227801
अमेठी में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ वहीं गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Jamo, Uttar Pradesh:अमेठी के जामों थाना क्षेत्र में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। सूचना मिलते ही परिजन उसे तुरंत सीएचसी जामों ले गए। युवती की गंभीर हालत देखते हुए स्वास्थ्य टीम ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरगोन में मंहगाई के खिलाफ युवक कांग्रेस का सांसद कार्यालय तक प्रदर्शन
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन। मंहगाई का विरोध करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुलिस ब्रेरिकेट्स को तोडकर सांसद कार्यालय पहुंचे कार्यालय के बहार नारेबाजी करते बढ़ती महगाई को लेकर फेकी चूड़ियाॅ कांग्रेस नेता, छात्र संघ चुनाव प्रभारी इंदौर संभाग दीपक डंडीर ने कार्यालय के अंदर फेकी चूडियाॅ। जमकर नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एसडीएम कार्यालय के पास रोकने पर तोड़े ब्रेरेिकेट्स सांसद गजेन्द्र सिह पटेल के कार्यालय के बाहर महगाई के खिलाफ जमकर की नारेबाजी युवक कांग्रेस अध्यक्ष रजत डंडीर की अगुवाई में रैली निकालकर सांसद कार्यालय पहुंचे थे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।0
0
Report
दानापुर सगुना मोड़ की सोसाइटी में सुविधाओं के वादे पूरे न होने पर धरना
Danapur, Bihar:दानापुर के सगुना मोड़ स्थित मुंडेश्वरी ऑर्बिट सोसाइटी में वर्षों से सुविधाओं का इंतजार कर रहे निवासियों का सब्र आखिरकार टूट गया। शनिवार, 23 अगस्त को सोसाइटी परिसर में लोगों ने बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना देकर अपनी नाराजगी जताई। निवासियों का कहना है कि करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत देकर फ्लैट खरीदने के बावजूद उन्हें सामान्य फ्लैट जैसी सुविधाएं ही मिल रही हैं, जबकि खरीदारी के समय ब्रोशर दिखाकर ग्रीन पार्क, क्लब, जिम समेत कई लग्जरी सुविधाएं देने का वादा किया गया था। निवासियों के अनुसार, वर्ष 2018 में प्रोजेक्ट लॉन्च के समय ब्रोशर में कई आधुनिक सुविधाएं दिखाई गई थीं। इसी आधार पर लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदे। आरोप है कि करीब आठ साल गुजर जाने के बाद भी वादा की गई कई Amenities का निर्माण शुरू तक नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाकर फ्लैट बेच दिए गए और अब उनकी समस्याओं पर बिल्डर बातचीत तक नहीं करता। हर बैठक में नया आश्वासन निवासियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से हर चार महीने पर बिल्डर के साथ बैठक की जा रही है। बैठकों में हर बार करीब छह महीने में काम पूरा करने का आश्वासन दिया जाता है। 28 जून 2026 को हुई अंतिम बैठक में दिसंबर 2026 तक सभी Amenities पूरा कर हैंडओवर करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी साइट पर काम शुरू नहीं हुआ। इसी वादाखिलाफी के विरोध में धरना दिया गया। पार्क की जगह बना रहे मॉल निवासियों का सबसे बड़ा आरोप सोसाइटी के सामने की जमीन को लेकर है। उनका कहना है कि फ्लैट खरीदते समय इसी जगह पर पार्क, ग्रीन स्पेस और अन्य लग्जरी सुविधाएं होने की बात बताई गई थी। अब उसी जमीन पर मॉल का निर्माण किया जा रहा है। पहले दानापुर-खगौल मुख्य मार्ग की ओर खुली जगह और सुविधाओं का सपना दिखाया गया, लेकिन अब वहां बड़ा मॉल बनाकर सोसाइटी को पीछे कर दिया गया है। पूरे अपार्टमेंट के नीचे मॉल में आने-जाने वाले लोगों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग बनाए जाने पर भी निवासियों ने आपत्ति जताई है। 12 मंजिले भवन और संकरे रास्ते से सुरक्षा चिंता निवासियों का कहना है कि 12 मंजिल का अपार्टमेंट बना दिया गया है, लेकिन सोसाइटी के अंदर आने-जाने का रास्ता काफी संकरा है। आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने में परेशानी हो सकती है। रोड साइड मॉल के निर्माण के दौरान भी सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाया गया है। नीचे से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गुजरते हैं, इसलिए बैरिकेडिंग, सेफ्टी नेट और मलबे से सुरक्षा की मांग की गई है। चार प्रमुख मांगें धरने पर निवासियों ने दिसंबर 2026 तक सभी Amenities पूरा करने, Open Space को अतिक्रमण से मुक्त रखने, प्रत्येक फ्लैट से लिए गए 3.5 लाख रुपये के One Time Maintenance Fund का पूरा हिसाब देने और मॉल निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। निवासियों ने चेतावनी दी कि दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो जनवरी 2027 में इससे बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
एटा में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर शोभायात्रा निकली
Etah, Uttar Pradesh:एटा में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195 वीं जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, रानी अवंतीबाई लोधी की 195 वीं जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, सहित बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में हुए शामिल, शोभायात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियां और ढ़ोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमे जमकर युवा, शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा, वहीं सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल रहा मौजूद, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जयकारों से गूंजा शहर。0
0
Report
Advertisement
*नोएडा में खोड़ा जैसी घटना आई सामने असद ने 14 साल के आयुष शुक्ला को मौत के घाट उतारा*
Noida, Uttar Pradesh:*नोएडा में खोड़ा जैसी घटना आई सामने असद ने 14 साल के आयुष शुक्ला को मौत के घाट उतारा* नोएडा के थाना 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में असद नाम के युवक ने आयुष शुक्ला को उतारा मौत के घाट ! असद ने जन्मदिन के पार्टी देने के लिए आयुष को घर से बाहर बुलाया था , जिसके बाद असद ने चाकुओं से गोदकर हत्या की थी ,असद ने अपने दोस्तों से बताया कि मैंने आयुष को मार डाला आयुष की माँ का रो रोकर बुरा हाल, आयुष की माँ ने कहा असद घर आया था बोला आंटी खाना बनाकर रखना मैं दो मिनट में आयुष के साथ वापस आता हूँ उसके बाद असद ने बड़ी बेहरहमी से आयुष शुक्ला को मौत के घाट उतार दिया, फ़िलहाल पुलिस अभी टीम बनाकर असद की तलाश कर रही है, असद ने बाकायदा यह कबूला था की मैंने ही आयुष को मौत के मुंह सुला दिया ! बाइट// योग माया शुक्ला आयुष की माँ0
0
Report
फतेहपुर में तेज रफ्तार कार ने गोवंश को टक्कर दी, एक की मौत, दूसरा घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में सड़क हादसा तेज रफ्तार कार अन्ना गोवंश को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई हादसे में एक गोवंश की मौत दूसरा घायल हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल घायल कार चालक को उपचार हेतु अस्पताल में कराया गया भर्ती राधानगर थाना क्षेत्र के केशवपुर के समीप हुआ हादसा0
0
Report
CM-उपमुख्यमंत्रियों पर अभद्र टिप्पणी: शिकायत के साथ कठोर कार्रवाई की मांग
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भारतीय जनता पार्टी रायपुर इकाई ने पुलिस आयुक्त को औपचारिक शिकायत सौंपकर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो विशेष आईडी—@dj_romo_bmt_ (सागर निर्मलकर) एवं quail3131469 (अजय कुमार)—के जरिए प्रदेश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। शिकायतकर्ता ने इसे संवैधानिक पदों की गरिमा पर हमला बताते हुए पुलिस से साइबर सेल के माध्यम से त्वरित जांच कराने और संबंधित आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत धाराओं में सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की पुष्टि के लिए संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में ढाई करोड़ MD ड्रग बरामद; आरोपी फरार, फायरिंग की कोशिश
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे एक बार फिर एमडी ड्रग को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है एक कार से ढाई करोड़ की एमडी ड्रग बरामद हुई leक़िन इस कार में बैठे सभी आरोपी फरार हो गए, आरोपियों ने बचने के लिए फायरिंग भी कि0
0
Report
सेवढ़ा न्यायालय भवन में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
Datia, Madhya Pradesh:सेवढ़ा न्यायालय भवन में सनसनीखेज चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दतिया जिले के सेवढ़ा में थाना परिसर के सामने स्थित न्यायालय भवन में 24-25 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मुख्य द्वार समेत मालखाना, प्रतिलिपि अनुभाग और अन्य कक्षों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 6:30 बजे चौकीदार सुरेंद्र यादव ने ताले टूटे देख अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस और न्यायालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद न्यायालय और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है। सेवढ़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
बस्तर में बच्चों ने तेंदुए के शावक उठाकर गांव लाया, रेस्क्यू में माता से मिला
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के चित्रकोट रेंज के दुर्गम पहाड़ी वन क्षेत्र से ग्रामीण बच्चों द्वारा तेंदुए का एक शावक उठा कर गाँव में लाने का मामला सामने आया है, घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन लांच किया और 48 घंटे बाद शावक को उसकी माँ से मिलाया, उक्त घटना 22 अगस्त की है सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने देर रात संबंधित गांव में पहुंच शावक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और इस ऑपरेशन के दौरान वन विभाग के रेस्क्यू दल को दूसरा शावक भी मिला , बताया जा रहा है कि तेंदुए के दोनों शावक अपनी मां से बिछड़ गए थे, जिन्हें ग्रामीण बच्चे अपने साथ उठा कर गाँव ले आए, वन विभाग के रेस्क्यू दल ने दोनों शावकों को एक साथ सुरक्षित स्थान पर रखा और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए, सोमवार की रात को मादा तेंदुआ वापस लौटी और आखिरकार दोनों शावकों को अपने साथ ले गई।0
0
Report
Advertisement
चौमूं निकाय चुनाव: GEN‑Z के सहारे BJP टिकट बांटने की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं- जयपुर चौमूं में भी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां टिकटों के लिए टिकटिक हुई शुरू भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने दिया बड़ा बयान समुदाय विशेष के लोगो भाजपा नहीं देगी टिकट सर्वे के आधार पर जिताऊ दावेदार को भाजपा देगी टिकट चुनाव प्रभारी वार्डों में जाकर कर रहे हैं सर्वे पुराने चेहरों की कट सकती है इस बार टिकट GEN जी को जोड़ने के लिए युवाओं पर खेला जा सकता है दाव रामलाल शर्मा ने कमल खिलाने का किया दावा नगर निकाय चुनाव को लेकर राजधानी जयपुर के चौमूं विधामसभा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस में टिकटों को लेकर दावेदारों की टिकटिक शुरू हो गई है। भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने टिकट वितरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। समुदाय विशेष के लोगों को टिकट नहीं देने के बयान को लेकर भी सियासी चर्चा तेज है। शर्मा ने कहा कि भाजपा सर्वे और जमीनी फीडबैक के आधार पर जिताऊ दावेदारों को टिकट देगी। चुनाव प्रभारी वार्डों में पहुंचकर संभावित प्रत्याशियों और पार्टी की स्थिति का सर्वे कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार कई पुराने चेहरों के टिकट कट सकते हैं। वहीं, नई पीढ़ी और GEN-Z को पार्टी से जोड़ने के लिए युवाओं पर भी भाजपा दांव खेल सकती है। रामलाल शर्मा से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी ने…0
0
Report
बुलंदशहर की वायरल तस्वीर: समारोह में हुड़दंग और सरेआम फायरिंग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है... जिसमें एक समारोह के दौरान कुछ लोग हुड़दंग मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं... और इस दौरान दबंगों ने सरेआम फायरिंग की... पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है... जिन्होंने सरेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई...0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में अभिमन्यु पार्क के पास युवक का शव गंभीरी नदी में मिला
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में अभिमन्यु पार्क के पास गंभीरी नदी में मंगलवार सुबह एक युवक का शव गंभीरी नदी में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे से गुजर रहे लोगों ने पानी में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली थाना पुलिस और सिविल डिफेन्स की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने फोटो जिले के सभी थानों और पुलिस ग्रुपों में भेजे हैं। पहचान के बाद पोस्टमॉर्टम और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
लक्ष्मणगढ़ के मुख्य बाजार में यातायात सुधार के लिए SDM व पुलिस निरीक्षण
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- लक्ष्मणगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एसडीएम व पुलिस उपअधीक्षक ने बाजार का जायजा लिया। एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ नगर के मुख्य बाजार में अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण के कारण लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एसडीएम ओर पुलिस उपअधीक्षक ने शहर के मुख्य बाजार का जायजा लिया। ओर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था के मध्यनजर आज लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत, पुलिस उपअधीक्षक जाकिर अख्तर, लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने शहर के मुख्य बाजार का जायजा लिया और मौके पर मौजूद नगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों को शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था हो इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। धनवंत ने नगरपालिका प्रशासन को शहर के मुख्य बाजार मार्किंग करने और अस्थाई अतिक्रमण हटाने की बात कही साथ ही मौके पर राजस्थान परिवहन निगम सीकर के प्रतिनिधि को मौके पर ही बुलाकर पुराने बस स्टैंड से रोडवेज बसों के सुचारू व्यवस्था करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
कैबिनेट बैठक खत्म: मंत्रियों ने टीटी-बाइट पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद विभिन्न मंत्रियों का टीटी और बाइट। डिप्टी सीएम केशव मौर्य डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंत्री धर्मपाल सिंह मंत्री संजय निषाद मंत्री मनोज पांडे मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंत्री दयाशंकर सिंह.0
0
Report
कोचबिहार में चावल मिलों पर छापा: कीमतों और सप्लाई पर नजर
Cooch Behar, West Bengal:চালের বাজারদর খতিয়ে দেখতে রাইস মিলে প্রশাসনের অভিযান চিনি ও চালের বাজারমূল্য খতিয়ে দেখতে এবার রাইস মিলে অভিযান চালালো কোচবিহার জেলা প্রশাসন। মঙ্গলবার কোচবিহারের ঘুঘুমারী-কদমতলা এলাকার একটি রাইস মিলে অভিযান চালায় জেলা প্রশাসন, ফুড অ্যান্ড সাপ্লাই ডিপার্টমেন্ট এবং পুলিশ。 অভিযানের মূল লক্ষ্য ছিল চালের মজুত, সরবরাহ ও বাজারদর সংক্রান্ত বিষয়গুলি খতিয়ে দেখা। সাধারণ মানুষের কাছে নিত্যপ্রয়োজনীয় খাদ্যসামগ্রী ন্যায্য দামে পৌঁছচ্ছে কি না, সেই বিষয়েও নজরদারি চালানো হয়। কোচবিহার জেলা প্রশাসনের পক্ষ থেকে বাজারদর নিয়ন্ত্রণ ও খাদ্যসামগ্রীর সরবরাহ ব্যবস্থার উপর নজরদারি অব্যাহত রয়েছে。0
0
Report
Advertisement
