Back
अमेठी के मंगलपुर स्कूल में अवैध खाद निर्माण, जांच जारी, आरोपी फरार
RSRahul shukla
Jan 06, 2026 11:59:27
Amethi, Uttar Pradesh
अमेठी के मंगलपुर में विद्यालय में बनाई जा रही अवैध खाद का मामला
जांच टीम का बयान: विद्यालय से अलग कमरे में चल रहा था अवैध खाद निर्माण
स्कूल की मान्यता क्षेत्र से दूर था अवैध खाद बनाने का कमरा: जांच टीम
जांच में खुलासा: बच्चों की पढ़ाई से दूर अलग कमरे में बन रही थी अवैध खाद
विद्यालय प्रबंधन को गुमराह, कर अपना दल नेता शिवम तिवारी के द्वारा अलग कमरे में चलाया जा रहा था अवैध खाद का कारोबार
जांच के दौरान टीम ने किया खुलासा
अवैध खाद बनाने के मामले की जांच करने ककवा रोड स्थित मंगलपुर पहुंची टीम का बयान सामने आया है। जांच टीम ने स्पष्ट किया कि जिस कमरे में अवैध रूप से खाद बनाने का कार्य किया जा रहा था, वह बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों वाले क्षेत्र से काफी दूर स्थित था। टीम के अनुसार अवैध खाद निर्माण का यह कमरा विद्यालय की मान्यता प्राप्त शैक्षणिक सीमा से पूरी तरह अलग पाया गया।
जांच के दौरान टीम ने विद्यालय की मान्यता से जुड़े सभी संबंधित दस्तावेजों और कागजातों की भी गहनता से जांच की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विद्यालय की मान्यता से संबंधित क्षेत्र और अवैध गतिविधि वाले कमरे का आपस में कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।
जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय प्रबंधक से विश्वास में लेकर शिवम तिवारी ने उक्त कमरा किराए पर लिया था। प्रबंधक को कमरे के वास्तविक उपयोग की जानकारी नहीं दी गई थी और उन्हें गुमराह कर यह किराया लिया गया।
पुलिस लगातार शिवम तिवारी की तलाश में लगी हुई है और शिवम तिवारी फरार चल रहा है
टीम के अनुसार विद्यालय की मान्यता प्राप्त सीमा से अलग बनाए गए इस कमरे में अपना दल नेता शिवम तिवारी द्वारा अवैध रूप से खाद निर्माण का कारोबार किया जा रहा था। जांच टीम ने प्रथम दृष्टया विद्यालय प्रशासन की भूमिका संदिग्ध नहीं पाई है।
फिलहाल जांच रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को सौंप दिया गया है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर कोई प्रतिकूल तथ्य जांच में सामने नहीं आया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report