227405
अमेठी में कांवरियों की भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त बाबा धाम के लिए रवाना
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के जायस से कांवरियों का एक बड़ा समूह बाबा धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। हजारों की संख्या में भक्त डीजे की धुन पर नाचते हुए और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा शिवालय मंदिर चौधरान से शुरू होकर बस स्टॉप और बहादुरपुर रेलवे स्टेशन होते हुए ट्रेन द्वारा बाबा धाम के लिए निकली। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह और उनकी टीम पूरी यात्रा के दौरान मौजूद रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एनटीपीसी के अधिकारियों ने मंच से दी झूठी जानकारी,,जनसुनवाई को लेकर खासा विरोध,,
Dabhara, Chhattisgarh:एनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट को प्रभावित लोगों को लेकर एनटीपीसी के अधिकारियों ने मंच गलत जानकारी दिया जिसको लेकर प्रभावित पंचायत एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ने खासा विरोध दर्ज किया है। साराडीह बैराज पाइपलाइन विस्तार पर एनटीपीसी लारा की जनसुनवाई सुपर थर्मल पावर परियोजना के स्टेज-3 (2x800 मेगावाट) विस्तार हेतु साराडीह बैराज से प्रस्तावित पाइपलाइन परियोजना के लिए बुधवार को पर्यावरणीय स्वीकृति संबंधी लोक जनसुनवाई आयोजित की गई। क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल, बिलासपुर द्वारा आयोजित यह जनसुनवाई तहसील डभरा के ग्राम साराडीह स्थित पंचायत भवन के समीप रिक्त मैदान में संपन्न हुआ। जनसुनवाई में 45 लोगों ने मौखिक रूप से अपना अभिमत रखा, जबकि 23 लोगों ने लिखित सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत किया,, इधर, प्रभावित गांवों के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई की पूर्व सूचना पंचायतों एवं ग्रामीणों को नहीं दी गई, जिससे लोग अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख पाए। ग्रामीणों ने जनसुनवाई निरस्त कर पुनः आयोजित करने की मांग की है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए दोबारा जनसुनवाई कराने की बात कही। इस दौरान प्रभावित गांवों के ग्रामीणों एवं सरपंच,उप सरपंच व पंचों ने भी जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की है।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा पंसेरी में महिलाओं से संवाद करेंगे, रात्रि चौपाल में हिस्सा
Jalore, Rajasthan:जालोर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे पंसेरी कुछ ही देर में पहुंचेंगे मंच पर, जहां ग्राम विकास चौपाल में महिलाओं से करेंगे संवाद, इसके बाद रात्रि चौपाल कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, मुख्यमंत्री के स्वागत में राजस्थानी वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य की कलाकारों ने दी प्रस्तुति, ग्राम विकास चौपाल में अब कार्यक्रम में संवाद करेंगे मुख्यमंत्री0
0
Report
दिल्ली में CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित: 85.20% पास, टीचर ने मिठाई बांटकर दी बधाई
Delhi, Delhi:दिल्ली में 12वीं क्लास का CBSE बोर्ड का रिजल्ट घोषित। छात्रों के चेहरे पर खुशी, टीचर ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। दिल्ली NCR में आज CBSE बोर्ड 12वीं क्लास का 2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा संदेश से बच्चों का मनोबल बढ़ा है; स्कूल के बच्चों ने मेहनत की है। प्रिंसिपल रिचा शर्मा का कहना है कि आज 12 CBSE बोर्ड का रिजल्ट आया है; बच्चों ने बड़ी मेहनत की थी.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर NEET पेपर लीक पर कांग्रेस इस्तीफा और NTA भंग की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नई सड़क स्थित तिराहे पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने की मांग उठाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जोधपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन में पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, पीसीसी महासचिव रूबीना खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर ओमकार वर्मा ने कहा कि नीट देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, लेकिन लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2024-25 के बाद अब 2026 की परीक्षा में भी पेपर लीक होने से करीब 22 लाख विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली परीक्षाओं में भी धांधली के आरोप सामने आए थे, लेकिन केंद्र सरकार और एनटीए ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक गिरोह को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड के भाजपा से संबंध उजागर हो चुके हैं。0
0
Report
झुंझुनूं में आकाशीय बिजली से एफएम रेडियो सेंटर ठप, उपकरण जलकर प्रसारण बंद
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर झुंझुनूं में आकाशीय बिजली गिरने का वीडियो आया सामने झुंझुनूं शहर के हाउसिंग बोर्ड में एफएम रेडियो सेंटर पर गिरी बिजली गिरती हुई बिजली का सीसीटीवी वीडियो आया सामने अर्थिंग के कारण बिजली से नहीं हुआ कोई बड़ा नुकसान गली की सड़क पर गिरी बिजली, तो डर के मारे भागा गौवंश रेडियो सेंटर पूरी तरह ठप, चिंगारी उठी और उपकरण जले झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं में आकाशीय बिजली गिरने से झुंझुनूं शहर के हाउसिंग बोर्ड में स्थित एक एफएम रेडियो सेंटर पूरी तरह ठप हो गया है। ट्रांसमीटर समेत कई उपकरण जल गए है। अब इस आकाशीय बिजली गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बिजली गिरने से बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। कार्यालय में लगे बिजली उपकरण में चिंगारी निकली और वे जल गए। वहीं एक सीसीटीवी वीडियो रेडियो सेंटर के बाहर का है। जिसमें आकाशीय बिजली गिरी। लेकिन अर्थिंग होने के कारण ज्यादा नुकसान करने की बजाय जमीन में समा गई। तेज आवाज के साथ जब बिजली गिरी तो पास में टहल रही दो गायें डर के मारे भागते हुए नजर आ रही है। इधर, रेडियो डायरेक्टर राजन चौधरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से रेडियो स्टेशन के कई महत्वपूर्ण उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें यूपीएस, ट्रांसमीटर, कंसोल, केबल, कंप्यूटर सहित अन्य तकनीकी उपकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उपकरण जल जाने के कारण रेडियो स्टेशन का प्रसारण फिलहाल बंद हो गया है। तकनीकी टीम द्वारा उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव कार्य शुरू कर दिया गया है।0
0
Report
नीट 2026 मामले पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन जयपुर में
Jaipur, Rajasthan:नीट परीक्षा 2026 मामले को लेकर प्रदर्शन. कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में किए प्रदर्शन. जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संजय सर्किल, चांदपोल पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में जयपुर शहर कांग्रेस के नेता शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं के पेपर गड़बड़ी में शामिल होने के आरोप हैं, कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उन सभी पर कार्रवाई हो. साथ ही कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांग की.0
0
Report
Advertisement
देहरादून हत्याकांड: इनामी बदमाश यशराज सिंह गिरफ्तार, 5 आरोपी अभी फरार
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून। राजधानी के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में देहरादून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने सहारनपुर से ₹1 लाख के इनामी बदमाश यशराज सिंह (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से जमशेदपुर, झारखंड का निवासी है। 13 फरवरी 2026 को डालनवाला क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी जिम के बाहर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यशराज इस पूरी साजिश का मुख्य हिस्सा था। उसने शूटरों के लिए हवाई टिकट, होटल और वाहनों का इंतजाम अपने पेटीएम और पिता के खातों के जरिए किया था। हत्याकांड के बाद यशराज पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ था। 12 मई को वह अपने पिता के वकील से मिलने सहारनपुर आया था, जहाँ मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस मामले में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि 5 अन्य अब भी फरार हैं। आरोपियों ने देहरादून से पहले नोएडा और दिल्ली में भी विक्रम की हत्या का प्रयास किया था। बाइट प्रमोद कुमार एसपी सिटी देहरादून0
0
Report
सिरसा में MDMA ड्रग्स एंट्री, HSNCB ने 61.61 ग्राम के साथ आरोपी पकड़ा
Sirsa, Haryana:सिरसा में MDMA ड्रग्स की हुई एंट्री, HSNCB की टीम ने लगाईं घात. सिरसा में पहली बार पकड़ी गई रेव पार्टियों में प्रयोग की जाने वाली सिंथेटिक ड्रग. हरियाणा में इस तरह की ड्रग का चलन गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में. हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को मिली बड़ी सफलता. MDMA ड्रग्स की कर्मशियल क्वांटिटी 61.61 ग्राम सहित एक व्यक्ति काबू. पकड़ी गई ड्रग्स की अनुमानित बाजार कीमत तकरीबन 20 से 25 लाख. मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर 9 दिन का रिमांड किया हासिल. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दलौदा कसबे का रहने वाला है आरोपी. MP से लाकर आगे करनी थी सप्लाई.0
0
Report
नूंह: जिला पीस कमेटी की बैठक में शांति और सुरक्षा पर जोर
Nuh, Haryana:उपायुक्त अखिल पिलानी व एसपी डॉ. अर्पित जैन की अध्यक्षता में जिला पीस कमेटी की बैठक आयोजित। जिला प्रशासन नूंह के द्वारा बुधवार को जिला पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपायुक्त ने कहा कि नूंह की जनता के सहयोग से जिले के विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 मई से शुरू होने वाली 84 कोस ब्रज परिक्रमा, 27 मई को ईद, सावन माह में कांवड़ यात्राएं तथा मंदिरों से निकलने वाली जलाभिषेक यात्राओं सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होने हैं। इन सभी आयोजनों को भाईचारे, प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पीस कमेटी के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मेवात की वर्षों पुरानी परंपरा रही है कि यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार और सामाजिक आयोजन मनाते हैं और यह परंपरा आगे भी कायम रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 84 कोस ब्रज परिक्रमा गांव बिछौर और गांव नीमका से होकर गुजरती है, जहां स्थानीय लोग श्रद्धालुओं का स्वागत कर जलपान सहित अन्य व्यवस्थाएं करते हैं। उपायुक्त ने पीस कमेटी सदस्यों से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि में भाग न लें। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने, सड़कों पर रील न बनाने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या गलत सामग्री साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है ताकि वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें।0
0
Report
Advertisement
मुस्करा कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते छह दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी,हत्यारे फर्जी बंगाली डॉक्टर को
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में बीते छः दिन पहले एक फर्जी बंगाली डॉक्टर ने इलाज के दौरान एक 70वर्षीय महिला की जान ले ली थी,तब से लेकर अब तक न ही आरोपी बंगाली डॉक्टर को पकड़ा गया और न ही पीड़ित महिला के परिजनों की रिपोर्ट लिखी गई है इससे साफ पता चलता है कि मुस्करा कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले को छिपाना चाहती है पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर डर भटकने को मजबूर है।0
0
Report
बारमेर में भीषण गर्मी ने लोगों को किया परेशान: पारा 48.3°C तक पहुँचा
Barmer, Rajasthan:गर्मी से परेशान हुआ बाड़मेर पारा हाई थार जल रहा है。 राजस्थान का सीमावर्ती जिला बाड़मेर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार को यहां तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने आमजन की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं। मंगलवार को भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली और पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है。 दोपहर होते ही शहर की सड़कें सुनसान नजर आने लगती हैं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात इतने खराब कर दिए हैं कि कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम हो गई है और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दे रहा है。 गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर पानी की कमी महसूस होने लगी है। पशु पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। वहीं अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। डॉक्टर लगातार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं。 बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ी है। दिनभर कूलर, एसी और पंखों के लगातार उपयोग के कारण बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। कई इलाकों में बार-बार बिजली कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। पानी की खपत बढ़ने से जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है。 मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की उम्मीद कम जताई है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ता तापमान जलवायु परिवर्तन के गंभीर संकेतों में से एक है。 थार की धरती पर हर साल गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा भयावह नजर आ रहे हैं। आमजन तो के लिए यह गर्मी अब सिर्फ मौसम नहीं बल्कि एक बड़ी चुनौती बन चुकी है。0
0
Report
NEET पेपर लीक प्रकरण: CBI की एसओजी रवाना, आरोपियों की कोर्ट में पेशी तय
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur NEET पेपर लीक प्रकरण CBI की टीम एसओजी से रवाना आरोपियों की कोर्ट में पेश करने के लिए हुई रवाना जज के आवास पर किया जायेगा पेश0
0
Report
Advertisement
हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, मोदी-नीत नेतृत्व का असर
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की भव्य विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री श्री NayabSainiBJP जी के लोककल्याणकारी शासन पर जनता की अटूट मुहर है। हरियाणा की जनता ने एक बार फिर विकास की राजनीति और डबल इंजन सरकार के सुशासन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। यह विजय हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है, जिन्होंने भाजपा के सेवा-संकल्प को घर-घर तक पहुँचाया है। हरियाणा की सम्मानित जनता का कोटि-कोटि आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।0
0
Report
जिला जालौर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर से पंसेरी पहुंचने पर भाजपा ने स्वागत
Jalore, Rajasthan:जिला-जालौर जालौर जिला से जुड़ी खबर: पंसेरी पहुँचने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर मोड़ पर पहुँचा। हेलीकॉप्टर लैंड होते ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। हेलीपैड पर राज्य मंत्री केके बिश्नोई, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, भीनमाल पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व सांसद देवजी पटेल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद करेंगे और उसके बाद रात्रि चौपाल में शिरकत करेंगे।0
0
Report
रांची: अरगोड़ा चौक बस फायरिंग के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक पर मंगलवार की रात बस में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल अपराधियों के हाथ में देसी कट्टा पहुंचने के बाद इनके इरादे खतरनाक हो गए थे और लूट की घटना को अंजाम देने के लिए फायरिंग की गई थी। लेकिन रांची पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़ी घटना को रोक दिया गया। रांची पुलिस की गिरफ्त में यह चार ऐसे अपराधी हैं जिन्होंने मंगलवार की अंधेरी रात, रात 10 बजे की सुनसान सड़क और शराब के नशे में धुत होकर एक खौफनाक साजिश रची थी। हथ में देसी कट्टा आते ही इनके इरादे खतरनाक हो गए थे। देसी कट्टा मिलने के साथ ही सबसे पहले इन्होंने स्ट्रीट फूड का ज़ायका चक्र शराब की घूंट से गला तर किया और आज कुछ तूफानी करते हैं और फिर शुरू हुई लूट की साजिश। लूट के इरादे से अपराधी अरगुड़ा चौक से पहले रुकी हुई बस में सवार हुए और पैसे की मांग करते हुए ड्राइवर पर पिस्टल तान दी। ड्राइवर के द्वारा विरोध करने पर उसे पर गोली चला दी गई गनीमत रही की ड्राइवर को गोली नहीं लगी लेकिन गली की आवाज से आसपास के लोग और मौजूद पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कर गोली चलाने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया और फिर छापेमारी में अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी कर ली गई। वक्त रहते पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। तो वही जांबाज पुलिसकर्मियों के लिए रांची पुलिस ने रिवॉर्ड देने का भी ऐलान कर दिया।0
0
Report
Advertisement
