227405
अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, हजारो लोगों ने किया योग
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय में आज बड़े स्तर पर 10वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और विद्युत विभाग के एमडी समेत अन्य श्रेणीय अधिकारी ने भी भाग लिया। इस साथ समेत अमेठी का पूरा प्रशासनिक अमला भी योग में शामिल रहा। इसके अलावा अमेठी के सभी पुलिस थानों, नगर निकायों, अमृत सरोवरों पर भी योग दिवस का आयोजन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हेमंत खंडेलवाल की रणनीति: नगर-निकाय चुनाव के लिए भाजपा का प्लान जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:8:00PM भोपाल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान सरकार के साथ संगठन समन्वय के साथ काम करें और हमारे सामने जो चुनौतियां हैं उस पर किस तरह से काम करना इस पर रणनीति तैयार की हैं जो 66 सीटें हम नहीं जीते वहां कैसे काम करना हैं जिन विधानसभा सीटों पर हम पांच हजार या उससे कम से जीते हैं वहां कैसे बेहतर परफार्म करना हैं नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की गई हैं0
0
Report
ED की बड़ी कार्रवाई: 14 ठिकानों पर छापेमारी, 645 करोड़ सरकारी फंड घोटाला
Noida, Uttar Pradesh:645 करोड़ सरकारी फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापेमारी... ED के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II ने 645 करोड़ के कथित सरकारी फंड गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह रकम हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ नगर निगम और दूसरे सरकारी खातों से जुड़ी बताई गई है। ED की जांच फरवरी 2026 में हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी। FIR में हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के IDFC First Bank और AU Small Finance Bank में रखे बैंक खातों के बैलेंस में गड़बड़ी का आरोप है। ED के मुताबिक, छापेमारी Malik Jewellers, KLG Jewels और उससे जुड़ी कंपनियों, M.B. Gold Traders, Sham Jewellers और Sunder Jewellers समेत कई ज्वेलर्स और उनसे जुड़े ठिकानों पर की गई। इसके अलावा गौरव कंसल के ठिकाने पर भी कार्रवाई हुई, जिस पर कथित तौर पर अपराध की रकम को इधर-उधर करने और लेयरिंग में बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप है। जांच में ED को पता चला कि कथित तौर पर गबन किए गए सरकारी पैसे को अलग-अलग ज्वेलर्स के बैंक खातों में भेजा गया और उसे व्यापारिक लेन-देन के तौर पर दिखाने की कोशिश की गई, ताकि अपराध से हासिल रकम को वैध धन के रूप में पेश किया जा सके। ED के अनुसार, कथित तौर पर: Malik Jewellers को करीब 58 करोड़ KLG Group — KLG Jewels, KLG Infra और KLG & Co. — को करीब 26 करोड़ M.B. Gold Traders को करीब 5 करोड़ Sham Jewellers को करीब 3.66 करोड़ Sunder Jewellers को करीब 3.15 करोड़ मिले। एजेंसी के मुताबिक ये रकम Ribhav Rishi द्वारा कथित तौर पर बनाई गई इंटरमीडिएट शेल कंपनियों के जरिए भेजी गई थी। ED ने रिभव ऋषि को इस मामले का कथित मास्टरमाइंड बताया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इन ज्वेलर्स के जरिए अपराध की रकम को लॉन्डर किया गया और यह रकम आगे IDFC First Bank से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड में शामिल आरोपी IAS अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों तक पहुंची। इसी मामले में CBI ने पंचकूला की स्पेशल कोर्ट में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें हरियाणा कैडर के छह IAS अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। छापेमारी में क्या मिला? ED के मुताबिक कार्रवाई के दौरान: 4.30 करोड़ नकद बरामद और जब्त किए गए। करीब ₹22 करोड़ के बैंक बैलेंस फ्रीज किए गए। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी बरामद कर जब्त किए गए। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई ED इस मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा एजेंसी ने जांच के दौरान करीब 211 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां अटैच, जब्त या फ्रीज की हैं। ED ने मामले में ED की आगे की जांच जारी है。0
0
Report
MDMA बरामद: प्रतापगढ़ में 2 गिरफ्तार, 687 ग्राम नशे की खेप
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्री के तहत हथुनिया थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 687 ग्राम एमडी बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद एमडी की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 61 हजार रुपये बताई गई है। 1 अक्टूबर को कार्यवाहक थानाधिकारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मचलाना घाटी मंदसौर-प्रतापगढ़ आम रोड पर हथुनिया सीमा में नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मंदसौर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की नाकाबंदी देखकर दोनों ने बाइक वापस घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम जगदीश कुमार पुत्र कालूराम जाट सेंवर, निवासी कापराऊ, थाना चौहटन, जिला बाड़मेर बताया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश पुत्र पाबूराम जाट खोथ, निवासी गालाबेरी, थाना सदर बाड़मेर, जिला बाड़मेर बताया। तलाशी के दौरान जगदीश कुमार की पैंट की जेब से 334 ग्राम एमडी बरामद हुई। वहीं ओमप्रकाश की पैंट की जेब से 353 ग्राम एमडी मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर दोनों के कब्जे से कुल 687 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने नियमानुसार जब्त कर लिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल RJ 04 AS 3541 को भी जब्त किया है। मामले में जगदीश कुमार और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अब दोनों आरोपियों से नशीले पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ एवं आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
धरियावद में कांग्रेस यूथ शक्ति प्रदर्शन: युवाओं ने बूथ-स्तर मजबूत करने का आह्वान
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद में पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस की यूथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत की दोनों बेटियों राजश्री राणावत और चंद्रिका राणावत के साथ पुखराज सिंह राणावत ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव में पार्टी को मजबूती देने के लिए युवाओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव के दौरान सामने आई कमियों से सीख लेते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। साथ ही युवाओं और महिला शक्ति को कांग्रेस संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर एकजुटता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी की चुनावी तैयारियां भी उतनी ही प्रभावी होंगी। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
बूंदी डाबी रेंज में खुलेआम खनन, डोरा-लक्ष्मीपुरा से वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:डाबी रेंज के डोरा-लक्ष्मीपुरा में खुलेआम खनन का आरोप बूंदी जिले की डाबी रेंज के ग्राम पंचायत डोरा और लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में कथित रूप से खुलेआम खनन किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है。 स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन गतिविधियां खुलेआम संचालित की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले को लेकर कई बार शिकायतें भी दी गईं, इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में हो रहे खनन की जांच कराने और नियमों के विरुद्ध गतिविधियां पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
जालौन में अवैध पटाखा गिरोह का भंडाफोड़, 11 किलो विस्फोटक बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है... मौके से करीब 11 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है... अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और अवैध पटाखों को कहां खपाने की तैयारी थी0
0
Report
Advertisement
भागीरथ का पूरा फाइल फुटेज जारी
Indore, Madhya Pradesh:भागीरथ पूरा फाइल फुटेज0
0
Report
440 किलो गांजा पकड़ा गया: प्रयागराज जा रहे तस्कर गिरफ्तार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस के ऑपरेशन आघात को मिली बड़ी सफलता। मिनी ट्रक से पुलिस ने 440 किलो गांजा किया जब्त। गांजे की कीमत 2 करोड़ 40 लाख रुपये। मिर्च के बोरियों के नीचे छुपा कर रखा था 440 किलो गांजा। उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे थे तस्कर। दो आरोपी मोहम्मद वसीम और आसिफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लवाकेरा पुलिस की कार्रवाई।0
0
Report
मध्य प्रदेश में मौसम बदला, अगले दिनों में तेज धूप के बीच बारिश नहीं
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में मौसम बदला, अगले दिनों में तेज धूप के बीच बारिश नहीं0
0
Report
Advertisement
बैतूल में शराब पार्टी के विवाद से हत्या, दो भाइयों ने दोस्त मारा; गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम खोदरी में एक शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, पत्नी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साए दो सगे भाइयों ने अपने ही दोस्त शेखर पाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के सामने स्थित एक टपरे में छिपा दिया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
बूंदी में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिलेभर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एचडी सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान ASP संजय सिंह चंपावत सहित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। वहीं केशोरायपाटन में भी गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपखंड अधिकारी जगदीश प्रसाद सहित गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रमों के दौरान दोनों महापुरुषों के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।0
0
Report
संदिग्ध हालात में महिला की मौत,मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप,फंदे पर मिला आरती का शव,
Kurara Rural, Uttar Pradesh:संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप कुरारा के पारा गांव में फंदे पर मिला आरती का शव, घरवालों का आरोप—प्रताड़ित कर हत्या की छह साल पहले हुई थी शादी, मृतका दो मासूम बच्चों की थी मां परिजनों के मुताबिक शव फंदे से उतारकर जमीन पर लिटाया, सुबह दी गई मायके पक्ष को सूचना मायके पक्ष ने पुलिस को दी हत्या की तहरीर, कार्रवाई को लेकर थाने में डटे परिजन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार मामला कुरारा थाना क्षेत्र के पारा गांव का।0
0
Report
Advertisement
मुख्यधारा में लौटे पूर्व माओवादियों की नई जिंदगी, 10वीं पास के बाद हौसलों की उड़ान
Jagdalpur, Chhattisgarh:मुख्यधारा में लौटने वाले पूर्व माओवादियों का नया जीवन, 10 वीं की परीक्षा पास करने के बाद हौसलों की नई उड़ान0
0
Report
बूंदी में राज्य हॉकी प्रतियोगिता: बांसवाड़ा ने बूंदी को 2-0 से हराया
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में स्टेट-लेवल हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पुलिस परेड ग्राउंड नंबर-4 पर एएसपी संजय सिंह चंपावत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू करवाया। जिला शिक्षा अधिकारी अर्चना तंवर व उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा शांता कंवर मौजूद रहीं। मैदान नंबर 1, 3 और 4 पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकाबले हुए। बूंदी को बांसवाड़ा ने 2-0 से हराया, जबकि हनुमानगढ़ ने जयपुर द्वितीय को 10-0 से मात दी। अजमेर ने सलूंबर को 14-0 से हराया। कोटा ने सिरोही को 1-0 से हराया। दिनभर दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। प्रतियोगिता में 38 टीमें पहुंचीं (48 में से).0
0
Report
अमित शाह भोपाल दौरे पर, आज रात पहुंचेंगे; कल कार्यक्रम होंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा आज रात पहुंचेंगे भोपाल कल पूरे दिन अलग-अलग शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे0
0
Report
Advertisement
