Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227801

अमेठी में ईदगाह पर सकुशल संपन्न हुई ईद उल अजहा की नमाज

Jun 17, 2024 17:55:39
Gogamau, Uttar Pradesh

अमेठी में ईद उल अजहा की नमाज सकुशल संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश के अमन और चैन के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। बड़े बुजुर्गों के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी ईदगाह के अंदर नमाज अदा की।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AVArun Vaishnav
Mar 20, 2026 10:50:22
Jaipur, Rajasthan:ईद से पहले आख़िरी जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और बेहतर मुस्तकबिल की दुआएं मांगीं। इसी के साथ शाम को चांद दिखने के बाद देशभर में ईद मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन इस बार ईद का माहौल सिर्फ खुशी तक सीमित नहीं है, बल्कि जज़्बात, फिक्र और एक जिम्मेदारी का एहसास भी साफ दिखाई दे रहा है। शिया समाज का बड़ा फैसला: मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान से जुड़ी खबरों और तनाव को देखते हुए शिया समाज ने ईद को सादगी से मनाने का फैसला लिया है। कई जगहों पर काली पट्टी बांधकर ग़म और एकजुटता का इज़हार किया जाएगा। यह कदम सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि वैश्विक हालात के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी है। सुन्नी समाज का साथ: इस मुश्किल घड़ी में सुन्नी मुस्लिम समाज ने भी एकजुटता दिखाते हुए शिया समुदाय के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। दोनों समुदायों के बीच भाईचारे और एकता की यह मिसाल समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है। प्रशास—ान के इंतज़ाम सराहनीय: ईद की नमाज़ को लेकर प्रशासन की ओर से किए गए इंतज़ामों की जमकर सराहना की गई। सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे लोगों में भरोसा और संतोष दिखा। अमन का पैग़ाम: मुल्कभर में नमाज़ के दौरान और उसके बाद एक ही बात बार-बार सामने आई—हालात चाहे जैसे भी हों, देश में अमन और भाईचारा कायम रहना चाहिए। लोगों ने अपील की कि अफवाहों से दूर रहें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। एक सोच, एक संदेश: ईद सिर्फ खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, सब्र और एकता का पैग़ाम भी है। इस बार यह पैग़ाम और भी गहरा हो गया है—जहां एक तरफ खुशी है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के हालात को लेकर फिक्र भी।
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh Maan
Mar 20, 2026 10:49:00
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 20, 2026 10:47:27
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 20, 2026 10:47:12
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 20, 2026 10:46:59
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर सागवाड़ावन क्षेत्र गोवाड़ी में लेपर्ड नेशनल हाईवे 927ए के किनारे नाले में फंसा था। गांवों के लोग इकट्ठे हो गए। सागवाड़ा से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नाले में पिंजरा लगाकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद लेपर्ड को सागवाड़ा वन रेंज ऑफिस लाकर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे वापस वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि गोवाड़ी में लेपर्ड के नाले में गिरने की सूचना मिली थी। नेशनल हाईवे 927ए के पास ओवरब्रिज के साइड सर्विस लेन के किनारे यह घटना घटित हुई थी। वन विभाग की टीम ने भीड़ को हटाकर पिंजरा लगाकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया। धीरे-धीरे लेपर्ड बाहर आने लगा तो पिंजरे में फंस गया। पिंजरे को जेसीबी से बाहर निकाला गया और टीम रेंज ऑफिस लेकर चली गई। लोग कह रहे थे कि क्षेत्र में लेपर्ड से कई दिनों से डर का माहौल बना हुआ था और उसने कई मवेशियों का शिकार किया था। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 10:46:48
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मिठाई की दुकान पर गैस रिफलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, कॉमर्शियल सिलेंडर में घरेलू सिलेंडर से की जा रही थी रिफलिंग, रिफलिंग के दौरान पास में दूसरे सिलेंडर पर हो रहा था दूध गर्म, दूध गर्म के दौरान निकली चिंगारी से घरेलू सिलेंडर फटा, हुआ जोरदार धमाका, धमाके से आसपास के शीशे तक टूटे, दुकान भी हुई क्षतिग्रस्त, मिठाई दुकानदार झुलसा, दुकानदार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी तिराहे का मामला।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 20, 2026 10:46:39
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में एक छोटी सी चूक ने खुशहाल परिवार को झुलसा दिया। गैस रिसाव के बाद हुए भीषण धमाके में पति-पत्नी समेत 6 साल का मासूम बच्चा आग की चपेट में आ गया। मामला भिवाड़ी थाना अंतर्गत गुलमोहर सोसाइटी के पास का है, जहां हरिओम अपनी पत्नी मधु और 6 वर्षीय बेटे टीटू के साथ घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में मासूम ने गैस चूल्हा ऑन कर दिया, जिससे पूरे घर में धीरे-धीरे गैस भरती चली गई, कुछ ही देर में गैस पूरे घर में फैल गई। वही घर में जल रहे बल्ब से निकली हल्की सी चिंगारी ने पूरे घर को धमाके के साथ आग के हवाले कर दिया। धमाका इतना तेज था कि तीनों सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला मधु और मासूम टीटू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलवर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मां-बेटा करीब 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि महिला के पति की स्थिति से थोड़ा सुधार है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top