अमेठी में बीएसए की कार्रवाई से हड़कंप, दो शिक्षकों का निलंबन
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। संग्रामपुर शिक्षा क्षेत्र के जगतीपुर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मो. आदिल कुरैशी और बीईओ कार्यालय के कार्यालय सहायक शिवनंदन को निलंबित कर दिया गया है। सहायक अध्यापक पर शैक्षिक कार्यों में लापरवाही और बीईओ के साथ अभद्रता का आरोप है जबकि कार्यालय सहायक और अनुचर पर कार्यालय से संबंधित कार्य न करने और लोगों से अभद्रता करने के आरोप लगे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
