227409
अमेठी में भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
Gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यूपी सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिले के डीएम और एसपी सहित अन्य आला अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यह भव्य आयोजन जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधेपुरा में अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण के लिए जमीन साफ, 14 कब्जे हटे
Madanpur, Bihar:सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मधेपुरा प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। ग्राम पंचायत मदनपुर के मदनपुर मौजा स्थित गरीब टोला में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और 14 लोगों के कब्जे से सड़क निर्माण की जमीन मुक्त कराई। कार्रवाई मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सुखासन डीवी रोड से गरीब टोला तक प्रस्तावित सड़क को लेकर की गई। सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत भूमि पर किए गए अतिक्रमण के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमित हिस्सों को हटवाया और जमीन को खाली कराया। प्रशासन के मुताबिक, कार्रवाई की जद में कुल 15 अतिक्रमणकारी थे। इनमें रघुनंदन यादव को छोड़कर शेष 14 लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी कोशिका कुमारी के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और अंचल अमीन की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।0
0
Report
बीजापुर: जंगली सुअर के हमले से महिला घायल, 3 किमी पैदल सड़क तक पहुंची
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग जंगली सुअर के हमले में ग्रामीण महिला घायल सड़क ठीक नहीं होने से 3 किमी पैदल चलकर सड़क तक लाया गया। ग्रामीणों ओर 108 के ईएमटी / पायलट की मदद से करीब 3 किमी तक महिला को खाट की मदद से एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर में चल रहा महिला का उपचार , उसूर ब्लॉक के ग्राम नंबी क्षेत्र के बंगालपारा का मामला।0
0
Report
शाजापुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, पथराव से हड़कंप
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर जादमी नदी विसर्जन स्थल पर शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हो गया। मामूली सी कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद हाथापाई और पथराव में तब्दील हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौक़े पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, पुलिस बल की मौजूदगी में उपद्रवी बेखौफ होकर पत्थर बरसाते रहे। प्रशासन द्वारा शाजापुर की जादमी नदी को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आधिकारिक स्थल चिन्हित किया गया था। देर रात तक श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ला रहे थे। लेकिन तभी... ट्रैक्टर-ट्राली को आगे-पीछे करने जैसी मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी उग्र हो गई कि दोनों ओर से जमकर ईंट और पत्थर चलने लगे। विसर्जन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालु अपनी जान बचाकर भागते दिखे।0
0
Report
Advertisement
तेज़ हवा-बारीश से जौनपुर में अफरा-तफरी, पेड़-टिनशेड गिरने से सड़क जाम
Jaunpur, Uttar Pradesh:तेज हवा और बारिश से जौनपुर में मची अफरा-तफरी तेज हवा-बारिश ने बिगाड़ी व्यवस्था, कहीं टीनशेड उड़ा तो कहीं सड़क पर गिरा विशाल पेड़ जौनपुर। तेज हवा और बारिश के चलते जिले के अलग-अलग इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा। मुफ्तीगंज विकासखंड के रामपुर बाजार में तेज हवा के झोंके से दुकान के सामने लगा टीनशेड उड़ गया। हालांकि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। रामपुर बाजार में अचानक तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान दुकान के सामने लगाया गया टीनशेड हवा के झोंके में उखड़कर दूर जा गिरा। दुकान खुली हुई थी और बाहर एक बाइक भी खड़ी थी, लेकिन संयोग से किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी और न ही बाइक को कोई नुकसान हुआ。 वहीं, मड़ियाहूं कस्बे में बड़ी मस्जिद के पास तेज हवाओं के बीच एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से एक बाइक और ऑटो रिक्शा दब गए। पेड़ गिरने के बाद मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिसके चलते कई घंटों तक लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा。 स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ को काटकर हटाने का काम जारी रहा। इसके बाद किसी तरह सड़क को आवागमन के लिए खोला जा सका। पेड़ गिरने से बिजली के तार और व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिसके कारण इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न आने से बाजार और आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी。 गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। तेज हवा और बारिश के चलते स्थानीय लोगों में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर ट्राला से भिड़ंत, तीन की मौत
Jhajjar, Haryana:गुरुग्राम-झज्जर मार्ग पर पेलपा मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ईको, एंबुलेंस और ट्राला की टक्कर के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झज्जर के कच्चा बाबरा रोड निवासी लक्ष्मी (59) उपचार के लिए गुरुग्राम गई थीं। उनके साथ उनके पति सेम प्रकाश (59) और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। गुरुग्राम से वापस झज्जर लौटते समय पेलपा मोड़ के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में लक्ष्मी और सेम प्रकाश समेत एंबुलेंस चालक पंकज (32) की मौत हो गई। वहीं परिवार का बेटा हादसे में घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्राला की टक्कर के बाद ईको और एंबुलेंस भी हादसे की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
नोएडा: पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर सख्त कार्रवाई, स्क्रैपिंग से छूट मिलेगी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा— 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई तेज परिवहन विभाग ने गौतमबुद्धनगर में जीवन-काल पूरा कर चुके पुराने वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नन्द कुमार ने वाहन स्वामियों से समय रहते अधिकृत केंद्र पर वाहन स्क्रैप कराने की अपील की है। एनजीटी, सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत दिल्ली-एनसीआर में 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध से संबंधित नियम लागू हैं। बीएस-III और उससे पुराने उत्सर्जन मानक वाले ऐसे वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की जा सकती है। परिवहन विभाग के मुताबिक, कार्रवाई सिर्फ सड़क पर चलने वाले वाहनों तक सीमित नहीं है। सार्वजनिक स्थानों या साझा पार्किंग में खड़े जीवन-काल पूरा कर चुके वाहन भी जब्त किए जा सकते हैं। वहीं, एनसीआर से बाहर पंजीकृत लेकिन निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहन दिल्ली-एनसीआर में पाए जाने पर 5 हजार रुपये का चालान किया जा सकता है। विभाग ने गौतमबुद्धनगर में कई वाहन श्रृंखलाओं के विरुद्ध विपंजीकरण की कार्रवाई भी की है। वाहन स्वामियों को सलाह दी गई है कि वे वाहन पोर्टल पर उपलब्ध अधिकृत आरवीएसएफ (Registered Vehicle Scrapping Facility) केंद्रों की सूची देखकर स्वेच्छा से वाहन स्क्रैप कराएं। स्वेच्छा से वाहन स्क्रैप कराने पर बाजार दर के अनुसार स्क्रैप मूल्य और जमा प्रमाण-पत्र (Certificate of Deposit) मिल सकता है। इसके आधार पर नए निजी वाहन के पंजीकरण शुल्क और मोटर वाहन कर में निर्धारित छूट का लाभ भी मिल सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रवर्तन अभियान के दौरान वाहन जब्त होने पर इन प्रोत्साहनों का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में टोइंग और पार्किंग शुल्क भी देय हो सकता है। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि कार्रवाई से पहले ही अपने पुराने वाहनों को अधिकृत आरवीएसएफ केंद्र पर स्क्रैप करा लें।0
0
Report
Advertisement
कांकेर ब्रेकिंग। 132 केवी विद्युत स्टेशन पर धमाका, आग से क्षेत्र में विद्युत सेवा बाधित
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। 132 केवी विद्युत स्टेशन में जोरदार धमाका, धमाके के बाद लगी आग, करंट सप्लाई क्षेत्र में हुआ धमाका, दफ्तर के कांच फूटे, गाड़ियों को भी नुकसान, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, पूरे शहर समेत आस पास के क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित,0
0
Report
DRI ने भोपाल में 4.38 किलो एम्फेटामाइन और 3.5 करोड़ की जब्ती की
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल DRI की 2 बड़ी कार्रवाई DRI ने भोपाल में दो ऑपरेशन में 3.5 करोड़ की 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, जिसमें एक नाइजीरियन महिला भी शामिल हजरत निजामुद्दीन से आ रहे भारतीय यात्री को भोपाल जंक्शन पर पकड़ा नीले डफल बैग से 2.014 किलो सफेद क्रिस्टल पदार्थ बरामद, NDPS किट में एम्फेटामाइन की पुष्टि दूसरा आगरा कैंट से आ रही नाइजीरियन महिला को रानी कमलापति स्टेशन पर पकड़ा चार सलवार कुर्तों में छिपाकर रखे थे 4 पैकेट, 2.368 किलो एम्फेटामाइन बरामद दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आगे की जांच जारी0
0
Report
नलखेड़ा नगर बंद: मंदिर हवन-अनुष्ठाण ठप, भक्त मंडल का आंदोलन तेज
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में होने वाले हवन-अनुष्ठान भी रविवार को नलखेड़ा नगर बंद के समर्थन में बंद रहेंगे। मंदिर परिसर और बाहर हवन-पूजन में सेवाएं देने वाले पंडितों और आचार्यों ने भी 27 सितंबर से अनुष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। आगर मालवा के नलखेड़ा में आठ भक्तों की मौत के बाद अब आंदोलन तेज हो रहा है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मंदिर मार्ग की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर मां बगलामुखी भक्त मंडल का धरना जारी है। वहीं, रविवार से अनिश्चितकाल के लिए नलखेड़ा नगर बंद को सफल बनाने के लिए नलखेड़ा के प्रमुख व्यापारी और नगरवासी खुद सड़कों पर उतर आए हैं। व्यापारी नगर में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील कर रहे हैं और बंद को समर्थन देने का आह्वान कर रहे हैं। भक्त मंडल ने 27 सितंबर रविवार से नलखेड़ा में अनिश्चितकालीन नगर बंद का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए मंदिर मार्ग की व्यवस्थाओं में स्थायी सुधार किया जाए। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को नगर बंद से मुक्त रखा गया है।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में गणेश विसर्जन के दौरान युवक शक्कर नदी में डूबा; तलाश जारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में गणेश विसर्जन के दौरान शक्कर नदी में युवक डूबा, स्थानीय पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की कर रही तलाश, युवक शिवम् जाटव उम्र 17 साल नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रोड़ बारांझ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, आज अपने साथियों के साथ शक्कर नदी के घाटपिपरिया तट पर गया था गणेश विसर्जन करने तभी हुआ हादसा0
0
Report
पटना में भाजपा कोर कमेटी बैठक समाप्त; सेवा अभियान शुरू, NDA आठ सीटों पर तैयारी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना भाजपा की कोर कमेटी बैठक हुई समाप्त। बैठक लगभग एक घंटे चली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा कार्यालय से अपने सरकारी आवास के लिए हुए रवाना। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज की बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ सेवा समर्पण अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संवैधानिक दायित्व के 25 वर्ष पूरे होने और 17 सितंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक महीने तक सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा हुई。 इसके साथ ही आगामी विधान परिषद चुनाव में आठ सीटों पर NDA की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। NDA सभी आठ सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। जनता दल यूनाइटेड ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। हर महीने संगठनात्मक बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना हमारी संगठनात्मक कार्यपद्धति का हिस्सा है। बाइट — संजय सरावगी, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी0
0
Report
ब्यावर कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर घमासान, मारपीट के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर कांग्रेस में घमासान, टिकट वितरण से मारपीट के आरोपों तक खुला मोर्चा ब्यावर। नगर परिषद चुनाव के बाद ब्यावर कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस नेता धनंजय गौड़ के नेतृत्व में मनीष व्यास, चेतन चौहान और अशोक मूंदड़ा ने प्रेस वार्ता कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी, आशीष पाल पदावत और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने टिकट वितरण में कथित धांधली, धनबल, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी और भाजपा-RSS से जुड़े लोगों को टिकट देने के आरोप लगाए। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट का मुद्दा भी उठाया गया। प्रेस वार्ता में किशोर चौधरी द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश नेतृत्व से जांच की मांग की गई। नेताओं ने कई वार्डों में टिकट को लेकर कथित खरीद-फरोख्त तथा किशोर चौधरी की एक फोटो में AI से छेड़छाड़ के दावे की भी जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले में RPCC और AICC से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी बाढ़ से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, प्रशासन सतर्क
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट मंदाकिनी नदी की बाढ़ को लेकर कमिश्नर और डीएम ने किया निरीक्षण टॉपलीड- चित्रकूट में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुँचकर नदी के जलस्तर और बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। लगातार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़कर रामघाट के किनारे तक पहुँच गया। स्थिति को देखते हुए मंडलायुक्त अजीत कुमार और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुँचकर हालात का जायजा लिया और बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। हालाँकि राहत की बात यह है कि अब मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही रामघाट क्षेत्र की दुकानों को अनाउंसमेंट कराकर खाली करा दिया था। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। बाढ़ जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, पीएसी की बटालियन और पुलिस बल को पूरी तरह तैयार रखा गया है। वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रैन बसेरों को भी तैयार रखा गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान पहाड़ों के नीचे और कच्चे मकानों में रहने वाले लोग किसी भी तरह का जोखिम न लें और सुरक्षित स्थानों तथा पंचायत भवनों में शरण लें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है। बाइट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलस्तर सामान्य होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए, ताकि जलभराव के बाद किसी तरह की बीमारी फैलने की आशंका न रहे। मण्डलायुक्त ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की सराहना की और अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। फिलहाल मंदाकिनी नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन प्रशासन किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया जाएगा।0
0
Report
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ भी मैदान
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस भाजपा के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी चुनाव लड़ेगी। तालेड़ा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया और पंचायती राज चुनाव में भी ऐसी कोशिश हो सकती है। पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शत-प्रतिशत विचारधारा से जुड़े और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
जयपुर नगर निगम में पहली महिला डिप्टी मेयर, भाजपा की जीत कायम
Jaipur, Rajasthan:एंकर- 11 महीने का इंतजार खत्म...अफसरों की सरकार खत्म और अब जयपुर नगर निगम में फिर जनप्रतिनिधियों का राज लौट आया है। पहले शहर ने 150 पार्षद चुने...फिर मेयर की कुर्सी पर सुनील कोठारी बैठे और अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर सरोज कंवर। खास बात ये कि जयपुर के निगम इतिहास में पहली बार डिप्टी मेयर की कुर्सी पर कोई महिला बैठी है। लेकिन इस चुनाव की कहानी सिर्फ जीत की नहीं, 89 के उस आंकड़े की भी है, जो लगातार दूसरे दिन भाजपा के साथ रहा। भाजपा के अपने पार्षद 78 हैं...लेकिन मेयर को भी 89 वोट मिले और डिप्टी मेयर को भी 89 वोट.....सुबह सरोज कंवर के नाम को लेकर भाजपा खेमे में विरोध की चर्चा थी, लेकिन वोटिंग तक पार्टी ने अपना गणित संभाल लिया। और इधर आखिरी वोट पड़ते ही 12 सितंबर से चली आ रही पार्षदों की बाड़ाबंदी भी खत्म हो गई। यानी अब किलेबंदी से निकलकर निगम की नई सरकार के सामने शहर संभालने की बारी है।0
0
Report
Advertisement
