icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी बुखार के लिए अलर्ट जारी किया; अस्पतालों में सतर्कता बढ़े

Noida, Uttar Pradesh:सीजनल बुखार और वायरल फीवर पर स्वास्थ्य विभाग अलर्टः ब्रजेश पाठक Alderाख्या अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पत्र जारी कहा- अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्थाएं, पूरी सतर्कता बरतें प्रदेश में सीजनल बुखार और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को पत्र जारी कर प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों एवं चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक बुखार के मरीज की तत्काल सभी आवश्यक जांच कराई जाए और उपचार में पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ चिकित्सालयों का लगातार भ्रमण कर मरीजों की स्थिति की निगरानी करने तथा सभी मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें और दवाओं एवं अन्य आवश्यक उपचार सुविधाओं की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए। अस्पतालों में चिकित्सकों एवं अन्य आवश्यक स्टाफ की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसमी बुखार और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में मरीजों की सतत निगरानी और उपचार व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। साथ ही, निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि मौसमी बुखार को लेकर मरीज कतई घबराएं नहीं, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल जाकर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।
0
0
Report

काशीपुर में 72 घंटे में हत्या का खुलासा; डंपर चालक व साथी गिरफ्तार

Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर में 19 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड क्षेत्र में 20 अगस्त की सुबह युवती का शव सड़क किनारे मिला था। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने करीब 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सीडीआर, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से डंपर संख्या UK15CA-1437 को संदिग्ध चिन्हित किया गया। जांच के बाद पुलिस ने डंपर चालक राजू, उम्र 39 वर्ष, और उसके साथी सुमित, उम्र 19 वर्ष, को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, युवती ने डंपर से लिफ्ट ली थी। रास्ते में जबरदस्ती के प्रयास का विरोध करने पर राजू ने लोहे के हुक से उसके सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डंपर, लोहे का हुक, मृतका का मोबाइल, बैग और अन्य सामान बरामद किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

हाईकोर्ट में कृष्ण जन्मभूमि मामले की आज दोपहर सुनवाई, अहम फैसला की उम्मीद

Mathura, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: हाईकोर्ट में मंगलवार को दोपहर दो बजे होगी सुनवाई लोक अदालत ने समझौता वार्ता को बताया विफल, 18 अगस्त को मुस्लिम पक्ष की गैरहाजिरी बनी आधार 21, 22 और 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति अविनाश सक्सेना की अदालत में दोपहर दो बजे से मामले की सुनवाई प्रस्तावित है। वहीं, इसी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्थानीय लोक अदालत में कराई गई समझौता वार्ता को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार यादव द्वितीय की अदालत ने भी निर्णय सुनाया है। लोक अदालत ने मुस्लिम पक्ष के उपस्थित नहीं होने के आधार पर समझौता वार्ता को विफल माना है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का अवसर दिया गया था। इसके तहत स्थानीय स्तर पर तीन बार समझौता वार्ता का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम बार 18 अगस्त को स्थानीय लोक अदालत में दोनों पक्षों को समझौता वार्ता के लिए बुलाया गया था। हिंदू पक्ष तो उपस्थित हुआ, लेकिन मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई प्रतिनिधि वार्ता में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद लोक अदालत ने उपलब्ध परिस्थितियों के आधार पर समझौता वार्ता को विफल मानते हुए अपना निर्णय सुनाया। सुप्रीम कोर्ट में भी नहीं आ सका मामला महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, समझौता वार्ता से संबंधित इस प्रकरण पर 21, 22 और 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन निर्धारित तिथियों में मामला सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष नहीं आ सका। इसके चलते अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर है। हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी नजर हिंदू पक्षकार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। मंगलवार की सुनवाई को लेकर हिंदू पक्ष को उम्मीद है कि मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष कानून और न्यायालय की प्रक्रिया में विश्वास रखता है और इसी माध्यम से प्रकरण का समाधान चाहता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में स्थानीय लोक अदालत द्वारा समझौता वार्ता विफल घोषित किए जाने और सुप्रीम कोर्ट में पिछली निर्धारित तिथियों पर सुनवाई नहीं होने के बाद अब मंगलवार की हाईकोर्ट सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानें: खाद्य विभाग ने छापा, नष्ट मिलावटी मिठाई

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में रक्षाबंधन से पहले मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, खराब मिठाई कराई नष्ट अमरोहा में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने जनपद में कई स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया और मिठाइयों की गुणवत्ता भी जांची गई। जांच के दौरान खराब मिली मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण मिठाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
0
0
Report

दिल्ली के पालम में भारी बारिश से जलभराव, प्रशासन और विधायक की पोल खोली

New Delhi, Delhi:दिल्ली में बारिस ने दावे वादों की पोल खोली पालम विधानसभा में जनता पार्षद. विधायक और जिला प्रशासन की जल भराव के बीच पोल खोली जलभराव का वीडियो वायरल हो रहा है जल भराव के बीच उतर कर जिला प्रशासन की जमीन पोल खोल कर दी जनता परेशान लोकेशन पालम राजधानी दिल्ली में आसमान में काले बादल छाए दिन में कई इलाकों में अंधेरा छा गया और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश कई इलाकों में देखने को मिली south west district के पालम विधानसभा के क्षेत्र में तेज बारिश होने से कॉलोनी में जल भराव हो गया स्थानीय निवासी ने जल भराव के बीच में उतरकर वार्ड के पार्षद विधानसभा के विधायक और जिला प्रशासन की जमीनी पोल खोल कर रख दी मानसून बारिश से पहले बड़े बड़े दावे वादे किस तरीके से किए गए थे कि इस बार बारिश आएगी तो कहीं पर भी जल भराव जैसी स्थिति पैदा नहीं होगी पालम में जमीन का हक़ीकत सामने आ गईं कालोनीयों में जलभराव हो गया आप भी देखिये जनता जलभराव सवाल खड़े कर रही हैं जलभराव का वीडियो वायरल हो रहा हैं
0
0
Report

सिंहेश्वर धाम में सावन की अंतिम सोमवरी पर भक्तों का विशाल जनसैलाब

Madanpur, Bihar:सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा सिंहेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। देर शाम तक भी श्रद्धालुओं के पहुंचने और बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने का सिलसिला जारी रहा। सुबह करीब 8 बजे मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इसके बाद प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सिंहेश्वर धाम में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती बढ़ा दी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और एसपी डॉ. संदीप सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों की निगरानी में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू रूप से जलाभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है। सुहाने मौसम के बीच श्रद्धालुओं का सिंहेश्वर पहुंचना लगातार जारी है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलाभिषेक को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा: सफाई यूनियन अध्यक्ष ने हड़ताल जारी रखने का दिया संकेत

Jhajjar, Haryana:सफाई कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे सफाई यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री : डटे रहने, संगठित रहने और मिलकर लड़ने का दिया हड़ताली कर्मियों को मूल मंत्र : सरकार की जॉब सिक्योरिटी को बताया नकली गारंटी कहा : सड़कर मरने से अच्छा है, लड़कर संघर्ष कर न्याय पाना : मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहने की दी चेतावनी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सफाई यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों और आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को डटे रहने, संगठित रहने और मिलकर संघर्ष करने का मूल मंत्र दिया। नरेश शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों को किसी भी दबाव में पीछे हटने की जरूरत नहीं है। जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन को मजबूती से जारी रखा जाएगा। उन्होंने सरकार की ओर से दी जा रही जॉब सिक्योरिटी की गारंटी को नकली गारंटी करार देते हुए कहा कि कर्मचारियों को केवल आश्वासनों से नहीं, बल्कि ठोस नीति और स्थायी सुरक्षा की जरूरत है। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि “सड़कर मरने से अच्छा है कि लड़कर संघर्ष किया जाए और न्याय हासिल किया जाए।” उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और सरकार को उनकी समस्याओं का गंभीरता से समाधान करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं।
0
0
Report

रिच्छा मार्ग पर भूसी के कारोबार से बढ़ी परेशानी

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। रिच्छा से मिंतरपुर, जोखनपुर, तेजनगर और डंडिया नगला को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क किनारे भूसी का कारोबार ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर ट्रक-ट्रॉलियां खड़ी कर भूसी भरने और उतारने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे भूसी फैलने से राहगीरों व बाइक सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उड़ती भूसी से भी लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सड़क खाली कराने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क को अतिक्रमण व भारी वाहनों से मुक्त कराने तथा भूसी के कारोबार के संबंध में नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी हादसे से पहले प्रशासन को मामले का संज्ञान लेना चाहिए।
0
0
Report

2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले 117 सीटें लेकर सरकार बनाएगी

Bathinda, Punjab:2027 ਚ ਪੰਜਾਬ ਚ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਵੇਗੀ ਕੇਵਲ ਢਿੱਲੋਂ\n\nਪੰਜਾਬ ਚ ਭਾਜਪਾ 117 ਸੀਟਾਂ ਤੇ ਇਹ ਇਕੱਲੀ ਲੜੇਗੀ ਤਰੁਨ ਚੁੱਗ\n\nਅਕਾਲੀ ਦਲ ਚੋਂ ਲੀਡਰ ਛੱਡ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਇਸੇ ਲਈ ਅਕਾਲੀ ਗਠਜੋੜ ਲਈ ਕਾਹਲੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਜਿਆਨੀ\n\n2027 ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਇਲੈਕਸ਼ਨਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਸੰਗਠਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਸੰਗਠਨ ਮੰਤਰੀ ਬੀਐਲ ਸੰਤੋਸ਼ ਨੇ ਕੀਤੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 2027 ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਾਕਤ ਨਾਲ ਜੁਟੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਬਠਿੰਡਾ ਜੋਨ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਲੀڈਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਇਲੈਕਸ਼ਨਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਹਿਮ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਵਿੱਚ ਇਲੈਕਸ਼ਨਾਂ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਸਬੰਧੀ ਰਾਇ ਮਸ਼ਵਰੇ ਲਏ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕੀ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਸ ਬਾਰੇ ਵੀ ਵਿਚਾਰ ਕੀਤੇ۔\n\nਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਜਨਰਲ ਸੈਕਟਰੀ ਤਰੁਣ ਚੁੱਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਅਸੀਂ ਤਿਆਰੀ ਖਿੱਚ ਲਈ ਹੈ 117 ਸੀਟਾਂ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਲੜੇਗੀ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਵੇਗੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਸਿਰਫ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰਾਂ ਵਾਲੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ ਹੋਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਟੇਟ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਐਡਵਰਟਾਈਜਮੈਂਟ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।\n\nਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਲਈ 117 ਦੀਆਂ 117 ਸੀਟਾਂ ਤੇ ਇਕੱਲੇ ਲੜਾਂਗੇ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਬਣਾਵਾਂਗੇ।\n\nਭਾਜਪਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸੁਰਜੀਤ ਜਿਆਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਕੋਲ ਕੋਈ ਲੀਡਰ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ ਕਿਉਂਕਿ ਸਾਰੇ ਲੀਡਰ ਛੱਡ ਛੱਡ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਇਸ ਕਰਕੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਗਠਬੰਧਨ ਦੀ ਜਲਦਬਾਜ਼ੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਸੀਂ 117 ਸੀਟਾਂ ਤੇ ਲੜਾਂਗੇ ਬਾਕੀ ਜੋ ਫੈਸਲਾ ਕੇਂਦਰ ਚੋਂ ਆਵੇਗਾ ਉਹ ਮਨਜ਼ੂਰ ਹੋਵੇਗਾ।\n\nਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur में आवारा कुत्ते पर हमला, CCTV से साफ सामने आया मामला

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है और एक बार फिर नगर क्षेत्र में एक कुत्ता ने एक मासूम पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा CCTV वीडियो स्पष्ट करता है कि कैसे कुत्ता मासूम पर दौड़कर हमला कर रहा है. नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिवर्ष लाखों रुपए बजट के बावजूद कुत्ता पकड़ने में असफल रहता है, जिससे हर साल कुत्ते के काटने से लोग घायल होते हैं. पूरा मामला मुजफ्फरपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11 बड़ी करबला का है, जहां सड़कों पर खेल रहे दो मासूमों में से एक पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. बच्चा बचकर भाग गया, पर दूसरे मासूम पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया. मासूम गिर पड़ा और हमलावर कुत्ता ताबड़तोड़ वार करता रहा. आसपास के लोग कुत्ता छुड़ाने के लिए दौड़े और तब वह भाग गया. बाद में परिजन घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है. बाइट - तबरेज आलम, पीड़ित के परिजन
0
0
Report
Advertisement

रायगंज में नवीन स्वरुप भैरवी मन्दिर का द्वारोद्घाटन, पर्यटन मंत्री पूर्णिमा चक्रर्ती ने उद्घाटन

Dinajpur, Rangpur Division:রায়গঞ্জে নবসংস্কৃত ভৈরবী মন্দিরের দ্বারোদ্ঘাটন করলেন মন্ত্রী পূর্ণিমা চক্রবর্তী পর্যটন দপ্তরের উদ্যোগে নব রূপে সেজে উঠল রায়গঞ্জের বিন্দোলের ঐতিহ্যবাহী ভৈরবী মন্দির। সোমবার আনুষ্ঠানিকভাবে মন্দিরটির দ্বারোদ্গাটন করেন পর্যটন দপ্তরের রাষ্ট্রমন্ত্রী পূর্ণিমা চক্রবর্তী। এদিনের অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন রায়গঞ্জের সাংসদ কার্তিক চন্দ্র পাল, বিধায়ক হরিপদ বর্মন, বিধায়ক উৎপল ব্রহ্মচারী সহ প্রশাসনের পদস্থ আধিকারিক ও জনপ্রতিনিধিদেরা। মন্দিরের নবসংস্কারকে ঘিরে স্থানীয় বাসিন্দাদের মধ্যে ছিল চরম উৎসাহ-উদ্দীপনা। মন্ত্রী পূর্ণিমা চক্রবর্তী সাংবাদিকদের জানান, বর্তমান সরকার বাংলার প্রাচিন ঐতিহ্য ও সংস্কৃতি সংরক্ষণে বদ্ধপরিকর। সেই লক্ষ্যেই রাজ্যের বিভিন্ন ঐতিহাসিক মন্দিরের সংস্কার করা হচ্ছে। সনাতন সংস্কৃতির ঐতিহ্য ধরে রাখতে বিন্দোলের ভৈরবী মন্দিরের সংস্কার একটি গুরুত্বপূর্ণ পদক্ষেপ। স্থানীয়দের আশা, মন্দিরের সৌন্দর্যায়নের ফলে বিন্দোল এলাকা আগামী দিনে ধর্মীয় ও পর্যটন মানচিত্রে আরও গুরুত্বপূর্ণ হয়ে উঠবে.
0
0
Report

मंडावा में सावन के अंतिम सोमवार पर भोलेनाथ भक्तों के विशाल जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा

Jhunjhunu, Rajasthan:SLUG- 2408ZRJ_JHUN_SHIVJI_R मंडावा, झुंझुनूं सावन के अंतिम सोमवार पर मंडावा में उमड़ा आस्था का सैलाब शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र लोहागर्ल धाम से 70 किलोमीटर पैदल कांवड़ लेकर मंडावा पहुंचे शिवभक्त कंचनिया हरचन्द्रेश्वर महादेव, ब्रह्म बगीची और भूतनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा और सेवा शिविरों से हुआ भव्य स्वागत बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा मंडावा क्षेत्र सावन के अंतिम सोमवार पर झुंझुनूं जिले के मंडावा सहित आसपास का क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की bhakti में सराबोर नजर आया। प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।मंडावा के प्रसिद्ध पारदर्शी शिवलिंग कंचनिया हरचन्द्रेश्वर महादेव मंदिर, ब्रह्म बगीची महादेव मंदिर और भूतनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए। भक्तों ने पवित्र जल और दूध से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।सावन के अंतिम सोमवार पर लोहागर्ल धाम से करीब 70 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा कर बड़ी संख्या में शिवभक्त मंडावा पहुंचे। कांवड़ियों ने लाए गए पवित्र जल से विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा के दौरान रास्तेभर शिवभक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।कांवड़ियों के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा जलपान सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मंडावा क्षेत्र में सुबह से ही धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। देर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा मंडावा क्षेत्र भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आया。
0
0
Report

पोषाहार घोटाला: मंत्री मदन दिलावर अस्पताल पहुंचे, बच्चों का स्वास्थ्य जाना

Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़: पोषाहार से बीमार बच्चों का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे मंत्री मदन दिलावर कोटा: पूनिया देवरी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पोषाहार में गड़बड़ी के कारण बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे。 뉴 मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशुतोष और स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ अस्पताल पहुंचे मंत्री दिलावर ने भर्ती विद्यार्थियों और उनके पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल जाना। मंत्री ने डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर पोषाहार मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top