अमेठी में बारिश न होने से किसान परेशान, विधायक ने की नहर विभाग से बात
अमेठी में बारिश न होने से भीषण गर्मी में आमजन और किसान परेशान हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने नहर विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। बारिश न होने और नहरों में पानी न आने से फसलों को नुकसान हो रहा है। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि 25-30 साल की राजनीति में पहली बार इस तरह की अधिकारियों की मनमानी देखी है। नहरों की बड़ी ब्रांचों में पानी न आने से छोटी माइनरों और नहरों में भी पानी नहीं पहुंच रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव आजापुर डांडी में युवाओं ने होली पर जमकर ठुमके लगाए और कॉमेडी करते हुए युवाओं ने सभी का मन मोह लिया शांति पूर्ण तरीके से होली का पर्व बीता।
