227801
अमेठी पुलिस के सुरक्षा अभियान में महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
Gogamau, Uttar Pradesh:अमेठी पुलिस ने SP अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में सुरक्षा अभियान चलाया है। आपको बता दें कि "मिशन शक्ति" के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त शुरू की है। वहीं CO अतुल कुमार सिंह द्वारा कस्बे के सुल्तान शहीद स्मारक व जगदीशपुर के CO लल्लन सिंह द्वारा थाना क्षेत्र रामगंज में पुलिस बल के सभी थानों द्वारा कई क्षेत्रों में चेकिंग अभियान भी चलाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडवा यातायात पुलिस ने 42 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट किये
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा यातायात पुलिस ने आज 42 मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इन कार्रवाइयों में शो बाजी करने वाले कुछ युवा यह कानफोड़ू साइलेंसर बुलेट जैसी गाड़ियों में लगाकर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते थे बल्कि पटाखे जैसी आवाज निकाल कर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए आम लोगों की दिनचर्या में भी दखल देते थे। पुलिस ने साइलेंसर के साथ तेज आवाज करने वाले प्रेशर हॉर्न का भी यही हाल किया। खंडवा पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे पर आम लोगों के सामने रोड रोलर चलाकर इन्हें चपटा कर दिया और साफ संदेश दिया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। बुलेट बाइक में लगाए गए इन मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज से आम लोगों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी होती थी। साथ ही, तेज आवाज और लापरवाही से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ता है। इसी के चलते यातायात पुलिस ने जब्त किए गए 42 साइलेंसर और 20 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न को सड़क पर रखवाया और रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि दोबारा इस तरह के साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ साइलेंसर जब्त कर नष्ट किया जाएगा। ट्रैफिक थाने के इंचार्ज देवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि इन सभी मामलों में 1 - 1 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया था। अब इन्हें नष्ट किया गया है ताकि दोबारा इनका इस्तेमाल न हो सके।0
0
Report
बिलासपुर के सरकंडा में 5.8 फीट लंबा अहिराज साँप पकड़ा गया, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ दिया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र स्थित राजकिशोर नगर की चतुर्वेदी कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5.8 फीट लंबा अहिराज साँप दिखाई दिया। अचानक घर में साँप नजर आने से परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक काफी मशक्कत के बाद साँप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान घर के आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। टीम ने साँपो को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे कोनी क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई। बारिश के मौसम में रिहायशी इलाकों में साँप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में घर में साँप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम की मदद लेनी चाहिए...0
0
Report
हिमाचल में मिड-डे मील खीर से बच्चे बीमार, पानी की सफाई के कदम कड़े
Shimla, Himachal Pradesh:कुल्लू के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद कई बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पतलीकूहल पहुंचाया गया। इस मामले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि 47 बच्चों में से 44 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन बच्चों का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में पीने के पानी की सफाई में कमी की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में पहले से ही RO की सुविधा उपलब्ध है। सभी स्कूलों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है और पानी को उबालकर ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में भारी जलजमाव पर प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के रिहायशी इलाकों में भारी जल जमाव के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, डीएम मनीष वर्मा और नगर आयुक्त ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बारिश का पानी निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने के दिए निर्देश, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन और अल्लापुर के सैकड़ों घरों में भरा है बारिश का पानी। संगम नगरी प्रयागराज में बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलजमाव के चलते हालात खराब हो गए हैं। शहर के सबसे पॉश जार्ज टाउन, अल्लापुर और टैगोर टाउन इलाके से भारी जलजमाव के चलते स्थिति भयावह हो गई है। यहां के सैकड़ों घरों में बारिश का पानी जा चुका है, सड़कों पर तीसरे दिन भी बारिश का पानी जमा हुआ है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। जी मीडिया ने जब जलजमाव से प्रभावित इलाकों की ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई तो प्रशासनिक अमला भी हरक़त में आया। डीएम मनीष वर्मा और नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने जल जमाव वाले इलाकों का दौरा किया और बारिश का पानी निकाले जाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि जिन इलाकों में बारिश के बाद भारी जलजमाव हुआ है, वहां का दौरा करके स्थिति का आंकलन किया गया है। पम्पिंग सेट के जरिए बारिश के पानी को निकाला जा रहा है। डीएम ने कहा कि ड्रेनेज चोक होने के चलते बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति बनने की बात सामने आ रही है। इसका पता लगाया जा रहा है, जल्द ही इसे दुरुस्त करा लिया जाएगा। ताकि लोगो को जल जमाव से निजात दिलाया जा सके।0
0
Report
आगरा के होटल-रेस्टोरेंट पर निगम की कड़ी छापेमारी, तंदूर जलाने पर जुर्माना
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में होटल-रेस्टोरेंट पर नगर निगम की लगातार छापेमारी टीटीजेड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा कोयले की भट्टी और तंदूर जलाने पर हो रही कार्रवाई फतेहाबाद रोड के होटल-रेस्टोरेंट और कैफे में हुई जांच उड़ता पंजाब रेस्टोरेंट पर 8 हजार रुपये का जुर्माना बीकानेरवाला पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया पिरामिड रेस्टोरेंट पर 15 हजार रुपये का जुर्माना जिमबोरा क्लब और मैकडॉनल्ड्स पर भी कार्रवाई टू सेंट बार कैफे पर 10 हजार रुपये का जुर्माना रोमियो लाइन कैफे में तंदूर मिलने पर 20 हजार का जुर्माना नगर निगम टास्क फोर्स ने कई प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण कोयले के प्रतिबंधित तंदूर बंद होने तक कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी0
0
Report
अमेठी के भनौली में 29 पुराने तांबा गोले: पुरातत्व विभाग ने जांच की
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले के भनौली गांव में खुदाई में मिले 29 गोलों की हुई जांच। पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण। सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने गोलों की जांच की। जांच में सभी गोले तांबे से निर्मित पाए गए। पुरातत्व विभाग के अनुसार करीब 90 साल पुराने हैं सभी गोले। पुराने समय में तोपों में डालकर फायर किए जाते थे ये गोले। एक गोले का वजन करीब 9 से 10 किलोग्राम बताया गया। गोलों की बाहरी सतह पर हरे रंग की पेटिना की परत मिली। सभी 29 गोले पुलिस की निगरानी में सुरक्षित रखे गए हैं। आगे खुदाई होगी या नहीं, शासन और पुरातत्व विभाग के निर्देश के बाद होगा फैसला। बाइट -डॉ. मनोज कुमार यादव (सहायक पुरातत्व अधिकारी)0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में NHM कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में Nएचएम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित कर दिया जाता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता और समय पर वेतन न मिलने समेत कई समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की। कर्मचारियों का प्रदर्शन फतेहपुर के सीएमओ कार्यालय में हुआ।0
0
Report
आजमगढ़: गैंगस्टर एक्ट के तहत 20 लाख मकान कुर्क, विकास यादव पर 13 मुकदमे
Azamgarh, Uttar Pradesh:टॉपटेन अपराधी विकास यादव की करीब 20 लाख रुपये की मकान संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत 148.501 वर्गमीटर में बने मकान पर हुई कार्रवाई, हत्या समेत 13 गंभीर मुकदमे दर्ज। पुलिस के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति ग्राम रणमों में अभियुक्त के बाबा लालता प्रसाद के नाम दर्ज जमीन आराजी संख्या 185, रकबा 0.021 हेक्टेयर में निर्मित मकान है। मकान का कुल क्षेत्रफल 148.501 वर्गमीटर है, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 20 लाख रुपये है। कुर्की की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी लालगंज, तहसीलदार लालगंज, थानाध्यक्ष देवगांव और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने की। मकान के बाहर के दो दरवाजों तथा छत पर जाने वाले दरवाजे को ताले लगाकर सील कर दिया गया। मकान की चाभी तहसीलदार लालगंज को सुपुर्द की गई। पुलिस के अनुसार विकास यादव थाना देवगांव का टॉपटेन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 में हत्या तथा आर्म्स एक्ट, वर्ष 2018 में गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट तथा वर्ष 2023-24 में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमे शामिल हैं। अपराधी के खिलाफ देवगांव, गम्भीरपुर और मेहनगर थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
पल्लवी पटेल का रायबरेली दौरा, 23 अगस्त कार्यक्रम के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश
Raebareli, Uttar Pradesh:अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची हैं। इस दौरान पल्लवी पटेल रायबरेली के गांव गांव मे सभा कर आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले पार्टी के कार्यक्रम को लेकर समर्थन जुटा रही हैं। 23 अगस्त 1999 मे प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क मे सोनेलाल की सभा मे हुई लाठीचार्ज को अपना दल कमेरावादी क्रांतिदिवस के रूप मे मनाता है। इस दौरान विधायक पल्लवी पटेल ने पिछले दिनों अतीक के बेटे से मुलाक़ात के कारणों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी परिवार का कोई पढ़ाई लिखा नवजवान जाता है तो उसके साथ संवेदनाये होती हैं और उसी के सापेक्ष मिलने गये थे। हालांकि उन्होंने यह पूछे जाने पर कि अगर आवश्यकता पड़ी तो क्या उनके बेटों या किसी अन्य को टिकट देंगी, जिस पर उन्होंने कहा कि यह राजनैतिक विषय नहीं है न इस राजनीति होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
नालंदा के परासी मिड-डे मील: नमक के बदले डिटर्जेंट से 35 बच्चे बीमार
Pariaunna, Bihar:नालंदा के नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय परासी में मिड डे मील खाने के बाद 35 बच्चों के बीमार पड़ने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री हेमचन्द्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन रसोइयों को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। मामले को लेकर भोजन उपलब्ध कराने वाली एनजीओ एकता फाउंडेशन और एमडीएम के डीपीएम को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एफआईआर कराने का निर्देश दिया गया है। खाने में नमक की जगह डिटर्जेंट यानी सर्फ परोसे जाने के आरोप पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि अभी डॉक्टर की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, सिविल सर्जन नालंदा डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चों के बीमार पड़ने की वास्तविक वजह क्या थी। फिलहाल अस्पताल में भर्ती सभी 35 बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्हें घर भेज दिया गया है। दरअसल, मंगलवार को मध्य विद्यालय परासी में मिड डे मील के दौरान बच्चों ने खाने में नमक कम होने की शिकायत की थी और नमक की मांग की थी। आरोप है कि बच्चों को नमक की जगह डिटर्जेंट यानी सर्फ परोसा गया। इसके बाद करीब 35 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों ने खुद खाने में सर्फ होने की बात कही थी, जिसके बाद स्कूल से लेकर अस्पताल तक हड़कंप मच गया था। अब शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद मामले की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया गया है।0
0
Report
पिथौरागढ़ पीटीसी के नए कदम, यात्राओं में बदलाव कितने होंगे?
Noida, Uttar Pradesh:पिथौड़ागढ़ पीटीसी0
0
Report
बालाघाट बैगा बच्चों की मौत पर सियासत गरम, 19 बनाम 8 मौतें
Raebareli, Uttar Pradesh:पैकेज खबर: बैगा अंचल में बीमारी से मौतों को लेकर सियासत तेज हो गई है. स्लग के अनुसार बैगा अंचल में मलेरिया, टायफाइड, डायरिया और त्वचा संक्रमण के कारण मौतों की बात उठ रही है. विपक्षी कांग्रेस ने 19 मौतों का दावा किया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग 8 मौतों के आंकड़े बताता है. इस मामले में उमंग सिंघार ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और मृत बच्चों के परिवारों को आर्थिक सहायता की मांग की. मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सरकारी आंकड़ों के अनुसार राजनीति से बचने की अपील की और कहा कि यह संवेदनशील मुद्दा है. प्रदेश ने बीमारी से प्रभावित 10 गांवों के 980 घरों में कीटनाशक छिड़काव, आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई और बच्चों के भोजन पर जोर, क्लोरिनेशन और खराब हैंडपंपों की मरम्मत जैसे कदम उठाए हैं. कलेक्टर ने मीजल्स संक्रमण को भी मौतों के प्रमुख कारण के रूप में बताया है और 20 अगस्त से मीजल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू होगा।0
0
Report
Advertisement
ओसियां के अस्पताल में एक्सपायर्ड इंजेक्शन से हंगामा, परिवारों ने निष्पक्ष जांच की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के ओसियां से बड़ी खबर अस्पताल में एक्सपायरी इंजेक्शन से मचा हड़कंप, प्रजापति छात्रावास के छात्र को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन, इंजेक्शन के बाद छात्र की बिगड़ी तबियत, छात्र को आरटेसू नेट लगाया था इंजेक्शन, छात्र के परिजन व समाजबंधुओं ने अस्पताल में पहुँच कर कर रहें है हंगामा, OPD पर्ची में आरटेसू इंजेक्शन का भी है उल्लेख, एक इंजेक्शन लगा और दूसरा दिया था साथ में, परिजनों ने CMHO और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की कर रहें है मांग।0
0
Report
रामदास आठवले बोले: दलित नेता खरगे के सम्मान पर हमला संविधान विरोधी
Nanded-Waghala, Maharashtra:Anchor - काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे यांच्या सभास्थळी गोमूत्र शिंपडने संविधान विरोधी आहे, दलित नेत्याचा अपमान करणे अयोग्य आहे अशी प्रतिक्रिया केंद्रीय सामाजिक न्यायमंत्री रामदास आठवले यांनी दिली. नांदेडमधील पत्रकार परिषदेत ते बोलत होते. मल्लिकार्जुन खर्गे यांची सभा उत्तराखंडमधील हल्द्वानी येथील रामलीला मैदानावर झाली होती. या सभेनंतर काही लोकांनी सभा झालेल्या ठिकाणी गोमूत्र शिंपडून पूजा केल्याचा प्रकार समोर आला होता. हा प्रकार दलित समाजातील नेत्याचा अपमान करणारा असून तो संविधानविरोधी आहे असे आठवले म्हणाले. काँग्रेस पक्षाशी संबंधित असले तरी मल्लिकार्जुन खरगे हे दलित समाजाचे नेते आहेत. त्यामुळे अशा प्रकारे दलित नेत्याचा अपमान करणे योग्य नाही. या प्रकारात सहभागी असलेल्या व्यक्तींवर कारवाई करण्यात यावी अशी आमची मागणी असल्याचे रामदास आठवले म्हणाले.0
0
Report
परसाद हाइवे पर DST ने अवैध ढोड़ा चुराने के आरोपियों की बड़ी गिरफ्तारी
Udaipur, Rajasthan:परसाद हाइवे पर DST ने अवैध ढोड़ा चुरा के ख़िलाफ़ की बड़ी कार्यवाई नाकाबंदी तोड़ भागे बदमाशों को पीछा कर पकड़ा दस कट्टे डोड़ा बरामद कार्यवाई के दौरान एसआई प्रताप मीणा का हाथ टूटा पुलिस की गाड़ी भी टूटी करीब ढाई क्विंटल। ढोड़ा चुरा के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार हेड कांस्टेबल नीरज पाटीदार प्रवीण सिंह भेराराम राकेश हनुमाना राम पंकज की टीम ने की कार्यवाई हाइवे पर फिल्मी अंदाज में की कार्यवाई से मची अफ़रा तफरी वाहनों की लगी क़तर0
0
Report
Advertisement
