका कहना है कि यहां किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही और सारी सुविधाएं निशुल्क मिल रही हैं। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के मुताबिक, यह 11वीं परीक्षा है, जिसमें बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले 25 और 30 अक्टूबर को भी 300 से अधिक अभ्यर्थी यहां ठहरे थे। उन्होंने बताया कि एक बार सर्दियों में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को रात में ठहरने के लिए कमरा नहीं मिल रहा था। उन्हें परेशान देखकर ही यह पहल शुरू करने का विचार आया। अब टीम के सहयोग से लगातार यह व्यवस्था की जा रही है। महिला अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के ठहरने का भी इंतजाम किया गया है। बाइट - अमरीश यादव , अभियार्थी, आजमगढ़ बाइट - भैयन मिश्रा, जिला अध्यक्ष, विकास मंच , फर्रुखाबाद0
0
Report
पूर्वांचल हथियार तस्करी नेटवर्क: बिट्टू इंदौरी समेत 16 गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:एंकर: पूर्वांचल में अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एसटीएफ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। कथित तौर पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्टाइल पर असलहा तस्करी का नेटवर्क संचालित करने के मामले में एसटीएफ ने बड़े हथियार तस्कर बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना को गिरफ्तार किया है। आरोपी का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े श्रेयांश यादव उर्फ बबलू से बताया जा रहा है। एसटीएफ ने शनिवार night गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कौवाबाग अंडरपास के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से दो अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई हैं। इस पूरे नेटवर्क में अब तक 16 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 15 अन्य की तलाश जारी है। आखिर मध्य प्रदेश से पूर्वांचल तक कैसे फैलाया गया था हथियारों की तस्करी का जाल? गोरखपुर में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एसटीएफ ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। शनिवार night कैंट थाना क्षेत्र के कौवाबाग अंडरपास के पास एसटीएफ ने बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना को गिरफ्तार किया। बिट्टू लंबे समय से अंतरराज्यीय असलहा तस्करी नेटवर्क में सक्रिय बताया जा रहा है। वह मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा से अवैध पिस्टल लाकर पूर्वांचल में सप्लाई करता था। एसटीएफ के मुताबिक, बिट्टू का संबंध श्रेयांश यादव उर्फ बबलू से था। श्रेयांश को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़ा बताया गया है। आरोप है कि श्रेयांश के माध्यम से बिट्टू पूर्वांचल में हथियारों की सप्लाई करता था। कैंट थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमे में बिट्टू वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि वह पहले चार पहिया वाहन चलाता था; एक सड़क हादसे में मौत के बाद उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ और वह मध्य प्रदेश की सेंधवा जेल पहुंचा। यहीं उसकी मुलाकात श्रेयांश यादव से हुई, जो जेल में बंद था। जेल में हुई मुलाकात के बाद दोनों के बीच हथियारों की खरीद-बिक्री का नेटवर्क तैयार हुआ। बिट्टू ने पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश के स्थानीय कारीगरों से पिस्टल 15 हजार से 30 हजार रुपये तक में खरीदता था। इसके बाद श्रेयांश, उसके भाई रणधीर यादव और उनके साथियों को 35 हजार से 40 हजार रुपये में बेचता था। हथियारों को गोरखपुर तक पहुंचाने के लिए वह 10 हजार रुपये अतिरिक्त लेता था। यानी हथियार की कीमत के अलावा सप्लाई के नाम पर भी मोटी रकम वसूली जाती थी। एसटीएफ के मुताबिक, श्रेयांश यादव की गिरफ्तारी के बाद पूर्वांचल में बिट्टू का हथियारों का कारोबार ठप पड़ गया था। लेकिन अब रणधीर यादव के कहने पर वह दो पिस्टल लेकर गोरखपुर पहुंचा था। इसी दौरान एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि बिट्टू पिछले चार से पांच वर्षों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। उसके खिलाफ मुंबई में भी आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। शहजाद भट्टी के स्टाइल पर नेटवर्क चलाने की जांच इस पूरे मामले में एक और अहम पहलू पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कथित स्टाइल पर असलहा तस्करी का नेटवर्क संचालित किए जाने की चर्चा है। एसटीएफ इस एंगल की भी जांच कर रही है। हालांकि, इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि और नेटवर्क के वास्तविक स्वरूप को जांच के बाद ही स्पष्ट माना जाएगा। अब तक 16 गिरफ्तार, 15 आरोपित फरार.इस अंतरराज्यीय असलहा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत 14 सितंबर को हुई थी। विंध्यवासिनी पार्क के पास एसटीएफ और पुलिस ने श्रेयांश यादव उर्फ बबलू समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा और एक-एक कर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। एक अक्टूबर तक गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 11 पहुंच गई थी। 23 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 15 हो गया और अब बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी के बाद कुल 16 आरोपित पकड़े जा चुके हैं। 31 लोग नामजद, 15 की तलाश: जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस पूरे मामले में कुल 31 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनमें से 16 गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 15 आरोपित अभी फरार हैं। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें फरार आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश से पूर्वांचल तक फैले इस हथियार तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इन अवैध हथियारों की सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। फिलहाल बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी को अंतरराज्यीय असलहा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। लेकिन 31 आरोपितों वाले इस नेटवर्क में अभी 15 लोग फरार हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में एसटीएफ और क्राइम ब्रanch की जांच से इस अवैध हथियार कारोबार से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है。0
0
Report
Advertisement
सरदार पटेल की 151वीं जयंती के उद्घाटन पर भव्य आयोजन; सुशील महतो मुख्य अतिथि
Dhanbad, Jharkhand:अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ के तत्वावधान में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किए। कार्यक्रम में सुदेश महतो ने संविधानिक संस्थाओं के बारे में स्पष्टता की बात की और गिरिडीह उपचुनाव के संबंध में अपने क्षेत्र के हित को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि 15 नवंबर को राज्य सरकार झारखंड स्थापना दिवस मनाएगी; मुख्यमंत्री मोहरे बादी मैदान से राज्य की प्रगति और पिछले दो साल के विकास कार्यों को लोगों के बीच रखेंगे।0
0
Report
एमजीएम अस्पताल में हॉस्टल पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, अवैध रेजिडेंट कमरे ताले
Jamshedpur, Jharkhand:एमजीएम अस्पताल में हॉस्टल पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे जूनियर रेजिडेंट के कमरों में जड़ा ताला जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के छात्रावास को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हॉस्टल नंबर-1 और 2 में अवैध रूप से रह रहे नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट को निर्धारित समय सीमा के भीतर कमरे खाली करने का निर्देश दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में 31 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक कमरा खाली करने की समय-सीमा तय की गई थी। निर्धारित समय समाप्त होने के बावजूद कमरे खाली नहीं किए जाने पर शनिवार को जिला प्रशासन ने साकची थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए हॉस्टल के कमरों में ताला जड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में हलचल तेज हो गई। वहीं, पूरे मामले को लेकर डॉ. बलराम झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और प्रशासनिक कार्रवाई पर अपना पक्ष रखा। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को हॉस्टल में अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों को हटाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।0
0
Report
सोनीपत में महिला और तीन बच्चों की फांसी हत्या, जांच जारी
Sonipat, Haryana:सोनीपत में सामने आया दिल दहलाने वाला मामला महिला ओर 3 बच्चों के के शव फांसी पर लटके मिले महिला ने दो बेटियों ओर एक बेटे को फांसी देकर हत्या की, बाद में खुद भी फांसी लगा सुसाइड किया मुडलाना गांव की घटना अपने घर पर ही महिला ओर उसके बच्चों के शव फांसी पर लटके मिले परिजनों को शिकायत ,तीनो बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद महिला ने किया सुसाइड महिला का पति जेबीटी टीचर, फिलहाल कारणों का पता नहीं पुलिस ओर फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के लोनी मार्केट में आग: दमकलें आग बुझाने में जुटीं
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: लोनी के एक मार्केट में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं。0
0
Report
खाद की कालाबाजारी के खिलाफ मनिहारी पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया
Katihar, Bihar:रात के अंधेरे में खाद का काला खेल पर मनिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन रात के अंधेरे में खाद से लदा ट्रैक्टर जब्त, पुलिस की कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप कटिहार जिला के मनिहारी प्रखंड में खाद की कालाबाजारी और संदिग्ध तरीके से खाद की ढुलाई का मामला सामने आया है। इस मामले में मनिहारी पुलिस ने खाद से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत अंतर्गत सोहराडांगी गांव में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मनिहारी थानाधिकारी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए खाद से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया । पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मनिहारी थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। जब्त ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR39GA0558 बताया जा रहा है। फिलहाल मनिहारी पुलिस ने खाद से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है । आखिर रात के अंधेरे में खाद कहां से लाई जा रही थी? खाद किसकी थी? इसे कहां सप्लाई किया जाना था? और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं?0
0
Report
नोएडा सेक्टर 126 एनकाउंटर: आरोपी अमन त्यागी की मौत, इनाम घोषित
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: सेक्टर 126 के पास एनकाउंटर पर, DCP नोएडा, प्रीति यादव ने कहा, "... 31 अक्टूबर की शाम को, पुलिस को जानकारी मिली कि SOG टीम और सेक्टर 126 पुलिस सर्च कर रही है। एक संदिग्ध बाइकर को चेकिंग के लिए रोका गया, लेकिन उसने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे दो पुलिसवाले घायल हो गए। पुलिस ने सेल्फ-डिफेंस में जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हो गया। उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले अमन त्यागी के तौर पर हुई, जिसके खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वह बादलपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में फायरिंग की घटना में भी शामिल था। कानूनी कार्रवाई चल रही है।"0
0
Report
Advertisement
जेएन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों के आचरण पर हंगामा, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अटेंडेंट के साथ अभद्रता का आरोप, आरोप है कि एएमयू सुरक्षा कर्मियों ने अटेंडेंट का कॉलर पकड़कर की गाली-गलौज, इलाज नहीं करने की धमकी देने का भी लगा आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जेएन मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है पूरा मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पकड़ा तूल, सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार पर उठे सवाल.0
0
Report
लखनऊ के अंबेडकर पार्क के पास युवक की चाकू से हत्या, आरोपी भागा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- अंबेडकर पार्क के पास युवक की चाकू से गोदकर हत्या। रेहान नामक युवक के गले पर किया गया चाकू से हमला, मौत। चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद भागता दिख रहा बदमाश। सहादतगंज थाना क्षेत्र स्थित अम्बर चौकी के पास अंबेडकर पार्क के बगल की घटना।।0
0
Report
झांसी में सरदार पटेल जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, महिलाओं ने सिर पर पगड़ी बांधकर लिया हिस्सा
Jhansi, Uttar Pradesh:Jhansi- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज झांसी में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं और बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने विशाल शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर शामिल हुईं। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से घूमते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग भी शामिल रहे। इसके साथ ही बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने इलाहाबाद बैंक चौराहे पर एक सभा कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक स्थानीय विवाह घर में पटेल समाज के लोगों का बड़ा सम्मेलन हुआ। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में यह भी दिखाया गया कि सरदार पटेल का संबंध झांसी और बुंदेलखंड से भी था। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के संरक्षक आर पी निरंजन ने बताया कि सरदार पटेल ने अखंड भारत और एकता का संदेश पूरे देश को दिया था। उनकी सीख को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी झांसी में आठ मूर्तियां स्थापित की गई हैं। अन्य जगहों पर भी लोगों को उनके विचारों से अवगत कराया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
करहल-संत विवेकानंद स्कूल में लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती पर भव्य कार्यक्रम,एकता की शपथ के साथ याद किए
Firozabad, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल के संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन,संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के निदेशक डॉ.जेपी यादव एवं प्रबंधक सरिता सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है,उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।0
0
Report
धार में गांजे की खेती का नेटवर्क बेनकाब; महीने में 17 टन गांजा जब्त
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बडी मुहिम छेड़ रखी है। जिले में गांजे की अवैध खेती के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच मनावर क्षेत्र के उमरबन चौकी अंतर्गत ग्राम बढ़िया पटेलपुरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ खेतों से करीब 67 क्विंटल गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। खास बात यह है कि यह कार्रवाई जिले में बीते एक महीने के दौरान गांजे की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस के मुताबिक पिछले एक महीने में जिलेभर में 25 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 17 हजार किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 45 करोड़ रुपये से अधिक है। आठ खेतों में लहलहा रही थी गांजे की फसल मनावर के उमरबन चौकी क्षेत्र के ग्राम बढ़िया पटेलपुरा में पुलिस को गांजे की अवैध खेती की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने ड्रोन से पुष्टि कर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां एक-दो नहीं, बल्कि आठ अलग-अलग खेतों में गांजे की फसल उगाई जा रही थी। पुलिस ने खेतों में पहुंचकर गांजे के हरे पौधों की कटाई और जब्ती की कार्रवाई की। अब तक करीब 67 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं। इनकी बाजार कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। एक महीने में 17 टन से ज्यादा गांजा जब्त यह मात्रा 17 टन से भी अधिक है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 45 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस अब तक 25 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है। बढ़िया पटेलपुरा में हुई कार्रवाई भी इसी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की तैयारी लगातार सामने आ रही गांजे की अवैध खेती के मामलों ने जिले में सक्रिय नशे के कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेती किसके संरक्षण में हो रही थी? इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी? इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं? पुलिस अब इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। कार्रवाई का उद्देश्य केवल खेतों से गांजे की फसल जब्त करना नहीं, बल्कि इस कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचना भी है। ASP धार ने बताया कि धार जिले में गांजे की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पिछले एक महीने में 25 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 17 हजार किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 45 करोड़ रुपये से अधिक है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। एक महीने में 45 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त होना धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिले में इतने बड़े पैमाने पर हो रही अवैध खेती के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और इस कारोबार की जड़ें कितनी गहरी हैं।0
0
Report
अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली कूच की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:अजमेरडेयरी सदर रामचंद्र चौधरी ने भरी हुंकार कारों का काफिला लेकर दिल्ली कूच के किया ऐलान डेयरी अध्यक्ष चौधरी के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादकों का बड़ा समूह हुआ रवाना डेयरी अध्यक्ष चौधरी ने दी जानकारी रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली रैली में लेंगे भाग0
0
Report
Advertisement
