229309
अमेठी में युवक ने ब्लॉक दफ्तर में नहाकर किया अनोखा विरोध
Sangrampur, Uttar Pradesh:अमेठी में घर में नल खराब होने और शिकायतों का समाधान न होने पर एक युवक बाल्टी-मग लेकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचा और वहीं नहाने लगा था। सूचना के अनुसार युवक ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, वह ब्लॉक परिसर में ही नहाएगा। साथ ही इस अजीबोगरीब विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह घटना अमेठी को एक बार फिर चर्चा में ले आई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा चुनाव: राज बब्बर के आरोपों में वोट गिनती पर बड़ा दावा
Karnal, Haryana:करनाल । टाइगर श्रॉफ के ऊपर हुई फायरिंग मामले में करनाल पहुँचे फ़िल्म आभिनेता और कांग्रेसी नेता राज बब्बर ने कहा कि अभी पुलिस जांच कर रही है। अभी बहुत ज्यादा टिप्पणी हम लोगो को नही करनी चाहिए। लेकिन ईश्वर ने साथ दिया और बच्चा बच गया। राज बब्बर ने कहा हरियाणा में आज सरकार फेल है। वादे बहुत किए लेकिन सामने कुछ भी नही आया है। वोट चोरी पर कांग्रेस जहां प्रदर्शन कर रही है वही भाजपा कांग्रेस पर निशाना साध रही है। जिस पर राज बब्बर ने कहा कि सरकार जहा बनी नही बनी उसका सवाल नही है लेकिन हरियाणा में जितना वोट पड़ा उससे ज्यादा रिजल्ट निकाला। उन्होंने कहा मेरी अपनी विधानसभा में जितना वोट पड़ा उससे ज्यादा वोट गिनकर आप किसी को चुनाव में आप विजय घोषित करते हैं। राज बब्बर ने कहा एक मकान में 300 -300 वोट वहां पर बवनाये हुए थे।धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। हमारे खुलासा करने से क्या होगा, जो इलेक्शन कमीशन कह रहा है राहुल गांधी तो यही कह रहे हैं जो गलत है बताओ बाइट-1- राज बब्बर अभिनेता और नेता।।0
0
Report
करनाल में शराब के नशे में चाकूबाजी, आरोपी रमन गिरफ्तार
Karnal, Haryana:करनाल में शराब के नशे में खूनी झड़प, युवक के गले पर चाकू से किया वार; CIA-1 ने आरोपी रमन को किया गिरफ्तार, तरावड़ी के रेन बसेरा फ्लैट में 18 अक्टूबर की रात हुआ था विवाद, गंभीर हालत में बलदेव को कराया गया था अस्पताल में भर्ती。 करनाल: शराब पीने के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मामला चाकूबाजी तक जा पहुंचा और एक व्यक्ति के गले पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना 18 अक्टूबर की रात तरावड़ी क्षेत्र के रेन बसेरा फ्लैट की है। मामले में कार्रवाई करते हुए करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने आरोपी रमन को गांव पुंड्रक से गिरफ्तार कर लिया है। शराब के बाद विवाद, गले पर हमला पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात रेन बसेरा फ्लैट में दो-तीन व्यक्ति शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई से आगे निकलकर चाकूबाजी तक पहुंच गया। इसी दौरान बलदेव के गले पर चाकू से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बलदेव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अगले दिन FIR, CIA-1 ने आरोपी को दबोचा घटना के अगले दिन पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रमन को करनाल के गांव पुंड्रक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。 दोनों एक ही गांव के निवासी, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं CIA-1 इंचार्ज संदीप कुमार के अनुसार, आरोपी रमन और घायल बलदेव दोनों करनाल जिले के बड़े गांव के निवासी हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शराब पीने के दौरान आपसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो चाकूबाजी में बदल गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की कोई पुरानी आपराधिक हिस्ट्री सामने नहीं आई है और वह परिवार से जुड़ा व्यक्ति है। बाइट: संदीप कुमार, इंचार्ज CIA-1, करनाल0
0
Report
लखीमपुर खीरी रामलीला में विजयदशमी पर रावण दहन और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी की ऐतिहासिक रामलीला में विजयदशमी के मौके पर रामलीला का मंचन किया गया । उसके बाद जमकर आतिशबाजी हुई और अंततः रावण के पुतले में आग लगाई गई । आग लगते ही रावण का पुतला धू धू कर जलने लगा । पूरा वातावरण राममयी हो गया। रावण दहन को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई जिसके चलते डायवर्जन के साथ सुरक्षा के बेहतर इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किए गए थे।0
0
Report
Advertisement
मेड़ता रोड विजयदशमी उत्सव में आतिशबाजी ने आकाश को रोशन किया
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड नगर पालिका द्वारा विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया गया। रेलवे मैदान में मनाए गए इस दशहरा महोत्सव को देखने के लिए हजारों लोग उपस्थित रहे जहां राम लक्ष्मण और हनुमान ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को अग्निबाण से आग लगाई। रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान के बदलते नजारे को देखने भारी संख्या में भीड़ रेलवे मैदान पहुंची। रावण दहन से पहले नगर पालिका अध्यक्ष तुलसी देवी ने प्रभू राम - लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतार सुख समृद्धि की कामना की। बुराई पर अच्छाई,असत्य पर सत्य और भय पर भरोसे की जीत का प्रतीक यह पर्व आज रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले जलने के साथ सम्पन्न हो गया । विजयदशमी पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध कर कानून व्यवस्था बनाई गई।0
0
Report
पटेल मैदान में दशहरा महोत्सव: ड्रोन शो के साथ अजमेर में उत्साह
Ajmer, Rajasthan:Ajmer Nagar Nigam की ओर से पटेल मैदान में दशहरा महोत्सव धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया... बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा के मौके पर रावण के साथ कुम्भारण और मेघनाथ के पुतले को आग के हवाले किया गया.. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मेयर अनामिका शर्मा, विधायक अनिता भदेल, उपमहापौर हेमंत सांखला, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी, सहित भाजपा के पार्षदों और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया... विधिवत पूजा अर्चना के साथ रघुनन्दन ने रावण की नाभि में तीर मारा... इस मौके पर अतिथियों ने रावण के वध के बाद बारूद की सुतली से जुड़े गए पुतले को आग लगाई... इस बार दशहरा महोत्सव के दौरान लेजर और ड्रोन शो खासे आकर्षण के केंद्र रहे ..पटेल मैदान पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए..0
0
Report
हाथरस में समय से पहले हुआ 65 फीट ऊंचे रावण का दहन, तय समय से पहले आग लगने से कई दर्शक रहे मायूस
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस। विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक ग्राउंड में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस बार रावण दहन निर्धारित समय से पहले शाम करीब 6:45 बजे कर दिया गया। समय से पहले दहन होने के कारण मैदान में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दी। वहीं, रावण दहन देखने पहुंचे कुछ लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। समय से पहले रावण दहन होने से दर्शक हुए मायूस... एमजी पॉलिटेक्निक ग्राउंड में विजयदशमी पर रावण दहन देखने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। इसी बीच शाम 6:45 बजे रावण के पुतले में आग लगा दी गई। समय से पहले दहन होने के चलते बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम नहीं देख सके। कई लोग जब मैदान पर पहुंचे, तब तक रावण दहन हो चुका था। ऐसे में उन्हें बिना रावण दहन देखे ही मायूस होकर लौटना पड़ा। पिछले आयोजनों की अपेक्षा इस बार मैदान में भीड़ भी कम नजर आई। डेढ़ लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ पुतला... इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई करीब 65 फीट थी। इसे तैयार करने में लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत आई थी। शहर के बड़ा नवीपुर निवासी विनोद कुमार का परिवार करीब 41 वर्षों से रावण के पुतले बनाने का कार्य करता आ रहा है। पुतले को तैयार करने के लिए कारीगरों ने कई दिनों तक मेहनत की थी। बांस, कागज और अन्य सामग्री से तैयार विशाल पुतला आकर्षण का केंद्र रहा। सार्वजनिक धार्मिक सभा ने किया आयोजन.. शहर में सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के तहत रावण दहन कार्यक्रम हुआ। सभा के अध्यक्ष रामबहादुर यादव उर्फ भोला पहलवान, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम, मंत्री कैलाश चंद्र अग्रवाल, प्रबंधक पवन गौतम, सहित अन्य काफी पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा प्रशासन... रावण दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। इस मौके पर एएसपी रामानन्द कुशवाह, सीओ सिटी हिमांशु माथुर थाना प्रभारी सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा। दशहरा मेले को लेकर आगरा रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। दोपहर दो बजे से मेला समाप्त होने तक संबंधित मार्ग पर छोटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखने की व्यवस्था की गई थी। दहन के बाद फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग... शाम 6:45 बजे रावण दहन होने के बाद पुतले में लगी आग जलती रही। अंत में मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग को बुझाया। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बजरंग दल पदाधिकारी की पिटाई! दरोगा पर लाठी, लात और थप्पड़
Banki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी पर बजरंग दल के एक पदाधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के दौरान उप निरीक्षक बीके शर्मा ने बजरंग दल के जिला कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अखिलेश राजपूत के साथ लाठी, लात और थप्पड़ों से मारपीट की। अखिलेश के मना करने के बावजूद दरोगा नहीं रुके। बताया गया कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रही। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अखिल, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, प्रांत कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख ब्रह्म प्रकाश दीक्षित, जिला सह मंत्री वीरेंद्र कुमार और जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों को भेजकर जानकारी दी। देवा के प्रखंड संयोजक हिमांशु और विश्व हिंदू परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी वीडियो पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक दरोगा को लाइन हाजिर नहीं किया गया तो दोपहर एक बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी बाकी है।0
0
Report
फतेहपुर में दशहरे के बाद महिला से मोबाइल छिनैती, CCTV एक्सक्लूसिव
Fatehpur, Uttar Pradesh:Breaking–Fatehpur दशहरा पर्व से वापस घर लौट रही महिला के साथ मोबाइल छिनैती की घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में त्योहार के दौरान पुलिसिंग व्यवस्था को चुनौती दे रहे बाइक सवार बदमाश महिला के साथ मोबाइल छिनैती घटना का CCTV भी EXCLUSIVE मौजूद वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था फेल सदर कोतवाली क्षेत्र के शहीद हिकमत उल्ला खान पार्क के सामने की घटना0
0
Report
प्रयागराज के बरगद घाट पर रावण दहन, विजयादशमी की उत्साहपूर्ण धूम
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज के बरगद घाट पर रावण दहन किया गया। रावण दहन के दौरान पूरा इलाका जयश्रीरम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। रावण दहन देखने के लिए घाट पर हजारों लोग मौजूद रहे। बरगद घाट पर विजयादशमी के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन किया गया। शहर के बरगद घाट पर रावण दहन का आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन के साथ ही पूरा माहौल उत्साह और उल्लास के साथ जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। ये तस्वीरें प्रयागराज के बरगद घाट की हैं, जहां विजयादशमी के मौके पर रावण दहन किया गया। रावण के पुतले का दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी बरगद घाट पर जुटे। लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रावण दहन के जरिए एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। विजयादशमी का यह पर्व हमें याद दिलाता है कि अहंकार, अन्याय और अधर्म का अंत निश्चित है। बरगद घाट पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने पहुंचे लोगों के बीच उत्सव का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
बस्सी में तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का उद्घाटन और स्वागत कार्यक्रम
Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर विधानसभा - बस्सी इनफॉर्मर - महेश शर्मा रिपोर्टर - दिलीप चौधरी मोबाइल - 8107977978 @maheshS92719670 @jprdilip बस्सी - जयपुर विजयादशमी दशहरा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुचे बस्सी जगह-2 प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत प्रदेशाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका बस्सी द्वारा 3 दिवसीय दशहरा महोत्सव का आयोजन है कार्यक्रम इस दौरान नगर पालिका चेयरमैंन निर्मला खोलिया , भाजपा नेता चन्द्रमोहन मीना, पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीना, नारायण मीना, पूर्व राज्यमंत्री विकेश खोलिया नगर पालिका उपाध्यक्ष भागीरथ पंचोली ,पार्षद सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी किया जा रहा है आयोजन बस्सी ACP, SHO सहित भारी पुलिस प्रशासन रहा मौजूद.0
0
Report
बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ अभियान: 22 अक्टूबर से प्रदेश भर में पदयात्राएं
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 बीजेपी 22 अक्टूबर से प्रदेशभर में शुरू करेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान。 5 नवंबर तक चलेगा बीजेपी का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान。 बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने दी अभियान की जानकारी。 घुसपैठ के मुद्दे पर जनजागरण करेगी बीजेपी。 प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर निकाली जाएंगी पदयात्राएं。 23 से 31 अक्टूबर तक विधानसभा क्षेत्रों में होंगे ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ कार्यक्रम。 महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में ‘लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र—युवा संवाद’ कार्यक्रम होंगे。 अभियान के लिए रामलाल शर्मा को बनाया प्रदेश संयोजक。0
0
Report
दुर्गा पूजा पंडाल का थीम लाइब्रेरी, ज्ञान और शिक्षा का संदेश
Dhanbad, Jharkhand:दुर्गापूजा के अवसर पर शहर में अलग-अलग थीम पर बने पूजा पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे हैं। उसी कड़ी में हीरापुर पार्क मार्केट स्थित बागली वेलफेयर कमिटी की ओर से इस वर्ष एक अनोखा दुर्गापूजा पंडाल बनाया गया है। पंडाल को लाइब्रेरी का रूप दिया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कमिटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य के अनुसार, पंडाल को लाइब्रेरी का रूप देने के पीछे खास उद्देश्य है। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, लेकिन कमिटी का मानना है कि शक्ति का अर्थ केवल बाहुबल नहीं, बल्कि ज्ञान और बुद्धि भी है। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए इस थीम का चयन किया गया है। कमिटी का उद्देश्य है कि पंडाल देखने आने वाले श्रद्धालु शिक्षा और ज्ञान की महत्ता को समझें तथा इससे प्रेरित होकर शिक्षा हासिल करने के लिए आगे बढ़ें। आयोजक सचिव ने कहा कि यदि यहां आने वाला एक भी श्रद्धालु ज्ञान की शक्ति को अपनाने के लिए प्रेरित होता है, तो कमिटी के प्रयास सफल होंगे। बागली वेलफेयर कमिटी हर वर्ष अलग-अलग थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण कराती है। इस वर्ष पंडाल और लाइटिंग पर कुल 17 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अनोखी थीम और ज्ञान का संदेश देने वाला यह पंडाल दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
राज्यपाल समेत कई नेता अरगोड़ मैदान में रावण दहन के लिए पहुँचे
Ranchi, Jharkhand:रांची के अरगोड़ा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए साथ ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक नबीन जायसवाल, मेयर रौशनी खलको सहित कई लोग उपस्थित रहे। रावण दहन को देखने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अरगोड़ा मैदान में उपस्थित रहे। रावण दहन से पहले आकर्षण आतिशबाजी देखने को मिला।0
0
Report
मोकामा के रावण दहन में लाखों की भीड़: सत्य की जीत का प्रतीक
Barh, Bihar:असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम मोकामा में पूरे धूमधाम से मनाया गया। कई दशकों से मोकामा के श्री कृष्ण मारवाड़ी हाई स्कूल में नगर वासियों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें प्रतिवर्ष राज्य के गणमान्य लोगों को मुख्य और विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल किया जाता है। इसमें रावण दहन को देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ती है। रावण दहन कार्यक्रम से पूर्व प्रतिवर्ष श्री राम की झांकी निकाली जाती है, जो पूरे नगर में भ्रमण करती है। उसके बाद श्री रामचंद्र जी के द्वारा प्रतीकात्मक रूप से रावण और कुंभकर्ण का दहन किया जाता है। इस बार समारोह में बिहार के पूर्व मंत्री पीके शाही,सीआरपीएफ के डीआईजी अच्युतानंद व साहित्यकार प्रोफेसर अर्जुन सिंह शामिल हुये!0
0
Report
दूनी में रावण दहन के साथ शोभायात्रा, भीड़ नियंत्रण पर सवाल
Tonk, Rajasthan:दूनी में धूमधाम से हुआ रावण दहन, हजारों की संख्या में उमड़े लोग दूनी नगर पालिका की ओर से मंगलवार को खेल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व बुर्ज के बालाजी मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद खेल मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कटारिया, दूनी तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय, नगर पालिका के कर्मचारी और समस्त पार्षदगण मौजूद रहे। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा और रावण दहन देखने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान मंच के सामने भीड़ बैरिकेडिंग के अंदर पहुंच गई, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठे।0
0
Report
Advertisement
