सुलतानपुर में शशि अस्पताल की लापरवाही के चलते बच्चे को पिलाई हाथ धोने की दवा
Gogamau, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के शशि अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक बीमार बच्चे को दिखाने गए परिजनों को डॉक्टर ने एक दवा दी और उसे घोलकर पिलाने को कहा। घर जाकर दवा पिलाने के बाद बच्चे की तबियत और बिगड़ गई। जब परिजन बच्चे को लेकर वापस अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने बताया कि यह दवा हाथ धोने के लिए थी, पीने के लिए नहीं। इस घोर लापरवाही के कारण परिजन तुरंत बच्चे को लेकर सुल्तानपुर भाग गए और मामले की गहन जांच की मांग की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
