227405
अमेठी में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, जानलेवा हमले के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर लइकुज्ज्मा पर दो दिन पहले हुए जानलेवा हमले से नाराज डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने काले पट्टे बांधकर मरीजों का इलाज किया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे। घटना के समय डॉक्टर लइकुज्ज्मा ड्यूटी समाप्त कर सुल्तानपुर मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में एक रात में 5 ट्यूबवेल चोरी, पुलिस तलाश में जुटी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने एक ही रात में 5 ट्यूबवेलों को बनाया निशाना, चोरों ने 5 ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बंबी के आसपास खेतों पर लगे ट्यूबवेलों से दो स्टार्टर और केबिल समेत अन्य सामान पर किया हाथ साफ, अंधेरे का फायदा उठाकर अलग-अलग ट्यूबवेलों के उपकरण किए चोरी, सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटनाओं की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बंगरा रोड स्थित मनकापुर मौजा क्षेत्र का मामला।0
0
Report
अमेठी के एक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; पुलिस investigating
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में लगी भीषण आग आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक सूचना पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र के एक फैक्ट्री का है पूरा मामला0
0
Report
फरीदाबाद जेल नीमका में बंदी ने साथी पर कुकर्म करने की कोशिश का आरोप - ब्रेकिंग
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद जिला जेल नीमका में बंदी ने अपने साथी पर लगाया कुकर्म करने का आरोप जबरन बाथरूम में ले जाकर उसके साथ कुकर्म करने की की कोशिश जेल प्रशासन ने थाना सदर पुलिस में की शिकायत आरोपी के खिलाफ 53 मुकदमे हैं दर्ज पुलिस कर रही है मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
एसपी जनसुनवाई: हेलमेट न पहनने से 350 मौतें, लोगों ने सुरक्षा मांगी
Dungarpur, Rajasthan:एसपी की जनसुनवाई में लोगो ने सुनाई समस्याएं, एसपी बोले - हेलमेट नहीं पहनने से एक साल में 350 लोगो की जान गई। डूंगरपुर एसपी मनीष कुमार ने आज बुधवार को सदर थाने में जनसुनवाई की। एसपी ने लोगो की समस्याएं सुनी। लोगों ने चोरी की वारदातों का खुलासा करने, हेलमेट को लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। एसपी ने हादसों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से उठाए जा रहे कदम बताए और लोगों से सहयोग की अपील की। जनसुनवाई में एसपी के साथ एएसपी खींवसिंह राजपुरोहित, डीएसपी रूपसिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा सखियों ने उनकी आइडेंटिटी को लेकर सवाल उठाए। महिला सखियों ने कहा कि वे गांव हो या शहर हर जगह पुलिस का सहयोग करती है, लेकिन कई बार उनकी आइडेंटिटी नहीं होने से पुलिसकर्मी तवज्जो नहीं देते हैं। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा सखियों की लिस्ट तैयार कर उनकी सुनवाई करने के निर्देश दिए। ददोडीया के अहारी फला स्कूल की टीचर ज्योति ने कहा कि पिछले दिनों उनके स्कूल से पोषाहार चोरी की वारदात हुई। सालभर और पांच साल पहले भी स्कूल में चोरी हो चुकी है। पहले कंप्यूटर, प्रिंटर, गैस सिलेंडर चोर ले गए हैं, लेकिन एक बार भी खुलासा नहीं हुआ। एसपी ने थानाधिकारी को मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए। लक्ष्मणलाल ने कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं। पिछले महीनों ड्यूटी गए थे और घर से लाखों के जेवर चोरी हुए, लेकिन खुलासा नहीं हुआ। इसी पर एसपी ने मामले का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया। एसपी ने चोरी की वारदातों को रोकने में लोगों से भी सहयोग की अपील की। एसपी ने कहा कि लोग बिजली बिल के चक्कर में रात के समय घर के बाहर एक बल्ब तक नहीं जलाते हैं। कई जगहों पर सीसीटीवी नहीं है या लगे हैं तो सड़क की जगह केवल अपनी दुकान पर ही हैं। इसके बाद चोरी की वारदातों में कमियां आई हैं और कई वारदातों का खुलासा भी किया गया है। पाल देवल के दिनेश कुमार ने कहा कि वे पेशे से वकील हैं। कई बार विवाद या झगड़े में पहले रिपोर्ट देने वाले की सुनवाई होती है, लेकिन मारपीट में घायल व्यक्ति पहले अस्पताल जाता है और अपना इलाज करवाता है, फिर अपनी रिपोर्ट देता है ताकि उसकी सुनवाई हो। परिवार में पति-पत्नी के झगड़े में पुलिस वसूली के आरोप लगाए गए, जिसके बारे में एसपी ने कहा कि पहले और बाद में दोनों मामलों की सुनवाई होगी और जो गलत हो वही के खिलाफ कार्रवाई होगी। वसूली के मामलों में अगर कोई मामला है तो तुरंत बताएं, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सड़क सुरक्षा को लेकर चालान की सही व्यवस्था के बारे में एसपी ने बताया। पिछले साल हादसों में 350 लोग और 29 मर्डर हुए थे। ये हादसे हेलमेट पहनने से रुक सकते थे, पर घर पर रोकटोक नहीं होने या बच्चों को पॉवर बाइक दे देने से घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोकना सभी की जिम्मेदारी है। जनसुनवाई में कई जनप्रतिनिधि और लोग भी शामिल हुए और लोगों ने कई व्यक्तिगत शिकायतों को लेकर एसपी के सामने मामले रखे। एसपी ने सभी का समाधान करने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
अयोध्या के कनक भवन मंदिर में NSG कमांडो ने सुरक्षा अभ्यास किया
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश): कनक भवन मंदिर में एनएसजी कमांडो ने सुरक्षा अभ्यास किया / दृश्य0
0
Report
जहानाबाद में कोयला लादकर जा रहा ट्रक पलट, चालक की दर्दनाक मौत
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां धनबाद से कोयला लादकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में ट्रक चालक की घटनाास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि चालक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव के समीप NH-22 की है। मृतक चालक की पहचान गोपालगंज जिले के निवासी विरेंद्र साव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक धनबाद से कोयला लोड कर गोपालगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन काफरपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही चालक के परिजनों और ट्रक मालिक को घटना की सूचना दे दी गई। इधर हादसे की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना और उमता धरनई थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे कराया। इसके बाद चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
महुआडांड़ में सड़क हादसे में सतेंद्र सिंह की मौत, रोलर चालक फरार
Latehar, Jharkhand:महुआडांड़ थाना क्षेत्र के काठो मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में पाराही केनाटोली निवासी सतेंद्र सिंह (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, सतेंद्र सिंह काठो मोड़ के पास मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान महुआडांड़ की ओर से हैमी की ओर जा रहा एक रोलर उनकी चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि सतेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रोलर चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि उक्त रोलर ए.के. एंड आर.के. जेवी, सिंगरा खुर्द, डालटनगंज के संवेदक द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माण कराई जा रही चिकिनिकोना सड़क के कार्य में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान काठो मोड़ के समीप यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य एस्टेला नगेयेशिया, रेगाई मुखिया समेत दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताया। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार रोलर चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।0
0
Report
कौशांबी रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, हत्या की आशंका परिजनों ने जताई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले के कोखराज थाना क्षेत्र में डीएफसी रेलवे लाइन पर 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को मौके से मृतक का मोबाइल, ईयरफोन और चप्पल मिली है। घटना से करीब 10 घंटे पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो भी पोस्ट किए थे। रसूलपुर गिरसा के पास मंगलवार की रात करीब 1 बजे रेलवे ट्रैक पर सुरेश कुमार मौर्य का शव मिला। सुरेश 28 सितंबर को सूरत से घर आया था और 29 सितंबर की सुबह मौसी के घर जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों का आरोप है कि उसके फोन पर लगातार एक लड़की के कॉल आ रहे थे और उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। शव पर चेहरे पर चोट के निशान और एक हाथ में चोट की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
महोबा: अवैध बालू के विरोध में ट्रक मालिकों का DM कार्यालय के सामने प्रदर्शन
Mahoba, Uttar Pradesh:मोहबा ब्रेकिंग अवैध खनन परिवहन के खिलाफ ट्रक मालिको में आक्रोश, चोरी छिपे एमपी से बिना वैध प्रपत्रों के महोबा में लाई जा रही बालू, ट्रक मालिकों ने प्रदर्शन क़र डीएम को सौंपा ज्ञापन, राजस्व की चोरी क़र एमपी से लाई जा रही अवैध बालू पर रोक लगाने की माँग, अवैध बालू लेकर महोबा आ रहे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन क़र डीएम को सौंपा समस्या के निस्तारण की माँग का ज्ञापन。0
0
Report
Advertisement
लोकसभा में राहुल गांधी ने पार्टी से भरोसा माँगा, कांग्रेस में आंतरिक खींचतान उजागर
Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी अपनी ही पार्टी से अपने ऊपर भरोसा करने की अपील कर रहे हैं। पाँच दफ़ा के सांसद, वह भी गांधी परिवार के चिराग़ को अपने नेताओं से भी भरोसे का आह्वान करना पड़े तो समझ में आता है कि कांग्रेस ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक दिवालियापन की शिकार हो चुकी है। सच तो यह है कि श्री राहुल गांधी को ही अपने ऊपर भरोसा नहीं है.0
0
Report
धौलपुर बिजली विभाग समीक्षा बैठक: बकायेदारों से कड़ी वसूली और शिकायत निस्तारण तेज़
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, धौलपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा की अध्यक्षता में वृत्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वृत्त स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धौलपुर वृत्त के सभी सहायक अभियंता और सहायक राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने विभागीय कार्यों, योजनाओं और वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए हेल्पलाइन 181, राजस्थान संपर्क पोर्टल और कॉल सेंटर से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी श्रेणियों के लंबित विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र जारी करने, खराब और डिफेक्टिव मीटरों को तत्काल बदलने तथा RDSS और ULA जैसी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विजिलेंस टीमों को फील्ड चेकिंग कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। जनसुनवाई में कुल 58 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें 32 बिल से, 22 वीसीआर से और 5 पुराने कनेक्शन से संबंधित थे। इनमें से 48 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष का 15 दिन में निपटान करने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति देना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी0
0
Report
ED की 734 करोड़ GST घोटाले की छापेमारी: जमशेदपुर के तीन ठिकाने
Jamshedpur, Jharkhand:ED की कार्रवाई: जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी जमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची टीम ने बुधवार सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी शुरू की। जांच एजेंसी की कार्रवाई जमशेदपुर के तीन और पश्चिम बंगाल के चार ठिकानों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता के कारोबारी शिव कुमार देवड़ा और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले की जांच के क्रम में की जा रही है। ईडी की टीम जिन ठिकानों पर पहुंची है, उनका संबंध ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, उनके अकाउंटेंट संजय पारेख तथा अन्य संबंधित लोगों से बताया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी को कथित तौर पर पता चला कि वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना ऐसी कंपनियों से इनवाइस हासिल किए गए, जिनके अस्तित्व पर सवाल हैं। इन कथित फर्जी इनवाइस के माध्यम से नकली जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का आरोप है। छापेमारी के दौरान ईडी की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य कागजातों की जांच कर रही हैं। जांच एजेंसी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की भी पड़ताल किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी ईडी की ओर से जारी नहीं की गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद जांच एजेंसी की ओर से बरामदगी और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किए जाने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
ब्राह्मण महासभा ने विधायक के बयान पर FIR की मांग, कड़ा विरोध
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। विधायक तूफानी सरोज के कथित बयान को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन का आरोप है कि विधायक के बयान से ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। महासभा की ओर से प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जौनपुर की पहचान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए दिए गए इस तरह के बयानों से विभिन्न जातियों और समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संगठन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, जातीय वैमनस्य फैलाने और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। महासभा ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर रोक लग सके। इसके अलावा संगठन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कथित आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में भी प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। महासभा ने प्रशासन से वीडियो की जांच कराने और कानून के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के पक्ष में है। साथ ही उसने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय की धार्मिक आस्था अथवा सम्मान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की स्थिति में वह लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा।0
0
Report
खगड़िया के मानसी में स्कूल की सीढ़ी टूटने से छात्रा की मौत, अन्य चार घायल
Khagaria, Bihar:खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवानटोला में एक बड़ी घटना सामने आई है। स्कूल के छत पर चढ़ने के लिए बना सीढ़ी भङबङा कर गिर गया। सीढ़ी के मलवा के नीचे दबकर एक स्कूल की छात्रा की मौत हो गई जबकि चार और बच्चे इस घटना में जख्मी हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रा के मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि स्कूल में बना सीढ़ी पहले से ही हिल रहा था और काफी जर्जर स्थिति में था। उसके बावजूद स्कूल के बच्चे उसी सीढ़ी से होकर स्कूल के छत पर चढ़ते थे। आज जब सभी बच्चे उसी सीढ़ी से चढ़ रहे थे तो उसी दौरान सीढ़ी टूट गया और ये घटना हुई है। घटना के बाद खगड़िया एसडीएम धनंजय कुमार और एसडीपीओ मौके पे पहुंच कर पूरे मामले की जाँच में जुटे हुए हैं। पूरे मामले में स्कूल के प्रिंसिपल की लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूल का छत वर्ष 2018 में बना था, गाँव वालों का कहना है कि सीढ़ी निर्माण में ही गुणवत्ता की कमी थी जिसके कारण भngभरा कर गिर गया, वही सदर एसडीओ ने बताया कि इस मामले में जिस स्तर पर लापरवाही बरती गई होगी उसपर कारबाई की जाऐगी।0
0
Report
अजमेर विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बचे, ट्रेलर ने टक्कर मारी
Noida, Uttar Pradesh:केकड़ी/अजमेर विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे,बीती रात अजमेर-कोटा राजमार्ग पर सराना के निकट हुआ हादसा, किशनगढ़ से केकड़ी आते समय विधायक की फॉर्च्यूनर को ट्रेलर ने मारी टक्कर टक्कर लगते ही गाड़ी जा घुसी सामने खड़ी गाड़ी में हादसे में फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, विधायक गौतम और चालक विनोद गुर्जर सकुशल, टला हादसा विधायक समेत चालक सुरक्षित0
0
Report
Advertisement
