227811
अमेठी में कोहरे का सितम जारी , फिर से बढ़ी ठंड
Banarpur, Uttar Pradesh:अमेठी में आज फिर से एक बार मौसम में हुआ बदलाव, सुबह से पड़ रहे घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई कम, सड़कों पर रेंगते हुए नजर आ रहे हैं वाहन, लाइट का सहारे लेकर सड़कों पर चल रहे है वाहन, अचानक मौसम में बदलाव होने से बढ़ीं ठंड ,ठंड के चलते स्कूली बच्चों को हो रही है दिक्कतें ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NCRES शाखा-3 ने कर्मचारियों के हित में एलडीसीई परीक्षा जल्द कराने की मांग की
Jhansi, Uttar Pradesh:NCRES की शाखा नंबर 3 की प्रबंधकारिणी सभा का आयोजन शुक्ल सदन में मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव जी एवं मंडल कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र सेन जी की उपस्थिति में किया गया ।इस दौरान शाखा सचिव श्री निखिल पांडे ने बताया कि झांसी मंडल में सी .सी. टी. सी वर्ग के लगभग 70/80 पद रिक्त पड़े हैं जिन्हें भरने के लिए विगत वर्ष 2018 से विभागीय परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण अन्य कार्यरत CCTC कर्मचारियों पर कार्य का अत्यधिक बोझ पड़ रहा है और पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त नहीं हो पाने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है ।मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव जी ने इसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर शीघ्र परीक्षा करने हेतु मांग की हैं ओर बताया कि झांसी मंडल के पार्सल पोर्टर वर्ग का समायोजन भी किया जाना प्रस्तावित है, जिससे इनकी सीसीटीसी (CCTC) वर्ग की परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता भी समाप्त हो जाएगी ।मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव जी ने उक्त पदों के समायोजन पूर्व सीसीटीसी (CCTC) की परीक्षा को अतिशीघ्र संपन्न करने हेतु मांग रखी ।इस दौरान श्री निखिल पांडे, श्री के एस शुक्ला, अवधेश दुबे, नीतेश कुशवाहा, जगदीश सेन्य, ब्रजेश तिवारी, दीपक रायकवार, धीरज पटेरिया, कुमारी अंजली प्रजापति आदि उपस्थित रहे सभा का संचालन एवं आभार श्री शाहनवाज अहमद ने किया ।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा ने अवैध मॉडिफिकेशन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक ली । उन्होंने पुलिस, प्रशासन एवं परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान के माध्यम से अवैध मोडिफिकेशन, काली फिल्म वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करन के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सतर्कता बढ़ाने के भी निर्देश दिए।0
0
Report
उज्जैन के चिरोला गांव में डूबकर दो दोस्तों की मौत, गांव में कोहराम
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के चिरोला गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय अजय बैरागी और 20 वर्षीय कमल माली के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले उन्हें गांव में चल रहे नाइट क्रिकेट मैच में होने की आशंका जताई, लेकिन जब रात तक कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई。 बुधवार सुबह डबरी के किनारे दोनों की बाइक, मोबाइल और चप्पलें मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव डबरी से बाहर निकाले गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर: मांगता रॉयल्टी नाका पर युवक से कथित मारपीट, एएसपी बोले, जांच जारी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर: मांगता रॉयल्टी नाका पर युवक से कथित मारपीट, एएसपी बोले, जांच जारी बाड़मेर जिले के मांगता रॉयल्टी नाका पर कार्यरत एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गुलाब सिंह राजपूत निवासी बीकानेर ने आरोप लगाया है कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे रॉयल्टी नाका से जुड़े कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया। गुलाब सिंह के अनुसार वह पिछले करीब दो वर्षों से रॉयल्टी नाका पर कार्यरत था। उसका आरोप है कि महेंद्र सिंह, महावीर सिंह, सचिन गुर्जर सहित अन्य लोग बोलेरो वाहन में उसके पास आए और उसे कार्यालय लेकर गए। वहां एक कमरे में बंद कर लाठी, डंडों और बेल्ट से मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि विवाद एक वाहन को टोल/रॉयल्टी से निकालने को लेकर शुरू हुआ था। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी दो माह की सैलरी अभी तक बकाया है तथा उसके फोन-पे खाते से करीब 21 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले को लेकर पुलिस स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
डोटासरा बोले चवन्नी चोर; कोटा में ओबीसी कांग्रेस पदभार समारोह
Kota, Rajasthan:कांग्रेस ओबीसी का पदभार ग्रहण समारोह पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली कार्यक्रम में मौजूद डोटासरा ने सरकार के मंत्रियों को बताया 'चवन्नी चोर' प्रदेश की सरकार अब सर्कस बनकर रह गई-डोटासरा एंकर : कोटा में आज ओबीसी कांग्रेस का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हुए। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी पहले दिन से कह रहे हैं कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए। जातिगत जनगणना के लिए राहुल गांधी ने लगातार अभियान चलाया है। वही कोटा कोचिंग को लेकर डोटासरा ने कहा कि कोचिंग उद्योग का राजस्व आधा हो गया है। कोचिंग कंट्रोल के लिए जो कानून बना इसका फायदा माफिया उठा रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार के मंत्रियों के लिए डोटासरा ने कहा कि यह मंत्री नहीं है यह चवन्नी चोर है और यह सरकार नहीं है यह सर्कस बन गई है। संगठन में एकजुटता को लेकर डोटासरा ने माना कि कोटा में थोड़ा वाइब्रेशन है जिसको भी जल्द दूर कर लिया जाएगा। बाइट : गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी अध्यक्ष0
0
Report
सरदारशहर में फिर भीषण गर्मी: तापमान 41°C पार, अस्पतालों में भीड़ बढ़ी
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर लौट आया है। बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी के बढ़ते प्रकोप का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। राजकीय उप जिला अस्पताल में हीटवेव, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, चक्कर आने और कमजोरी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। चिकित्सकों द्वारा लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है। राजकीय उप जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया शेखावत ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण गर्भवती महिलाओं में डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना और रक्तचाप संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें। डॉ. प्रिया शेखावत ने सलाह दी कि गर्भवती महिलाएं हल्के और सूती कपड़े पहनें, समय-समय पर आराम करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सावधानी और सतर्कता ही स्वास्थ्य सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से गर्मी एवं हीटवेव से बचाव संबंधी सावधानियां अपनाने की अपील की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को हर जगह ठगा: आदित्य साहू का हमला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में दो सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होने वाला है, जिसको लेकर चुनावी सरगर्मी अब तेज हो गई है। बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को कांग्रेस ने हर जगह ठगा है। चाहे बिहार का चुनाव हो, असम का चुनाव हो या बंगाल का चुनाव हो, कांग्रेस ने हर जगह झारखंड मुक्ति मोर्चा का अपमान करने का काम किया है。 उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस को आवश्यकता पड़ी है तो वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के तलवे चाटने का काम कर रही है। कांग्रेस सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा से फायदा लेती है और जरूरत पड़ने पर उससे मुकर जाती है। इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं चाहेगी कि कांग्रेस मजबूत हो। बाइट: आदित्य साहू (प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी झारखंड)0
0
Report
खैरथल के किशनगढ़बास में ट्रक पलटा, एल्युमिनियम की सिल्ली सड़क पर बिखर गई
Bagheri Kalan, Rajasthan:हखैरथल के किशनगढ़बास में भिवाड़ी अलवर मेगा हाईवे पर आज शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खुराना गार्डन के पास एल्युमिनियम की सिल्ली से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरी भारी मात्रा में एल्युमिनियम की सिल्ली सड़क पर बिखर गई। ट्रक चालक नकुल ने बताया कि वह अलवर से एल्युमिनियम की सिल्ली भरकर दिल्ली जा रहा था। उसके साथ ट्रक में एक खलासी भी मौजूद था। चालक के अनुसार, ट्रक के बराबर में चल रहा एक ट्रेलर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी तरफ मुड़ गया। इसी दौरान ट्रक की साइड दब गई और वाहन का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक में लदा पूरा माल सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में विद्युत विभाग ने ट्रांसफॉर्मरों के पास सफाई और जागरूकता अभियान शुरू किया
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों और विद्युत परिसरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता बनाए रखने के साथ विद्युत उपकरणों की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना रहा। सहायक अभियंता ग्रामीण भरत नामा के निर्देशन में कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य किया। इस दौरान भरत नामा ने स्वयं श्रमदान कर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छता व जनभागीदारी का संदेश दिया। अभियान में कनिष्ठ अभियंता दिनेश गवारिया, इंजीनियरिंग सुपरवाइजर दिनेश पुष्करणा सहित तकनीकी कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मरों के आसपास उगी झाड़ियों और कचरे की सफाई की। साथ ही जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक भी किया गया।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के अस्पतालों में 120 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति से सेवाओं में सुधार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करते हुए विभिन्न 18 पदों पर 120 अभ्यर्थियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इन नियुक्तियों से जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निकाली गई नियुक्तियों के लिए कुल 956 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट आयोजित किया गया, जिसके बाद 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैबोरेट्री टेक्नीशियन समेत विभिन्न श्रेणियों के स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। अधिकारियों ने नव नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चयनित कर्मियों की तैनाती सदर अस्पताल के अलावा जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। विभाग की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि मेरिट सूची में मामूली अंतर से पीछे रह गए अभ्यर्थियों को भविष्य में होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया में अवसर दिया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि नई नियुक्तیوں से जिले में मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 120 नए स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति के साथ धनबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलने जा रही है। इससे अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी दूर होगी और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.0
0
Report
बरेली में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर,12 हजार वर्गमीटर में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण, सड़क और बाउंड्रीवाल को जेसीबी की मदद से हटवा दिया। जानकारी के अनुसार तौफीक द्वारा लगभग 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल 7000 एवं 5000 वर्गमीटर में बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के भूखंडों का चिन्हांकन कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी में सड़क निर्माण और बाउंड्रीवाल का कार्य भी कराया जा रहा था। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बीडीए के सहायक अभियंता विनोद कुमार, अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी तथा प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।बीडीए ने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या भवन निर्माण से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति किए गए निर्माण को अवैध मानते हुए कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है। प्राधिकरण ने लोगों से भूखंड या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता और मानचित्र स्वीकृति की जांच करने की अपील की है।0
0
Report
भीम मंडली के दौरे से पर्यटन विभाग ने विकास योजनाओं की पुष्टि की
Sambalpur, Odisha:ଭୀମ ମଣ୍ଡଳୀ ପରିଦର୍ଶନ କଲେ ପର୍ଯ୍ୟଟନ ବୈଭାଗ କମିଶନର କମ ସେକ୍ରେଟାରୀ ବଲବନ୍ତ ସିଂ | ସ୍ଥାନୀୟ ଅଂଚଳ ର ଉନ୍ନତିକରଣ ସହ ପର୍ଯ୍ୟଟନ ର ବିକାଶ ପାଇଁ ଅନେକ ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯାଇଥିବା ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି | ତାଙ୍କ କହିବା ଅନୁଯାୟୀ ରାଜସ୍ବ ବିଭାଗ ଓ ଜଙ୍ଗଲ ବିଭାଗ ର ଅଧିକାରୀଙ୍କ ସହ ଆଜି ପୁଙ୍ଖାନୁପୁଙ୍ଖ ଆଲୋଚନା କରିଥିଲେ | ପର୍ଯ୍ୟନ ବିଭାଗ ସଚିବ ବଳବନ୍ତ ସିଂ | ଆଜି ସକାଳ ସାତ ଟାରୁ ଭୀମ ମଣ୍ଡଳୀ ରେ ପହଁଚି ସମସ୍ତ ଅଧିକାରୀଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିଥିଲେ ସଚିବ |0
0
Report
Advertisement
धनबाद के गोविंदपुर में दिनदहाड़े चैन छीनतई, आरोपी हिरासत में?
Dhanbad, Jharkhand:जनकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी नेहा परवीन गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े सोने की चैन झपटे जाने की घटना से सनसनी फैल गई। महिला अपने परिजनों के साथ डॉक्टर संजय कुमार को दिखाने के लिए गोविंदपुर में थीं; रास्ता नहीं जानने पर स्वागत पेट्रोल पंप के समीप रुकीं। इस दौरान अज्ञात युवक वहां पहुंचा और गले से चैन झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार युवक के बाल लंबे थे और उसने टी-शर्ट पहनी थी। घटना के बाद उसने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी पक्ष के अनुसार उसका बेटा निर्दोष है और उसे फंसाया गया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि सच्चाई तक पहुंचा जा सके।0
0
Report
देवघर में युवक को गोली, हमलावर भागे; हालत खतरे से बाहर
Deoghar, Jharkhand:देवघर में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, हालत खतरे से बाहर देवघर देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरियारबांधी इलाके में बुधवार दोपहर को गोलीबारी की एक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने 23 वर्षीय युवक अभिषेक यादव को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली युवक की कमर में लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से घायल अभिषेक को तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति का आकलन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार घायल अभिषेक यादव देवघर के बमपास टाउन स्थित एसकेपी स्कूल के समीप का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल गोलीबारी के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।0
0
Report
झारखंड राज्यसभा चुनाव में तेज सियासी पारा, किसका होगा अंतिम फैसला?
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर प्रतिक्रिया दी। आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी में सभी निर्णय आम सहमति के आधार पर लिए जाते हैं, जबकि अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उसे पूरी निष्ठा के साथ स्वीकार करेगा और उसका अनुपालन करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की भावनाओं और यहां के मुद्दों से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसका सभी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। पर्यवेक्षक के दौरे और वरिष्ठ नेताओं से हुई चर्चा पर उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुभवी हैं, राज्य और संगठन की गहरी समझ रखते हैं। उनसे विस्तृत बातचीत हुई है और उसके परिणाम आने वाले दिनों में सामने दिखाई देंगे.0
0
Report
Advertisement
