icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली: भगोड़ा घोषित दो अपराधी तिलकनगर-नारायणा पुलिस के हाथ गिरफ्तार

Delhi, Delhi:मर्डर से लेकर कई अपराधिक मामलों में शामिल दो घोषित अपराधियों को नारायणा और तिलकविहार की टीम ने दिल्ली के अलग अलग इलाकों से गिरफ़्तार किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को कर रखा था भगोड़ा घोषित। मर्डर, अटेम्प्ट टू मर्डर, रॉबरी, चोरी, घर में बिना इजाजत घुसना और आर्म्स एक्ट के सेक्शन के तहत अलग अलग थानों में थे कई आपराधिक मामले दर्ज। मर्डर से लेकर कई अपराधिक मामलों में शामिल दो घोषित अपराधियों को नारायणा और तिलकविहार की टीम ने दिल्ली के अलग अलग इलाकों से गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, 32, निवासी तिलक विहार दिल्ली के रूप में ہوئی है। इसे तिलकनगर तिलकविहार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही दीपक उर्फ नरेंद्र उर्फ कुलदीप, 46, निवासी संगम विहार दिल्ली को नारायणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर दिल्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों पर मर्डर, अटेम्प्ट टू मर्डर, रॉबरी, चोरी, घर में बिना इजाजत घुसना और आर्म्स एक्ट के सेक्शन के तहत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार घोषित अपराधियों, फरार अपराधियों और वॉन्टेड अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की डेडिकेटेड टीमें मैनुअल इंटेलिजेंस, सर्विलांस और पुलिस और कोर्ट के रिकॉर्ड के वेरिफिकेशन के ज़रिए लगातार कोशिश कर रही हैं। खास जानकारी पर कार्रवाई करते हुए तिलकनगर तिलक विहार चौकी और नारायणा पुलिस की टीमों ने अलग-अलग मामलों में ऐसे दो अपराधियों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। पहले मामले में तिलक नगर तिलक विहार की एक डेडिकेटेड टीम ने सीक्रेट जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, आरोपी गुरमीत सिंह को पकड़ा और वेरिफिकेशन करने पर 25/54/59 आर्म्स एक्ट, PS तिलक नगर में वॉन्टेड पाया गया। उसे माननीय तीस हजारी कोर्ट द्वारा घोषित अपराधी करार दिया हुआ था। आरोपी को ज़रूरी कानूनी फॉर्मैलिटीज़ पूरी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे मामले में नारायणा पुलिस टीम ने सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पर एक्शन लेते हुए आरोपी को संगम विहार, दिल्ली के इलाके में रेड कर दीपक उर्फ नरेंद्र उर्फ कुलदीप को पकड़ा। वेरिफिकेशन करने पर, वह 25/54/59 आर्म्स एक्ट, PS नारायणा में वॉन्टेड पाया गया। उसे माननीय पटियाला हाउस कोर्ट्स, नई दिल्ली के ऑर्डर से भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी को ज़रूरी कानूनी फॉर्मैलिटीज पूरी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
0
0
Report

अयोध्या के पूराकलंदर में हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य की हत्या, आठ आरोपी नामजद

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या। ना पूराकलंदर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य की हत्या का मामला, ऐसे तड़ तड़ाया था पूराकलंदर क्षेत्र का गांव कन्दैला,कई राउंड चली थी गोलियां, हुई थी बमबाजी, सीसी टीवी में रिकॉर्ड हुई थी गोलियों की तड़ तड़तड़ाहत और बमबाजी की आवाज , अपनी मां का इलाज करा कर लौट रहा था हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य, राम लगन मौर्य की मौके पर ही हुई थी मौत, मां हुई थी घायल, गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, पुराने जमीन विवाद मामले में हुई हत्या, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर राजमणि सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है हत्या का मुकदमा, कुछ संदिग्ध लोगों को कस्टडी में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ।
0
0
Report
Advertisement

भारी बारिश में रामपुर के डीएम ने बच्चों के बीच राखी बांधी, भावुक नज़ारा

Rampur, Uttar Pradesh:भारी बारिश के बीच स्कूल पहुंचे रामपुर डीएम अजय द्विवेदी, मासूम बच्चियों ने डीएम की कलाई पर बांधी राखी, डीएम ने बच्चियों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बांटे गिफ्ट, एंकर:रामपुर में रक्षाबंधन के मौके पर उस वक्त भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला,जब जिला अधिकारी अजय द्विवेदी अचानक कंपोजिट विद्यालय मंडयान शादी गांव पहुंच गए,भारी बारिश के बीच डीएम को अपने बीच देखकर स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे,वहीं, विद्यालय में पढ़ने वाली छोटी-छोटी बच्चियों ने डीएम के हाथ पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की, इसके बाद डीएम ने भी बच्चियों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए,तस्वीरें रामपुर के कंपोजिट विद्यालय मंडयान शादी गांव की हैं,रक्षाबंधन के त्योहार पर रामपुर के जिला अधिकारी अजय द्विवेदी भी बच्चों के बीच पहुंच गए,खास बात ये रही कि डीएम का यह दौरा पहले से तय नहीं था,भारी बारिश के बीच डीएम अचानक विद्यालय पहुंचे और बच्चों से बातचीत की,डीएम को सामने देखकर विद्यालय में पढ़ने वाली मासूम बच्चियों ने उनका स्वागत किया और उनके हाथ में राखी बांधी,बच्चियों ने डीएम की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की,राखी बांधने वाली बच्चियों ने कहा कि उन्होंने पहली बार डीएम सर को राखी बांधी है, डीएम सर को राखी बांधने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लगा और यह उनके लिए यादगार पल बन गया,राखी बंधवाने के बाद डीएम अजय द्विवेदी ने भी बच्चियों के प्रति स्नेह जताया,उन्होंने बच्चों के पैर छूकर ihnen आशीर्वाद लिया,इसके साथ ही डीएम ने विद्यालय की छात्राओं और बच्चों को गिफ्ट भी वितरित किए,डीएम के इस अंदाज ने बच्चों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया,दरअसल,रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है, लेकिन रामपुर के इस विद्यालय में यह त्योहार बच्चों और जिला अधिकारी के बीच स्नेह और अपनापन बढ़ाने वाला बन गया,एक तरफ जहां बच्चियाँ ने डीएम की कलाई पर राखी बांधी,वहीं डीएम ने भी उन्हें सम्मान और आशीर्वाद देकर इस रिश्ते को खास बना दिया,भारी बारिश के बावजूद डीएम का बच्चों के बीच पहुंचना और उनके साथ रक्षाबंधन मनाना अब चर्चा का विषय बना हुआ है,विद्यालय की बच्चियों के लिए डीएम को राखी बांधने का यह पल लंबे समय तक यादगार रहेगा,
0
0
Report

कपूरथला के पिंड सेफलाबाद में मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम का शानदार उद्घाटन

Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਪਿੰਡ ਸੈਫਲਾਬਾਦ ’ਚ ਖੇਡਾਂ ਦਾ ਨਵਾਂ ਮੈਦਾਨ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਖੁੱਲ੍ਹਿਆ ਵਿਕਾਸ ਦਾ ਰਾਹ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਉਦਘਾਟਨ; ਅਰਜੁਨ ਅਵਾਰਡੀ ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ ਕਪੂਰਥਲਾ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਖੇਡ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖ ਕੇ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਤਹਿਤ ਹਲਕਾ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੈਫਲਾਬਾਦ ਵਿਖੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ‘ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ’ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ。 ਸਟੇਡੀਅਮ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਅਰਜੁਨ ਅਵਾਰਡੀ ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਲੀਡਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਛੇਵੀਂ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ。 ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਹਲਕਾ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੇ ਪੜਾਅ ਤਹਿਤ 31 ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਬਣਾਏ ਗਏ ਸਨ, ਜਦਕਿ ਦੂਜੇ ਪੜਾਅ ਤਹਿਤ ਚਾਰ ਹੋਰ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਖੇਡ ਸਮੱਗਰੀ ਵੀ ਵੰਡੀ ਗਈ。 ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਇਕੱਠ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਅਤੇ ਸਿਹਤਮੰਦ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਲੋੜ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਅਤੇ ਜਿੰਮ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ‘ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ’ ਤਹਿਤ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੈਦਾਨਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਹੋਰ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ। ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸਦਕਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਪੰਜ ਮੋਹਤਵਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਖੇਡਣ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਫਲਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸੰਭਾਲੀ। ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ。 ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਭਜਨ ਸਿੰਘ ਬਿੱਲੂ ਨੇ ਸੈਫਲਾਬਾਦ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਣ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਇਹ ਖੇਡ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣ ਲਈ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਸੱਜਣ ਸੱਜਣ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਪਤਵੰਤੇ ਸੱਜਣਾਂ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਵਾਂ ਸਟੇਡੀਅਮ ਪਿੰਡ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਅੱਗੇ ਵਧਣ ਦਾ ਇੱਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਮੰਚ ਸਾਬਤ ਹੋਵੇਗਾ。
0
0
Report

हिमाचल में लॉटरी से दिवाली के बाद राजस्व 150 करोड़ तक पहुंचाने का दावा

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सिंगल लाइन लॉटरी शुरू नहीं की जाएगी। सरकार का लक्ष्य केरल और पंजाब की तर्ज पर लॉटरी से करीब 100 करोड़ रुपये की आय अर्जित करना है。 हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि लॉटरी से जुड़े तमाम पहलुओं का अध्ययन करने के बाद इसकी SOP तैयार की गई है। इसकी फाइल वित्त विभाग को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लॉटरी दिवाली से शुरू हो सकती है। फिलहाल, हिमाचल को लॉटरी से 10 करोड़ रुपए की कमाई का अनुमान है। आने वाले वक़्त में यह 150 करोड़ रुपए सालाना तक पहुंच सकता है। सिंगल डिजिट लॉटरी शुरू नहीं करने के पीछे सरकार का तर्क है कि आम आदमी को जुए की लत से बचाया जा सके। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री को लॉटरी शुरू न करने को लेकर लिखे गए पत्र पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा के नेता राजनीतिक लाभ और सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे पत्र लिखते रहते हैं।
0
0
Report
Advertisement

खन्ना में एक साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला, हालत गंभीर

Khanna, Punjab:खन्ना में एक साल के मासूम पर आवारा कुत्ते का जानलेवा हमला गंभीर हालत में पटियाला रेफर, सिर-गर्दन समेत शरीर पर 10 से ज्यादा जख्म खन्ना अनाज मंडी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक साल का मासूम बच्चा आवारा कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की हालत इतनी गंभीर बताई जा रही है कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटियाला रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने परिवार के क्वार्टर के बाहर सुबह करीब 6 बजे लेटा हुआ था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम को बुरी तरह से नोच डाला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और किसी तरह कुत्ते से बच्चे को बचाया। हालांकि, तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजनों के मुताबिक कुत्ते के हमले में बच्चे के सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर 10 से ज्यादा गहरे जख्म आए हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। बच्चे को तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटियाला के लिए रेफर कर दिया। बच्चे के पिता कल्लू और रिश्तेदारों ने बताया कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि घर के बाहर लेटे मासूम पर अचानक कुत्ता हमला कर देगा। उन्होंने बताया कि आसपास आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है और इस घटना ने इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में घूम रहे आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में किसी और मासूम की जान खतरे में न पड़े।
0
0
Report

लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों में पानी-पानी रपटा डूबा, संपर्क मुख्यालय से टूटा

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी में रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विकासखंड बड़ागांव में ग्राम हाजीपुरा और उडैना गांव के बीच निकला नाला बारिश के पानी से उफना गया है, इस रास्ते पर बना रपटा बारिश के पानी से पूरी तरह डूब गया और उसके ऊपर से 3-4 फिट पानी चल रहा, सड़क पर पानी भरने के कारण इस मार्ग से जुड़े करीब तीन गांवों का संपर्क मुख्यालय से लगभग पूरी तरह टूट गया है। गांव के लोग जरूरी काम के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर रपटा पर भरे पानी से निकलकर बाहर आ रहे हैं। जबसे ज्यादा स्कूली विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को दिक्कतें हो रही है। बाहर के अध्यापक गांव में पढ़ाने नहीं आ पा रहे हैं। गांव में जो लोग बीमार हैं, वे इलाज कराने नहीं जा पा रहे हैं, जो लोग गंभीर रूप से बीमार है उन्हें चारपाई पर लेटाकर गांव से बाहर निकाल कर इलाज के ले जाया जाता है, इस कारण गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
0
0
Report

आगरा से अमेरिका में पूर्व प्रेमिका हत्या के आरोपी अर्जुन शर्मा गिरफ्तार

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग अमरीका में पूर्व प्रेमिका की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को आगरा से किया गया गिरफ्तार 31 दिसम्बर से 2 जनवरी के बीच हुई युवती निकिता की हत्या पिछले 8 महीने से यूपी में छिपता फिर रहा था हत्यारोपी अर्जुन शर्मा अमेरिका में हत्यारोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ गैरजमानती वारंट 24 अगस्त को तेलंगना पुलिस ने आगरा की एकता थाना पुलिस की मदद से आगरा से किया गिरफ्तार आगरा के थाना एकता क्षेत्र के केहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 1202 से हुई गिरफ्तारी तेलंगाना पुलिस आरोपी अर्जुन शर्मा को ले गई अपने साथ कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में अमेरिका ने भारत से आरोपी को अमेरिका भेजने का किया है अनुरोध
0
0
Report
Advertisement

गैस लीक के बाद जोरदार धमाका,घर का छाजा उड़ा,ललन शर्मा बुरी तरह झुलसे।

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow9m ago
Siriswa, Bihar:मझौलिया के रामनगर बनकट के वार्ड नंबर-3 में बीती रात्रि गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा उड़ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के बाद अचानक आग पकड़ ली, जिसकी चपेट में आने से घर में मौजूद ललन शर्मा पूरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को और फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद झुलसे ललन शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने और गैस रिसाव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report

ईद मिलाद-उन-नबी पर पुंछ के साईं बाबा मीरा बख्श की जियारत से अमन संदेश

Chikri Ban, पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सभी धर्मों की आस्था के केंद्र साईं बाबा मीरा बख्श की जियारत पर पहली बार ईद मिलाद-उन-नबी का कार्यक्रम आयोजि‌त किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद कनकोट तक बड़े पैमाने पर जुलूस निकाला गया। पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित साईं बाबा मीरा बख्श की जियारत पर ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पहली बार विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जियारत पर पहुंचे और पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की शिक्षाओं और उनके संदेश को याद किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद साईं बाबा मीरा बख्श की जियारत से कनकोट तक एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे रास्ते धार्मिक नारों और नात-ए-पाक से माहौल भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि साईं बाबा मीरा बख्श की जियारत लंबे समय से सभी धर्मों के लोगों की आस्था का केंद्र रही है। यहां आयोजित इस कार्यक्रम को आपसी भाईचारे, सद्भाव और धार्मिक एकता की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। सीमा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने जहां ईद मिलाद-उन-नबी की खुशियां साझा कीं, वहीं आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का भी संदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement

रत्नागिरी कोकण में नारळी पोर्णिमा: मच्छीमारों की परंपरा और समुद्र में नारियल अर्पण

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी- नारळी पोर्णिमेचा कोकणात मोठा उत्साह रत्नागिरी जवळच्या करजुवे इथं नारळी पोर्णिमेनिमित्त मिरवणुक नारळ समुद्र किंवा खाडीत अर्पण करून मच्छिमारीला केली जाते सुरवात सजवलेला नारळ ढोल ताशांचा गजरात मिरवणुक खारवी मच्छीमार आणि कोळी समाज्याची पारंपारिक वेशभुषा कोकणातल्या मच्छिमारी करणाऱ्यांसाठी आज नारळी पोर्णिमेचं विशेष महत्व कोळी बांधव खाडीत नारळ सोडून समुद्राला शांत होण्याची विनंती करतात मच्छिमारी करणाऱ्या समाज्याची नारळी पोर्णिमेला कित्येक वर्षांची हि परंपरा
0
0
Report

यवतमाळ के सरूळ गांव में दिव्यांग बेटे की हत्या, पिता ने कुऱ्हाड़ी से हमला

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या बाभूळगाव तालुक्यातील सरूळ येथे वडिलांनी कुऱ्हाडीचे वार करून दिव्यांग मुलाची हत्या केली आहे. अरविंद मेश्राम असे मृत मुलाचे नाव असून त्याच्या आईने आरोपी वडील भीमराव मेश्राम यांच्याविरुद्ध पोलिसात तक्रार दाखल केली आहे. दिव्यांग मुलाला मिळणाऱ्या निराधार व घरकुल योजनेचे पैसे व्यसन पूर्ण करण्यासाठी न दिल्याने वडिलांनी मुलाची हत्या केली. मृत अरविंद दिव्यांग होता, त्याला शासकीय योजनेतून पैसे मिळत होते, शिवाय त्याच्या नावे घरकुलाचे देखील पैसे मिळाले होते, व्यसनासाठी हे पैसे वडिलांनी त्याला मागितले, त्यास अरविंद नकार दिल्याने वाद घालून वडिलांनी त्याच्यावर कुऱ्हाडीने वार केले. या हल्ल्यात अरविंदचा जागीच मृत्यू झाला. याप्रकरणी पोलिसांनी आरोपी वडिलांविरुद्ध खुनाचा गुन्हा दाखल केला आहे.
0
0
Report

मायापुरी में गंदी नाले के पानी से हाहाकार, लोग वोट नहीं देने की तैयारी

Delhi, Delhi:मायापुरी में नाले सीवर का गंदा पानी घरों में घुसा. लोगो ने विधायक निगम पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी. मायापुरी लोगो में आक्रोश कहीं इलाके में बीमारी ना फैल जाए. मायापुरी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर. कहने के लिए तो दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन कई इलाकों से सिविक प्रॉब्लम्स को लेकर ऐसी तस्वीर सामने आ रही है कि ऐसी तस्वीर देखकर कोई भी शर्मसार हो जाए. ऐसे ही नारकीय स्थिति मायापुरी इलाके के बी ब्लॉक क्लस्टर से सामने आई है जहां पिछले 15 दिनों से क्लस्टर में सीवर का गंदा बदबूदार पानी भरा हुआ है और छोटे-छोटे बच्चों के स्कूल जाने से लेकर लोगों के काम पर जाने के दौरान इसी गंदे पानी से लोग निकलने को मजबूर है और तो और लोगों के घरों तक में यह गंदा पानी घुसा हुआ है जिसको लेकर लोगों ने इलाके के बीजेपी के विधायक श्याम शर्मा और भाजपा पार्षद राजेश लाड़ी और एमसीडी से लेकर कई सिविक एजेंसियों को कई बार शिकायत की लेकिन उनके कानों पर जू तक नहीं रेंगती। अब यहां के लोगों ने विधायक पार्षद के खिलाफ न सिर्फ जमकर नारेबाजी की बल्कि बीमारियों के होने का भी खतरा बताया है। यहां के लोगों ने अबकी बार चुनाव में वोट ना देने का बहिष्कार भी करने की बात कह रहे है उनका कहना है कि चुनाव के दौरान नेता हाथ जोड़ते है और चुनाव जीतने के बाद नजर तक नहीं आते है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top