Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227409

आवारा जानवरों से किसानों को नहीं मिल रही है राहत

Jul 20, 2024 13:47:02
Sakrawan, gauriganj, Uttar Pradesh

अमेठी के गौरीगंज में स्थित शाहपुर गांव में किसानों की मुश्किलें बढ़ी हैं। यहां दर्जनों आवारा पशु किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मौसम के बदलने के बावजूद किसानों को अपने खेतों में धान की फसल लगाने में सफलता मिली लेकिन अब आवारा पशु की मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मामले में कई किसानों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर सरकार को अवारा पशुओं से छुटकारा पाने की मांग की है। समस्या का समाधान निकालते हुए उचित कदम उठाए ताकि किसानों की मेहनत बेकार न हो।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 18, 2026 09:23:15
Alwar, Rajasthan:अलवर मिनी सचिवालय में आज सरिस्का के सीटीएच पर हुई बड़ी मीटिंग प्रस्तावित क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट (सीटीएच) को लेकर मांगी गई थी आपत्तियां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित विभिन्न गांवों से लोग भी पहुंचे यह बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय में शुरू की गई बैठक में प्राप्त सुझाव, आपत्तियां और परामर्श के साथ ही सरिस्का बाघ परियोजना के उपवन संरक्षक की टिप्पणियों पर विचार किया जाएगा। इस दौरान विवाद भी आया सामने टीकाराम जूली ने कहा टहला की खान सिटीएच से बाहर या अंदर प्रशासन दे जवाब वही टहला क्षेत्र के ग्रामीणों ने नए सीटीएच को सही बताते हुए जूली का किया विरोध
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 18, 2026 09:22:56
Jaipur, Rajasthan:आस्था का सबसे बड़ा उत्सव चैत्र नवरात्रि दस्तक दे चुका है। शक्ति, श्रद्धा और साधना का संगम इस साल खास संयोग लेकर आया है, जहां अमावस्या युक्त प्रतिपदा में घटस्थापना होगी। मंदिरों में भव्य दरबार सजेंगे, घर-घर में आस्था की ज्योति जलेगी। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना होगी और नौ दिनों तक भक्ति, व्रत और साधना का सिलसिला चलेगा। माता रानी के आगमन पालकी पर माना जा रहा है, प्रस्थान हाथी पर—शांति और वैभव के प्रतीक। नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत भी होगी। नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती के पाठ, पूजन, और देवी मंदिरों की सजावट चालू रहेगी। आमेर शिला माता मंदिर, दुर्गा पुरा दुर्गा माता मंदिर, राजापार्क वैष्णो देवी मंदिर आदि में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। घटस्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:58 बजे तक माना गया है।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Mar 18, 2026 09:22:26
Sirsa, Haryana:सिरसा में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमें फील्ड में उतरकर कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी कर रही हैं। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सिरसा जिले में पेट्रोलियम पदार्थों (गैस सिलेंडर) की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में LPG, पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। लोगों से पैनिक न करने और अफवाह न फैलाने की अपील की गई है। गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग, ओवरचार्जिंग और डबल स्टॉकिंग रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं और अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 4 लाख 11 हजार 867 घरेलू गैस कनेक्शन और 798 व्यावसायिक गैस कनेक्शन सिरसा जिले में पंजीकृत हैं। सभी डीलरों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं और मार्केटिंग कंपनियों से प्रतिदिन स्टॉक-आपूर्ति रिपोर्ट मांगी जा रही है। असामाजिक तत्वों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा करने, जमाखोरी या कालाबाजारी के प्रयास पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से LPG का विवेकपूर्ण उपयोग करने और किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर 18001802087 या 18001802405 पर संपर्क करने को कहा गया है।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 18, 2026 09:19:59
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में उत्तराखंड से आए मोरंग से भरे ट्रक में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश ट्रक के अंदर मोरंग के बीच दबी हुई थी। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या करके शव को ट्रक में मोरंग के बीच दबाया गया। पूरी घटना थाना क्षेत्र कलान कस्बे की है जहां बिल्डिंग मटेरियल के मालिक ने उत्तराखंड के किच्छा से मौरंग का एक ट्रक मंगवाया था। कर्मचारी जब ट्रक से मोरंग को अनलोड कर रहे थे तभी उन्हें मोरंग के बीच एक लाश दिखाई दी। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मोरंग में फंसे शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही एक टीम मृतक की शिनाख्त के लिए उत्तराखंड रवाना कर दी गई है इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 18, 2026 09:17:57
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद से एक दुखद मामला सामने आया है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित मिनी खेतरपाल अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 31 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाज में कोताही बरती गई, जिसकी वजह से महिला की जान गई। उन्होंने अस्पताल में डिलीवरी के लिए अपनी पत्नी को भर्ती करवाया था जहां उसने डिलीवरी के बाद एक बेटी को जन्म दिया वहीं उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से आए डॉक्टर ने उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन दे दिया जिसके बाद उसके मुंह से झाग आने लगे और तड़प तड़प करके उसकी मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 18, 2026 09:17:29
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। रेलवे तथा अग्नि समन विभाग के द्वारा संयुक्त अभ्यास किया गया। साथ ही रेल यात्रियों को भी इस संबंध में जागरूक किया गया कि आग लगने की स्थिति में उहें कैसे बच सकते हैं? साथ ही किस तरह से आग लगने की घटना को कम किया जा सकता है? रेलवे तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी के द्वारा यह संयुक्त मॉक ड्रिल किया गया। सासाराम के रेलवे स्टेशन परिसर में इस मॉक ड्रिल के दौरान आरपीएफ के जवानों तथा अग्निशमन विभाग के जवानों ने मिलकर अग्नि सुरक्षा से संबंधित संसाधनों का कैसे उपयोग करना है, इसका भी पुर्नभर्यांश किया। बता दे कि चैत महीने के बाद अगले दो अन्य महीनों तक आग लगने की घटनाएं आम हो जाती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण जान माल की क्षति पहुंचती है। इस परिस्थिति से कैसे बचा जाए तथा आग लगने पर जब कोई घायल हो जाता है तो उसे कैसे बचाना है? इस संबंध में भी लोगों को जागरुक एवं प्रशिक्षित किया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top