227409
संदीप परिस्थितियों में घर के बाहर बेहोश मिली नाबालिग
Sakrawan, gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी के मोहब्बतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर बेहोशी की हालत में एक नाबालिग बच्ची मिली। परिजनों ने तुरंत उसे जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का बुरा हाल है और वे रो-रोकर बुरी तरह से परेशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। यह घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नरसिंहपुर: गौशाला के पास नीम पर फंदे से लटका सुरेश यादव, मौत की जांच शुरू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के सुआतला थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बिलहरा गांव में खेत पर बनी गौशाला के पास नीम के पेड़ पर फंदे से लटका 50 वर्षीय सुरेश यादव का शव मिला है। मृतक इसी गौशाला में काम करता था और वहीं रहता था। परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले पत्नी की मौत के बाद से सुरेश परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले रात करीब दो बजे उसने अपने भतीजे को फोन किया और सुबह जलाने के लिए लकड़ियों की तैयारी करके रखने की बात कही। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं सकी है。0
0
Report
त्योहारों और पंचायत चुनावों के मद्देनजर धौलपुर में कड़ी सुरक्षा, नाकाबंदी जारी
Dholpur, Rajasthan:त्योहारों और पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सघन नाकाबंदी धौलपुर आगामी त्योहारों और पंचायत चुनावों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना कायम करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा देर शाम जिलेभर में सघन नाकाबंदी कर वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई。 पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी एएसपी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान वाहनों के कागजात देखे गए और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया。 पुलिस का उद्देश्य त्योहारों और चुनावी गतिविधियों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है। पुलिस असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष निगरानी रख रही है। संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है。 एसपी विकास सांगवान ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना Polizei की प्राथमिकता है। जिले में निरंतर निगरानी और निवारक कार्रवाई जारी है। पुलिस का प्रयास है कि किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं मिले और आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें。 पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।0
0
Report
व Vijayadashami par Janjgir-Champa police ne shastra pooja ke saath parampara nibhai
Taga, Chhattisgarh:विजयादशमी पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने शस्त्र पूजा के साथ परंपरा निभाई जांजगीर-चांपा में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर पुलिस ने अपनी पारंपरिक शस्त्र पूजा की परंपरा का निर्वहन किया। आज पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने विधि-विधाजन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई। दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की कामना की। साथ ही जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं जिले के सभी थानों और चौकियों में भी हुई पूजा-अर्चना पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के साथ ही जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में भी शस्त्र पूजा की गई। संबंधित थाना प्रभारियों ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर विभाग की परंपरा का निर्वहन किया विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का विशेष महत्व है। यह परंपरा शक्ति, साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पुलिस विभाग में शस्त्रों का पूजन जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता की भावना से भी जुड़ा है। इस अवसर पर जांजंगी-चांपा पुलिस ने जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।0
0
Report
Advertisement
बालघाट सीएचसी भवन निर्माण में धांधली, ग्रामीणों ने तहसीलदार से निष्पक्ष जांच की मांग
Karauli, Rajasthan:बालघाट सीएचसी भवन निर्माण में धांधली का आरोप, टोडाभीम। बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् बालघाट के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग, का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसीलदार श्रीराम मीना को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
मां कैला देवी की तृतीय पदयात्रा हिन्द में हरि झंडी से रवाना
Karauli, Rajasthan:मां कैला देवी की तृतीय पदयात्रा, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चन्द सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हिण्डौन सिटी। ग्राम बंदवाड़ा मुकंदपुरा से मां कैला देवी की तृतीय पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं पार्षद दिनेश चन्द सैनी तथा वार्ड नंबर 50 के पार्षद मुकेश चन्द सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।0
0
Report
टीकाकुंड हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तिमय यात्रा
Karauli, Rajasthan:टीकाकुंड हनुमान मंदिर में 25वें दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन, हिण्डौन सिटी। हिण्डौन शहर के बयाना रोड स्थित टीकाकुंड हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 25वें शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शहर भर में विशाल विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और डीजे की धुनों के बीच निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
चंचलनाथ टीले पर दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्तों की भीड़ व महाआरती
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चंचलनाथ टीले पर दुर्गा पूजा महोत्सव और शतचंडी महायज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति-आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के दौरान माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शतचंडी महायज्ञ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शाम को शंख, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। टीले के परिसर को रोशनी और बंगाल के कारीगरों के फूलों से सजाया गया है। समापन 21 अक्टूबर को होगा; मूर्ति विसर्जन से महोत्सव समाप्त होगा।0
0
Report
धौलपुर विजयादशमी उत्सव में संघ का शस्त्रपूजन और पुष्पवर्षा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में धूमधाम से मना आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, पथ संचलन में स्वयंसेवकों पर हुई पुष्पवर्षा धौलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धौलपुर नगर इकाई की ओर से विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया गया। पैलेस रोड स्थित भार्गव वाटिका में आयोजित मुख्य उत्सव की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामअवतार अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में परम पूज्य पागल बाबा मुख्य अतिथि और हनुमान दास महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला संघचालक रामख्तियार भी उपस्थित रहे。 उत्सव के बाद भार्गव वाटिका से पथ संचलन शुरू हुआ। पूर्ण गणवेश, हाथों में दंड और घोष की धुन पर सैकड़ों स्वयंसेवकों का अनुशासित संचलन आकर्षण का केंद्र रहा। नगर कार्यवाह हरिश कुमार ने बताया कि संचलन पुरानी सब्जी मंडी, हनुमान तिराहा, लाल बाजार, जगन टॉकीज रोड, हरदेव नगर, बड़ा पीर पटपरा, राणा गार्डन होते हुए वापस भार्गव वाटिका पहुंचा। पूरे रूट में नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया उत्सव के मुख्य वक्ता प्रांत सामाजिक सद्भाव कार्य प्रमुख दिनेश हलैना रहे। मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य वक्ता ने विजयादशमी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन भगवान श्रीराम द्वारा अधर्म के प्रतीक रावण पर विजय का प्रतीक है। भगवान राम ने वनवासियों को संगठित कर समाज के हर वर्ग को जोड़कर धर्म की विजय दर्ज की थी। आज भी समाज को इसी एकजुटता की जरूरत है。 उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति और शस्त्र का पर्व है। महाभारत काल में पांडवों ने भी अज्ञातवास के बाद शस्त्र पूजन किया था। हर हिंदू परिवार को आत्मरक्षा के भाव के लिए शस्त्र पूजन करना चाहिए। संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने इसी दिन 1925 में संघ की स्थापना की थी। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन - सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य को जीवन में उतारने की अपील की।0
0
Report
दौसा नगर में चार दिन की हड़ताल के बाद ठेकेदार ने काम शुरू किया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा शहर में कचरा संग्रहण को लेकर चार दिन से स्ट्राइक पार्षदों ने पहुंचकर की ठेकेदार से समझाइश ठेकेदार का कहना नया एरिया जुड़ने से समस्या ऐसे में टेंडर को किया जाए रिव्यू आयुक्त ने फाइल को भेजा सभापति के पास लेकिन छुट्टी के चलते नहीं लौटी फाइल पार्षदों ने ठेकेदार को दिया भरोसा जायज मांग होगी पूरी त्यौहार को देखते ठेकेदार ने आयुक्त हंसा मीणा ओर पार्षदों के कहने पर किया काम चालू दौसा नगर परिषद क्षेत्र में पिछले 4 दिन से कचरा संग्रहण का काम बंद होने से सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई ठेकेदार का कहना है नगर परिषद में नया एरिया जुड़ने से समस्या खड़ी हो गई ऐसे में उसने कुछ मांगों का प्रस्ताव आयुक्त के समक्ष रखा आयुक्त ने दीपोत्सव पर्व देखते हुए तत्काल संवेदक की फाइल स्वीकृति के लिए सभापति के पास भेजी लेकिन छुट्टियों के चलते सभापति से फाइल वापस आयुक्त तक नहीं लौटी ऐसे में आयुक्त हंसा मीना और पार्षदों ने ठेकेदार से समझाइस कर भरोसा दिया कि उसकी जायज मांगे पूरी होगी लेकिन त्यौहार को देखते हुए कचरा संग्रहण का काम शुरू करें ताकि शहर साफ और स्वच्छ रह सके आयुक्त और पार्षदों के दिए भरोसे के बाद ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया0
0
Report
Advertisement
कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में 105 फीट रावण दहन आज शाम
Kota, Rajasthan:Kota 133वाँ राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026, आज शाम को होगा रावण दहन का कार्यक्रम,राजसी परंपरा के साथ होगा रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में होगा जश्न, 105फीट ऊँचा रावण का पुतला रहेगा विशेष आकर्षित,72-72 फीट ऊँचे कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतले, कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा शांति धारीवाल कल्पना देवी रहेंगे अतिथि के रूप में उपस्थित, रावण का पुतला दिन भर साउंड इफेक्ट के साथ करेगा अट्टहास, 3D तकनीक से दिखेगी रावण की तलवारबाजी,360 डिग्री पर गर्दन घुमाएगा,आंखें झपकाएगा मूंछ हिलाएगा रावण, 20 कारीगरों की ढाई महीने की मेहनत के साथ 8 टन लोहा और 500 बांस की खपच्चियां, 1500 मीटर वेलवेट का कपड़ा 3 क्विंटल रस्सी,जापानी कागज रद्दी गत्ते से तैयार हुआ रावण का पुतला, गढ़ पैलेस में सजेगी पारंपरिक दरीखाना की महफिल, भगवान लक्ष्मी नारायण जी की पूजा अर्चना के साथ मुहूर्तनुसार शाम 6:31 पर गढ़ पैलेस से किशोरपुरा दरवाजा होते हुए दशहरा मैदान विजय श्री रंगमंच पहुंचेगी, रावण दहन से पूर्व ज्वारा पूजन, सीता जी के पाने का पूजन किया जाएगा, पूर्व महाराव इज्यराज सिंह नाभि कलश में तीर चला कर अमृत कलश को फोड़ेंगे इसके तुरंत पश्चात बुराई के प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम आरंभ होगा, 7.31-8.31 के बीच होगा रावण दहन, भव्य आतिशबाजी के साथ जगमगा उठेगा प्रागण, रावण दहन को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह, हजारों की संख्या में पहुंचेंगे शहरवासी, पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान, कोटा शहर की विरासत और आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा,0
0
Report
रितु बराला के FIR नहीं होने पर टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार को घेरा
Alwar, Rajasthan:रितु बराला मामले में FIR दर्ज नहीं होने पर टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले—न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष अलवर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकारাম जूली ने राजस्थान निवासी रितु बराला के साथ दिल्ली में महिला पुलिस कर्मी द्वारा प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट और मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस कमिश्नरेट में बैठकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करनी पड़े, तो यह कानून के समान अनुपालन और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जूली ने गाड़ी में चलते हुए जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता रितु बराला के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसके बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने इसे कानून के पालन और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि यदि देश में कानून सभी के लिए समान है, तो शिकायतों पर कार्रवाई के मामले में कथित भेदभाव क्यों दिखाई दे रहा है? उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों का दायित्व है? कि वे शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करें। किसी भी अधिकारी को राजनीतिक दबाव या भय के कारण अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटना चाहिए। जूली ने कहा कि संविधान और कानून का पालन करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। यदि पुलिस प्रशासन नियमों की अनदेखी करता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि रितु बराला के मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी? उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को न्याय के लिए राजनीतिक पहुंच या प्रभाव का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। पुलिस प्रशासन को हर शिकायत पर निष्पक्षता और कानून के अनुरूप कार्रवाई करनी चाहिए। जूली ने प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जयपुर पहुंचकर रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग के समर्थन में एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी जयपुर पहुंच रहा है और जब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। बाइट:टीकाराम जूली उन्होंने कहा कि यह मामला केवल रितु बराला तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, कानून के समान अनुपालन और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही से भी जुड़ा है। जूली ने मांग की कि मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दुर्व्यवহার हुआ है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।0
0
Report
कटिहार के कुर्सेला में अवैध यूरिया 200 बोरी और ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Katihar, Bihar:अवैध यूरिया उर्वरक की 200 बोरियों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार\n\nकुर्सेला में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त रुप से बड़ी कार्रवाई, 200 बोरी यूरिया जब्ती के साथ प्राथमिकी दर्ज\n\nअवैध परिवहन की सूचना पर हुई थी छापेमारी, ट्रैक्टर भी जब्त, खाद की गुणवत्ता जांच के लिए नमूना संग्रहित, नकली खाद की आशंका पर जांच तेज\n\nकृषि विभाग की कार्रवाई से कुर्सेला में खाद्य व्यवसायियों में हरकंप\n\nकटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र में देर रात्रि उर्वरक के अवैध परिवहन के मामले में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 200 बोरी यूरिया और एक ट्रैक्टर जब्त किया है। रात करीब 10:40 बजे पुलिस व कृषि विभाग,की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर की ओर से उर्वरक के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, कटिहार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कुर्सेला की टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 200 बोरी यूरिया बरामद की गई। इसके साथ ही परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया। जब्त यूरिया की गुणवत्ता की जांच के लिए कृषि विभाग की टीम ने नमूना संग्रहित किया है। विभागीय कार्रवाई उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है। मामले में संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
शाहगंज में तीन पीढ़ी के कलाकारों ने 75 फीट रावण पुतला बना, परंपरा को नया आयाम
Jaunpur, Uttar Pradesh:शाहगंज, दशहरा आते ही रावण दहन की तैयारियां तेज हो जाती हैं। मैदानों में ऊंचे-ऊंचे पुतले खड़े किए जाते हैं और विजयादशमी के दिन हजारों लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनने वाले इस आयोजन के साक्षी बनते हैं। लेकिन इन भव्य पुतलों के पीछे उन कारीगरों की मेहनत छिपी होती है, जो अपनी कला से इस परंपरा को जीवंत रखते हैं। शाहगंज क्षेत्र के भादी ग्राम सभा निवासी 65 वर्षीय सुब्बन खां का परिवार इसी विरासत को तीन पीढ़ियों से आगे बढ़ा रहा है। सुब्बन खां इन पहले 80 फिट का रावण बनाता था लेकिन इस बार 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले के निर्माण में जुटे हैं। उनके परिवार के लिए यह काम महज रोजी-रोटी का जरिया नहीं, बल्कि पूर्वजों से मिली कला और परंपरा को संजोकर रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। दादा के समय से शुरू हुई पुतला बनाने की परंपरा उनके पिता ने संभाली और अब सुब्बन खां उसी हुनर को आगे बढ़ा रहे हैं। बांस और पुआल से तैयार हो रहा विशाल रावण विशालकाय रावण का पुतला तैयार करना मेहनत, अनुभव और तकनीकी समझ का काम है। इसके निर्माण में बांस, खप्पचियों, पुआल और अन्य जरूरी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले बांस से पुतले का मजबूत ढांचा खड़ा किया जाता है। इसके बाद खप्पचियों और पुआल की मदद से उसे आकार दिया जाता है। 75 फीट ऊंचे पुतले को संतुलित और आकर्षक बनाने के लिए हर चरण में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। सुब्बन खां के मुताबिक, पुतला निर्माण की बारीकियां उन्होंने अपने पारिवारिक अनुभव और वर्षों की मेहनत से सीखी हैं। इस वर्ष 12 अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू किया गया था और 19 अक्टूबर की रात तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इतने बड़े पुतले को तैयार करने में लगातार परिश्रम के साथ कुशल कारीगरी की भी जरूरत होती है। भरत मिलाप की लागों से भी बनाई अलग पहचान सुब्बन खां की प्रतिभा केवल रावण के पुतले बनाने तक सीमित नहीं है। शाहगंज के ऐतिहासिक भरत मिलाप समारोह में प्रदर्शित होने वाली कई आकर्षक लागों का निर्माण भी वह कर चुके हैं। उनकी कलाकृतियों को पुरस्कार मिल चुके हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी कारीगरी को पहचान मिली है। भरत मिलाप की लागों को तैयार करने में रचनात्मक सोच, सजावट और बारीक तकनीकी कौशल की अहम भूमिका होती है। सुब्बन खां ने अपने अनुभव से इस क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी कला शाहगंज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भव्य स्वरूप देने में योगदान करती रही है। उम्र के इस पड़ाव पर भी परंपरा को दे रहे नई पहचान करीब 65 वर्ष की उम्र में भी सुब्बन खां पूरे समर्पण के साथ अपने काम में लगे हुए हैं। तीन पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा उनके परिवार की मेहनत के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक विरासत का भी उदाहरण है। रावण का पुतला तैयार होने के बाद जब दशहरे के आयोजन में लोगों की निगाहें उस पर टिकेंगी, तो उसके पीछे कारीगर के अनुभव, धैर्य और मेहनत की कहानी भी जुड़ी होगी। सुब्बन खां जैसे कारीगर यह साबित करते हैं कि कला और परंपराओं की कोई सीमा नहीं होती। पीढ़ियों से हस्तांतरित हुनर लोगों को जोड़ता है और सांस्कृतिक आयोजनों को विशेष पहचान देता है। शाहगंज में रावण के पुतले का निर्माण इसी विरासत की एक ऐसी मिसाल है, जिसमें मेहनत, कला और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलता है।0
0
Report
अमरोहा में शराब के नशे में दो युवकों ने सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त के साथ अभद्रता कर दी, गिरफ्तारी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नेशनल हाईवे-9 स्थित उडुपी वाला रेस्टोरेंट में शराब के नशे में धुत दो युवकों पर सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय अग्रवाल के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवकों ने विरोध करने पर विनय अग्रवाल को फर्जी अधिकारी तक कह दिया। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने दोनों युवकों को बाहर निकाल दिया, लेकिन आरोप है कि वे दोबारा अंदर आ गए और धमकी देने लगे। मामले में सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय अग्रवाल की तहरीर पर रजबपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है。0
0
Report
दमोह में विजयादशमी पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आज, फुटेरा तालाब पर इंतजाम आलीशान
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आज, विसर्जन स्थल पर किए गए इंतजाम.. एंकर/ आज विजयादशमी के दिन दमोह में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा और ये दिन इस इलाके के लिए बेहद खास दिन होता है जब नौ दिनों तक मातारानी की सेवा करने के बाद लोग उनकी प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए जाते है। दोपहर बाद ये सिलसिला शुरू होगा, जबकि भव्य चल समारोह शाम के बाद शुरू होगा और hृदय स्थल घंटाघर पर मुख्य समारोह सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित किया गया है। शहर का मुख्य विसर्जन स्थल फुटेरा तालाब है जहां देर रात या कहें कि अल सुबह तक विसर्जन होगा और यहां प्रशासन और नगर पालिका ने खास इंतजाम किए है, तालाब में परंपरागत नाव डाली गई है वहीं इस बार प्रतिमाओं का आकार बड़ा होने की वजह से क्रेन भी लगाई गई है。0
0
Report
Advertisement
