227409
अमेठी के डीएम कार्यालय के बाहर हुई गुंडागर्दी
Madho Pur, Uttar Pradesh:अमेठी के डीएम कार्यालय परिसर में एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। सूचना के अनुसार खतौनी निकालने आए युवक को इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। वहीं सुरक्षाकर्मी सिर्फ देख रहे थे। आपको बता दें कि घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घटना: गाजियाबाद कविता नगर में बाइक सवार बदमाश ने वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग कर CCTV में कैद किया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी राजनगर में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाश ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, वृद्ध महिला सुबह के समय घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए बदमाश जिसने हेलमेट पहन रखा था वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश महिला के पीछे बाइक से आता और मौका मिलते ही चेन झपटकर फरार होता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है。 सीसीटीवी0
0
Report
झुंझुनूं मोरारका कॉलेज में SFI का पांच सूत्री प्रदर्शन; चुनाव बहाल की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पांच सूत्री मांगों को लेकर SFI का आरआर मोरारका कॉलेज में प्रदर्शन छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उठाई आवाज SFI महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष पिंटू सैनी की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन NEP-2020 के तहत अन्य विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग कॉलेज में खेल मैदान सहित छात्र हित से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी पांच सूत्री मांगों को लेकर झुंझुनूं जिला मुख्यालय के राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय में SFI की इकाई की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन SFI महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष पिंटू सैनी की अगुवाई में हुआ। इस दौरान छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। SFI कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बंद छात्रसंघ चुनावों को तत्काल बहाल किया जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने NEP-2020 के तहत लागू किए गए विभिन्न प्रावधानों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने अन्य विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था करने, ताकि विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित हो सकें, की मांग की। साथ ही खेल मैदान सहित महाविद्यालय से जुड़ी अन्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग भी उठाई गई। SFI कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़ी पांच सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा महाविद्यालयों में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा सकता है।0
0
Report
जैसलमेर में 77वां जिला वन महोत्सव, पौधरोपण से देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण स्पष्ट
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित, भारत की आकृति में पौधरोपण से दिया देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जैसलमेर। जैसलमेर जिले में आज हरियालो राजस्थान एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर साउथ परिसर में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल एवं BSF DIG महेश कुमार नेगी ने पीपल पूजन और पौधरोपण के साथ किया। कार्यक्रम में DFO IFS कुमार शुभम, DFO देवेंद्र सिंह एवं DFO चंद्रपाल सिंह सहित BSF, जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवी संगठनों ने भी भाग लिया। वन महोत्सव के दौरान DFO IFS कुमार शुभम की पहल पर देशभक्ति की भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। भारत के नक्शे की आकृति में पौधरोपण किया गया। तिरंगे के तीनों रंगों को दर्शाने के लिए मियावाकी तकनीक से देशी पौधों का रोपण किया गया। केसरिया रंग के लिए गुलमोहर और रोहिड़ा, सफेद रंग के लिए चंपा तथा हरे रंग के लिए नीम, खेजड़ी सहित अन्य देशी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने संगीत, गायन और नाटक के माध्यम से जैसलमेर के रेगिस्तानी क्षेत्र को अधिक से अधिक हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक पौधरोपण का संकल्प भी दिलाया गया। CSR फंड के तहत उप वन संरक्षक कार्यालय को गश्त एवं वन संरक्षण कार्यों के लिए एक बोलेरो वाहन भी उपलब्ध करवाया गया।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ नगर निकाय चुनाव: प्रशासन ने सुरक्षा और मतदान केंद्रों की तैयारी पूरी की
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर, नगर परिषद आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसे लेकर प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने को लेकर भी अधिकारियों को पूरी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के साथ ही चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।0
0
Report
दमोह के तेंदूखेड़ा में भैंस चोरी से दहशत, 50 से अधिक भैंसें गायब
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में भैंस चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले एक महीने से भैंस चोरी की शिकायतें आ रही हैं और ग्रामीण भीषण दहशत में हैं। ग्रामीणों के अनुसार जंगलों में भैंसें अक्सर चरने जाती हैं, लेकिन पिछले महीने के बाद लौट कर नहीं आ रहीं। जंगल में चार पहिया वाहन के निशान मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि चोर इन्हीं वाहनों से भैंसें ले जाते हैं। अब तक 50 से अधिक भैंसें चोरी हो चुकी हैं; एक भैंस की कीमत एक से दो लाख के बीच बताई जाती है, जिसका कुल नुकसान 50 लाख से अधिक हो गया है। पीड़ित गाँवों के निवासी तेंदूखेड़ा पुलिस थाने पहुंच रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसी रिपोर्टें लगातार आ रही हैं और एक टीम बनाई गई है ताकि चोर जल्दी पकड़ लिए जाएँ।0
0
Report
घाघरा का जलस्तर बढ़ने से गोंडा में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री जारी
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा में बीते 24 घंटे से घाघरा नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है लेकिन इसके बावजूद भी निचले इलाकों में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। तरबगंज और कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के 10 गांवों की 9 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है इन 10 गांव के चारों तरफ और इन गांवों के अंदर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। निचले इलाकों के रहने वाले लोगों के घरों के अंदर पानी भरा हुआ है लोग चारपाई पर और तखत पर रहने को मजबूर है। गांव में पानी भरे होने के कारण बच्चे विद्यालय नहीं पढ़ने जा पा रहे हैं इन ग्रामीणों के आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। लेकिन पशुओं के चारे के लिए इन ग्रामीणों के सामने बड़ा संकट है बाढ़ से पहले किसानों द्वारा निचले इलाकों में ही पशुओं के लिए सूखा चारा रखा गया था।जो की पानी भरने के कारण पूरी तरीके से खराब हो गया है पशु के चारे के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि घाघरा नदी का पानी फसलों में भर चुका है और अब फैसले भी बर्बाद होने के कगार पर है जिला प्रशासन द्वारा इन बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। लगभग 10 से अधिक परिवार के लोग दोनों तहसीलों के अपने-अपने बाढ़ में डूबे हुए घरों को छोड़कर के सुरक्षित स्थान पर पलायन करके चले गए हैं। बाढ़ का पानी निचले इलाकों के सड़कों पर भी काफी भरा हुआ है सड़कों पर भी बाढ़ का पानी गोंडा में बह रहा है। वहीं दूसरी तरफ तरफ तरबगंज तहसील क्षेत्र के नवाबगंज इलाके में लगातार घाघरा नदी किसानों की जमीनों को काटकर के अपने आगोश में ले रही है यहां के किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यहां पर सरयू नदी का भी रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। घाघरा नदी आज शुक्रवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से मात्र 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है घाघरा नदी में आज सुबह 8:30 बजे गिरजा,शारदा और सरयू बैराज से कुल 2 लाख 89165 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर घट रहा है।0
0
Report
Advertisement
पातड़ां में पंजाब बंद का व्यापक असर, बाजार बंद, धरना जारी
Patran, Punjab:पातड़ां में पंजाब बंद का व्यापक असर, बाजार बंद रहे; भगत सिंह चौक पर पंथक, किसान व जन संगठनों ने दिया धरना. कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का पातड़ां में व्यापक असर देखने को मिला. शहर के अधिकांश बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर बंद का समर्थन किया. वहीं, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रही, जिससे बंद का असर मिला-जुला नजर आया. बंद के समर्थन में पंथक, जनतक और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए और धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. काफी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. संगठनों के नेताओं ने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से जिन मुद्दों को लेकर पंजाब बंद का आह्वान किया गया है, सरकार को उन पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान की दिशा में कदम उठाने चाहिए. बंद के दौरान बाजारों में दुकानें बंद रहने से दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ा. कुछ दुकानदारों ने कहा कि बंद का समर्थन जरूरी मुद्दों के समाधान के लिए किया जा रहा है, लेकिन बार-बार कारोबार बंद होने से उनकी आजीविका प्रभावित होती है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. उन्होंने सरकारों से अपील की कि संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए. सुरक्षा को लेकर पुलिस रही तैनात: बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए. डीएसपी पातड़ां गुरदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भगत सिंह चौक समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा. डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि शहर में बंद का असर रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण रही और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.0
0
Report
चंडीगढ़: बिक्रम सिंह Majithia पंजाब बंद पर क्वामी इंसाफ मोर्चा के आह्वान; सज्जन कुमार निधन
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: BIKRAM SINGH MAJITHIA (SAD LEADER AND FORMER MINISTER OF PUNJAB) ON PUNJAB BAND CALLED BY QUAMI INSAF MORCHA / SAJJAN KUMAR DEMISE / OSD PUNJAB CM RAJBIR GUMMAN0
0
Report
फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तोड़फोड़
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। गांव मवई और बसेलवा के राजस्व क्षेत्र में स्थित दो अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। दोनों कॉलोनियाँ करीब 2-2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं。 कार्रवाई के दौरान 24 डीपीसी, 4 दुकानें, 2 स्ट्रक्चर और मिट्टी से बनाए गए सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की0
0
Report
Advertisement
ग्रीवेंस कमेटी: 14 एजेंडे मौके पर हल, 3 की जांच जारी
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- ग्रीवेंस बैठक में 17 में से 14 एजेंडों का मौके पर समाधान, 3 मामलों में जांच के निर्देश अतिक्रमण, ट्रैफिक, बिजली और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क में 33 KV सब-स्टेशन का काम तेज करने के निर्देश HKRN को लेकर भूपेंद्र हुड्डा पर CM नायब सैनी का पलटवार अतिक्रमण को लेकर कोर्ट के आदेशों का पालन करने की अपील बारिश के कारण प्रभावित व्यवस्थाओं को सुधारने पर सरकार का फोकस युवाओं को सम्मानजनक रोजगार और न्यूनतम वेतन दे रही सरकार वी.ओ 1- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में जनसमस्याओं से जुड़े कुल 17 एजेंडे रखे गए। इनमें से 14 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि तीन मामलों को जांच और रिपोर्ट के लिए लंबित रखा गया। बैठक में अतिक्रमण, ट्रैफिक, बिजली और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।बैठक में खेतों में बिजली के पोल टूटने से आग लगने जैसी समस्याएं भी सामने आईं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामलों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वी.ओ 2- मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गुरुग्राम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। अत्यधिक बारिश के कारण कई बार व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं, लेकिन सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे कार्यों से लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है。 वी.ओ 3- वही HKRN को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा को वर्ष 2014 से पहले का अपना कार्यकाल याद करना चाहिए। मुख्यमंत्री के अनुसार, उस दौरान ठेकेदारी प्रथा के तहत युवाओं का शोषण होता था और उन्हें बेहद कम पारिश्रमिक दिया जाता था।उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में युवाओं के शोषण को लेकर हुड्डा की ओर से कोई आवाज नहीं उठाई गई। सैनी ने कहा कि उनकी सरकार ने ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की दिशा में काम किया और HKRN के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ सम्मानजनक पारिश्रमिक तथा न्यूनतम वेतन सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। वी.ओ 4- अतिक्रमण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत के आदेशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने से बचें, क्योंकि इससे आम जनता के साथ-साथ प्रशासन को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से काम कर रही है।0
0
Report
लखनऊ: एलडीए ने अवैध सरिता पैलेस और होटल पर ध्वस्तीकरण नोटिस जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ विकास प्राधिकरण ने दिया ध्वस्तीकरण का नोटिस जानकीपुरम में नियम विरुद्ध चल रहा सरिता पैलेस व होटल एलडीए ने पैलेस को भेजी नोटिस अवैध निर्माण कर बनाया गया है सरिता पैलेस व होटल आवासीय भूखंड पर चल रही कमर्शियल गतिविधि पैलेस निर्माण का निर्माणकर्ता ने नहीं पास कराया मानचित्र समय पर सटीक जवाब व कागज न मिलने पर होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अवैध पैलेस में कमर्शियल गतिविधि नहीं ली गई फायर एनओसी आखिरी पॉश इलाके में संचालित अवैध निर्माण पर किसकी मेहरबानी क्या अग्नि-मन विभाग उपरोक्त पैलेस पर करेगा कार्रवाई अवैध पैलेस में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था पैलेस संचालक सड़क पर खड़ी करवाता है गाड़िया जिसके वजह से यातायात होता है बाधित स्थानीय पुलिस ने पैलेस की रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी जल्द ही पुलिस व एलडीए की देखने को मिल सकती है संयुक्त कार्रवाई सरोटा पैलेस पर जल्द गरजेगा बुलडोजर0
0
Report
विशाखापत्तनम: छात्र की मौत पर पल्ला श्रीनिवास राव ने तीन सदस्यीय जाँच समिति की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:VISAKHAPATNAM (ANDHRA PRADESH): PALLA SRINIVAS RAO (TDP STATE PRESIDENT) ON STUDENT’S TRAGIC DEATH, THREE-MEMBER PROBE COMMITTEE AND ACTION AGAINST RESPONSIBLE PERSONS0
0
Report
Advertisement
MLA House WT पर ताजा अपडेट: क्या बदलेगा मामला?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
झुंझुनूं: मेडिकल कॉलेज परिसर में वन महोत्सव, 1000 पौधों का लक्ष्य
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं हरियालो Rajasthan अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय वन महोत्सव कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, एसपी कावेन्द्र सिंह रहे विशिष्ट अतिथि मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज परिसर में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, किया गया वृहद पौधारोपण मेडिकल कॉलेज, वन विभाग, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा पर्यावरण संरक्षण के साथ निवारक स्वास्थ्य का संदेश, पौधों की देखभाल का लिया संकल्प हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज, समसपुर परिसर में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को निवारक स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेडिकल कॉलेज, वन विभाग, विभिन्न विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब एक हजार पौधे लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारी होने पर उपचार करना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण और जीवनशैली तैयार करना भी है, जिससे बीमारियों से बचाव हो सके। स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण निवारक स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। पौधारोपण अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने की पहल भी की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर और स्वच्छ वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
लोकायुक्त ने SIT गठित कर 3 करोड़ से अधिक नकद मामला जांच शुरू की
Sagar, Madhya Pradesh:लोकायुक्त ने गोपालगंज थाना क्षेत्र में ऑटो चालक के घर से 3 करोड़ रुपए से अधिक नकद मिलने के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रहा है। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर ने बताया कि जांच के दौरान जिस पीडब्ल्यूडी इंजीनियर रमेश अहिरवार का नाम सामने आया है, उसकी संपत्ति और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा जब्त की गई करोड़ों रुपये की नकद राशि को भी जल्द ही लोकायुक्त की टीम अपने कब्जे में लेगी। बीते 16 अगस्त को गोपालगंज थाना पुलिस ने ऑटो चालक सौरभ अहिरवार के घर पर कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की थी। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद से ही इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। जांच एजेंसियों की कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे। अब लोकायुक्त द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना बढ़ गई है। जांच दल नकदी के स्रोत, रकम के वास्तविक मालिक और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
