227405
अमेठी में करनी सेना के पदाधिकारीयों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में अजय सिंह की हत्या मामले में करनी सेना ने अपनी एंट्री की है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। करनी सेना ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर कल तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा। अजय सिंह की हत्या कल शाम घर जाते समय रास्ते में पीट-पीटकर कर दी गई थी। मृतक अजय सिंह अमेठी थाना क्षेत्र के कड़ेर गांव का निवासी था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बर्खास्त कर्मचारियों की जॉइनिंग न होने पर यूनियन सख्त फैसला ले सकती है
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश शास्त्री का बयान अगर सोमवार तक बर्खास्त कर्मचारियों की जॉइनिंग नहीं करवाई गई तो यूनियन फिर से ले सकती है सख्त फैसला हम मुख्यमंत्री और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री से करेंगे मुलाकात इसके बाद आगे की रणनीति पर होगी चर्चा सरकार ने दिया था आश्वासन की बर्खास्त कर्मचारियों की तुरंत करवाई जाएगी जॉइनिंग लेकिन दो दिन बीत जाने पर भी नहीं हुई जॉइनिंग0
0
Report
दिल्ली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 2.2 लाख बोतल बरामद, FIR दोगुने से ज्यादा
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग *दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* - अप्रैल से अगस्त 2026 तक 725 FIR दर्ज, 730 आरोपी गिरफ्तार - कार्रवाई के दौरान करीब 2.20 लाख बोतल अवैध शराब बरामद - अवैध शराब की तस्करी में इस्तेमाल 197 वाहन जब्त - पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले प्रवर्तन कार्रवाई में बड़ा इजाफा - अप्रैल-अगस्त 2025 में 315 FIR और 312 गिरफ्तारियां हुई थीं - पिछले साल करीब 1 लाख बोतल अवैध शराब और 112 वाहन जब्त किए गए थे - इस साल FIR की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा - दिल्ली की सीमाओं पर करीब 70 छोटे-बड़े प्रवेश मार्ग, तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी - लाइसेंस प्राप्त परिसरों में नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई, 7 FIR दर्ज - उल्लंघन करने वाले संबंधित बार को सील करने और जुर्माने समेत वैधानिक कार्रवाई त्योहारी सीजन को देखते हुए बढ़ेगी निगरानी - आबकारी विभाग ने त्योहारी सीजन में प्रवर्तन अभियान और तेज करने का फैसला किया - अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी - वैध माध्यमों से दिल्ली में शराब की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर - सरकारी निगमों की खुदरा दुकानों के साथ होटल, क्लब और रेस्तरां जैसे ऑन-प्रिमाइसेस बिक्री केंद्रों पर बॉन्डेड शराब की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी नई आबकारी नीति की तैयारी - सीएम रेखा गुप्ता बोलीं—अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति - सरकार नई आबकारी नीति तैयार कर रही है - नई नीति में सार्वजनिक सुरक्षा, जिम्मेदार नियमन और शराब की गुणवत्ता पर जोर - सरकार के राजस्व में वृद्धि भी नई नीति का अहम उद्देश्य - सीएम ने कहा—त्योहारों के दौरान दिल्लीवासियों को असुविधा न हो, इसके लिए वैध शराब की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता - अवैध शराब के कारोबार और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी0
0
Report
पाली नगर निगम सहित सभी निकायों की मतगणना तीन चरणों में 13-13 टेबलों पर
Pali, Rajasthan:नगर निगम चुनाव के मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में सोमवार को होने वाली मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पाली नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में निर्धारित मतगणना स्थलों पर प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, कार्मिकों के बैठने की व्यवस्था तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। पाली नगर निगम की मतगणना तीन चरणों में पाली नगर निगम की मतगणना राजकीय विधि महाविद्यालय पाली में होगी। यहां दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। कक्ष संख्या 3 एवं 5 में 13-13 टेबलों पर मतगणना करवाई जाएगी। मतगणना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में वार्ड संख्या 1 से 26, द्वितीय चरण में वार्ड संख्या 27 से 52 तथा तृतीय चरण में वार्ड संख्या 53 से 65 तक की मतगणना होगी।0
0
Report
Advertisement
बलिया के बाजारों में हरतालिका तीज की रौनक, महिलाओं की भीड़ बढ़ी
Ballia, Uttar Pradesh:हरतालिका तीज को लेकर बलिया के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के मीना बाजार में चूड़ियों सहित श्रृंगार के सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। ब्यूटी पार्लर से लेकर राजस्थान से मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं का कहना है कि हरतालिका तीज का उन्हें पूरे साल इंतजार रहता है क्योंकि हरतालिका तीज में वो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस पूजा के जरिए सभी महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने के साथ ही दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि की कामना भी करती हैं।0
0
Report
रामदास अठावले का BSP चुनाव चिन्ह हाथी पर कब्जे का बड़ा दावा
Moradabad, Uttar Pradesh:पूर्व मे विजुअल और बाइट भेजे गए थे अब खबर की पूरी स्क्रिप्ट और पुनः विजुअल बाइट फाइनल feed भेज रहे है। मुरादाबाद पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर बड़ा बयान, बोले भारत को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा। वहीँ कांग्रेस और जयराम रमेश पर बोला हमला, कांग्रेस को आरोप लगाने के अलावा कोई और काम नहीं, सत्ता जाने के बाद ये वैसे ही हो रहे हैं जैसे मछली पानी से बाहर आने के बाद तड़पती है। शिवसेना की तरह अब बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी पर बवाल होने के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने संकेत दिए। चुनाव से पूर्व बसपा चुनाव चिन्ह हाथी को लेकर RPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा दावा बोले हाथी चुनाव चिन्ह हमारा है बसपा ने हमारे सिंबल पर अतिक्रमण किया… बाबा साहब आंबेडकर जी की असली बहुजन पार्टी रिपब्लिकन पार्टी (RPI) है, अब हम बसपा की जमीन पर कब्ज़ा करेंगे।ब्रेकिंग…ब्रिक्स सम्मेलन में 21 देशो के प्रमुख भारत आए, ब्रिक्स में जो रेगुलेशन पास हुए वो बहुत अच्छे हैं पहलगांव में हुए हमले की निंदा का प्रस्ताव इसमें है जिसकी सभी देशो ने सहमति दी है, ब्रिक्स सम्मेलन से व्यापार में बढ़ोतरी होगी, भारत के मेड इन इंडिया को बहुत इनपर्टेंस दिया है… तो अब भारत का माल उधर जायेगा और उधर का इधर आएगा, ब्रिक्स सम्मेलन का सबसे ज्यादा फायदा भारत को हो रहा है। कांग्रेस द्वारा जय राम रमेश के 4 सवालों के पत्र को ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए चीन के सामने आत्मसमर्पण के आरोपों पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कांग्रेस को आरोप लगाने के अलावा कोई काम नहीं, सत्ता जाने के बाद ये वैसे ही हो रहे हैं जैसे मछली पानी से बाहर आने के बाद तड़पती है, पहले चीन के साथ हमारे संबंध अच्छे ही थे, कांग्रेस सरकार में भी चीन के साथ संबंध अच्छे थे लेकिन 1962 में चीन ने हमला किया, उसके बाद भी चीन से संबंध अच्छे रहे थे, अगर बॉर्डर विवाद को निपटाकर दोनों देशो में व्यापार की बढ़ोतरी होती है तो दोनों देशो का फायदा होगा, जिनपिंग जी ने सब मान्य कर दिया है तो इसीलिए हमारे बॉर्डर पर अब चीन का कोई अधिकार नहीं है, नरेंद्र मोदी जी ने यह भूमिका रखी है कि हमें चीन बॉर्डर पर नहीं जाना चाहते हमें शांति चाहिए। जयराम रमेश के सवालों के ट्वीट लैटर में दक्षिणी तिब्बत को लेकर बात न करने के प्रधानमंत्री पर आरोपों पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, लगता है जयराम रमेश जी को आरोप लगाने और ऐसे लैटर के लिए कांग्रेस ने रखा है, हर काम पर ही आपत्ति और आरोप लगाने का काम कांग्रेस का रहता है, नरेंद्र मोदी जी ने सभी देशों को कहा है कि भारत सबके लिए काम करेगा और आप सब भी भारत के किए काम करते रहिए… यह भूमिका रखी गयी है। यूपी के 27 चुनाव में अपनी पार्टी की भूमिका पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान, हमारी छोटी पार्टी है लेकिन उसको बढ़ाने का अब चल रहा है, अनेक दिनों बाद में आया हूं मुरादाबाद और अब मुझे ये दिन रहेगा याद। बसपा से गठबंधन का विषय नहीं बल्कि बीजेपी के साथ गठबंधन हो सकता है, एक ज़माने में चरण सिंह की सरकार में RPI के 4 मंत्री और 19 विधायक हमारे हाथी के सिंबल पर चुनकर आये थे, हाथी का सिंबल हमारा है, हमारी कोशिश है कि भविष्य में जो बसपा ने हमारे हाथी के सिंबल पर अतिक्रमण किया है अब हम बसपा की जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते है, बाबा साहब अंबेडकर जी की असली बहुजन पार्टी रिपब्लिकन पार्टी है, रिपब्लिकन पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है, 26 नवंबर को लखनऊ में बड़ी रैली रखी है जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोग सम्मिलित हो सकते है, अच्छी रैली होने पर बीजेपी हमें निमंत्रण दे सकती है, आने वाले चुनावों में हम भी 8 से 10 सीटों के लिए बातचीत करेंगे, हमें पूरा विश्वास है बीजेपी सत्ता में जरूर आएगी। Byte: रामदास अठावले, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार।0
0
Report
AI से व्यक्तिगत टिप्पणी पर साध्वी निरंजन ज्योति का कड़ा विरोध
Fatehpur, Uttar Pradesh:चुनाव में किसी पर एआई के जरिए व्यक्तिगत टिप्पणी करना सही नहीं- साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्टून ट्रेंड को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा एक प्रजातांत्रिक देश में यह उचित नहीं है। प्रजातांत्रिक देश में चुनाव आते हैं, जाते हैं, सरकारें बनती हैं, फिर हटती हैं। लेकिन व्यक्तिगत जीवन में AI के माध्यम से जिस तरह से योगी आदित्यनाथ जी को दिखाया गया है, यह मुझे लग रहा है किसी भी एंगल से अच्छा नहीं है। विकास की बात करिए, व्यवस्था की बात करिए, लेकिन व्यक्तिगत योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करना यह उचित नहीं है। मैंने देखा भी है, यह राजनीतिक गिरावट इतनी आएगी, हमने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। और मुझे लग रहा है जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुतियां दी, फांसी के फंदे चूमे, उन लोगों ने भी कभी कल्पना नहीं की होगी कि हमारे देश में इतनी स्वतंत्रता हो जाएगी कि व्यक्तिगत जीवन पर लोग टिप्पणी करने लगेंगे। यह कहीं किसी भी एंगल से अच्छा नहीं है। और मैं अपील करती हूँ अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग होने के नाते कि आप चुनाव में जाइए, मुद्दों को लेकर के जाइए, सरकार की कमियों को लेकर के जाइए, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचिए, यह अच्छा नहीं है, किसी के लिए भी अच्छा नहीं है, वहीं उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि प्रजातांत्रिक देश में सबको मांगने का अधिकार है संविधान के दायरे में रहकर के। और मैं भी पक्षधर हूँ कि जो दबे-कुचले हैं, उनका संरक्षण होना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
शोभा यात्रा में हमला: पड़ोसी युवक ने चाकू से समीर को घायल किया
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग शोभा यात्रा में चल रहे युवक को पीछे से मारा चाकू चाकू लगने से समीर हुआ गम्भीर रूप से घायल घायल समीर को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती पड़ोसी युवक पर रंजिशन चाकू से हमला करने का आरोप कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकलपुर मोहल्ले की घटना ।0
0
Report
स्वामी हरिदास संगीत महोत्सव: ब्रज में शास्त्रीय सुरों का जलवा
Mathura, Uttar Pradesh:स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव 18 से, दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू * पत्रकार वार्ता में सांसद हेमा मालिनी बोलीं- संगीत और संस्कृति प्रेमियों के लिए अद्भुत उपहार है यह आयोजन मथुरा-- भारतीय शास्त्रीय संगीत के संवाहक स्वामी हरिदास जी महाराज को समर्पित दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव 18 और 19 सितंबर को रमणरेती स्थित वन महाराज कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा श्री राधाष्टमी व स्वामी हरिदास जी के आविर्भाव दिवस के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में देश के नामचीन शास्त्रीय संगीत और नृत्य कलाकार अपनी साधना का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत से जुड़ी कई हस्तियां शिरकत करेंगी। रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्वामी हरिदास जी महाराज ब्रजभूमि की ऐसी महान विभूति हैं, जिन्होंने अपनी स्वर साधना से पूरे विश्व को भारतीय संगीत का ज्ञान कराया। उन्होंने ही ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज की अलौकिक छवि प्रकट की, जो आज पूरे विश्व के कृष्ण भक्तों को आकर्षित करती है। सांसद ने कहा कि सम्राट अकबर को भी अपने सुरों से नतमस्तक करने वाले स्वामी हरिदास जी को समर्पित यह महोत्सव संस्कृति और संगीत प्रेमियों के लिए एक अद्भुत उपहार है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि विगत ढाई दशक से इस मंच पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रसिद्ध नृत्य कलाकार व सांसद हेमा मालिनी भी अगले वर्ष इस मंच से स्वामी हरिदास जी को अपनी भावांजलि अर्पित करेंगी। ई-पास से मिलेगा प्रवेश समिति के सचिव गोपी गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन से ही शास्त्रीय संगीत, गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न विधाओं के ख्यातिलब्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि सांसद हेमा मालिनी के प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ब्रज क्षेत्र को 'स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह' की सौगात मिली है। संयोजक अनूप शर्मा, समन्वयक अभय वशिष्ठ और अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र के साथ ई-प्रवेश पत्र भी जारी किए गए हैं। संगीत प्रेमी समिति के आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज से ई-पास डाउनलोड कर सकते हैं। आयोजकों ने सभी कला व संगीत प्रेमियों से महोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है。 हेमा मालिनी सांसद0
0
Report
JPSC-JSSC पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने 24 जिलों में पुतला दहन किया
Ranchi, Jharkhand:रांची में JPSC-CGL आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आजसू पार्टी की ओर से पुतला दहन किया गया। आजसू कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो चौक से विरोध मार्च निकाला, जो अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। आजसू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसी के विरोध में आजसू की ओर से यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है। इसके बावजूद पुतला दहन के दौरान राज्य सरकार और जेएमएम से जुड़े कार्यकर्ताओं पर पुतला छीनने और प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया। आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसी घटना के विरोध में राज्य के सभी 24 जिलों में पुतला दहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू कार्यकर्ता इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।0
0
Report
Advertisement
सीवान में विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार
Siwan, Bihar:सीवान के बसंतपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर बसंतपुर थाना पुलिस ने कोडर पुल के पास वाहन जांच शुरू की थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन कारों को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त करते हुए उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों तस्कर हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 1313.910 लीटर है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, चेक बुक और पर्स भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीनों वाहनों के चालक तेज रफ्तार में भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों वाहनों को घेर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी अमित, कमल और आकाश के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे सीवान में कहां खपाने की तैयारी थी। फिलहाल बसंतपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
पटना सिगोरी हाजत में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या, पत्नी ने आरोप लगाये
Danapur, Bihar:पटना के सिगोरी थाना हाजत में कैदी ने फांसी लगाई इलाज के दौरान पटना एम्स में हुई मौत, मौत से मचा हड़कंप, पत्नी ने पुलिस पर थाने से छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांगने का लगाया गंभीर आरोप। पटना के पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थाना के हाजत में एक कैदी बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया मृतक युवक की पहचान गया जिला के चाकन गांव निवासी 30 वर्षीय अजय मांझी के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा, पटना पश्चिम सिटी एसपी संकेत कुमार एवं पाली अनुमंडल तमाम पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर मृतक अजय मांझी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार बीते रात्रि सिंगोड़ी थाना को ईंट भट्टा मालिक शरद यादव नामक युवक के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें पैसे को लेकर अजय मांझी और उसके साथियों के साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए अजय मांझी और उसके दो अन्य साथी को पूछताछ के लिए थाना लाया था और इसी दौरान तीनों को उन कैदियों के साथ हाजरत में रखा गया सुबह 4:00 बजे चौकीदार के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली कि अजय मांझी ने बाथरूम में जाकर गमछा लगाकर आत्महत्या कर लिया इसके बाद उसे आनन-फानन में पटना एम्स लाया गया ।लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने ईंट-भट्ठा मालिक और पुलिस पर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि अजय के साथ मारपीट की गई थी और उसे थाने से छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक के द्वारा मेरे पति को पैसा देने के लिए बुलाया गया था और मारपीट करने के बाद उसे सSigori थाने को सौंप दिया गया जिसके बाद रात में पुलिस द्वारा मेरे पति को छोड़ने के लिए 50000 की मांग की गई थी और सुबह हमने पैसा देकर आने की बात कही थी। इधर पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि ईंट भट्टा मालिक शरद यादव और अजय मांझी के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शरद यादव ने आवेदन दिए थे और उसी आधार पर अजय मांझी और उसके दो अनसाथी को थाना पूछताछ के लिए लाया गया। इसी दौरान जब सब कैदी हाजत में सो रहे थे तभी अजय मांझी ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए उसे एम्स लाया गया लेकिन मौत हो गयी। फिलहाल इस घटना को लेकर मृतक के परिवार से भी बयान लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।0
0
Report
झारखंड कांग्रेस का ओबीसी कॉलम मांगने के लिए पैदल मार्च 16 सितंबर
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ओबीसी मोर्चा आगामी 16 सितंबर को रांची में बापू वाटिका मोरहाबादी से राजभवन लोक भवन तक एक विशाल पैदल मार्च निकालेगा। यह मार्च आगामी जनगणना प्रपत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तरह अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए भी एक अलग कॉलम और यूनिक साइंटिफिक डिजिटल कोड की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इस विशाल पैदल मार्च की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोर्डिनेटर रबिन्द्र वर्मा, राजेश्वर सिंह यादव समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। जलेश्वर महतो कहा कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें केंद्र से गणना प्रपत्र में ओबीसी के लिए एक अलग कॉलम शामिल करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रपत्र में ओबीसी कॉलम शामिल करने से इस समुदाय की वास्तविक आबादी का पता लगाने में मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
धनबाद में अवैध कोयला खनन से जानलेवा खतरा, बीसीसीएल पर सवाल उठे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अवैध कोयला खनन का खेल एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हारपट्टी स्थित अम्बे आउटसोर्सिंग के बॉर्डर इलाके में रविवार को अवैध खनन के दौरान अचानक चाल धंस गई। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव करते हुए मलबे में फंसे कुछ लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पूर्व मंत्री जालेश्वर महतो ने कहा लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर बीसीसीएल पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन से हादसे हो रहे हैं और इन घटनाओं की जिम्मेदारी बीसीसीएल की है। जालेश्वर महतो ने कहा कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां बीसीसीएल का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। उन्होंने हाल के दिनों में छात्राबाद, सिजुआ-अंगारपतरा और बीसीसीएल एरिया-3 में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर बार बीसीसीएल कार्रवाई की बात करती है, लेकिन इसके बावजूद घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है।0
0
Report
धनबाद के अवैध खनन हादसे में चार की मौत, विधायक ने गठजोड़ पर आरोप लगाए
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसमें दबने से चार लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले को खाकी और खादी के गठजोड़ से जुड़ा बताते हुए स्थानीय विधायक और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर भी निशाना साधा। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार से कई लोग पनपे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को भी मैनेज करने की कोशिश हो सकती है। विधायक जयराम महतो ने कहा कि इसके बावजूद वह घटना स्थल का दौरा करेंगे और पूरे मामले की जानकारी लेंगे। हादसे के बाद अवैध कोयला खनन को लेकर एक बार फिर प्रशासन की भूमिका और स्थानीय स्तर पर चल रहे कथित अवैध कारोबार पर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
बैतूल के माँ चंडी दरबार मामले में प्रशासन बनाम आदिवासी आस्था का संग्राम
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल के प्रसिद्ध माँ चंडी दरबार में रविवार को आस्था और अधिकार की लड़ाई ने जोर पकड़ लिया। चिचोली तहसील के गोधना गांव स्थित चंडी दरबार में जिलेभर से पहुंचे आदिवासियों और सर्व समाज के भक्तों ने जमकर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान मंदिर परिसर में बलि देकर भी आक्रोश जताया गया। दरअसल सदियों पुराने इस देवस्थल के संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आदिवासी समाज का आरोप है कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंदिर का संचालन एक स्थानीय यादव परिवार को सौंप दिया गया, जिसके बाद वर्षों से चली आ रही पूजा-पाठ की व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया और पुरानी संचालन समिति को भंग कर दिया गया। इतना ही नहीं पुराने मंदिर के ढांचे को हटाकर नए मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। आदिवासी समाज का कहना है कि गोंडवाना शासनकाल से माँ चंडी उनकी आराध्य हैं और चंडी दरबार केवल किसी एक परिवार की संपत्ति नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके विरोध में आज पेशा ग्राम सभा का आयोजन कर मंदिर तोड़ने विरोध दर्ज कर संचालन ग्राम सभा को सौंपने का निर्णय लिया गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इस पूरे मामले के लिए प्रशासन को जिम्मेदार मानते हैं। आरोप है कि मंदिर के सार्वजनिक और धार्मिक महत्व से जुड़े जरूरी तथ्यों को प्रशासन ने कोर्ट के सामने पर्याप्त रूप से नहीं रखा। वहीं विवाद बढ़ने के बाद संबंधित परिवार की ओर से हर संभव सहयोग की बात कही जा रही है, जबकि प्रशासन भी पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश में जुटा है। चंडी दरबार में हर रविवार और बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सदियों पुरानी आस्था, स्थानीय समुदाय की भावनाओं और मंदिर के संचालन को लेकर शासन-प्रशासन आखिर कौन सा रास्ता निकालता है। क्योंकि अगर इस विवाद का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो माँ चंडी दरबार का यह विवाद आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकता है।0
0
Report
Advertisement
