icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दसूहा नगर निगम चुनाव के पहले फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

Hoshiarpur, Punjab:नगर कौंसिल चुनाव के मद्देनजर दसूहा पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च। चुनाव दौरान शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। लोग बेफिक्र होकर वोट करें और शहर का माहौल शांतिपूर्ण बनाने रखें ( डीएसपी हरगुरदेव सिंह ) होशियारपुर के दसूहा में आज 26 तारीख को नगर कौंसिल चुनाव के मद्देनजर शहर में फ्लैग मार्च निकला गया। जानकारी देते हुए डीएसपी दसूहा हरगुरदेव सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर संदीप मालिक के दिशा निर्देशों पर आज एसएचओ दसूहा हरप्रेम सिंह, एसएचओ तलवाड़ा सतपाल सिंह के सहयोग से पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकला गया। इस फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों ने पूरे शहर का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने लोगों से अपील की के वह नगर कौंसिल चुनाव के समय शहर में शांति बनाए रखें। पुलिस जनता की मदद के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने चुनाव के समय या पहले शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसपर सख्त से सख्त कारवाही की जाएगी。
0
0
Report

वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस: ब्लॉग विवाद पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

Amritsar, Punjab:अमृतसर में वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले को लेकर आज पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी के चेयरमैन कुमार दर्शन ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा। कुमार दर्शन ने आरोप लगाया कि पंजाबी फिल्मों में काम करने वाले बी.एन. शर्मा ने अपने निजी ब्लॉग के जरिए भगवान वाल्मीकि महाराज और वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉग में जानबूझकर ऐसी बातें कही गईं, जिनसे भगवान वाल्मीकि महाराज की छवि खराब करने की कोशिश की गई। साथ ही पुलिस प्रशासन पर भी रिश्वतखोरी जैसे आरोप लगाकर उसकी छवि धूमिल की गई। कुमार दर्शन ने कहा कि वीडियो में बी.एन. शर्मा की पत्नी द्वारा वाल्मीकि समाज को लेकर की गई टिप्पणी बेहद शर्मनाक और असहनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज सृष्टि के महान रचयिता हैं और उनके बारे में इस तरह की भाषा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुमार दर्शन ने आरोप लगाया कि यह सब सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है, ताकि सोशल मीडिया पर व्यूज और प्रसिद्धि हासिल की जा सके। उन्होंने बताया कि बी.एन. शर्मा ने फोन पर अपनी गलती भी मानी और वीडियो डिलीट करने की बात कही, लेकिन समाज केवल माफी से संतुष्ट नहीं होगा। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में किसी तरह का समझौता या राजीनामा नहीं होगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। कुमार दर्शन ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार में बाघों की मौत: अधिकारी हटे, चार गिरफ्तार

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में दो बाघों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी को हटाया गया。 सजनपुर बीट में जहरीला पदार्थ देकर बाघों को मारने के मामले में वन विभाग ने कसा शिकंजा。 श्यामपुर रेंज अधिकारी विनय राठी को पद से हटाकर डीएफओ कार्यालय से किया गया संबद्ध。 डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने नोटिस जारी करने के बाद की कार्रवाई。 जेल में बंद आरोपी आलम उर्फ फम्मी को रिमांड पर लेकर जंगल में कराया गया क्राइम सीन रीक्रिएट。 वन विभाग की जांच में खुलासा- बाघिन द्वारा भैंस का शिकार करने के बाद बदले की साजिश रची गई。 आरोपियों ने मृत भैंस के मांस में जहरीला पदार्थ मिलाकर बाघिन और दो बाघों को मौत के घाट उतारा。 जहर खाने से दोनों बाघों की मौत हुई, बाद में आरोपियों ने शवों के पंजे और पैर भी काट डाले。 वन्यजीव अंगों की तस्करी कर दिल्ली में बेचने की तैयारी थी, लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी से साजिश नाकाम हुई。 मामले का मास्टरमाइंड आमिर हमजा उर्फ मियां अब भी फरार, कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल करने की चर्चा。 वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पूरे नेटवर्क और तस्करी कनेक्शन की जांच जारी。
0
0
Report
Advertisement

सुधांशु त्रिवेदी urges students to set big goals and keep learning

Vijayawada, Andhra Pradesh:स्थान– उधम सिंह नगर डाक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखने की सलाह दी है। सांसद त्रिवेदी ने पंतनगर यूनिवर्सिटी में ज्ञान दीक्षा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अपने विश्वविद्यालय जीवन में ऐसा वातावरण तैयार करें जो उन्हें सकारात्मक सोच रचनात्मक और सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करें। कार्यक्रम को कुलपति एस के कश्यप,डाक्टर छाया शुक्ला ,डाक्टर विपिन ध्यानी ने भी संबोधित किया बाद में सांसद त्रिवेदी ने महंगाई को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को घेरने से पहले विपक्ष को अन्य देशों की महंगाई पर भी गौर करना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

चिड़ावा- मंड्रेला रोड पर कार पलटी, चालक घायल, अस्पताल भर्ती

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर हादसा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल सड़क के पास खेत में जा गिरी कार सड़क से करीब 10 फीट नीचे गिरी कार कार गिरने से पूरी तरह से हुई चकनाचूर झुंझुनूं के चिड़ावा मंड्रेला रोड पर शनिवार शाम करीब 5 बजे आलमপুরा-बुडानिया के बीच एक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और करीब 8 से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक गजेंद्र पुत्र रामसिंह निवासी बुडानिया को बाहर निकाला और एंबुलेंस का इंतजार किए बिना निजी वाहन से चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा बेहद भयावह था और कार की हालत देखकर चालक का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं लगा। उप जिला अस्पताल चिड़ावा में डॉ. निर्मला और वार्डबॉय कर्मवीर श्योराण ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।
0
0
Report

सासाराम में तापमान 46 डिग्री: सड़क पर आमलेट बनाते लोग, गर्मी डराने लगी

Patna, Bihar:बिहार का सबसे गर्म शहर सासाराम आज भी झुलस रहा है। आज भी सासाराम का टेम्परेचर रियल फील 46 डिग्री रहा। सासाराम में गर्मी का आलम यह है कि सड़के सुनसान हो रही है तो मजबूरन सड़क पर निकलने वाले लोग चेहरे को गमछा से ढक कर निकल रहे हैं। हालात यह है कि अंडे का आमलेट बिना आग बन जा रहा है। यह लोग हाथ मे पैन और अंडा लेकर सड़क पर आए और सड़क पर ही ऑमलेट बनाकर दिखा दिया। एक दिन पहले 44.8 डिग्री टेम्परेचर था। आज थोड़ा कम है। लेकिन तपिश बहुत अधिक है। लोग कहते है कि धूप से जल रहे हैं क्या करे पेट के लिए बाहर निकलना पड़ रहा है। सासाराम और दक्षिण बिहार को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ेगी।
0
0
Report

चलती कार से शराब फेंकते तस्कर गिरा, 109 बोतलें बरामद

Chhindwara, Madhya Pradesh:चलती गाड़ी से शराब फेंकते तस्कर गिरा, 109 बोतलें बरामद वीडियो वायरल पांढुर्णा के सौसर में चलती कार से अवैध शराब फेंकने और तस्कर के खुद गिरने की घटना सामने आई .घटना बीती रात सौसर के ओवरब्रिज पर हुई. वीडियो में एक युवक चलती बोलेरो से शराब की बोतलें सड़क पर फेंकता दिख रहा है. कुछ ही सेकंड बाद वह खुद भी वाहन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सौसर थाना प्रभारी ने बताया कि अभय राठौर बोलेरो क्रमांक MH 27 AC 5039 में शराब का अवैध परिवहन कर रहा था .इसी दौरान शराब ठेकेदार से जुड़े कुछ लोगों ने बोलेरो को पकड़कर सौसर थाने ले जाने का प्रयास किया. रास्ते में अभय राठौर अपने साथियों के साथ पहुंचा और गाड़ी सड़क में आड़ी लगाकर बोलेरो को रोक लिया.पुलिस के अनुसार, अभय राठौर बोलेरो के अंदर घुस गया इस दौरान चालक और उसका सहयोगी वाहन लेकर भागने लगे. चलते वाहन में अभय राठौर पीछे रखी शराब की पेटियां और बोतलें सड़क पर फेंकता रहा .इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के दौरान कार में सवार दो युवकों ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया .जिसका वीडियो अब सामने आया है .थाना प्रभारी ने बताया कि बोलेरो से कुल 109 शराब की बोतलें बरामद की गई हैं. मामले में अभय राठौर के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

नीमच में रात की बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार शनिवार को फूट पड़ा। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज कनावटी के बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए और सड़क जाम कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस चक्काजाम के कारण कनावटी मेन रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा खासकर रात के समय लगातार कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के इस मौसम में रातभर बिजली गुल रहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि वे इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करा चुके हैं और रेटिंग के माध्यम से भी अपनी बात पहुंचा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। विभाग की इसी उदासीनता और सुनवाई न होने से मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर साफ कहा कि रात के समय की जाने वाली अनावश्यक बिजली कटौती को तुरंत बंद किया जाए और क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कनावटी मुख्य मार्ग पर हंगामे और जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बाईट 01 सोनू सेन, सरपंच ग्राम पंचायत कनावटी
0
0
Report

बालू लदा ट्रक ने महिला को कुचला, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Samastipur, Bihar:अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने महिला को कुचला, मौत !आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, दो घंटे तक बाधित रहा आवागमन । मृतका अपने पीछे पांच छोटे बच्चे को अनाथ छोड़ गई । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिंघियाघाट-दलसिंहसराय मुख्य पथ एसएच-88 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना श्रवण चौक और मुसहरी मोड़ के बीच वशिष्ट पौद्दार के घर के समीप की है। मृतका की पहचान वाजिदपुर बम्वैया पंचायत के बेलसंडी डीह वार्ड संख्या 9 निवासी छोटू सहनी की करीब 41 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे दलसिंहसराय की ओर से सिंघियाघाट जा रहा एक अनियंत्रित बालू लदा ट्रक सड़क से करीब दो से तीन फीट नीचे उतर गया और दरवाजे के पास मौजूद महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों व स्थानीय लोगों ने बताया कि उषा देवी सुबह करीब चार बजे उठकर दरवाजे पर मवेशी को नाद में चारा डाली। इसके बाद वह बगल में गोबर उठा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर महिला को कुचलते हुए निकाल गया। बताया गया कि ट्रक महिला के कमर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एसएच-88 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर विभूतिपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतका के पति, छोटे-छोटे बच्चों तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका अपने पीछे पांच छोटे बच्चे संजना कुमारी, सुनैना कुमारी, अंजली कुमारी, शिवम कुमार और सुलेश कुमार को छोड़ गई है। गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
0
0
Report

जमुई जेल निरीक्षण में सीजेएम ने सुविधाएं जाँचकर मुफ्त कानूनी सहायता पर जोर दिया

Jamui, Bihar:जमुई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) दिलीप कुमार राय ने शनिवार को मंडल कारा जमुई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। सीजेएम ने जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और रसोईघर का निरीक्षण कर बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। उन्होंने जेल अस्पताल पहुंचकर बीमार बंदियों के इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान कई बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बंदियों ने कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़ी अपनी बातें रखीं। निरीक्षण के बाद सीजेएम दिलीप कुमार राय ने जेल प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी बंदी को न्याय पाने में कठिनाई न हो। सीजेएम ने जेल में पेयजल, स्वच्छता और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जेल में क्षमता से अधिक बंदियों की समस्या पर भी चर्चा हुई। उन्होंने छोटे और जमानती मामलों में बंद कैदियों के मामलों के शीघ्र निष्पादन की आवश्यकता बताई, ताकि जेलों में बढ़ती भीड़ को कम किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top