227801
अमेठी में सीएम के निर्देश का पूरी तरह से हो रहा अनुपालन- DM
Jamo, Uttar Pradesh:अमेठी में ढाबों और रेस्टोरेंट को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सीएम के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। डीएम ने होटल और ढाबों में काम करने वाले लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने का कार्य शुरू किया है। संचालकों को सीसीटीवी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जा रहे हैं, और कुछ होटलों को इस संबंध में निर्देश भी दिए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागपूर में हिस्ट्रीशीटर आशिष मॉरिस पुलिस स्टेशन से फरार
Nagpur, Maharashtra:नागपूर कुख्यात आरोपी पुलिस स्टेशन मधून फरार आशिष मॉरिस मुलचंद उर्फ मेंटल हा हिस्ट्री शीटर असून एकाला जबर जखमी केल्याचा त्याच्यावर आरोप होता. रात्री एक वाजता त्याला पकडून गिट्टीखदान पोलिस ठाण्यात आणले होते. रात्री तीन वाजता त्याने जेवण मागितले. पोलिसांनी त्याला जेवण दिले. त्याच वेळी पोलिस शिपायाची नजर चुकवून तो पळाला अशी माहिती पोलिस सूत्रांनी दिली आहे.0
0
Report
वर्धा नदी के जलस्तर बढ़ने से चंद्रपुर शहर में बाढ़ का खतरा, रहमतनगर आदि क्षेत्र
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिल्ह्यातील वर्धा नदीच्या पाणी पातळीत वाढ झाल्याने आता हे पाणी चंद्रपूर शहरातील रहमतनगर, सहारा पार्क आणि भिवापूर वार्ड परिसरात शिरायला सुरुवात झाली आहे. वर्धा नदीच्या पाणी पातळीत वाढ झाल्यामुळे कालपासूनच वर्धा नदीच्या उपनद्या असलेल्या झटपट आणि इरई नदीतील पाणी वापस फिरायला सुरुवात झाली होती. इरई आणि झटपट या दोन्ही नद्यांच्या पाणी पातळीत मोठी वाढ झाल्याने याचा फटका अब चंद्रपूर शहराला बसायला सुरुवात झाली आहे. पहाटेपासून नदीच्या शेजारी असलेल्या रहिवासी भागात हे पाणी शिरायला सुरुवात झाली आहे. प्रशासनाने काल रात्रीच खबरदारीचा उपाय म्हणून या भागातील काही कुटुंबांना सुरक्षित स्थळी स्थलांतरित केलं होतं. आज पुन्हा या भागात बोटीच्या सहाय्याने अडकलेल्या नागरिकांना बाहेर काढण्याचे काम सुरू आहे.0
0
Report
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में लापरवाही से गर्भवती की मौत, परिजन डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई मांग
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते गर्भवती महिला को समय पर इलाज न मिलने के कारण गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर की लापरवाही के चलते गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिला अस्पताल का है, जहां शहर की चकरा तिगैला निवासी गर्भवती महिला शोभा पाल के परिजन गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर लता लक्ष्मी ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी, परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर द्वारा समय पर आवश्यक उपचार और निगरानी नहीं की गई, जिससे महिला के गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई, वही महिला के परिजनों का आरोप है कि उनसे डिलीवरी कराने के नाम पर नर्सों ने पहले 500 रुपये और फिर 700 रुपये भी ले लिये जिसकी शिकायत टीकमगढ़ कलेक्टर को मरीज के परिजनों ने लिखित रूप से देते हुए इलाज में लापरवाही करने वाली महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने महिला डॉक्टर का बचाव करते हुए कहा कि महिला के परिजनों को पहले ही बता दिया गया था कि बच्चे में धड़कन नहीं है, जिसका जिसके कारण महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया है, वहीं नर्सों द्वारा पैसे लेने के मामले में सिविल सर्जन का कहना है कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है, अगर ऐसा है तो हम लोगों इसकी जांच कराएंगे.0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया में जमीन विवाद के कारण गोलीबारी, एक घायल, तीन गिरफ्तार; पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में
Purnia, Bihar:पूर्णिया: शहर में जमीन विवाद को लेकर دو पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी का मामला सामने आया है. वर्चस्व और जमीन के टुकड़े को लेकर हुए इस विवाद में دو पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान चूनापुर रोड स्थित बरमसिया के निवासी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से लगभग 5 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की. इस दौरान एक गोली उसके पैर को छूती हुई निकल गई, जिससे पैर में गहरा जख्म हो गया है. घायल व्यक्ति ने बताया कि गोली फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने उन्हें लोहे की रॉड से बेहत्तरमी से मारपीट कर अधमरा कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-1 अभिनव प्रसार और फॉरेंसिक की टीम तुरंत जांच के लिए जीएमसीएच पहुंची. टीम ने घायल व्यक्ति का बयान दर्ज किया और उसके जख्मों व पूरे मामले का तकनीकी मुआयना किया. मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी-1 अभिनव पारसर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. मधुबनी थाना क्षेत्र के शिवधामनगर में घटना स्थल की घेराबंदी कर छानबीन की गई, जहां से पुलिस ने तीन खाली खोखे बरामद किए हैं. डीएसपी ने आगे बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना लाया है, जिनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है. मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
चंद्रपूर में वर्धा नदी बाढ़ में फंसे तीन किसानों का रात्री में सफल बचाव: जिल्हा प्रशासन की टीम ने बचाव किया
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिल्ह्यातील वर्धा नदीच्या पुरात अडकलेल्या तीन जणांना रेस्क्यू करण्यात जिल्हा प्रशासनाला यश आले आहे. वर्धा नदीच्या पाणी पातेळीत कालपासून मोठी वाढ झाली आहे. धानोरा-पिपरी येथील 3 जण हे शेतात काम करत असताना अचानक वर्धा नदीच्या पाण्यात मोठी वाढ झाली आणि शेतीच्या आजूबाजूला पाणी वाढले. त्यामुळे बाहेर निघण्याचा रस्ता बंद झाला. जिल्हा प्रशासनाला ही माहिती मिळताच काल रात्री आपत्ती व्यवस्थापनाची टीम बोटीने या भागात केली आणि त्यांनी शेतात अडकलेल्या तीन जणांची रात्री यशस्वीपणे सुटका केली.0
0
Report
केजरीवाल के E20 टाउनहॉल के बाहर फूलमाला से विरोध दिखाया गया
New Delhi, Delhi:अरविंद केजरीवाल की E 20 टाउनहॉल के बाहर अनोखे तरीके से गाड़ी पर फूल माला चढ़ाई गई हैं। यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि E 20 के जरिए गाड़ियों को नुकसान हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने E20 पेट्रोल के विरोध में एक बड़ा जन हस्ताक्षर अभियान चलाया था उसकी कॉपी भी कंस्टीट्यूशन क्लब में रखी गई है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर के नारायण पुरी में दबंगों की ताबड़तोड़ गोलीबारी, आरोपियों की तलाश शुरू
Kanpur, Uttar Pradesh:ANHACHOR–हनुमंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायण पुरी में दबंगों द्वारा देसी कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित आशीष यादव ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया था, लेकिन पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी से बेखौफ होकर आज नामजद आरोपियों—अमन यादव, सतीश यादव, सागर यादव, साहिल यादव और प्रतीक यादव—ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आशीष और उसके भाई पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दीं। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।0
0
Report
श्रीमाधोपुर रोडवेज आगार में BS-6 सात नई बसों का शुभारंभ
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रोडवेज आगार डिपो श्रीमाधोपुर को सौगात, BS-6 की मिली सात नई बसें, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया नई बसों का शुभारंभ, विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ, अलग अलग स्थानों को के लिए हरि झंड़ी दिखाकर किया बसों को रवाना, शुभारंभ से पूर्व किया माला साफा पहनाकर मंत्री खर्रा का सम्मान, एसडीएम अनिल कुमार रोडवेज EDT, चीफ सहित जनप्रतिनिधी रहें मौजूद एंकर श्रीमाधोपुर में आज श्रीमाधोपुर रोडवेज आगार डिपो को नई सौगात मिली है। आगार में BS-6 मॉडल की सात नई बसों का शुभारंभ किया गया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बसों को हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग मार्गों के लिए रवाना किया। शुभारंभ से पहले रोडवेज अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंत्री खर्रा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। नई बसों के संचालन से श्रीमाधोपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। सातों बसों में से एक बस अलवर-खाटूश्यामजी मार्ग, चार बसें खाटूश्यामजी-दिल्ली वाया श्रीमाधोपुर तथा दो बसें परबतसर-दिल्ली मार्ग पर संचालित होंगी। नई BS-6 बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। बसें CCTV कैमरों, फायर सेफ्टी सिस्टम सहित आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित हैं। अधिकारियों के अनुसार नई बसों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा। एसडीएम अनिल कुमार, रोडवेज ईडीटी, चीफ सहित जनप्रतिनिधि एवं रोडवेज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
सीतापुर: अजय राय का बीजेपी पर निशाना, बच्चों के मुद्दे पर सवाल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे सीतापुर अजय राय ने बीजेपी पर साधा निशाना साधा। अजय राय जी मीडिया से खास बातचीत करते हुए बोले मोदी जी जो जो बच्चों को बड़ी-बड़ी बात कह रहे हैं वीडियो जारी करके इतनी घबराहट क्यों है बच्चों से। बच्चों को माफ नहीं उनसे माफी मांगनी चाहिए। भाजपा जनता से डरी हुई है वही अजय राय ने सांसद कंगना रनौत पर हमला बोलते हुए कहां कंगना रनौत ने जैन जी बच्चों की गटर से तुलना कर दी। भारतीय महिलाओं के लिए अब शब्द का इस्तेमाल किया बीजेपी के लोग बौखला गए हैं उनको मानसी की इलाज की जरूरत है। बीजेपी सांसद के बेटे रत्नम राठौर के नेतृत्व में रविवार को छात्रों की गूंज का कार्यक्रम सीतापुर में किया जाएगा。 121- अजय राय प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
समुदाय आधारित HRD प्रशिक्षण से मानवाधिकार रक्षकों में नेतृत्व और सशक्तिकरण
Karauli, Rajasthan:समुदाय आधारित HRD प्रशिक्षण का आयोजन, सपोटरा। एक्शनएड एसोसिएशन के सहयोग से ग्राम पंचायत सभागार बड़ौदा में समुदाय आधारित HRD का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय स्तर पर ऐसे जागरूक मानवाधिकार रक्षकों का विकास करना था, जो सामाजिक नेतृत्व को मजबूत करते हुए सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल अधिकार तथा सामुदायिक संगठन को सशक्त बनाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।0
0
Report
मानसून सत्र में खेजड़ी संरक्षण के लिए नया कठोर विधेयक और टैक्सेशन विधेयक पेश होगा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पेड़-पौधों के संरक्षण, खासतौर पर खेजड़ी के संरक्षण को लेकर नया विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1955-56 में पेड़-पौधों के संरक्षण को लेकर बनाए गए कानूनों में अब समय के अनुसार बदलाव की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए सरकार की ओर से नए और अधिक कठोर प्रावधान वाला कानून लाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा सत्र में टैक्सेशन से जुड़े कुछ अन्य विधेयक भी पेश किए जाएंगे। मंत्री पटेल ने जी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि जयपुर में मध्यस्थता कानून को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेमिनार आयोजित हो रही है, जिसमें देश के मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार में होने वाली चर्चा और इससे निकलने वाले समाधान के संबंध में सरकार को जो सुझाव और राय मिलेगी, उस पर सरकार निश्चित रूप से विचार करेगी और आवश्यक कदम उठाएगी। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जैन z के बयानों और आचरण को लेकर उन्हें माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मर्यादा बनाए रखने और अपना आचरण बेहतर रखने की बात कही है।0
0
Report
उज्जैन में महाकाल की पहली शाही सवारी: सुरक्षा के साथ ड्रोन निगरानी शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल की पहली सवारी को लेकर उज्जैन पुलिस तैयार, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी सवारी की सुरक्षा व्यवस्था बनेगी सिंहस्थ-2028 की तैयारी का आधार, ड्रोन से भीड़ प्रबंधन का होगा अभ्यास सावन के पहले सोमवार लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी पल-पल की निगरानी विशेष ट्रैफिक प्लान, पार्किंग, डायवर्जन और दर्शन व्यवस्था तय, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस उज्जैन। सावन का पहला सोमवार हर शिवभक्त के लिए विशेष महत्व रखता है। इस बार यह दिन और भी खास होगा, क्योंकि 3 अगस्त को भगवान महाकाल अपनी पहली सवारी में भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पहली शाही सवारी के दौरान करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सवारी मार्ग से लेकर प्रमुख चौराहों, मंदिर परिसर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। अधिकारियों की निगरानी में पूरी व्यवस्था संचालित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सके। उन्होंने बताया कि बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया गया है। पूरे सवारी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही पहली बार ड्रोन से भी पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी। ड्रोन से मिलने वाली लाइव तस्वीरें सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेंगी, जिससे किसी भी स्थिति में तुरंत निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। एसपी शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से तैयार विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डायवर्जन रूट भी निर्धारित किए गए हैं। इनकी जानकारी पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विभिन्न माध्यमों से पहले ही साझा की जा चुकी है। सवारी मार्ग को पूरी तरह व्यवस्थित रखने के लिए नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी जारी है। प्रशासन का प्रयास है कि भगवान महाकाल की शाही सवारी बिना किसी बाधा के अपने निर्धारित मार्ग से निकले और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वाहनों की पार्किंग के लिए काल भैरव क्षेत्र को प्रमुख पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसके अलावा इंदौर रोड पर भी अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था त्रिवेणी गेट से महाकाल लोक होते हुए मंदिर तक रहेगी। दर्शन के बाद श्रद्धालु इसी मार्ग से वापस लौटेंगे, जिससे उन्हें अपने जूते-चप्पल और अन्य सामान लेने में आसानी होगी। पुलिस का कहना है कि इस बार की व्यवस्थाएं केवल शाही सवारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आधुनिक तकनीक के उपयोग और भीड़ प्रबंधन के अनुभव से भविष्य की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आस्था, परंपरा और सुरक्षा के इस संगम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब 3 अगस्त को पूरा उज्जैन भगवान महाकाल की पहली शाही सवारी का साक्षी बनेगा, जहां एक ओर श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा तो दूसरी ओर सुरक्षा और व्यवस्था की मजबूत तस्वीर भी दिखाई देगी। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
Advertisement
मानपुरा खेत में एमडीएमए फैक्ट्री पकड़, 250 किलो रसायन बरामद
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के sitamau थाना क्षेत्र के मानपुर के पास सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी गई है. इस फैक्ट्री में तकरीबन 250 किलो केमिकल बरामद किया गया है जिससे सिंथेटिक ड्रग बनाई जा सकती थी. मौके से पुलिस ने स्कॉर्पियो और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. सूत्रों की माने तो तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी जिसके बाद तीन से ज्यादा थाना की पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए यह फैक्ट्री पकड़ी है. इस फैक्ट्री को मानपुरा गांव से थोड़ी दूरी पर एक खेत में बने shed में चलाया जा रहा था।0
0
Report
STF ने हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया
Sahibganj, Jharkhand:पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकवादी हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज जिले के बारहरवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की गई। गिरफ्तारी के बाद STF की टीम उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल के बर्दवान ले गई। सूत्रों के अनुसार, अर्पिता सरकार पर आरोप है कि वह हमीम मंडल से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के संपर्क में थी। अर्पिता को पाकिस्तान में भी फ़ोन से बात कराया गया. इसी मामले में बर्दवान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत उसकी कल शुक्रवार को गिरफ्तारी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि उसे आज बर्दवान पुलिस स्टेशन लाया जाएगा, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही आगे की पूछताछ के लिए उसकी पुलिस रिमांड (कस्टडी) की मांग की जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले के मुख्य आरोपी हमीम मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही बर्दवान से गिरफ्तार कर चुकी है। वही अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी को जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। STF इस बात की जांच कर रही है कि संदिग्ध गतिविधियों में उसकी क्या भूमिका थी और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों से उसके क्या संबंध थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसीं इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही हैं。0
0
Report
गोंडा के खोडारे मंदिर में प्रेमी युगल की शादी, वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगिरिया मंदिर ले जाकर के दोनों प्रेमी युगल जोड़ी की ग्रामीणों द्वारा मंदिर में ही शादी कराए जाने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत औसनी बुजुर्ग की रहने वाली 19 वर्षीय नैंसी और पिपरा बाराखा के रहने वाले 20 वर्षीय इंग्लैंस का दोनों का एक दूसरे से बगैर 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बातचीत करके मिला जुला करते थे। लेकिन कल शुक्रवार देर शाम 7:00 के करीब इन दोनों को एक दूसरे से मिलना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देखकर के तत्काल दोनों को पकड़ कर मंदिर ले गए और फिर दोनों के परिजनों को वहां पर बुलाया गया। दोनों परिजनों के आपसी समझौते के बाद मंदिर में ही ग्रामीणों ने दोनों की शादी कर दी है। इस शादी को लेकर के ₹100 की स्टांप पेपर पर समझौता भी हुआ है जिसमें लिखा गया कि सामाजिक समझौते के आधार पर मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हो गया जिसमें लड़का पक्ष और लड़की पक्ष दोनों के तरफ से लोग गवाही भी हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों प्रेमी युगल जोड़े मंदिर में खड़े हुए हैं पंडित द्वारा प्रेमी इंग्लैंस को एक चुनरी देते है उसे वह अपनी प्रेमिका को ओढ़ा देता है। फिर इसके बाद में पंडित द्वारा दोनों प्रेमी युगल जोड़े को जय माल दिया जाता है पहले लड़कियों द्वारा अपनी प्रेमिका को जय माल डाला जा रहा है फिर इसके द्वारा लड़की द्वारा अपने प्रेमी को जयमाल डाला जा रहा है। इसके बाद प्रेमी अपने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरता है फिर लड़की अपने प्रेमी का पैर छूकर के आशीर्वाद ले रही है पंडित दोबारा से पैर छूकर आशीर्वाद लेने के लिए कहता है। इस पूरे शादी के बाद दोनों पक्ष के लोग बैठकर के स्टांप पर एक दूसरे के साथ हस्ताक्षर करके समझौता कर लड़की को प्रेमी के साथ विदा कर देते हैं। फिलहाल यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
