Amethi -सहजीपुर बॉर्डर सील होने के चलते 2 किलोमीटर लंबी लगी श्रद्धालुओं के गाड़ियों की कतार
Bisesarganj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान हुई भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है. संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहजीपुर बॉर्डर पर भी प्रशासनिक सख्ती के चलते मंगलवार तड़के सुबह करीब 3 बजे से शाम तक के लिए सीमा सील कर दी गई है, जिसके कारण वहां करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. दोपहर 3 बजे तक सहजीपुर बॉर्डर से ठेंगहा तक लगभग सैकड़ो गाड़ियों से आए कई हजार श्रद्धालु फंसे हुए है. बॉर्डर पर पानी और चाय-नाश्ते की दुकानें न होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
