227406
अमेठी-त्रिशुंडी के पास बने चेकपोस्ट पर जांच जारी
Ngardeeh, Uttar Pradesh:अमेठी:प्रयागराज संगम में शुरू हुए महाकुंभ को लेकर ज़िले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम,अमेठी पुलिस ने बने चेक पोस्ट पर सुरक्षा के दृष्टिगत आने जाने वाले वाहनों की कर रही है संघन चेकिंग,रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी के पास बने चेकपोस्ट पर जांच जारी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CRPF DIG ने दिल्ली में माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए शस्त्र पूजा की
New Delhi, Delhi:दिल्ली में CRPF DIG ने पूजा पाठ कर शस्त्र पूजा की माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया। विजयदशमी के अवसर पर दिल्ली के CRPF कैप में पंडित जी के मंत्रो द्वारा विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। विकास कठेरिया DIG ने कहा कि माँ दुर्गा की पूजा शस्त्र की पूजा के लिए की जाती है ताकि विजय हो।0
0
Report
11 पावर प्राइवेट लिमिटेड लाइसेंस विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 22–24 अक्टूबर हड़ताल
Sirsa, Haryana:11 पाॅवर प्राइवेट लिमिटेड को लाइसेंसी जारी करने के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के फैसले के प्रति रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाया और लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ बिजली निगम में निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व एचएसबीपी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव सतिन्द्र मोंगा ने किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बिजली निगम में निजीकरण को बढ़ावा देने वाले निर्णय कर्मचारियों के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने मांग की कि 11 पावर प्राइवेट लिमिटेड को जारी किया गया लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाए और बिजली निगम में किसी भी प्रकार का निजीकरण न किया जाए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर 22, 23 और 24 अक्तूबर को हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो संयुक्त मोर्चा की ओर से लिए जाने वाले निर्णय के अनुसार आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा हड़ताल की अवधि बढ़ाई जा सकती है।0
0
Report
बिजली निजीकरण पर विरोध: BKU टिकैत ने गुरुग्राम-नूंह में फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर - हरियाणा बिजली नियामक आयोग द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिलों में एक निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस दिए जाने के फैसले के विरोध में आज रादौर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और बिजली कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ रोष जताया। वीओ - प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष यादविंदर कांबोज ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने हाल ही में नियामक आयोग के माध्यम से बिजली व्यवस्था के निजीकरण का पत्र जारी किया है। इसकी शुरुआत गुरुग्राम और नूंह जिलों से की गई है, जहां बिजली की पूरी व्यवस्था एक निजी कंपनी को सौंपी जा रही है। यादविंदर कांबोज ने आरोप लगाया कि इस फैसले के जरिए सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह पल्ला झाड़ना चाहती है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि बिजली व्यवस्था का निजीकरण हो गया, तो निजी कंपनी अपनी मनमर्जी से बिजली के रेट और प्रति यूनिट दरें तय करेगी, जिससे आम जनता, किसानों और बिजली उपभोक्ताओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। बाइट - यादविंदर काम्बोज, बीकेयू जिला उपाध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
कानपुर में शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पलंग पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या। दशहरा मेला से वापस आने पर शराब के नशे में पलंग पर सोने को लेकर हुआ विवाद। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर ईट से किया हमला, मौत। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा इलाके की घटना।0
0
Report
सहारनपुर में एंटी करप्शन ने कानूनगो को गिरफ्तार कर 82 हजार रिश्वत का बड़ा खुलासा किया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान से कथित तौर पर रिश्वत लेते एक कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए कानूनगो की पहचान प्रदीप रोहेला के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने जमीन की धारा-24 के तहत पैमाइश कराने के एवज में किसान से 40 हजार रुपये की मांग की थी। कार्रवाई के दौरान 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए उसे पकड़ा गया। पीड़ित किसान मोहम्मद तारिक ने बताया कि उनके पिता के नाम जमीन है। जमीन की पैमाइश कराने के लिए उन्होंने करीब सात महीने पहले धारा-24 के तहत आवेदन किया था। किसान के मुताबिक, उनकी फाइल पिछले पांच महीने से कानूनगो के पास लंबित थी और काम कराने के लिए उन्हें लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मोहम्मद तारिक का आरोप है कि जब भी वह कानूनगो से मिलने जाते थे, तो उन्हें पैसे देने पड़ते थे। उन्होंने दावा किया कि कभी 2 हजार, कभी 3 हजार, कभी 5 हजार और कभी 7 हजार रुपये करके वह अब तक करीब 80 से 82 हजार रुपये दे चुके हैं। किसान का कहना है कि उन्होंने दिए गए पैसे का हिसाब भी लिखकर रखा हुआ है। किसान मोहम्मद तारिक के अनुसार, पैमाइश के काम के लिए कुल 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। उनका दावा है कि 16 या 17 तारीख को वह 5 हजार रुपये पहले ही दे चुके थे। इसके बाद 15 हजार रुपये देने की बात हुई थी। किसान के मुताबिक, आज तहसील सदर परिसर में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए कानूनगो को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। मोहम्मद तारिक ने बताया कि उनके परिवार की जमीन के रकबे और मौके पर उपलब्ध जमीन को लेकर भी समस्या है। उन्होंने बताया कि उनके अनुसार एक जमीन सात बीघा दो बिस्वा और दूसरी जमीन तीन बीघा 18 बिस्वा की है। किसान का दावा है कि मौके पर जमीन का रकबा अपेक्षा से कम मिल रहा है, इसी वजह से उन्होंने पैमाइश के लिए आवेदन किया था। किसान ने आरोप लगाया कि उनसे यह भी कहा गया था कि आगे की प्रक्रिया में एक से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। मोहम्मद तारिक ने बताया कि उन्हें एंटी करप्शन टीम के संपर्क नंबर की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने टीम से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। किसान ने कार्रवाई पर संतोष जताते हुए एंटी करप्शन टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कुछ अन्य लोगों का भी जिक्र किया और उनसे बातचीत होने की बात कही, बाइट - किसान मोहम्मद तारिक0
0
Report
योगेंद्र उपाध्याय: राहुल गांधी हिंदू धर्म नहीं जानते, सपा भगवानों में विभाजन कर रही
Hardoi, Uttar Pradesh:राहुल गांधी हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते,सपा की सोच भगवान को मानने की नहीं: योगेंद्र उपाध्याय बोले- जनता में विभाजन करने वाली समाजवादी पार्टी अब भगवानों में भी विभाजन करने लगी उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने राहुल गांधी,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार भाटी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। शाहाबाद के अंबेडकर पार्क में पूर्व विधायक स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने हिंदू धर्म, भगवान राम और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर हिंदू धर्म की जानकारी नहीं होने का आरोप लगाया और राजकुमार भाटी की टिप्पणी पर कहा कि समाजवादी पार्टी अब जनता के साथ-साथ भगवानों में भी विभाजन करने लगी है। योगेंद्र उपाध्याय ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें आरएसएस पर महिलाओं को अपनी निजी संपत्ति मानने और भगवान शिव में उनकी आस्था को लेकर टिप्पणी करने का आरोप बताया गया, कहा कि राहुल गांधी हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा, “खुद हिंदू नहीं, उनके पिता हिंदू नहीं, उनकी माता हिंदू नहीं और वो आज उपनिषद, वेद-पुराणों और हिंदू धर्म की बात करते हैं, तो हंसी आती है। यह हास्यास्पद स्थिति है।” सपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार भाटी की ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानने संबंधी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि बुद्ध भगवान भी विष्णु के अवतार हैं। मत्स्य, कच्छप, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, कृष्ण, श्रीराम और बुद्ध के अवतारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में विभाजन के जरिए जमीन तैयार करने वाली समाजवादी पार्टी अब भगवानों में भी विभाजन करने लगी है। उन्होंने कहा, “अभी तक जनता में विभाजन करते थे, अब भगवानों में विभाजन करने लगे।” भगवान विष्णु और भगवान शंकर को नहीं मानने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, “नहीं, उनकी सोच तो भगवान मानने की ही नहीं है। अखिलेश यादव के समाजवादी विचारधारा को असली रामराज्य बताने वाले बयान पर योगेंद्र उपाध्याय ने निशाना साधते हुए कहा, “हां, जरूर उनका रामराज्य है, तभी राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं उन्होंने अयोध्या में। ऐसा रामराज्य है उनका।” आगरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थक को पीठासीन अधिकारी बनाए जाने के सपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले एक-एक नाम बताएं। उन्होंने कहा कि सिर्फ हवा-हवाई आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विपक्षी नेताओं की मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे वोटों की चोरी के आरोपों के संबंध में तथ्य, सत्य और साक्ष्य देने को कहा गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “फिर लाएंगे ऑस्कर ये।” एमएलसी चुनाव को लेकर योगेंद्र उपाध्याय ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया। भाजपा के एक पदाधिकारी के इस्तीफे और प्रत्याशी के छह साल तक क्षेत्र में नहीं आने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहता है। उन्होंने बताया कि यह चुनाव 16, 17 और 18 जिलों में फैला हुआ है। ऐसे में किसी को लग सकता है कि प्रत्याशी उसके यहां नहीं आया, लेकिन भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं। अखिलेश यादव की ओर से अगले महीने घोषणा पत्र जारी करने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक प्रक्रिया है, जिसे कोई रोक नहीं सकता, लेकिन घोषणा पत्र पर अमल का ब्योरा भी जारी होना चाहिए। उन्होंने सैफई में जन्मदिन और अन्य अवसरों पर मुंबई के कलाकारों के कार्यक्रम कराने पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या यह सब भी घोषणा पत्र का हिस्सा था। वहीं, लखनऊ पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे से जुड़े मामले और शिवपाल यादव को लेकर चल रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की विवेचना करेगी और तथ्य सामने लाएगी। तब तक इस पर कुछ बोलना उचित नहीं है。0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर के निजी अस्पताल में तीमारदार-नर्स के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: निजी हॉस्पिटल में तीमारदारों से हाथापाई का वीडियो वायरल। वायरल वीडियो में तीमारदार के मोबाइल को झपटती नजर आ रही है हॉस्पिटल की नर्स。 गर्भवती महिला को दर्द बढ़ने की की शिकायत लेकर नर्स के पास गया था तीमारदार。 विडियो बनाने को लेकर हुआ तिमारदत और नर्स के बीच विवाद。 पीड़ित तीमारदार ने सीएमओ से की हॉस्पिटल प्रबन्धन की शिकायत。 बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के सोहन हॉस्पिटल का मामला।0
0
Report
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली बहरोड़ पहुंची; युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के भाग में देशभर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दिल्ली से गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) के लिए रवाना हुई बाइक रैली बुधवार को बहरोड़ पहुंची। रैली में शामिल जवानों ने बहरोड़ के एक निजी होटल में ठहराव किया। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। यह रैली केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई है। इसमें करीब 250 राइडर्स शामिल हैं। रैली का उद्देश्य देशभर में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और नशे को ना कहने के अभियान को राष्ट्रव्यापी रूप देना है। रैली 26 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी। इनमें बीएसएफ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों के सदस्य अलग-अलग पड़ावों पर शामिल होंगे। नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह देश से उग्रवाद जैसी चुनौतियों को समाप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं उसी तरह अब नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए भी सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। एसपी सतवीर सिंह ने कहा कि राजस्थान को नशा मुक्त बनाना पुलिस का प्रमुख उद्देश्य है। राजस्थान पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से अनुशासन में रहने, नशे से दूर रहने, परिवार का ध्यान रखने और गलत प्रवृत्तियों से बचने की अपील की। इस दौरान एएसपी सुरेश खींची, डीएसपी सचिन शर्मा और अन्य पुलिस जवान उपस्थित रहे。0
0
Report
फायर ब्रिगेड ने लाख लीटर पानी से आग पर काबू पाया; नुकसान नहीं
Anand, Gujarat:એંકર:-આણંદ જિલ્લાએના મુગર-વડોગ રોડ પર આવેલા રાવપુરા વિસ્તારમાં લાકડાંના પીઠામાં વહેલી સવારે આગ લાગી ગઈ હતી. આગના કોલ મળતાં જ આણંદ અને વિદ્યાનગર ફાયર બ્રિગેડની ટીમો તાત્કાલીક સ્થળે પહોંચી હતી. ફાયર ફાઈટર અને મિની ફાઈટરની મદદથી અંદાજે એક લાખ લિટર પાણીનો મારો ચલાવી ભારે જહેમત બાદ આગ પર કાબૂ મેળવવામાં આવ્યો હતો. સદનસિબે, આ સમગ્ર ઘટનામાં કોઈ જાનહાની થઇ નથી. વાઈ.મોગર-વડોદ રોડ પર આવેલા રાવપુરા વિસ્તારમાં આજે વહેલી સવારે 6 વાગ્યે 10 મિનિટે અવ્વલ એન્ટરપ્રાઈઝના લાકડાંના પીઠામાં આગ લગવાના કોલ કરમસદ-આણંદ ફાયર એન્ડ ઈમરજન્સી સર્વિસીસના કંટ્રોલ રૂમને મળ્યો હતો. કોલ મળતાં જ આણંદ ફાયર બ્રિગેડ અને વિદ્યાનગર ફાયર બ્રિગેડની ટીમો તાત્કાલિક ઘટનાસ્થળે पहुँची હતી. આગને કાબૂમાં લેવાના પ્રયાસો માટે બંને ફાયર બ્રિગેડની ટીમોએ પાંચ ફાયર ફાઈટર અને ત્રણ મિની ફાઇટર્સની મદદથી પાણીનો מારો ચલાવ્યો હતો. અંદાજે એક લાખ લિટર પાણીનો ઉપયોગ કરીને ભારે જહેમત બાદ आग પર કાબૂ મેળવ્યો હતો. ફાયર વિભાગની સમયસરની કામગીરીને કારણે આગને કાબૂમાં લેવાના પ્રયત્નો ચાલુ રહેતા હોવા છતાં સાબિત થયો. આ સમગ્ર ફાયર ઓપરેશન દરમિયાન સદનસિબે કોઈ પણ પ્રકારની જાનહાની થઈ નથી. બાઈટ. ધર્મેશ ગોર (ફાયર ઑફિસર) બુરહાન પઠાણ ઝી મીડિયા આણંદ0
0
Report
Advertisement
जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान व्यवस्था पूरी
Jaipur, Rajasthan:एंकर- गांव की सरकार चुनने के लिए कल मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे, लेकिन उससे पहले आज प्रशासन ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया। जयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण को लेकर मतदान दल अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए हैं। अब प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती है। पहली 7 लाख 43 हजार से ज्यादा मतदाताओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना। दूसरी मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाना। जिले की आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों में कल मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों से लेकर ईवीएम जमा कराने और स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने तक की व्यवस्थाएं की हैं। इस बार मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी चुनाव प्रबंधन का अहम हिस्सा है। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां अपनी ईवीएम संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर जमा कराएंगी। यहां से संबंधित निर्वाचन अधिकारी (ईआरओ) ईवीएम को भवानी निकेतन लेकर पहुंचेंगे, जहां निर्धारित स्ट्रांग रूम में इन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। यानी ईवीएम की वापसी की प्रक्रिया तीन स्तरों पर पूरी होगी। पहले मतदान केंद्र से पंचायत समिति मुख्यालय, फिर वहां से भवानी निकेतन और अंत में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराने की प्रक्रिया होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया की मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं के साथ चुनावकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था भी की है। मतदान दलों को मतदान सामग्री और ईवीएम के साथ बूथों पर भेजा गया है। चुनावकर्मी मतदान से पहले मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी करेंगे। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं, मतदान दलों के ठहरने और मतदान के बाद ईवीएम जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।0
0
Report
यमुनानगर दशहरे के बाद हत्या: पुरानी कहासुनी पर युवक की पीट-पीटकर मौत
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में दशहरा देखकर घर लौटे 34 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। कमला नगर की छोटी लाइन पर पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ, जिसमें युवक पर मुक्कों और लातों से हमला किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बेटियों का पिता और दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ : मृतक की पहचान कमला नगर निवासी सरन सिंह के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता संजीव कुमार के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे दीपक उर्फ दीपा के साथ सरन सिंह की कहासुनी हो गई। आरोप है कि उन्ही के पड़ोसी दीपक ने झगड़े में साथ नहीं देने की बात कहकर उस पर हमला कर दिया。 वीओ : इसी दौरान दीपक का भतीजा शिवम उर्फ शिवा अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने सरन सिंह के पेट, छाती और गले पर मुक्के मारे और लातों से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में सरन सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया。 बाइट: राशिम रानी, परिजन “सरन सिंह के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसके पेट, छाती और गले पर मुक्के मारे। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।” वीओ : घटना से गुस्साए परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रामपुरा पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा किया। यमुनानगर सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है。 बाइट : मनोज वर्मा, जाँच अधिकारी, सिटी थाना यमुनानगर Last वीओ : फिलहाल , इस मामले में पुलिस जांच जारी है। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
ग्रामोत्थान मिशन से महिलाएं स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं
Noida, Uttar Pradesh:ग्रामोत्थान मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही बनाया जा रहा आत्मनिर्भर।0
0
Report
Advertisement
घोगा गाँव में जीवन ज्योति यज्ञ 25 अक्टूबर को आयोजित
New Delhi, Delhi:दिल्ली देहात के घोगा गाँव में 25 अक्टूबर को जीवन ज्योति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। घोगा गाँव निवासी दीपक अपने माता-पिता की याद में इस यज्ञ का आयोजन कर रहे हैं। पालम 360 की पंचायत में सामाजिक एकता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति पर चर्चा की गई। पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से जैन जी को माता-पिता के सम्मान, बुजुर्गों के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देना और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाना है। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, खिलाड़ी, और सभी 360 खापों के प्रधान मौजूद रहेंगे।0
0
Report
कोटा ग्रामीण में चाकू हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुलासा
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण - रामगंजमण्डी चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में थाना रामगंजमण्डी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने 11 अक्टूबर को पन्ना लाल चौराहा पर झालावाड़ निवासी दवा सप्लायर अमन यादव पर बाइक टक्कर के बाद थप्पड़-मुक्कों से मारपीट कर पेट में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों महावीर मीणा निवासी हनुवंतखेड़ा, अरुण सरसिया निवासी जूली रोड हरिजन बस्ती,रणजीत सिंह और कमल कुमार मीणा को तकनीकी सहायता और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है,0
0
Report
पंचकूला में स्टंटबाज़ी पर पुलिस ने थार चालक का 22,500 रुपए चालान किया, इम्पाउंड
Panchkula, Haryana:पंचकूला सोशल मीडिया पर कुछ पल की लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क पर स्टंटबाजी करना न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। पंचकूला पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में मॉडिफाइड थार से स्टंटबाजी करने वाले चालक का 22,500 रुपये का चालान किया है और वाहन को इंपाउंड कर थाना में खड़ा करवा दिया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में एक थार चालक मॉडिफाइड वाहन से स्टंटबाजी करता दिखाई दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद आज सिटी ट्रैफिक थाना में थाना प्रभारी वरिंद्र कुमार द्वारा यातायात नियमों के विभिन्न उल्लंघनों के चलते वाहन का 22,500 रुपये का चालान किया गया और थार को इंपाउंड कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। कार्रवाई के दौरान थार चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और अन्य युवाओं से भी इस प्रकार की स्टंटबाजी नहीं करने की अपील की। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का युवाओं को संदेश- रील नहीं, रियल लाइफ के लक्ष्य बनाएं पुलिस कमिश्नर युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर दिखावे और सस्ती लोकप्रियता के पीछे भागने के बजाय जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि युवा पढ़ाई, खेल, कला और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करें तथा अपनी मेहनत और सफलता की रील बनाएं, ताकि दूसरे युवाओं को भी उनसे प्रेरणा मिले। अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के दम पर पहचान बनाना ही सफलता का सही रास्ता है।0
0
Report
Advertisement
