227801
अमेठी में नाबालिग लड़की ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Uttar Pradesh:अमेठी के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाया है। लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपियों ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनिल फिरोजिया के संरक्षण में गरबा महोत्सव: जल ज्योत के साथ श्रद्धा भारी
Ujjain, Madhya Pradesh:सांसद अनिल फिरोजिया के संरक्षण में आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उज्जैन। डांडिया नी रात के सातवें दिवस आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्वाला माता की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता रानी की आराधना के दौरान पानी में ज्योत प्रज्वलित करने की अद्भुत प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इस अलौकिक दृश्य को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। सांसद अनिल फिरोजिया जी के संरक्षण में आयोजित इस भव्य गरबा महोत्सव में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। सातवें दिवस ज्वाला माता की विशेष प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन एवं आराधना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। आयोजन में गरबा और डांडिया के साथ-साथ धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिदिन भक्ति, संस्कृति और उत्साह से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सातवें दिवस ज्वाला माता की जल में ज्योत प्रज्वलित करने वाली प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और अविस्मरणीय अनुभव बनी।0
0
Report
मकान मालिक ने शव रोककर अस्पताल परिसर में सुहागन की रस्में पूरी करवाईं
Morena, Madhya Pradesh:बीमार हुई तो पति ने छोड़ा, कैंसर से जंग हारी पूजा, किराए के मकान मालिक ने अनुष्ठान का हवाला देकर शव लाने से रोका, तो जिला अस्पताल परिसर में ही पूरी करनी पड़ी सुहागन के श्रृंगार की रस्में गुना। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी जंग लड़ने के बाद दम तोड़نے वाली 31 वर्षीय महिला पूजा रजक के अंतिम समय में एक ऐसी विडंबना सामने आई जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। मूल रूप से बदरवास के रहने वाले और गुना के घोसीपुरा क्षेत्र में पिछले कई सालों से किराए के मकान में रह रहे पहलवान सिंह रजक की पुत्री पूजा का जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। लेकिन मौत के बाद जब परिजन उसकी पार्थिव देह को किराए के कमरे पर ले जाने लगे, तो मकान मालिक ने यह कहकर साफ इंकार कर दिया कि उनके घर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है, इसलिए शव को अंदर नहीं लाया जा सकता। परिस्थितियों की लाचारी और मकान मालिक की इस दो टूक के चलते शोकाकुल परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। हिंदू परंपरा के अनुसार विवाहित महिला (सुहागन) की मौत होने पर अंतिम संस्कार से पहले उसका विशेष श्रृंगार और अन्य पारंपरिक रस्में घर पर ही पूरी की जाती हैं। लेकिन किराए के घर में जगह न मिलने के कारण मजबूर परिजनों को यह सारी रस्में जिला अस्पताल परिसर में ही पूरी करनी पड़ीं। अस्पताल परिसर में ही मृतका का सुहागन के रूप में श्रृंगार आदि किया गया, जिसके बाद नम आँखों से पार्थिव देह को सीधे मुक्तिधाम ले जाया गया, जहाँ उसका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।0
0
Report
कल्याण-कसारा तीसरे मार्ग की पहली चरण शुरू, कसारा-खर्डी 14 किमी का लोकार्पण
Thane, Maharashtra:कल्याण-कसारा तिसऱ्या मार्गिकेचा पहिला टप्पा सुरू - कसारा ते खर्डी 14 किमी लोकार्पण - CRS गुरु प्रकाश यांच्या हस्ते उद्घाटन - प्रवाशांना मोठा दिलासा.. कल्याण-कसारावासीयांसाठी ऐतिहासिक दिवस.. 10 वर्षांनंतर तिसरी मार्गिका धावली... कसारा ते खर्डी 14 किमी लोकार्पण - घाटातील कोंडी संपणार..0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में एथेनॉल टैंकर पलटना, लीक से बड़े हादसे का खतरा
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर---एथेनॉल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा। अचानक एथेनॉल से भर टैंकर पलटने से राहगीरों में मचा ह्ड़कंप। टैंकर में भरा एथेनॉल हुआ लीक सड़क पर बिखरा। अगर आग लग जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा। सूचना पर मोके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम।टैंकर के पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।बिजनौर के थाना धामपुर के आरएसएम चौराहे का मामला。0
0
Report
उज्जैन में फ्लैग मार्च से शांति और सुरक्षा का संदेश, त्योहार सुरक्षित
Ujjain, Madhya Pradesh:जिला पुलिस बल और RAF के जवानों ने प्रमुख मार्गों पर किया भ्रमण, लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील उज्जैन में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शहर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख मार्गों के साथ संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा और गुरु प्रसाद पराशर के निर्देशन में यह फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें CSP कोतवाली संजू चौहान, CSP जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति और CSP श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और RAF के जवान शामिल हुए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उज्जैन पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी。0
0
Report
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से नेशनल लोक अदालत की तिथियाँ 25 अक्टूबर तक बढ़ीं
Noida, Uttar Pradesh:7 स्थान (अदालतें): तीस हजारी कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, द्वारका कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, राउज एवेन्यू कोर्ट, साकेत कोर्ट. नेशनल लोक अदालत इससे पहले 12 सितंबर मगर 11 से 13 सितंबर के बीच ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के वजह से इसकी डेट आगे बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई थी जिसे एकबार फिर आगे बढ़ाकर 25 अक्टूबर किया गया है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन सिंहस्थ 2028: तीन मार्गों के चौड़ीकरण से यातायात सुधरेगा ट्रैफिक में
Ujjain, Madhya Pradesh:निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने तीन प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण, तय समय में काम पूरा करने और निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शहर की सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इसी सिलसिले में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों के साथ अलग-अलग मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता का जायजा लिया। खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क चौड़ीकरण का काम धीमी गति से मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर 2 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने खजूर वाली मस्जिद से now अब्दालपुरा और जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक के मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 730 मीटर लंबे इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस काम पर करीब 9 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। आयुक्त ने सड़क पर पड़ा मलबा जल्द हटाने और नालियों सहित अन्य काम तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त जयसिंहपुरा अंडरपास से चारधाम पार्किंग और नूतन स्कूल तक चल रहे निर्माण कार्य देखने पहुंचे। करीब 740 मीटर लंबे इस मार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस पर 7 करोड़ 52 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यहां सीसी सड़क और नाली निर्माण का काम चल रहा है। आयुक्त ने शेष भवनों की मार्किंग और जरूरी कार्रवाई पूरी कर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। आयुक्त ने नीलगंगा चौराहे से शांति नगर तक सड़क चौड़ीकरण के काम का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। नगर निगम के मुताबिक, इन मार्गों के चौड़ा होने से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।0
0
Report
Bareilly: फर्जी फर्म से 3.06 करोड़ कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:3.06 करोड़ की बोगस आईटीसी से कर चोरी के मामले में एक गिरफ्तार फर्जी फर्म के जरिए टैक्स चोरी का आरोप, पूछताछ में सामने आया नेटवर्क बरेली। फर्जी फर्म के माध्यम से करीब 3.06 करोड़ रुपये की कर चोरी और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पासऑन करने के मामले में इज्जतनगर पुलिस और जीएसटी एसआईटी की टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन कुमार (25) पुत्र गिरीश कुमार निवासी किशोर बाजार, बिहारीपुर, थाना कोतवाली, बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर को नैनीताल रोड स्थित कुदेशिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। राज्य कर विभाग के उपायुक्त, खंड-08, बरेली की लिखित शिकायत पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में एम/एस जगेश्वर ट्रेडर्स के स्वामी अमन कश्यप और सचिन कुमार पर फर्जी एवं अस्तित्वहीन फर्म के माध्यम से बोगस आईटीसी का अनुचित लाभ लेने और अन्य व्यापारियों को आईटीसी पासऑन कर कर चोरी करने का आरोप है। जांच के दौरान फर्म का घोषित कारोबारी स्थल मौल्या मार्केट, छोटी बिहार, पीलीभीत बाईपास पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसकी मुलाकात प्रशांत गुप्ता से विशप मंडप नुमाइश में हुई थी। आरोप है कि प्रशांत ने उसे और उसके परिचितों को उनके दस्तावेजों के आधार पर फर्म बनवाकर कारोबार दिखाने तथा रुपये देने का प्रस्ताव दिया था। सचिन के मुताबिक, इसके बाद उसने अमन कश्यप और अरुण कुमार को भी इसके लिए तैयार किया। उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लिए गए। सचिन ने बताया कि उसे करीब छह महीने तक रुपये मिलते रहे। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में करीब 3.06 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप है। प्रशांत गुप्ता को इससे पहले भी इज्जतनगर थाने में दर्ज एक अन्य मुकदमे में 12 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह आंवला और इज्जतनगर थानों में दर्ज अन्य मुकदमों में भी वांछित बताया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने किया।0
0
Report
सिंधिया ने अशोकनगर में डांडिया खेलकर नवरात्रि का रंग जमाया
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:डांडिया की थाप पर थिरके ज्योतिरादित्य सिंधिया, - अशोकनगर में दिखा अनोखा अंदाज, - अशोकनगर प्रवास पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा अलग रूप, - नवरात्रि उत्सव में डांडिया खेलते नजर आए सिंधिया, - क्षेत्रवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, एंकर-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर अशोक नगर आए थे। अशोकनगर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के दौरान सिंधिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां वे गरबा-डांडिया के रंग में रंगे नजर आए। सियासी व्यस्तताओं के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर में नवरात्रि की खुशियों में शामिल हुए। डांडिया कार्यक्रम में पहुंचे सिंधिया ने पूरे उत्साह के साथ डांडिया खेला और लोगों के साथ उत्सव का आनंद लिया। सिंधिया के इस सहज और ऊर्जावान अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं..!!0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर में सिंधिया ने बॉलीवुड गानों पर थिरकर युवाओं को एनर्जी दी
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज, युवा संवाद में बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, - 'युवा संवाद' में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया जोरदार डांस, - ओ-ओ जाने जाना' और 'अपनी तो जैसे-तैसे' गानों पर युवाओं संग थिरके सिंधिया, - सिंधिया बोले- "आपसे मिलती है एनर्जी, शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर", - गले में खराश के कारण कार्यक्रम के बाद 1 दिन का दौरा रद्द कर ग्वालियर रवाना हुए सिंधिया, युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बिल्कुल अलग और ऊर्जावान अंदाज देखने को मिला। मंच पर पहुंचते ही सिंधिया युवाओं के रंग में रंग गए और 'ओ-ओ जाने जाना', 'झुमका गिरा रे' तथा 'अपनी तो जैसे-तैसे' जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गानों की धुन पर जमकर थिरके, केंद्रीय मंत्री को इस अंदाज में डांस करते देख कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार उत्साहवर्धन किया। इस दौरान युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि उन्हें असली ऊर्जा युवाओं से ही मिलती है और उनके शरीर का कतरा-कतरा जनता व युवाओं के लिए समर्पित है, कार्यक्रम के बाद गले में समस्या होने के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया दौरा रद्द कर तत्काल ग्वालियर के लिए रवाना हो गए..!!0
0
Report
अशोकनगर में माता जगदम्बा का दरबार: 60 लाख रुपये के आभूषणों के साथ सुरक्षा चाकचौबंद
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर -मध्य प्रदेश के अशोकनगर में मां जगदम्बा का दिव्य और भव्य शृंगार, 44 तोला सोना और 3.5 किलो चांदी से सजीं माता रानी, - लाखों के बहुमूल्य आभूषणों की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरो के साथ तैनात हथियारबंद गार्ड, 24 घंटे कड़ी निगरानी में मां का दरबार, - AC की ठंडक के साथ एयरकूल्ड है माता रानी का दरबार, - श्री जिंदबाबा समिति की 38 वर्षों की परंपरा, दर्शन के लिए उमड़ रहा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब, मध्य प्रदेश के अशोकनगर में भक्ति और वैभव का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री जिंदबаба समिति द्वारा पिछले 38 वर्षों से लगातार मां जगदम्बा की भव्य झांकी सजाई जा रही है। इस बार माता रानी का स्वरूप इतना अलौकिक है कि देखने वाले भाव-विभोर हो रहे हैं। माता रानी के नख-शिख शृंगार में लगभग 60 लाख रुपये कीमत के 44 तोले सोने और साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण पहनाए गए हैं। भक्तों द्वारा अर्पित नथ, पायल और करधनी जैसे आभूषणों से मां का दरबार जगमगा उठा है। माता रानी के इस बहुमूल्य शृंगार और जेवरातों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्दनजर हथियारबंद सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है। 24 घंटे सशस्त्र प्रहरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो सके। साथ ही सीसीटीवी की निगरानी के साथ माता के दरबार में AC भी लगाए गए हैं। समिति के अध्यक्ष महेंद्र भरद्वाज का कहना है कि यह परंपरा भक्तों की अटूट आस्था और सहयोग से लगातार बढ़ती गई है।0
0
Report
70 साल के बुजुर्ग को पैसा दोगुना दिखाकर ठगने वाला गैंग गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर मुरार थाना पुलिस ने रकम दुगनी करने का लालच देकर बुजुर्ग के साथ ठगी करने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गैंग ने मुरार के बाजार में 70 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। वी/ओ-दअरसल शहर के गोला का मंदिर आदर्श कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय रामप्रकाश दुबे बुधवार शाम करीब 5 बजे सात नंबर चौराहे पर खरीदारी करने गए थे। तभी दो युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि वह मिनटों में पैसा दोगुना कर देते हैं। भरोसे के लिए उन्होंने बुजुर्ग की आंखों के सामने नोटों को दोगुना करके भी दिखाया। पुलिस को दी शिकायत में रामप्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि यह कोई जोखिम का काम नहीं है और सब कुछ उनकी आंखों के सामने होगा। बुजुर्ग झांसे में आ गए। इसके बाद ठगों ने कहा कि अगर सोने की अंगूठी पर जादू किया तो और ज्यादा पैसा मिलेगा। यह सुनकर बुजुर्ग ने उंगली से सोने की अंगूठी उतारकर दे दी। अंगूठी हाथ में आते ही तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई वापस नहीं आया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस सूचना पर मुरार थाना पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन युवक बुजुर्ग को घेरकर बात करते और फिर भागते हुए साफ दिखे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर आगरा निवासी तनुज गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी और दिनेश गोस्वामी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह शातिर है और पहले भी शहर कटोराताल इलाके में एक कारोबारी से इसी तरह ठगी कर चुका है। गैंग के निशाने पर हमेशा अकेले चलने वाले बुजुर्ग ही रहते हैं। पुलिस अब पता लगा रही है कि आरोपियों ने ग्वालियर और आसपास के जिलों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में ट्रक ने Sheetla Mata मंदिर के पास लोगों को कुचला, 12 की मौत, 30 से अधिक घायल
Morena, Madhya Pradesh:GWALIOR (MADHYA PRADESH): UNCONTROLLED TRUCK RUNS OVER PEOPLE NEAR SHEETLA MATA TEMPLE, 12 KILLED, OVER 30 INJURED VINOD KUSHWAHA (EYEWITNESS), RAMNARESH KUSHWAHA (MEDICAL STUDENT), DHARMVEER SINGH (SSP, GWALIOR) AND RUCHIKA CHAUHAN (GWALIOR COLLECTOR).0
0
Report
बरेली के आंवला में गोलीबारी, राहगीर की मौत से इलाके में हड़कंप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला क्षेत्र के गंज त्रिपोलिया से मोहल्ला लठैता मोड़ के पास शनिवार रात्रि दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस बीच गुजर रहे दूसरे समुदाय के राहगीर की गोली लगने से मौत हो गई। मोहल्ला पुरैना ढाल निवासी सुमित भी घायल हो गए। गोलीकांड से आसपास अफरा-तफरी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला और घायल को अस्पताल भेजा। मोहल्ला गंज गौसिया चौक निवासी सज्जाद अंसारी (उम्र 65 साल) सिलाई का काम करते थे, वे रोजाना की तरह शाम को अपने नवासे नवासियों को मोहल्ला लठैता में ट्यूशन की छुट्टी होने पर उनको वापस घर लाने के लिए वहां गए थे। इसी दौरान वहां हुई दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग के दौरान उनके गोली लग गयी और वे बेहोश होकर वहीं गिर गए। घटना के बाद एक पक्ष मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन गंभीर घायल सज्जाद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे। वहां डॉक्टरों ने सज्जाद को मृत घोषित कर कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर देर रात एसपी देहात अंशिका वर्मा मौके पर पहुंचीं और उन्होनें मृतक के परिवार से बातचीत की। घटना के बाद एक पक्ष के मोहल्ला लठैता निवासी तरूण सिंह दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि वे बरेली के एक निजी विश्वविधालय के छात्र हैं। 15 अक्तूबर को जब वे कॉलेज से वापस घर लौट रहे थे तो आरोपियों ने रास्ता रोककर पीटा। इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में कस्बा निवासी चार आरोपियों को नामजद कराया था। तभी से आरोपी रंजिश मान रहे थे और आए दिन गालीगलौज व धमकी देते थे। शनिवार शाम आरोपियों ने गंज त्रिपोलिया पर दोबारा से रास्ता रोका और फायरिंग शुरू कर दी। तरूण सिंह जब आरोपियों के चंगुल से बचकर जब घर की ओर भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा किया। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे मोहल्ला गौसिया चौक निवासी सज्जाद उम्र 65 साल को गोली लग गयी। और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मृतक के परिजनों की ओर से भी घटना के मामले में नामजद तहरीर दी गई है। एसपी देहात अंशिका वर्मा ने बताया दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के दौरान राहगीर सज्जाद को गोली लगी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिली है कि एक पक्ष की लड़की व दूसरे पक्ष के लड़के के बीच प्रेमप्रसंग था जिसके चलते दोनों परिवार आपस में रंजिश मानते थे। इस मामले में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, एक पक्ष के सुमित गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।0
0
Report
CBI की पूछताछ से हरिद्वार में सुरेश राठौर चर्चा में
Haridwar, Uttarakhand:सुरेश ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार अंकिता भंडारी केस में CBI की बड़ी हलचल, ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से हरिद्वार में पूछताछ。 पूछताछ के बाद वापस लौटी CBI की टीम, मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज。 सुरेश राठौर बोले CBI जांच कर रही है, जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा。 उर्मिला सनावर को जानने से सुरेश राठौर ने किया इनकार, जांच को लेकर अपना पक्ष रखा।0
0
Report
Advertisement
