227304
अमेठी में शादी का झांसा देकर युवती से बनाता रहा अवैध संबंध
Narbahan Pur, Uttar Pradesh:अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रघईपुर जोगियान में युवक ने युवती के साथ 7 साल से अवैध संबंध बनाए रखे। युवती का पिता जब अपनी बेटी की शादी महाराजगंज में तय करता है, तो युवक लड़के के घरवालों को धमकाकर नवंबर 2023 में शादी तुड़वा देता है। इसके बाद 13 दिसंबर 2023 को युवक और उसके पिता दोनों लोग शादी के लिए राजी हो गए। मई 2024 में सुलह समझौता हुआ कि युवक युवती से शादी करेगा लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने युवक को पकड़कर छोड़ दिया और कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनखड़ की किशनगढ़ यात्रा: पाटनी परिवार को श्रद्धांजलि और शोक संवेदना
Kishanganj, Bihar:पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को किशनगढ़ पहुंचे और आर.के. हाउस में दिवंगत उद्योगपति एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। धनखड़ ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया और आर.के. मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी व विमल पाटनी से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ पुराने दिनों की यादें भी साझा कीं। मीडिया से बातचीत में धनखड़ ने कहा कि वर्ष 1993 में उनका कंवरलाल पाटनी से परिचय हुआ था। उनके सिद्धांतों और विचारों ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। पाटनी का हमेशा मानना रहा कि व्यक्ति का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब पूरे क्षेत्र का विकास हो। धनखड़ ने कहा कि जनकल्याण के प्रति उनकी सोच, मर्यादित कार्यशैली और सिद्धांतों को परिवार ने, विशेषकर अशोक पाटनी ने, आगे बढ़ाया है। समाज में स्वाभाविक सम्मान मिलना सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने दिवंगत कंवरलाल पाटनी को ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना भी की। किशनगढ़ से पुराने जुड़ाव के चलते धनखड़ की इस यात्रा को खास माना गया। वे यहां से विधायक रह चुके हैं और पाटनी परिवार से उनके लंबे समय से आत्मीय संबंध रहे हैं। धनखड़ दोपहर करीब 2:40 बजे सड़क मार्ग से किशनगढ़ पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर अजमेर से किशनगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। आईजी, एसपी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आर.के. हाउस में परिवार के साथ लंच करने के बाद धनखड़ जयपुर के लिए रवाना हो गए। बाइट पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़0
0
Report
कोटपूतली-बहोड़ में सफाईकर्मियों का वेतन-पीएफ धरना; प्रशासन आश्वस्त
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा: BAHROR रिपोर्टर AMIT_YADAV @ amitktp888 लोकेशन BAHROR इंट्रो: कोटपूतली...कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट के बाहर सफाई कर्मचारियों ने अपनी बकाया सैलरी और PF कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पिछले दो महीनों से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है और 7,000 के मामूली मानदेय के लिए भी लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। वाल्मीकि समाज के नेता अनिल वाल्मीकि ने प्रशासन और ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोटपूतली में नगर परिषद व जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते सफाईकर्मियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से केवल सीमित संख्या में कर्मचारियों से काम करवाकर भारी घोटाला किया जा रहा है। पूर्व में 13 अप्रैल को भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। धरना स्थल पर पहुंचे नगर परिषद अधिकारी तथा तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को PD खाते से बजट ट्रांसफर करने में आई तकनीकी देरी के कारण भुगतान रुका हुआ था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सोमवार तक ठेकेदार द्वारा लंबित SI/PF की राशि भी जमा करा दी जाएगी। ठेकेदार के खिलाफ चल रही जांच रिपोर्ट को जल्द सार्वजनिक कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अनिल वाल्मीकि ने स्पष्ट किया है कि यदि तक वेतन और PF संबंधी सभी मांगें पूरी नहीं की गईं तथा ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। बाइट-01...अनिल वाल्मीकि... बाइट: 02....रामधन गुर्जर तहसीलदार बाइट:03....दीपक मीणा AXEN नगरपरिषद...0
0
Report
स्टोरी 5: नवी पिल्लई की कहानी शहर में चर्चा का विषय बनी
Noida, Uttar Pradesh:Story 5 navi pillai0
0
Report
Advertisement
बारां के लक्ष्मीपुरा में अवैध हथकड़ शराब के अड्डे पर 5200 लीटर वॉश नष्ट
Baran, Rajasthan:छबड़ा के लक्ष्मीपुरा में हथकड़ शराब के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई, 5200 लीटर वॉश नष्ट; 10 भट्टियां तोड़ीं, 9 लीटर अवैध शराब बरामद. आबकारी विभाग-पुलिस की संयुक्त दबिश से मचा हड़कंप बारां के छबड़ा क्षेत्र में अवैध हथकड़ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग एवं पुलिस ने जिले के छबड़ा क्षेत्र के संवेदनशील गांव लक्ष्मीपुरा में बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने दबिश देकर अवैध शराब बनाने की 10 भट्टियां तोड़ीं और करीब 5200 लीटर वॉश मौके पर नष्ट कर दी। कार्रवाई में लगभग 9 लीटर हथकड़ शराब बरामद करने के साथ एक भट्टी जब्त की गई। वहीं, करीब 200 लीटर वॉश भी बरामद की गई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के आदेश पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव एवं उपायुक्त हुकम सिंह सोड़ा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बारां दानाराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान आबकारी थाना छबड़ा में एक महत्वपूर्ण और दो साधारण सहित कुल तीन प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान जमीन में दबे ड्रमों और बाहर रखे ड्रमों में भरी वॉश को नष्ट किया गया। अभियान में आबकारी निरीक्षक पुनीत शर्मा सहित बारां, शाहबाद, झालावाड़, अकलेरा और छबड़ा की आबकारी टीमों के जवान तथा स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल रहे। संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथकड़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।0
0
Report
खाद वितरण की अव्यवस्था भड़के किसानों ने लगाया चक्का जाम, CI ने समझाकर शांत कराया
Baran, Rajasthan:खाद वितरण में अव्यवस्था से भड़के किसान, किया चक्काजाम CI हीरालाल पुनिया ने समझाइश कर करवाया शांत बारां में अटरू रोड स्थित सहकारी समिति पर खाद वितरण में अव्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। टोकन होने के बावजूद घंटों लाइन में खड़े रहने और समय पर खाद नहीं मिलने से आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। आज सुबह से ही सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आरोप है कि टोकन वितरण के बाद भी व्यवस्थित तरीके से खाद नहीं बांटी जा रही थी, जिससे किसान परेशान हो गए। गुस्साए किसानों के सड़क पर बैठने से करीब आधे घंटे तक अटरू रोड पर यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहले स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया, लेकिन पुलिस के जाते ही किसान फिर से सड़क पर एकत्रित होने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख कोतवाली CI हीरालाल पुनिया मौके पर पहुंचे। CI पुनिया ने आक्रोशित किसानों से समझाइश की और सहकारी समिति प्रबंधन को निर्देश दिए कि लाइन लगवाकर केवल टोकनधारक किसानों को ही व्यवस्थित तरीके से खाद वितरण किया जाए। पुलिस के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और जाम खोला गया।0
0
Report
रतलाम: 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी नीलेश के खिलाफ मामला
Ratlam, Madhya Pradesh:नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है… कन्या पूजन की तैयारियां हो रही हैं… लेकिन इसी बीच रतलाम जिले से सामने आया एक मामला समाज को झकझोर देने वाला है। ਨਾਮली क्षेत्र में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय मासूम के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी सहेली के घर पहुंची थी। इसी दौरान घर में मौजूद युवक ने उसे अंदर बुलाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और अपनी दादी को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर आरोपी नीलेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं… आखिर मासूम बेटियों की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी? समाज में ऐसी विकृत मानसिकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जागरूकता, दोनों की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
गंगारण में शहीद जवान जितेंद्र सिंह चौहान को गांव ने अंतिम सलाम दिया
Begun, Rajasthan:शोक की लहर छा गई, जब भारतीय सेना के जवान जितेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव पहुंचा। फूलों से सजी सेना की गाड़ी के साथ निकली अंतिम यात्रा में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर वीर जवान को अंतिम सलाम किया। भारत माता की जय और जितेंद्र सिंह अमर रहें के नारों से गांव गूंज उठा। पत्नी श्याम कंवर पति के अंतिम दर्शन कर बिलख पड़ीं, वहीं 13 वर्षीय बेटी कीर्तिराज और छोटे भाई ललित सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। करीब 22 साल तक सेना में सेवाएं देने वाले जितेंद्र सिंह का निधन असम में कार्डियक अरेस्ट से हुआ था। एक नवंबर को उन्हें नायब सूबेदार पद पर पदोन्नति मिलनी थी।0
0
Report
ELC छात्राओं ने घर-घर मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया
Dholpur, Rajasthan:पात्र मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने में जुटीं निर्वाचन साक्षरता क्लब की छात्राएं, घर-घर पहुंचकर किया जागरूक सरमथुरा (धौलपुर) मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के उद्देश्य से विद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) की छात्राएं जागरूकता अभियान चला रही हैं। अभियान के तहत छात्राओं ने कलश यात्रा निकालकर आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया। इसके बाद गुरुवार को BLO के साथ नगरपालिका क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।विशेष पंजीकरण अभियान के दौरान भाग संख्या 196 से 205 तक छात्राओं ने युवाओं एवं पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही फॉर्म-6 भरने की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष निदा खान ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके भारतीय नागरिक, जिन्हें नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन वोटर्स सर्विस पोर्टल अथवा BLO के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। अभियान में निदा खान, गुलशन जादौन, कनिष्का तिवारी और अल्फिया सहित अन्य छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं, सुपरवाइजर राजू सैन के साथ BLO गोविंद देव पाराशर, पुष्पेंद्र शर्मा, बिजेन्द्र मीना और वैभव शर्मा अपने-अपने क्षेत्रों में आवेदन प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
मधु सूदन हत्याकांड: आरोपी अदालत में पेश, 12 की पुलिस रिमांड पर
Amritsar, Punjab:मधु सूदन हत्याकांड: अदालत में पेश किए गए आरोपी, 12 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधिकारी तेजिंद्र सिंह का बयान: परमजीत और अमनजीत समेत आरोपियों से होगी पूछताछ। हत्या मामले में सख्त कार्रवाई: अन्य बाकी आरोपियों को भी जल्द कोर्ट में पेश करेगी पुलिस। दिवंगत मधु सूदन उर्फ मैड संधू हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज पुलिस प्रशासन द्वारा इस चर्चित कत्ल के आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी तेजिंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों—परमजीत सिंह और अमनजीत सिंह—को अदालत में पेश करने के बाद कोर्ट ने उन्हें 12 तारीख तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि कत्ल के पीछे की मुख्य वजह, इस्तेमाल किए गए हथियारों और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों का पर्दाफाश किया जा सके। अधिकारी तेजिंद्र सिंह ने आगे बताया कि मामले से जुड़े अन्य नामजद आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर पहलू से निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है। 12 तारीख को रिमांड पूरा होने पर आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। बाइट:--- police अधिकारी तेजिंद्र सिंह0
0
Report
Advertisement
चुपकी गाँव में अकाली दल को बड़ा झटका, दर्जनों परिवार AAP में शामिल
Patran, Punjab:हलका शुतराणा के गांव चुपकी में शिरोमणि अकाली दल को झटका लगा, जब अकाली दल के सर्कल प्रधान एवं पूर्व सरपंच तिरलोक सिंह अपने साथ दर्जनों परिवारों को लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं हलका शुतराणा की पूर्व विधायक बीबी वनिंदर कौर लूंबा और सेवानिवृत्त डीटीओ करण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का स्वागत किया। इस मौके पर बीबी वनिंदर कौर लूंबा और करण सिंह ने तिरलोक सिंह सहित अन्य परिवारों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के पार्टी में शामिल होने से हलके में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। सरकार की योजनाओं से लोगों को मिल रही राहत : तिरलोक सिंह इस मौके पर तिरलोक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से लोगों को दी जा रही सुविधाओं से आम जनता को राहत मिली है। उन्होंने नहरी पानी की उपलब्धता, मावा-धिया सत्कार योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, स्वास्थ्य बीमा कार्ड और बिजली बिल माफी जैसी सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों और परिवारों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए परिवारों ने पार्टी की नीतियों के अनुसार मिलकर काम करने और संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
हमीरपुर में रूफ टॉप सोलर प्लांट का दायरा बढ़ेगा; तीन दिन का जागरूकता कैंप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हमीरपुर जिला में 2800 रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाए गए हैं। बिजली बोर्ड की जागरूकता का असर अब तेजी से देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां 2800 रूफ टॉप सोलर प्लांट लगे हैं तो वहीं करीब 3500 आवेदन बिजली बोर्ड के पास पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि हमीरपुर जिला रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। कांगड़ा जिला में करीब 2900 के आस पास रूफ टॉप सोलर प्लांट लग हैं तो वहीं हमीरपुर कुछ ही कदम दूर रहा है। बिजली बोर्ड रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अब तीन दिवसीय कैंप का आयोजन करने जा रहा है। यह शिविर बिजली बोर्ड हमीरपुर के विश्रामगृह में 13,14 व 15 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जहां सोलर प्लांट लगाने के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी तो वहीं सोलर प्लांट लगाने वाले वेंडर भी यहां पर मौजूद रहेंगे। ऐसे में लोगों को इस संदर्भ में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही जिन लोगों के सोलर प्लांट के संचालन में कोई समस्या पेश आ रही है वे भी यहां पहुंचकर समाधान पा सकते हैं। बिजली बोर्ड की मानें तो इस योजना की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है तथा लोग अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता ई. आशीष कपूर ने बताया कि जिला में 2800 रूफ टॉप सोलर प्लांट लग चुके हैं। इस योजना की जानकारी के लिए 13,14 व 15 अक्तूबर को बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सोलर प्लांट लगाने वाले वेंडर भी मौजूद रहेंगे जोकि इसके लाभों के बारे में बताने के साथ ही इसके संदर्भ में अन्य जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। बाइट ई. आशीष कपूर अधीक्षण अभियंता0
0
Report
नेरचौक में HRTC परिचालक पर मारपीट, छतरी रूट की बस सेवाएं प्रभावित
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:नेरचौक में HRTC परिचालक से मारपीट का आरोप, छतरी रूट पर बस सेवा प्रभावित निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने के आरोप पुलिस ने दर्ज की FIR, कर्मचारी यूनियन ने उठाई सुरक्षा की मांग मंडी-छतरी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के परिचालक के साथ नेरचौक में कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि निजी बस ऑपरेटर के एक एजेंट ने परिचालक के साथ गाली-गलौज करने के बाद उसे थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद बस चालक सवारियों से भरी बस को रूट पर आगे ले जाने के बजाय रत्ती थाना पहुंच गया, जिससे छतरी रूट पर बस सेवा प्रभावित हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिचालक संतोष कुमार के अनुसार, 7 अक्टूबर को उसकी ड्यूटी मंडी-छतरी रूट पर थी। दोपहर करीब दो बजे जब बस नेरचौक में सवारियों को उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी थी, तब वह बस के अगले दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट हंस राज ने बार-बार बस का दरवाजा बंद किया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। संतोष कुमार का आरोप है कि विरोध करने पर हंस राज ने उसे थप्पड़ मार दिए।0
0
Report
Advertisement
विदिशा में अवैध कालोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 कॉलोनाइजर के FIR
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में अवैध कालोनियों पर प्रशास्न ने शिकंजा कस लिया है...शहर में 50 से अवैध कालोनियों ने जिनमें से 16 कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करा दी है...इतना ही नहीं करीब 30 काॅलोनियों में रजिस्ट्री और नामांतरण पर भी प्रतिबंध लगाया गया है...डाबर, तमोरिया, मिर्जापुर, जीवाजीपुर, चिड़ौरिया और गुरारिया हवेली क्षेत्र में यह कार्यवाहियां की गई हैं... प्रशासन द्वारा वैध कॉलोनाइजरों को भी हिदायत दी गई है कि वह अपनी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं.... एसडीएम का कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले कॉलोनाइजरों के बंधक प्लाटों को बेंচकर रहवासियों को सुविधाएं दी जाएंगी..... बाइट : मनीष जैन, एसडीएम विदिशा0
0
Report
संजय सिंह के बयान: सभी सीटों पर जीत का दावा, उम्मीदवारों की नियुक्ति संकेत
Bikram, Bihar:मंत्री संजय सिंह का बयान: सभी सीट जीतेंगे; कुछ उम्मीदवार को हम लोग बैठाएंगे; और सभी विधायक सांसद क्षेत्र में रहकर काम करेंगे0
0
Report
दमोहिया किसान मंदिर ट्रस्ट जमीन निजी उपयोग के खिलाफ आदेश के पालन की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूरीखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम दमोहिया में शिवजी ट्रस्ट की जमीन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। दमोहिया के किसानों ने प्रशासन से शिकायत की है कि मंदिर के वर्तमान पुजारी द्वारा ट्रस्ट की जमीन और संपत्ति का निजी तौर पर उपयोग किया जा रहा है, जो कि ट्रस्ट के बायलॉज (नियमों) के सख्त खिलाफ है। प्रशासनिक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में साल 2018 में ही एसडीएम कोर्ट द्वारा यह आदेश जारी किया जा चुका है कि ट्रस्ट की संपत्तियों का निजी उपयोग नहीं किया जा सकता। ग्रामीण अब इसी आदेश के पालन और जमीन की नीलामी की मांग को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि ट्रस्ट की संपत्ति का सामूहिक उपयोग हो और किसी भी प्रकार से इसका निजी इस्तेमाल न किया जाए।0
0
Report
Advertisement
