227813
अमेठी सड़क हादसे मे बुजुर्ग की मृत्यु
Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:अमेठी, तेज रफ्तार स्कूली बस ने सड़क किनारे खड़े अधेड़ व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर. अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई, ड्राइवर स्कूल की बस लेकर मौके से हुआ फरार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस चालक को बस समेत गिरफ्तार कर थाने भेजा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजा , जयस थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रोड गेंद तालाब के पास की है घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार शराबबंदी पर मंत्री के ताजा आरोप: जीविका दीदियों के घरों पर शराबी का सवाल
Kishanganj, Bihar:बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल नहीं मानते है कि बिहार में शराबबंदी कानून सफ़ल साबित हो रहा है। उन्होंने भरी मंच से जीविका दीदियों के पति और बेटे पर चोरी छुपे शराब पीने का आरोप लगा दिया। किशनगंज में जीविका का 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नीतीश संवाद जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन में जीविका दीदियों के पति और पुत्र को शराबी बता दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के कहने पर बिहार में शराब बंदी करने का काम किया लेकिन फिर भी कुछ लोग चोरी छुपे शराब पीने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि ये शराब कौन पी रहा है। बाहर का आदमी थोड़े पी रहा है। जीविका दीदियों के पति और उसका पुत्र को शराबी बता दिया।0
0
Report
लखनऊ: अराधना मिश्रा की UP कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति पर संजय निषाद का रुख
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): SANJAY NISHAD (UP CABINET MINISTER) ON ARADHANA MISHRA’S APPOINTMENT AS UP CONGRESS PRESIDENT / CONGRESS STRATEGY FOR 2027 / WOMEN AND POOR WELFARE AGENDA / UP GOVERNMENT’S CRIME ACTION DATA / AKHILESH YADAV’S AYODHYA VISIT / CM YOGI’S SCHOLARSHIP TRANSFER / AKHILESH YADAV’S GOVERNMENT CRITICISM0
0
Report
104 जननी एक्सप्रेस सेवाओं में सुधार के निर्देश जारी, गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। 104 जननी एक्सप्रेस पर CS की समीक्षा। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने की 104 जननी एक्सप्रेस सेवा की समीक्षा। अधिकारियों के साथ जननी एक्सप्रेस की व्यवस्थाओं पर मंथन। गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं के परिवहन पर विशेष फोकस के निर्देश। मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और 104 जननी एक्सप्रेस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर। उपलब्ध एम्बुलेंस का बेहतर और अधिक प्रभावी उपयोग करने के निर्देश। सहायता के लिए आने वाली कॉल्स की करीबी मॉनिटरिंग करने को कहा। कॉल मिलने से एम्बुलेंस पहुंचने तक की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में देरी कम करने पर फोकस। जननी एक्सप्रेस की सर्विस डिलीवरी में हो और सुधार।0
0
Report
Advertisement
दुद्धी के धूमा गांव युवक की संदिग्ध मौत: पुलिस जांच में अहम मोड़
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी के दुद्धी से युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक अपने गांव की बारात में शामिल होने खजुरी आया था, लेकिन सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बारात के दौरान मारपीट की बात बताते हुए युवक की मौत को लेकर किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक 22 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुनील अपने गांव के पड़ोसी गोरख पुत्र सुमारू के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बारात के साथ खजुरी आया था। इसी दौरान बारात में किसी बात को लेकर मारपीट होने की बात भी सामने आ रही है। सुबह रेलवे ट्रैक पर सुनील का शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले बारात में विवाद और मारपीट हुई थी। ऐसे में उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जमशेदपुर: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर लोयोला स्कूल के पास कारोबारी को क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज, यूनाइटेड क्लब में कहासुनी के अगले दिन हुई मारपीट, घटना का वीडियो वायरल जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के पास दो कारोबारियों के बीच हुई मारपीट में अजय भालोटिया घायल हो गए। मामले में अजय भालोटिया के बयान पर बिष्टुपुर थाना में कारोबारी दिलीप मुरारका के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को यूनाइटेड क्लब में अजय भालोटिया और दिलीप मुरारका के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके अगले दिन दोनों लोयोला स्कूल के पास पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप मुरारका ने क्रिकेट बैट से अजय भालोटिया की पिटाई कर दी। मारपीट की घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच हुई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。 घटना में घायल अजय भालोटिया ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है。 अजय भालोटिया बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में जुबिली पार्क के पास बंगला नंबर 10 के निवासी बताए गए हैं। वहीं, दिलीप मुरारका भी बिष्टुपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस मारपीट के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है。0
0
Report
2028 में भाजपा फिर सरकार बनाएगी: संजय श्रीवास्तव का दावा, कांग्रेस में गुटबाजी
Raipur, Chhattisgarh:अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो और कांग्रेस के रिएक्शन के मसले पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा- पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने अगर ऐसा कहा है किसी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए तो उसके मूल में जाने की जरूरत है क्योंकि नाराजगी में कई बार ऐसे कथन निकल जाते हैं. स्लीप ऑफ टंग्स हो जाते हैं, लेकिन उसका मूल उद्देश्य जनता की भलाई थी. जनता की भलाई में अधिकारी को बुलाया गया होगा और काम नहीं हुआ होगा तभी नाराजगी जाहिर की गई होगी. कांग्रेस जिंदगीभर जो अमर्यादित काम करते रहें वो हमें मर्यादा न सिखाये, अधिकारी हैं तो उन्हें काम करना पड़ेगा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के दौरे और कांग्रेस के निशान साधने के मामले में संजय श्रीवास्तव का बयान, कहा- संगठन महामंत्री का पहला दौरा परिचयात्मक रहेगा. अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ठ और नेताओं से उनका परिचय और बैठक होगा. अच्छी बात है कि कांग्रेस बीजेपी की चिंता कर रही है, कांग्रेसी समझ गए है कि उनके पास कोई काम बचा नहीं है, कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी है, कांग्रेस अगर चिंता कर रही है तो उनकी चिंता पर भी बीजेपी अमल करेगी. कहीं कुछ कमी है तो सुधार कर संगठन को और मजबूत करेंगे. 2028 में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी0
0
Report
Advertisement
करेली पुलिस ने स्मैक तस्कर ओमप्रकाश कुर्मी को गिरफ्तार, 12.70 ग्राम स्मैक बरामद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले की करेली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.70 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के तार खिलचीपुर से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस 25 वर्षीय आरोपी का नाम ओमप्रकाश कुर्मी है, जो खमरिया का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि वह यह स्मैक खिलचीपुर से सप्लाई करने के लिए लाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाल रही है, ताकि नशे के इस पूरे सिंडिकेट और मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके। फिलहाल, करेली थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।0
0
Report
सीकर के रीको फैक्ट्री में भयावह आग, आधा दर्जन बसें जलकर तबाह
Sikar, Rajasthan:फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आधा दर्जन बसें जलकर कबाड़ में तब्दील सीकर जिले के पलसाना के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री परिसर में खड़ी करीब आधा दर्जन बसें जलकर कबाड़ में तब्दील हो गईं। सूचना मिलते ही रींगस सहित आसपास के कई स्थानों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग रेक्स पाइप एंड केबल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड में लगी थी। फैक्ट्री में बसों की बॉडी बनाने का काम किया जाता था। आग लगने के दौरान परिसर में बसों की बॉडी एवं अन्य सामान मौजूद था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। आग की सूचना मिलने पर रींगस समेत आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। रींगस फायर ब्रिगेड के चालक संजीव भामू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकलों की मदद ली गई। आग से फैक्ट्री परिसर में खड़ी करीब आधा दर्जन बसें पूरी तरह जल गईं। आग की घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया और उसे आस-पास के क्षेत्र में फैलने से रोका।0
0
Report
CCTV में कैद: कोटा में बाइक चोरी, युवक फरार
Kota, Rajasthan:कोटा अनंतपुरा थाना इलाके में बाइक चोरी की वारदात सामने आई है और पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। गोबरिया बावड़ी चौराहे के पीछे गली में खड़ी बाइक पर एक युवक की नजर पड़ी और मौका मिलते ही वह बाइक लेकर फरार हो गया। CCTV फुटेज में युवक बाइक के आसपास घूमता और फिर बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है। घटना के बाद बाइक मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सुनसान गली का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही बाइक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि युवक अकेला था या वारदात के पीछे किसी बाइक चोर गिरोह का हाथ है।0
0
Report
Advertisement
यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में आक्रोश
Kota, Rajasthan:यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में बढ़ता जा रहा आक्रोश हत्यारों का सुराग नहीं, परिजन बोले—जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना कोटा विज्ञान नगर निवासी मोहम्मद यकीन हत्याकांड को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों तक नहीं पहुंच सकी है। जांच आगे बढ़ने के बावजूद हत्यारों का सुराग नहीं मिलने से मृतक के परिजनों में रोष और बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। दरअसल, करीब पांच दिन पहले कोटा के नए एयरपोर्ट क्षेत्र में शंभूपुरा के पास एक कार में मोहम्मद यकीन का शव मिला था। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान मिले थे। वारदात के बाद से ही बूंदी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पांच दिन गुजर जाने के बावजूद हथियार बरामद नहीं हुए हैं और न ही हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। ऐसे में परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद करने और पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बूंदी एसपी और आईजी को ज्ञापन देकर मामले में तेजी लाने की मांग करेंगे। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। परिवार का कहना है कि उन्हें पुलिस जांच से उम्मीद है, लेकिन अब कार्रवाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच बिंदुओं से पुलिस कब तक हत्यारों तक पहुंच पाती है।0
0
Report
बारां में खाद मांग पर आमरण अनशन, थर्ड फ्रंट ने चुनावी उम्मीदवार घोषित किए
Baran, Rajasthan:बारां किसानों की खाद मांग को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, थर्ड फ्रंट से जिला प्रमुख-प्रधानों के उम्मीदवारों का ऐलान बारां। किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसान नेता नरेश मीणा का कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। नरेश मीणा रातभर अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में लगे टेंट में ही मौजूद रहे। दूसरी ओर अनशन से एक दिन पहले कलेक्ट्रेट में धरने के दौरान ही नरेश मीणा ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने मिनी सचिवालय के बाहर बने मंच से पंचायतीराज चुनाव में थर्ड फ्रंट के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की और जिला प्रमुख व प्रधान पदों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया。 मंच से छबड़ा प्रधान पद के लिए बृजभूषण शर्मा, बारां प्रधान पद के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक शिवनारायण नागर की भतीजी ममता नागर और जिला प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रधान संदीप शर्मा की उम्मीदवारी घोषित की गई। नरेश मीणा ने कहा कि थर्ड फ्रंट आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन जनसमर्थन रखने वाले युवाओं को चुनाव लड़ने का मौका देगा。 इसी मंच से विधानसभा चुनाव को लेकर भी घोषणा की गई। किशनगंज-शाहाबाद से रामहेत मीणा, अंता से पूर्व सभापति कमल राठौर और छबड़ा विधानसभा से खुद नरेश मीणा के चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया。 धाकड़ समाज के कई कांग्रेस नेता भी थर्ड फ्रंट से जुड़ गए हैं। इसमें अटरू प्रधान वंदना नागर और उनके पति पटना पंचायत के सरपंच रामेश्वर नागर, बामला से कांग्रेस नेता निर्मल नागर और उनकी पत्नी ममता नागर शामिल हैं। किशनगंज के पूर्व प्रधान रामहेत मीणा और पूर्व प्रधान संदीप शर्मा पहले से ही थर्ड फ्रंट के साथ हैं。 नगर परिषद चुनाव में थर्ड फ्रंट को मिली सफलता के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है。 बाईट- नरेश मीणा0
0
Report
ठेचला में स्वच्छता पखवाड़ा: विद्यार्थियों ने रैली से दिया साफ-सफाई संदेश
Pratapgarh, Rajasthan:पीपलखूंट के स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठेचला में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में मैदान की सफाई, पेयजल स्थल की स्वच्छता, पौधों की कटिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यालय स्टाफ ने भी विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रधानाचार्य मदनलाल महावर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी अकबरुद्दीन पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:Maulana shahbudin barelwi on akbarudin0
0
Report
लखीमपुर खीरी के पसगवां में नहर पलटी बोलेरो, ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित बचाया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना इलाके के मुल्लापुर गांव के एक उफनाए नहर में बच्चों से भरी स्कूल बोलेरो पानी में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बोलेरो पानी में तैरते देख मौके पर मछली पकड़ रहे ग्रामीण हरकत में आए और जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लगाकर बच्चों का सकुशल रेस्क्यू कर उन्हें बचा लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया नहीं तो कई बच्चों की जान जा सकती थी। हादसे का शिकार हुई बोलेरो मोहम्मदी के उमा देवी चिल्ड्रन एकेडमी की बताई जा रही है।0
0
Report
पalok मंत्री भोयर का दुष्काळ निरीक्षण दौरा: किसानों की नाराज़गी दिखी
Bhandara, Maharashtra:पालकमंत्र्यांचा दुष्काळ पाहणी दौरा; शेतकऱ्यांचा मात्र सवाल! हवंयी पाहणीने दुष्काळ समजणार कसा? शेतकऱ्यांचा संताप मोहाडी-तुमसर दुष्काळाच्या यादीतून बाहेर.... पंचनाम्यांच्या आदेशाची प्रतीक्षा शेतकऱ्यांशी संवाद नाही, फक्त पाहणी? पालकमंत्र्यांच्या दौऱ्यावर नाराजी भंडारा जिल्ह्यात मोहाडी आणि तुमसर तालुका दुष्काळग्रस्त यादीतून वगळल्यावर आज पालकमंत्री पंकज भोयर यांनी या भागाचा पाहणी दौरा केला. दुष्काळी परिस्थितीची पाहणी करून अधिकारीांना पंचनामे करण्याचे निर्देश देणार असल्याचं पालकमंत्र्यांनी सांगितलं. मात्र, या दौऱ्यावर शेतकऱ्यांनी नाराजी व्यक्त केली आहे. पालकमंत्र्यांनी थेट शेतकऱ्यांशी संवाद साधला नाही, अशी त्यांची भूमिका आहे. त्यामुळे हा दौरा नेमका शेतकऱ्यांच्या बांधावर पोहोचला की केवळ हवाई पाहणीपुरताच राहिला, असा सवाल उपस्थित होतोय. भंडारा जिल्ह्यात यंदा अत्यल्प पावसामुळे धान उत्पादक शेतकरी संकटात सापडला आहे... पिकं पिवळी पडली... उत्पादनावर मोठा परिणाम होण्याची शक्यता आहे... आणि त्यातच मोहाडी आणि तुमसर तालुका दुष्काळग्रस्त यादीतून वगळण्यात आल्याने शेतकऱ्यांचा संताप वाढला आहे... याच पार्श्वभूमीवर पालकमंत्री पंकज भोयर यांनी आज दुष्काळी भागाची पाहणी केली... पाहणी करून संबंधित अधिकारीांना पंचनामे करण्याचे निर्देश देण्यात येतील, असं पालकमंत्र्यांनी सांगितलं... मात्र, या दौऱ्याला शेतकऱ्यांनीच सवाल केला आहे... शेतकऱ्यांच्या म्हणण्यानुसार, पालकमंत्र्यांचा दौरा केवळ हवाई पाहणीपुरता मर्यादित राहिला... पालकमंत्र्यांसोबत नेते चर्चा करत होते. प्रत्यक्ष शेतकऱ्यांशी संवाद झाला नाही... दुष्काळाची तीव्रता कागदावरच्या आकडेवारीतून नव्हे, तर शेताच्या बांधावर दिसते... मग बांधावरचा शेतकरीच भेटला नसेल, तर दुष्काळाचं वास्तव प्रशासनापर्यंत पोहोचणार कसं? असा प्रश्न शेतकरी करीत आहेत....0
0
Report
Advertisement
