Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227801

दखिनवारा में ईट लदी ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त

Jun 13, 2024 09:48:55
Dakhinwara, Uttar Pradesh

दखिनवारा पावर हाउस के पास पूरे मिश्रन अहद गांव में एक ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से ईंट लदी ट्रॉली बिजली के खंभे से टकरा गई। इस टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त होकर ट्रैक्टर की छतरी पर लटक गया। इस घटना से बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी लेकिन समय रहते किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDeepesh shah
Mar 12, 2026 17:00:37
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। सामुदायिक पुलिसिंग में विदिशा पुलिस को मिला सम्मान, एएसपी प्रशांत चौबे को डीजीपी ने किया सम्मानित. विदिशा। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए विदिशा पुलिस को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे को मध्यप्रदेश पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा द्वारा आयोजित “संबल” कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान 10–11 मार्च 2026 को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना द्वारा प्रदान किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देना, न्याय तक पहुंच को आसान बनाना तथा पुलिस और समाज के बीच विश्वास को मजबूत करना बताया गया.. जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे को न्याय आधारित पुलिसिंग, समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया. उनके कार्यों को पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान विदिशा पुलिस के लिए गौरव की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे जिले में सामुदायिक पुलिसिंग की पहल को और मजबूती मिलेगी. गौरतलब है कि “संबल” कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ऐसे अधिकारियों और पहलों को प्रोत्साहित किया जाता है, जो समाज के कमजोर वर्गों के हित में काम करते हुए पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं.
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 12, 2026 17:00:27
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 16:49:10
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर की ओर से गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर के दौरान ब्लड टेस्ट के साथ-साथ शुगर, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई। लैब टेक्नीशियन पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने नगर पंचायत के लगभग तीन दर्जन कर्मचारियों के ब्लड सैंपल एकत्र कर विभिन्न प्रकार की जांचें कीं। स्वास्थ्य टीम ने कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, साफ-सफाई बनाए रखने और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय-समय पर जांच कराना और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को आसपास पानी जमा न होने देने, साफ पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। नगर पंचायत कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही और सभी जांचें निःशुल्क की गईं।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 12, 2026 16:48:47
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, स्टेडियम प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आयी सामने, शहर के इंदिरा स्टेडियम में खेलने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मधुमक्खियों के हमले से मौके पर मची भगदड़, बहराइच के स्टेडियम में खेल रहे लड़कों पर मधुमक्खियों के झुंड के हमले से मची अफ़रा तफरी, जान बचाने के लिये इधर उधर भागते नज़र आये तमाम लोग, स्टेडियम से बाहर भागकर अपनी जान बचाते लोगों का वीडियो कैमरे में हुआ कैद, कई लोगों को मधुमक्खियों ने किया घायल, घटना से मौके पर छाया रहा दहशत का माहौल, स्टेडियम प्रबंधन की लापरवाही से बहराइच का स्टेडियम बना खिलाड़ियों के लिये मधुमक्खियों का डेंजर जोन, बड़ा सवाल स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़े सेफ्टी नॉर्म्स का जिम्मेदारों को नहीं रहा कोई ख़याल, जान बचाने की जद्दोजहद में भाग रहे लोग हो सकते थे चलती रोड पर किसी बड़े हादसे का शिकार, बड़ा सवाल,आपदा से जुड़े इस गंभीर मामले का कौन करेगा निदान..?, स्टेडियम का रोजाना निरीक्षण करने वाले जिम्मेदारों ने स्टेडियम में लगे मधुमक्खियों के छत्ते का क्यों नहीं किया उचित समाधान. घटना का वीडियो हो रहा वायरल,
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 12, 2026 16:48:13
Vidisha, Madhya Pradesh:परीक्षा के दौरान स्कूल में लगा ताला, बच्चे करते रहे इंतजार विदिशा जिले के ग्यारसपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लकुली के प्राइमरी स्कूल में उस समय लापरवाही सामने आई जब लोकल स्तर की परीक्षाओं के दौरान स्कूल में शिक्षक मौजूद नहीं थे। सुबह करीब 11 बजे तक बच्चे स्कूल के बाहर इंतजार करते रहे और स्कूल में ताला लगा रहा। बच्चों के अनुसार उनके परीक्षा के पेपर चल रहे हैं, लेकिन उस समय स्कूल में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के पालक और सरपंच भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इस लापरवाही पर आपत्ति जताई। सरपंच की सूचना पर प्रभारी शिक्षक स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे अटारी खेजड़ा में कॉपियां जांचने के लिए गए थे और कुछ समय बाद वापस आकर परीक्षा कराने पहुंचे। हालांकि इस मामले में ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं बच्चों को भी काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 12, 2026 16:47:59
Ujjain, Madhya Pradesh:कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों को लताड़ लगाई, लापरवाही पाए जाने पर चार डॉक्टर का वेतन काटा, सिक्युरिटी एजेंसी पर 50 हजार का जुर्माना, उज्जैन के शासकीय चरक चिकित्सालय में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डाक्टर्स का वेतन काटने के निर्देश दिए साथ ही सिक्युरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए पेनल्टी लगा दी। दरअसल संभाग के सबसे बड़े अस्पताल चरक भवन में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायत आ रही थी। इसी को देखते हुए कलेक्टर सिंह गुरुवार दोपहर अचानक अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया जिसमें ओपीडी इमरजेंसी वह वार्डों के डॉक्टर का एक ही में उल्लेख नहीं होने पर नाराज की जताई। वहीं हाजिरी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डॉक्टर के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा गार्ड द्वारा ड्यूटी में लापरवाही करने पर सिक्युरिटी एजेंसी पर 50 हजार रूपए की पेनल्टी लगा दी। दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि जिला अस्पताल में 10 लिफ्ट है बावजूद अधिकांश बंद रहने के मामले सामने आते रहते हैं । इसी को देखते हुए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने लिफ्ट चेक की तो दो चालू मिली।पता चला की रिपेयरिंग का काम चल रहा है और जल्द सभी लिफ्ट चालू हो जाएगी। इसी के साथ गायनिक वार्ड में मरीज के नंबरिंग सिस्टम सही नहीं होने पर कलेक्टर ने टोकन सिस्टम चालू करने के निर्देश दिए। जिससे कि मरीजों को परेशान ना होना पड़े। वही डॉक्टर की ड्यूटी का एक रजिस्टर बनाने का कहा, जिससे पता चले कि किसकी ड्युटी कहा लगी है।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 12, 2026 16:46:38
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर गुरुवार को दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटे राजा, आईएएस अधिकारी डीडीसी, एसपी, जिला स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में हिन्दू - मुस्लिम धर्म के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुरुआत मुस्लिम मौलानाओ के द्वारा अजान के साथ किया गया। इसके बाद मुस्लिम समाज के रोजेदारों के द्वारा नमाज खोला गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा की यही हमारी गंगा जमुनी तहजीब है पुरे देश में रमजान के मौके पर इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है ताकि आपसी भाईचारा बना रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इफ्तार का आयोजन कर रोजेदारों को बधाई दी है उनके द्वारा भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इफ्तार का आयोजन कर रोजेदार भाइयों को मुबारकबाद दी है। वहीं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कहा की पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के आवास पर इफ्तार का आयोजन किया गया है जिसमे दोनों समुदाय के लोग उपस्थित होकर आपसी भाईचारा का परिचय दिया है।
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 12, 2026 16:46:16
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में डकैती की योजना बना रहे अपराधियों के खिलाफ शिवहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि बुधवार को शिवहर थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम हरनाही स्थित शेरहा गाछी में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए एक गिरोह एकत्रित हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ और शिवहर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से उक्त स्थान की घेराबंदी कर यह कार्रवाई की जिसमें 4 अपराधी को दबोचा गया जिसके पास से दो देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन तथा 10 हजार सात सौ रुपये नकद बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में कई टॉप टेन सूची में शामिल है।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 12, 2026 16:45:59
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने बैंक कर्मी ओमप्रकाश राय को मारी गोली, कर्मी की हालत गंभीर। घटना राजनगर थाना के बेल्हबार चौक के पास की है। अपराधियों ने कर्मी का बाइक लूट लिया। पीएनबी कर्मी देर शाम बाइक से बैंक से घर लौट रहे थे तभी तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने इनका पीछा किया। युवक तेज रफ्तार से निकला लेकिन अपराधियों ने पकड़ लिया। युवक बाइक छोड़ खेत की तरफ भागे तो अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। गोली लगने से युवक गिर पड़ा और छटपटाता रहा। अपराधियों ने युवक बैंक कर्मी का बाइक लूट लिया। पीछे से आ रहे एक व्यक्ति सुनील ने युवक छटपटाते देख पूछताछ कर थाना को सूचना दिए। उसी व्यक्ति ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया अपराधियों ने बैंक कर्मी को गोली मारकर बाइक लूट ली है। हालांकी युवक खतरे से बाहर है। अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। गोली बारी की बारदात से इलाके में दहशत है।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Mar 12, 2026 16:45:40
Bihar:गोपालगंज में गाजे बाजे के साथ बारात लेकर पहुँचे दूल्हे राजा रश्मों रिवाज के बीच अचानक रुक गई शादी फिर दूल्हे को लड़की के परिजनों ने बंधक बना लिया वही दूल्हे के परिजन व बाराती फरार हो गए घटना मांझा थाना क्षेत्र के लंगटुहाता की है जहाँ बरौली से बारात आई थी बुधवार शादी का रश्म चल रहा था तभी सोशल मीडिया पर दूल्हे का दूसरी महिला के साथ फ़ोटो वायरल होने लगा जिसके बाद शादी रोक दी गई व दूल्हे को बंधक बना लिया गया वही दूल्हे के पिता व बाराती फरार हो गए बरौली निवासी दूल्हा अभिषेक सोनी ने बताया कि उसका पहले एक महिला से अफेयर था जिसे वो खत्म कर चुका था उसकी शादी हो रही थी कल बारात लेकर आया तभी पहले का फ़ोटो वायरल हो गया व शादी रुक गई वही दहेज के समान को लेकर उसे बंधक बना लिया गया
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 12, 2026 16:45:27
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड के मिहोना थाना प्रभारी विजय केन पर रिटायर्ड आर्मी मेजर सूबेदार ने शराब के नशे की हालत में मारपीट का आरोप लगाते हुए एक दर्जन साथियों के साथ थाने का घेराव किया है, थाना प्रभारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है, जानकारी के अनुसार मिहोना थाना क्षेत्र असनेट गांव के रहने वाले रिटायर्ड आर्मी मेजर राकेश सिंह कुशवाह के दो बीघा खेत की सरसों उनके परिजनों ने जबरदस्ती काट ली जिसकी फरियाद लेकर थाने पहुँचे फौजी ने थाने के गालियों और मारपीट का आरोप लगाया है, राकेश सिंह का कहना है कि जब वे थाने पहुँचे तो थाना प्रभारी शराब के नशे में धुत्त थे उन्होंने बुलाते ही मां की गालियाँ दीं और उनका गिरहबान पकड़ लिया जिससे उनकी शर्ट के बटन टूट गए, घटना के बाद मौके पर लगभग एक दर्जन रिटायर फौजी एकत्रित हो गए और उन्होंने थाना प्रभारी की शिकायत भिंड पुलिस अधीक्षक से आवेदन के माध्यम से करने की बात कही है, वहीं मिहोना थाना प्रभारी विजय केन ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि राकेश नाम का फौजी परिजनों द्वारा फसल काटे जाने संबंधित शिकायत लेकर आया था जिसे पुलिस ने दूसरे पक्ष को सचाई जानने के लिए बुला लिया था, लेकिन फौजी द्वारा थाने के बाहर दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की गई, जिसे रोकने पर उनके ऊपर बे-बुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, पुलिस का दावा है कि फौजी द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करने के वीडियो उनके पास है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top