227405
अमेठी में अंतर्जनपदीय बाइक चोर हुए गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सूचना के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर एक युवक को गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी की निशानदेही पर एक बंद फैक्ट्री से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई थी। साथ ही पुलिस के अनुसार, युवक पर गैंगेस्टर समेत आधा दर्जन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह में पांच लाख से अधिक लोगों ने गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग उठाई
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की. देश भर में चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वाहन को लेकर दमोह में भी खासा उत्साह है. पिछले महीने भर से गौ सेवक जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे, इस बार पांच लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी सहमति के साथ दस्तखत करके गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की है. जिला मुख्यालय पर आज बड़ी संख्या में गो सेवक इकठ्ठा हुए और एक विशाल रेली निकालकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और हस्ताक्षरों से भरे दस्तावेज प्रशासन को सौंपे.0
0
Report
सिम्स बिलासपुर के जर्जर भवन से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े सिम्स (जिला अस्पताल) में मरीजों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच सिम्स अस्पताल के पुराने बिल्डिंग का छज्जा अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जनहानि टल गई, वरना यहाँ इलाज कराने रोजाना आने वाले हजारों मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती थी। इस अस्पताल में दूर-दूर से गंभीर बीमारियों का इलाज कराने रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन जर्जर और खस्ताहाल हो चुकी इमारतें अब मरीजों के लिए मौत का कुआं बनती जा रही हैं। इस गंभीर मामले पर जब सिम्स के अधीक्षक प्रो. डॉ. लखन सिंह से बात की गई, तो उन्होंने स्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण पुराने जिला अस्पताल का यह सबसे पुराना भवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बरामदे का पोर्शन है, जहाँ लगातार बारिश की वजह से सीपेज होने के कारण छपाई और छत का हिस्सा गिरा है। डॉ. लखन सिंह ने आगे बताया कि इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने सीजीएमएससी (CGMSC) और पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस पुराने भवन का पूर्ण निरीक्षण करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही, एहतियात के तौर पर फिलहाल उस तरफ लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है और मेंटेनेंस विभाग को जल्द से जल्द सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सवाल यह है कि जब अस्पताल प्रबंधन को इस जर्जर हालत की जानकारी पहले से थी, तो किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा था? मरीजों की सुरक्षा को ताक पर रखकर किए जा रहे इन आधे-अधूरे इंतजामों से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।0
0
Report
रावलकोट में सुरक्षा बलों पर गोलीबारी का आरोप, प्रदर्शनकारियों की मुज़फ़्फ़राबाद march की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:रावलकोट, PoJK: स्थानीय लोगों का आरोप है कि रावलकोट में सुरक्षा बलों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मुज़फ़्फ़राबाद की ओर मार्च करने की तैयारी कर रहे थे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अकील भाई ने इस घटना का ज़िक्र करते हुए वहाँ के हालात और हुई घटनाओं के बारे में बताया है।0
0
Report
Advertisement
जालौन: IAS रिंकू सिंह राही को चेंबर नहीं मिलने पर कार्यालय के बाहर इंतजार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नवीन तहसील परिसर में IAS रिंकू सिंह राही को नहीं मिला चेंबर, घंटों बाहर इंतजार, कलेक्ट्रेट से नवीन तहसील परिसर में कार्यालय स्थानांतरित होने के बाद भी नहीं हुआ चेंबर आवंटित, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) IAS रिंकू सिंह राही दोपहर करीब 3 बजे से कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे, चेंबर न मिलने से कार्यालय का सामान भी बाहर ही रखा रहा, चेंबर आवंटन न होने पर रात में भी बाहर रुकने का लिया निर्णय, मामले में जिलाधिकारी कार्यालय से एसडीएम (न्यायिक) का संचालन कलेक्ट्रेट परिसर में ही जारी रखने को लेकर आदेश किया गया जारी, जालौन के उरई तहसील परिसर में इस व्यवस्था को लेकर चर्चाओं का दौर तेज।0
0
Report
सीपरी बाजार में दो छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल; विवाद के बाद मारपीट
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। हंसराज स्कूल के बाहर दो छात्रों के विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। एक छात्र ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरे छात्र की सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि किसी छोटी सी बात को लेकर दो छात्रों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक छात्र ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। साथी आते ही दूसरे छात्र पर टूट पड़े और उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान वहां खड़े कुछ लोगों ने छात्र को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर छात्रों ने उन्हें भी धक्का दे दिया और पिटाई जारी रखी। ये पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में शराब लदे ट्रक तहखाने से बरामद, चालक फरार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर पटना फोरलेन के दरियापुर कफेन के समीप से शराब लदे एक ट्रक को जप्त किया गया है. इसके अंदर बने तहखाना से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. वहीं उत्पाद विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया है. कुरकुरे के आर में यूपी से शराब लोड कर मुजफ्फरपुर लाई गई थीं. दरअसल उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम को सूचना मिली थी कि यूपी से कुरकुरे के आर में एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब लेकर मुजफ्फरपुर पहुंच रही है. उसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर पटना फोर लेन के दरियापुर कफेन के पास नाकेबंदी किया. जैसे ही अप नंबर ट्रक पहुंची तो उत्पाद विभाग की टीम ने रोका. इसी बीच पुलिस को देखकर ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल हो गया, जब उत्पाद विभाग की टीम ने तलाशी लिया तो पूरे ट्रक में कुरकुरे का पैकेट भरा हुआ था. जिससे उत्पाद विभाग की टीम को शराब की खेप नजर नहीं पड़ रही थी. जब उत्पाद विभाग की टीम ने उसे ट्रक को गहनता से जांच किया तो उसके अंदर बने गुप्त तहखाने में शराब की खेप नज़र पड़ी. उसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को जप्त कर उत्पाद थाना पर लेकर आया. जहां शराब का मिलान किया जा रहा है. जप्त शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है. पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया की मुजफ्फरपुर पटना फोरलेन के तुर्की थाना क्षेत्र के दरियापुर कफेन के समीप एक यूपी नंबर ट्रक को पकड़ा गया. जिस पर कुरकुरे लोड था और उसके अंदर बने तहखाने में शराब की खेप को छुपाई गई थी. जिसे जप्त कर उत्पाद थाना लाया गया है और उसमें रखे गए शराब का मिलान किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
पटना के बांकीपुर में डोर टू डोर कैंपेन से ऋतुराज सिन्हा ने मतदान आह्वान किया
Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना में बांकीपुर चुनाव के मद्देनजर डोर टू डोर कैंपेन चलाया। ऋतुराज के अलावा भारतीय जनता पार्टी के तमाम छोटे बड़े कार्यकर्ता मंत्री सांसद विधायक बांकीपुर में कैंपेन में जुटे हुए आज कैंपेनिंग के क्रम में ऋतुराज सिन्हा जमुना अपार्टमेंट के पास पहुंचे। जहां ऋतुराज ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव पर चर्चा की और बड़ी संख्या में बाहर निकाल कर मतदान करने का कार्यकर्ताओं से आवाहन भी किया। कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात खुलकर ऋतुराज सिन्हा को राखी।0
0
Report
53kg में ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर जीता, भारत का पांचवां मेडल पक्का
Noida, Uttar Pradesh:RAJNANDGAON (CHHATTISGARH): DEEPAK YADAV (FATHER OF GYANESHWARI YADAV) ON WEIGHTLIFTER GYANESHWARI YADAV WINS SILVER MEDAL AT COMMONWEALTH GAMES भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53kg वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता और 2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए 5वां मेडल पक्का किया। राजनांदगांव से, वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के पिता दीपक यादव कहते हैं, "हम सभी बहुत खुश हैं कि ज्ञानेश्वरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मैडल जीता है..."0
0
Report
वर्ल्ड बुक में नाम होगा दर्ज
Anjad, Madhya Pradesh:बड़वानी में नशा मुक्ति 2.0 के ऊपर जिले भर में आयोजित रेखा चित्र बनाने पर वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज कल होगा कार्यक्रम बावनगजा में आयोजित0
0
Report
Advertisement
किसान की भावुक गुहार पर पुलिस का मानवीय रवैया वायरल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर भोपाल कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने सोमवार सुबह से ही कई स्थानों पर मोर्चाबंदी की थी। इसी दौरान प्रदर्शन स्थल पर एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। प्रदर्शन के दौरान एक किसान भावुक होकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा और रोते हुए उनके पैरो में गिर पड़ा। किसान की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह बार-बार हाथ जोड़कर सिर्फ एक ही गुहार लगा रहा था हमारी बात मान लो मूंग खरीद लो। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस.थोटा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए किसान को तुरंत उठाया, उसे गले लगाया और ढांढस बंधाया। उन्होंने किसान को शांत कराया, उसकी बात ध्यान से सुनी और भरोसा दिलाया कि उसकी भावनाओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। इस भावुक पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मानवीय व्यवहार और संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं। कई लोग इसे किसान और पुलिस के बीच भरोसे, संवाद और मानवीय रिश्ते की मिसाल बता रहे हैं।0
0
Report
तेजस्वी यादव का बांकीपुर रोड शो: छात्र आंदोलन पर सरकार से तीखा सवाल
Patna, Bihar:तेजस्वी प्रसाद यादव ने बांकीपुर में रोड शो किया और राज्य सरकार को छात्र मुद्दे पर घेरापटना 27 जुलाई 2026. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मीठापुर प्रधान कार्यालय से रोड शो कार्यक्रम शुरू किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न इलाकों में रोड शो किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे । रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और छात्र आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए। इन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में इस बार चुनावी माहौल राजद के पक्ष में है और जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है। तेजस्वी ने कहा कि इस बार बांकीपुर से लालटेन जलेगा। छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार पहले किसानों को ठग रही थी और अब छात्रों के साथ भी अन्याय कर रही है. इन्होंने कहा कि यदि सोमवार शाम तक गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उन पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी जन आंदोलन में आज तक एके-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि एके-47 से फायरिंग की घटना के बाद केवल जवान को निलंबित कर दिखावटी कार्रवाई की गई, जबकि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. इन्होंने सवाल उठाया कि फायरिंग किसके आदेश पर हुई और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सामने आकर बताना चाहिए कि बिहार के किन-किन जिलों से कितने छात्रों को गिरफ्तार किया गया, उन पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं और फायरिंग किसके आदेश पर कराई गई. राजद नेता ने मीठापुर, चांदपुर बेला, सिपारा, विग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैयाटांड़ पुल, गोरिया टोली, लालजी टोला, पीरमुहानी, आयुर्वेदिक कॉलेज, लोहानीपुर, साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट और सब्जीबाग चौराहा तक राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रोड शो निकाला गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बंटी यादव के परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि न्याय की लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल लड़ेगा और इंसाफ दिला कर रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, भोला यादव, डॉ रामानंद यादव, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, डॉ सुनील सिंह, शक्ति सिंह यादव, डॉ उर्मिला ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। रोड शो में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव और महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता एक ही गाड़ी पर हाथ जोड़कर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे थे। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल कल दिनांक 28 जुलाई को सुबह 10:00 बजे पहलवान मार्केट बोरिंग रोड से रोड शो का कार्यक्रम शुरू होगा। जो बोरिंग रोड चौराहा, राजापुर पुल, दूजरा मस्जिद, पुलिस लाइन चौराहा, लोदीपुर मेन रोड, चीन कोठी, उत्तरी मंदिरी, इनकम टैक्स गोलंबर, किदवई पुरी, चकारम देवी मंदिर के समीप समाप्त होगा।0
0
Report
पुलिस ने 25 किसानों को हिरासत से रिहा किया, नेता शर्तों पर छोड़े गए
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:किसान आंदोलन में जाने वाले किसानों को हिरासत में , पुलिस ने 10 घंटे के बाद में 25 किसानों को रिहा किया, पुलिस प्रशासन ने अस्थाई जेल से सुबह 11 बजे से हिरासत में थे किसान नेता, पुलिस प्रशासन ने शर्तों के साथ में किसान नेताओं को रिहा किया है0
0
Report
Advertisement
DATIA में CM MOHAN YADAV ने रोड शो किया
Noida, Uttar Pradesh:DATIA: CM MOHAN YADAV HOLDS ROAD SHOW IN DATIA/ VISUALS0
0
Report
जयपुर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: बकाये के लिए क्रेटा कार जब्त
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। बकाया वसूलने की दिशा में आबकारी जयपुर शहर की बड़ी कार्रवाई। एक बकायेदार की क्रेटा कार को किया जब्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई। आबकारी अधिकारी जयपुर घनश्याम शर्मा के सुपरविजन में कुर्की। सहायक आबकारी अधिकारी प्रदीप बिश्नोई और महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने किया कुर्क। कुर्की वारंट से वर्ष 2021/22 के बाकीदार विशाल सोनी की क्रेटा कार जब्त की। कार नम्बर RJ45CZ8962 को कब्जेराज किया गया।0
0
Report
भजनलाल शर्मा ने सुमित्रा सिंह का हाल-चाल लिया, स्वास्थ्य जाना
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): CHIEF MINISTER BHAJAN LAL SHARMA VISITS FORMER RAJASTHAN ASSEMBLY SPEAKER SUMITRA SINGH TO INQUIRE ABOUT HER WELL-BEING AND HEALTH / VISUALS जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के आवास पर जाकर उनका हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर कानून और न्याय मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
