227409
अमेठी में दबंगों ने पड़ोसी की जमीन पर मचाया उत्पात
Raghipur, Uttar Pradesh:अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के रामपुर चौधरी में कुछ दबंगों ने पड़ोसी की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने वहां बंधे जानवरों को भगाया, खूंटे उखाड़े और भूसा फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दबंग लोग धमकियां देते हुए दिख रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीएम के औचक निरीक्षण में सीएचसी सलेमपुर में अनुपस्थित मिले चिकित्सक
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 8:15 बजे कुछ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ चिकित्सक बिना एप्रन के ड्यूटी करते पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएचसी के एमसीएच विंग का भी निरीक्षण किया और भर्ती गर्भवती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने हाल में हुए प्रसव के बाद नवजात शिशुओं और माताओं के टीकाकरण कार्ड की जांच की तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम को निर्देश दिया कि वीएचएसएनडी (VHSND) सत्रों के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण कार्ड में आवश्यक जांच एवं टीकाकरण से संबंधित सभी विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिशु मृत्यु दर (IMR) और मातृ मृत्यु दर (MMR) को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
ACB अधिकारी: सुबह तैयारी नहीं थी, दोपहर अमित शाह के फोन पर गिरफ्तारी हुई
Noida, Uttar Pradesh:ACB के एक अधिकारी ने बताया - सुबह तक ACB का सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने का कोई प्लान नहीं था। फिर दोपहर में अमित शाह जी का सीधे फ़ोन आया कि गिरफ़्तार कर लो। तब गिरफ़्तार किया। ज़ाहिर है कि अब गिरफ्तारी इस बात से नहीं होती कि किसी ने कोई गुनाह किया है या नहीं बल्कि इस बात से होती है कि वे दोनों किसे गिरफ़्तार करना चाहते हैं。0
0
Report
जेपी नड्डा AIIMS से डिस्चार्ज, अगस्त 17 को एंजियोग्राफी के बाद स्वस्थ
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: union HEALTH MINISTER JP NADDA DISCHARGE FROM AIIMS. DELHI - union Health and Family Welfare Minister JP Nadda, who underwent angioplasty on August 17, has been discharged from AIIMS Delhi.0
0
Report
Advertisement
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुल्तानपुर दौरे पर; राखी बंधवाते बहनें, 7.78 करोड़ विकास कार्य आधारशिला
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज सुल्तानपुर दौरे पर रहेंगे। बिरला सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित लाडली बहना रक्षाबंधन उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की बहनें बिरला की कलाई पर राखी बांधेंगी। इस अवसर पर सुल्तानपुर नगर में स्वीकृत 7 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी। बिरला के सुल्तानपुर आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है और उनके स्वागत के लिए दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा मंडल प्रतिनिधि नरेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिरला के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद की उम्मीद है।0
0
Report
बोकारो के चीरा चास में पुरानी विवाद की मारपीट, एक व्यक्ति घायल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चीरा चास में पुराना विवाद की मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर में चोट लगी है जिसका इलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल गौतम झा ने कहा कि वह चीरा चास थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेज वन में रहते हैं, जहां आज कुछ लोग लाठी, डंडा, लोहा और रॉड के साथ आए और अचानक हमला कर दिया; आरोपियों के पास चाकू भी था जिससे मेरे सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्होंने कहा कि जिसने भी रोकने की कोशिश की, उसपर भी हमला किया गया। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों को सजा मिले। पुलिस को भी सूचित किया गया है।0
0
Report
AAP नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली एसीबी ने गिरफ्तार कर राऊज़ एवेन्यू कोर्ट लाया गया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AAP LEADER SATYENDAR JAIN ARRESTED IN CORRUPTION CASE LINKED TO DELHI JAL BOARD, APP LEADER SATYENDAR JAIN BROUGHT AT ROUSE AVENUE COURT/VISUALS दिल्ली - एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को राउज़ एवेन्यू कोर्ट लाया गया।0
0
Report
Advertisement
KDMT बस चालक की दादागिरी का वीडियो वायरल, रिक्षा चालक के साथ धक्का-मुक्की का आरोप
Kalyan, Maharashtra:कल्याण डोंबिवली महापालिकेच्या परिवहन सेवेच्या बस चालकाची दादागिरी मोबाईलमध्ये चित्रित करण्यात आलीय. पश्चिमेच्या छत्रपती शिवाजी महाराज चौकामध्ये या बसने रिक्षा चालकाला धडक दिली. मात्र रिक्षा चालक आडवा आल्याने हा अपघात झाल्याचं बस चालकाचं म्हणणं होतं. त्यानंतर बस चालक खाली उतरला आणि तो रिक्षा चालकाला मारहाण करण्याचा प्रयत्न करू लागला. यानंतर तिथून जाणारे एका नागरिकाने या बस चालकाला हटकलं. त्यावेळी मोठा गोंधळ झाला. दरम्यान हा व्हिडिओ सामाजिक माध्यमांवर व्हायरल झालाय. मात्र यामध्ये नक्की रिक्षा चालकाची चूक होती की बस चालकाचे हे स्पष्ट होऊ शकलं नाही.0
0
Report
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुरक्षित, बद्रीनाथ-हेमकुण्ड में श्रद्धालु रोज दर्शन
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से जारी है। मौसम की दुश्वारियों के बीच बद्रीनाथ धाम और हेमकुण्ड साहिब में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 18 अगस्त के आंकड़े बताते हैं कि अकेले श्री बद्रीनाथ धाम में एक ही दिन में 3,510 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसके साथ ही इस सीजन में बद्रीनाथ धाम दर्शन करने वाले कुल यात्रियों का आंकड़ा 16 लाख 45 हजार को पार कर चुका है। वहीं, पवित्र श्री हेमकुण्ड साहिब में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। 18 अगस्त को 3,165 यात्रियों ने हेमकुण्ड साहिब में मथा टेका। इस यात्रा सीजन में अब तक कुल 2,61,793 श्रद्धालु यहां दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक दोनों ही धामों में यात्रा बिल्कुल सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है, और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।0
0
Report
श्री गंगानगर में मिलावटी घी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी छापेमारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर से बड़ी खबर मिलावटी घी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी छापेमारी श्री गंगानगर में हनुमंत इंटरप्राइजेज पर टीम ने मारा छापा गोदाम से 3200 लीटर संदिग्ध घी सीज स्वास्थ्य विभाग ने लिए मौके से पांच सैम्पल CMHO अजय सिंगला के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी विभाग ने क्रीम वेल,श्री मधुर ,सुपर सारथी, और डिजायर ब्रांड का घी किया सीज0
0
Report
Advertisement
खुर्जा के दबंग युवक की मरीज के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा दबंग युवक का मरीज के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, वीडियो में पीड़ित मरीज के हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है, इसके वावजूद दबंग बुरी तरह मारपीट करता आ रहा नजर, पत्नी और बच्चों के सामने ही दबंग ने की युवक की जमकर पिटाई, पड़ोसियों ने युवक की पिटाई की वीडियो बनाकर की वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों की आ रही प्रतिक्रियाये, दबंग युवक के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की मांग, खुर्जा नगर के पहासू रोड निवासी बताया जा रहा है दबंग युवक, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कोठी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो。0
0
Report
कोटा में ओम बिरला का दौरा: पौधारोपण के साथ नागरिक समस्याओं का समाधान
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कोटा दौरे का आज तीसरा दिन है। बिरला महावीर नगर विस्तार में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज बिरला कोटा ग्रामीण के इटावा, सुल्तानपुर सहित कई क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे。0
0
Report
झारखंड भर्ती घोटाले पर आदित्य साहू ने CBI जांच की मांग दोहराई
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ADITYA SAHU (BJP STATE PRESIDENT) ON JHARKHAND GOVERNMENT RELEASING LIST OF 44 RECRUITMENT EXAMS CANCELLED OVER IRREGULARITIES / RECRUITMENT EXAM CONTROVERSY दिल्ली- झारखंड सरकार द्वारा परीक्षा रद्द का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, "जिस तरह से झारखंड सरकार में बैठे लोगों ने पिछले 6 सालों से नौकरियों को बेचने का काम किया है। झारखंड के छात्रों का अधिकार छीनने का काम किया है? और लोगों को बेरोजगार करने का काम किया है। झारखंड के सरकार को यह बताना चाहिए कि उसे यह अधिकार किसने दिया। जिन लोगों की नौकरियां चली गई, आज वो भी CBI जांच की मांग कर रहे हैं। जो छात्र पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे, वो भी CBI जांच की मांग कर रहे थे और आज भी वहां छात्र अनशन पर बैठे हैं। सरकार CBI जांच करवाने से इतनी बच क्यों रही है, डर क्यों रही है? स्वाभाविक है? कि बड़े पैमाने पर पैसे लेकर सरकार ने लोगों की बहाली करने का काम किया है..."0
0
Report
Advertisement
मण्डला के घुटाश ग्राम सभा विवाद पर यादव समाज महापंचायत, एसडीएम को ज्ञापन
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — घुटाश ग्राम सभा विवाद पर यादव समाज का मोर्चा घुटाश ग्राम सभा विवादों में घिर गई है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नीरज यादव ने सांसद प्रतिनिधि विपिन राय, उपसरपंच ललित चौरसिया समेत तीन अन्य लोगों पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना के विरोध में यादव समाज ने घुटाश में महापंचायत कर तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। समाज ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का जम्मू-कश्मीर–लद्दाख दौरा शुरू, कई बैठकें तय
Srinagar, Uttarakhand:भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पदभार संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अपने पहले दौरे पर बुधवार को कश्मीर पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर प्रवास के दौरान गोर की मुलाकात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से होने का कार्यक्रम है। वे लद्दाख भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में भी अमेरिकी राजनयिक क Kashmir का दौरा कर विभिन्न राजनीतिक और गैर-राजनीतिक समूहों से बातचीत करते रहे हैं। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भी एक अमेरिकी राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने अपने कश्मीर दौरे के दौरान कई राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का उनका पहला हाई-लेवल राजनयिक दौरा होगा. तुर्की-सऊदी रक्षा समझौते और इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके इस दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि वे दक्षिण और मध्य एशिया के लिए वाशिंगटन के विशेष दूत भी हैं।0
0
Report
जलभराव में अंतिम यात्रा: गंदे पानी के बीच अर्थी मोक्षधाम तक, नगर परिषद पर आक्रोश
Karauli, Rajasthan:जलभराव के बीच निकली अंतिम यात्रा, नगर परिषद के खिलाफ लोगों में आक्रोश, जिला करौली मंडावरा रोड पर लंबे समय से जलभराव की समस्या के बीच एक महिला की अंतिम यात्रा गंदे पानी से होकर गुजरी। घुटनों तक भरे दूषित पानी और सड़क पर बने गड्ढों के बीच परिजनों को अर्थी लेकर मोक्षधाम तक जाना पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। मंडावरा फाटक निवासी गुलकंदी देवी प्रजापति के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा जब मोक्षधाम के लिए रवाना हुई तो मंडावरा रोड पर जलभराव था। परिजन और ग्रामीण अर्थी को कंधे पर लेकर गंदे पानी के बीच से आगे बढ़े। सड़क पर गड्ढों और पानी के कारण अर्थी के फिसलने का खतरा भी बना रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंडावरा रोड पर जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के बाद हालात और गंभीर हो जाते हैं, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले जलभराव के स्थायी समाधान की मांग को लेकर जनसेवक विष्णु प्रजापति ने आमरण अनशन किया था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। उस दौरान प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक मौके पर काम शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। विष्णु प्रजापति ने कहा कि अंतिम यात्रा का गंदे पानी के बीच से गुजरना प्रशासन के दावों पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सर्वसमाज के लोगों के साथ नगर परिषद का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
