227405
बारिश न होने से बढ़ने लगी किसानों की चिंता, धान के खेतों में पड़ने लगी दरारें
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में जुलाई का महीना समाप्त होने को है, लेकिन बारिश न होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेत सूखने लगे हैं और पानी की कमी से खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। किसान भगवान के भरोसे हैं और अगर जल्दी बारिश नहीं हुई तो सूखा पड़ने की प्रबल संभावना है। किसानों की फसलें सूखने लगी हैं और खेतों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। जुलाई के अंतिम दिन तक भी अच्छी बारिश न होने से किसान परेशान हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत प्लेस-जालौन यूपी डेट-08-08-2026 एंकर जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान परमेश्वर उर्फ बाऊ, निवासी करनलगंज, कानपुर के रूप में हुई है। परमेश्वर उरई में रहकर बेकरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नशे की हालत में थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल परमेश्वर को तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। बाइट:- इकराम--बेकरी संचालक0
0
Report
खेत में पानी के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, परिवार घायल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में खेत में पानी जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने घर पर चढ़कर परिवार के लोगों को लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीटा। हमले में अमर सिंह समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर गांव में खेत में पानी जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद राजेंद्र, महेंद्र, बबलू समेत करीब आधा दर्जन दबंगों ने घर पर चढ़कर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थरों से भी मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में अमर सिंह समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सीतापुर में अवैध हथियार फैक्ट्री भंडाफोड़, 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़। एसपी अंकुर अग्रवाल ने किया खुलासा। दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित तमंचा बरामद। शस्त्र फैक्ट्री के साथ में भारी मात्रा में कारतूस शस्त्र बनाने के उपकरण एक भट्टी को किया बरामद। पुलिस के अनुसार शहर के ग्रास फार्म के अंदर घनी झाड़ियों में चल रही थी शस्त्र फैक्ट्री। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए पुरस्कार देने की की घोषणा की। नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता。0
0
Report
Advertisement
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर—सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रतन सेन डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल हो रहा है। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे साथी 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण और करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करीब 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान करीब 311 करोड़ की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार बैठकें और तैयारियों का निरीक्षण जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरण अप्पा जीएन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं और व्यवस्थाओं को लगातार अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री करीब 311 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे साथ ही विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।0
0
Report
खरड़ के शिवजोत इनक्लेव में मोटरसाइकिल चोरी CCTV कैमरों में कैद
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਖਰੜ ਦੇ ਸ਼ਿਵਜੋਤ ਇਨਕਲੇਵ ਵਿੱਚ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈ ਕੈਦ0
0
Report
नंगल पहुँचते ही कलश वंदन यात्रा पर फूलों की बारिश, बीजेपी का भव्य स्वागत
Anandpur Sahib, Punjab:ਕਲਸ਼ ਵੰਦਨ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਨੰਗਲ ਪਹੁੰਚਣ ’ਤੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਭਵਿਆ ਸਵਾਗਤ ਭਜਪਾ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਲಾಲਪੁਰਾ ਇਸ ਕਲਸ਼ ਨੂੰ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਕਲਮਾ ਮੋੜ ਤੋਂ ਪੂਰੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸਜੀ-ਧਜੀ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲੇ ਸਨ ਅਤੇ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਲਸ਼ ਵੰਦਨ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਵਿਆ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਨੰਗਲ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਯਾਤਰਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਕਲਸ਼ ਵੰਦਨ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਵਿਆ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।0
0
Report
Advertisement
जालौन के रामपुरा थाना में शादी के दो महीने बाद मायके में युवती ने फांसी लगाकर दी जान,
Orai, Uttar Pradesh:शादी के दो महीने बाद मायके में युवती ने फांसी लगाकर दी जान रामपुरा थाना क्षेत्र के भूरेकपुरा मजरा गांव निवासी 21 वर्षीय सोनम ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सोनम की शादी बीती 11 जून को हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद उसने मायके में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।0
0
Report
एम्स में नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर: कोटवाल तीन साल के लिए नियुक्त
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एम्स को मिला नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अब लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल संभालेंगे संस्थान की प्रशासनिक और चिकित्सा की कमान केंद्र सरकार की कैबिनेट समिति ने नियुक्ति करने के प्रस्ताव में मंजूरी दी केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण विभाग में जारी किया आदेश नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की गई नियुक्ति संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव होगा कोटवाल नियुक्ति तीन साल के लिए की गई उनका कार्यकाल कार्यालय संभालने की तारीख से होगा 70 वर्ष की उम्र तक रहेंगे पद पर लेवल 15 के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार नियुक्त किया गया नरेंद्र कोटवाल के पास चिकित्सा क्षेत्र के साथ सैन्य चिकित्सा प्रशासन का लंबा अनुभव AAMC पुणे के डायरेक्टर ओर कमांडेंट रह चुके हैं एम्स अस्पताल के प्रशासनिक कार्यकाल को मिलेगी नई दिशा0
0
Report
गोरखपुर रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: 48 वर्षीय युवक की मौत, शिनाख्त जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे से सनसनी फैल गई। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में करमहा ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 48 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे ने इलाके में हड़कम्प मचा दिया। करमहा ओवरब्रिज के नीचे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में करीब 48 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना सुबह करीब सात बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी देवरिया जीआरपी को दी, जिसके बाद जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू की। हादसा बेहद गंभीर था। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के गांवों और इलाके के लोगों से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल चौरीचौरा के करमहा ओवरब्रिज के नीचे हुए इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस और जीआरपी मृतक की शिनाख्त के साथ हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर वसूली के आरोप, पूर्व विधायक धरना देंगे
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर वसूली के आरोप से मचा हड़कंप - रूपये के डिमांड का वीडियो हुआ वायरल - मरीजों की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू - आर्थो मरीज के परिजन ने ऑपरेशन के लिए ₹13 हजार की रॉड खरीदने को कहने का आरोप लगाया - परिजन का दावा- आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की बात कहने पर ऑपरेशन नहीं किया गया - मेडिकल कॉलेज में बाहर की दवाइयां लिखने का भी पूर्व विधायक ने लगाया गंभीर आरोप - बच्चों के वार्ड में इलाज नहीं करने और बीएचयू भेजने की धमकी देने की शिकायत का दावा किया गया - व्यवस्थाओं से नाराज पूर्व विधायक ने निजी खर्च पर मरीज को प्राइवेट अस्पताल भेजने की बात कही - पूर्व विधायक ने कथित वसूली से जुड़ा वीडियो होने का दावा किया - डॉक्टरों की कथित मनमानी और मरीजों के आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ने नाराजगी जताई - मनोज सिंह डब्लू ने अगले सोमवार से मेडिकल कॉलेज में धरना देने की घोषणा की - मरीज के परिजन शशि यादव ने ऑपरेशन के लिए रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया - चंदौली मुख्यालय स्थित बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज का मामला0
0
Report
पूर्व सैनिक का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप झूठा
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहाई में एक मजार पर रहने वाले मौलाना पर ग्राम भगवन्तपुर निवासी एक पूर्व सैनिक ने समस्या समाधान के बदले धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जाँच शुरू की तो धर्म परिवर्तन का मामला झूठा पाया गया। पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट की बात उजागर हुई है। राजेश्वर प्रसाद सेवानिवृत्त के अनुसार वह अपनी पारिवारिक समस्या लेकर किसी के कहने पर शाहाबाद कोतवाली के ग्राम नरहाई में मजार पर बैठने वाले मौलाना अनवार से मिलने गया। वहां मौलाना व एक महिला पत्नी भिम्मा ने उसकी समस्या निराकरण के लिए 5100 रूपये की मांग की और समस्या से पूर्णता छुटकारा पाने के लिए धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। उसके विरोध करने पर आरोपी महिला के पति भीम्मा और मौलाना के पुत्र कवरुद्दीन, चाँद मियां और सरफराज ने उसके साथ मारपीट की। उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया धर्म परिवर्तन करवाये जाने की बात प्रथम दृष्टया सच नहीं है। पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट की घटना हुई है जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी के पलिया में शॉर्ट सर्किट से वर्कशॉप में आग, तीन बसें जलकर राख
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के अतरिया स्थित एक बस वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वर्कशॉप में खड़ी तीन बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आप पर काबू पा लिया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-जयपुर से दिल्ली जा रही निजी बस पर हमला, यात्री सुरक्षित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से दिल्ली जा रही एक निजी बस में किराए को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि देखते देखते बस रण क्षेत्र में तब्दील हो गई। किराए को लेकर एक युवक सवारी और कंडक्टर के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक सवारी ने फोन करके अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। बदमाशों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की जिससे बस के शीशे और बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। परिवहन दस्ते ने की सूझबूझ से बची सवारियों की जान गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवहन विभाग का दस्ता उसी मार्ग पर गश्त कर रहा था। जैसे ही परिवहन दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंची, हमलावर युवक तुरंत वहां से फरार हो गए। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर नरेश स्वामी ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला और दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इस पूरी घटना में बस के चालक और कंडक्टर को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिवहन दस्ते ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए मार्ग पर बाधित हुए यातायात को सुचारु करवाया घटना देवनारायण मंदिर के सामने की है कोटपूतली जयपुर से दिल्ली मार्ग पर स्थित है। परिवहन इंस्पेक्टर नरेश स्वामी एवं उनकी टीम द्वारा समय रहते मोर्चा संभालना नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि दर्जन भर कर करीब बदमाश युवक लाठी डंडों व पत्थरों से बस पर हमला कर दिया जिसमें करीब 50 से 60 यात्री बैठे थे जिसमें महिला बच्चे बुजुर्ग सभी शामिल थे। गनीमत रही है सभी सवारियाँ नीचे झुक गई जिससे किसी सवारी को चोट नहीं आई. घटना की सूचना पाकर कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।0
0
Report
कन्नौज में पंचायत भवन परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, सरकारी परिसर में हुआ कार्यक्रम
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में पंचायत भवन परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, सरकारी परिसर में कार्यक्रम की अनुमति पर उठे सवाल कन्नौज। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र की अल्हनापुर ग्राम पंचायत के चठिया गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में बार बालाओं के नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पंचायत भवन के मीटिंग हाल के बाहर बनाए गए मंच पर महिला डांसर दर्शकों के सामने नृत्य करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी भवन परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी पंचायत भवन परिसर में इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति किसने दी? क्या कार्यक्रम के लिए संबंधित विभाग या ग्राम पंचायत से कोई अनुमति ली गई थी? इन सवालों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों में भी मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्यक्रम के आयोजन और अनुमति से जुड़े पूरे मामले की जांच कराता है या नहीं। नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही कार्यक्रम की अनुमति और आयोजन से जुड़ी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
राजौरी गार्डन बंद मॉल से 19 साल की युवती ने आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
New Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन बंद पड़े मॉल की छत से 19 साल की युवती ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना राजौरी गार्डन थाना के नजदीक और मेट्रो स्टेशन के पास हुई। डीसीपी के अनुसार मृतक ने अपने संदर्भ में सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने कहा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रही है। युवती आर्यभट्ट कॉलेज दिल्ली में BA तीसरे वर्ष की छात्रा थी और 2021 में मां की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही थी। मामले की जांच BNSS की धारा 194 के तहत की जा रही है और पुलिस स्थानीय डिपार्टमेंट से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों और प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बंद पड़े मॉल क्यों बार-बार असामाजिक गतिविधियों का ठिकाना बन जाते हैं। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन आगे क्या कदम उठाते हैं, यह देखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
