227409
अमेठी में अखिलेश यादव के विवादित बयान पर भाजपा का विरोध, पुतला फूंकने की धमकी
Gauriganj, Raj Garh, Uttar Pradesh:अमेठी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा संत महात्माओं पर किए गए विवादित बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भाजपा युवा मोर्चा ने आज अमेठी कस्बे में अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दोबारा दिया, तो उन्हें फिर से पुतला फूंककर विरोध किया जाएगा। यादव ने हाल ही में संत महात्माओं की तुलना माफिया से की थी, जिसे लेकर भाजपा में नाराजगी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा मतगणना के बीच निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक का राधे-राधे जप वायरल
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान एक रोचक तस्वीर भी सामने आई है। जेडीबी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर वार्ड नंबर 51 से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थक वंदना अनोखे अंदाज में नजर आई। वंदना डायरी और पेन लेकर मतगणना स्थल पर बैठी हैं और लगातार ‘राधे-राधे’ का जाप कर रही हैं। इतना ही नहीं, वे अपनी डायरी में बार-बार राधे-राधे लिखती हुई भी नजर आईं। मतगणना के तनाव और नतीजों के इंतजार के बीच समर्थक की आस्था से जुड़ी यह तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है।0
0
Report
आलमबाग मंदिर में शातिर चोर ने ताला तोड़ा; दानपात्र से नगद चोरी; CCTV वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के आलमबाग थाना अंतर्गत चन्दर नगर इलाके के पंच मुखी हनुमान मंदिर मे चोर ने मंदिर का ताला तोड़ कर दान पत्र से नगदी की चोरी की, चोर की यह करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, फिलहाल पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश मे जुट गई है0
0
Report
झारखंड में 24% मतदाताओं को नोटिस, आपत्तियों की प्रक्रिया तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है, इनमें दावे और आपत्ति की प्रक्रिया सभी जिलों में चल रही है। रांची जिले में लगभग 21.42 लाख वोटर्स हैं, जिनमें से लगभग 6.44 लाख वोटर्स को नोटिस भेजा गया है। आपत्ति भेजे जाने पर राजनीतिक बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप खूब सुनाई दे रहा है। यानि कुल वोटर्स के 24% मतदाता रांची जिले में नोटिस भेजा गया है। लगभग दो लाख 8 हजार वोटर्स ने मैपिंग नहीं करवाया था, जबकि 4 लाख 35 हजार वोटर्स के कागजात में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। आपत्तियाँ आने वाले वोटरों को निर्धारित मानकों वाला दस्तावेज लेकर जाना होगा, आपत्ति निस्तारण केन्द्र। आपत्ति ने बढ़ाई वोटर्स की परेशानी। एसआईआर प्रक्रिया के बीच मतदाताओं को आपत्तियाँ भेजी जा रही हैं। रांची जिले में लगभग 21 लाख कुल वोटर हैं, जिनमें लगभग 6 लाख मतदाता को आपत्ति भेजा गया है, यानी रांची जिले के कुल वोटर का 24% मतदाता आपत्ति की श्रेणी में हैं। हटिया विधानसभा में कुल 1,38,523 लोगों को नोटिस; कांके विधानसभा में 1,31,512 लोगों को नोटिस; रांची विधानसभा में 95,581 वोटर्स को नोटिस; मांडर विधानसभा में 1,35,000 वोटर्स को नोटिस; खिजरी विधानसभा में 95,000 वोटर्स को नोटिस; तामड़ विधानसभा में 44 हजार लोगों को नोटिस; सिल्ली विधानसभा में 39 हजार वोटर्स को नोटिस। एसआईआर प्रक्रिया और नोटिस दिए जाने को लेकर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने कहा कि चुनाव आयोग का मतदाता संशोधन का काम चल रहा है; जिन लोगों को ऑब्जेक्शन दिया गया है, वे या तो यहां हैं नहीं या देश से शिफ्ट हो गए हैं, उनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर विदेशी नागरिक हैं, इस नाते से वे लोग अभी इसी श्रेणी में हैं। वोटर शुद्धिकरण का काम निश्चित रुप से होना चाहिए और यह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है। पहले कुछ गैर-भारतीय नागरिक के भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की बात आई थी, अफगानी, बंग्लादेशी नागरिक की भी चर्चा हो रही है; यदि ऐसा है तो ठीक नहीं, देश के नागरिक वोटर लिस्ट में रहें। ये प्रक्रिया अच्छी बात है। बाइट ... गणेश मिश्र, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ऑब्जेक्शन किस मायने में, आखिर ऑब्जेक्शन क्यों हुआ, क्या फॉर्म 7 जो बीजेपी के कार्यकर्ता हर बूथ पर भर कर जमा कर रहे थे, जो कई जगह पकड़े गए, क्या वैसे लोग हैं जिन पर आपत्ति है। क्या बीजेपी के इशारे पर इस तरह की कवायद हो रही है, यह देखना पड़ेगा। जो लोग यहां मौजूद हैं, जिनका वजूद है, घर परिवार है, कहीं नौकरी के रहे हैं, जिनका प्रॉपर डॉक्यूमेंट है फिर उन्हें नोटिस क्यों देंगे क्यों हटाएंगे, यह पूरी प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है, इसके जरिए खास कर ट्राइबल एंड माइनरिटी को टारगेट किया जा रहा है। इनको टारगेट के रहे क्योंकि उनको पता है ये दोनों वर्ग उनके साथ नहीं तो राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की कवायद की जा रही, जैसा बंगाल में किया गया, ऐसे स्थिति नहीं होनी चाहिए। बाइट ... मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा, पता नहीं बीजेपी और उनके एजेंसियों को क्या सुझावता है, अब वो अपना छोड़ कर सबको बाहरी ही मानते हैं। राजेश कच्छप को भी बाहरी मानेंगे और उनका बस चले तो। अगर वोटर छूट जाएगा तो प्रजातंत्र रहेगा कैसे, प्रजा तंत्र का मतलब है अंतिम व्यक्ति भी अपना मतदान कर सके। एसआईआर कोई नया चीज नहीं पहले भी Hot रहा है और स्मूथली होता रहा है। बंग्लादेशी और घुसपैठिए शब्द का इस्तेमाल करते हुए buzz बनाने का प्रयास किया गया, अफरा तफरी मची ये नहीं होना चाहिए था। बाइट ... राजेश कच्छप, विधायक, बीजेपी। एफवीओ ... झारखंड में एसआईआर की प्रकिया के बीच दावा और आपत्ति की प्रक्रिया के बीच बड़े पैमाने पर वोटरों को आपत्ति भेजे जाने पर आरोप प्रत्यारोप खूब सुनाई दे रहा है। वहीं बीजेपी मतदाता शुद्धीकरण को उचित मानती है।0
0
Report
Advertisement
अरनोद नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने 14 वार्ड जीते, कांग्रेस 4 पर सिमटी
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : अरनोद हेडर/हेडलाईन : अरनोद में भाजपा का दबदबा, 20 में से 14 वार्ड जीते; कांग्रेस 4 पर सिमटी, 2 निर्दलीयों ने भी मारी बाजी एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले की अरनोद नगरपालिका के चुनाव परिणामों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 14 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को महज 4 वार्डों में जीत मिली, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। परिणामों के बाद अरनोद नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने की तस्वीर मजबूत नजर आ रही है। हालांकि निर्दलीय पार्षद भी आगे के राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चुनाव परिणामों में कई बड़े और चर्चित चेहरों को भी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 7 में भाजपा के ईश्वर चौधरी ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं निवर्तमान उपप्रधान कैलाश भाटी को 93 वोट से शिकस्त दी। कैलाश भाटी चार बार वार्ड पंच रह चुके हैं। उनकी हार को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वार्ड 2 में मुकाबला बेहद करीबी रहा। निर्दलीय सतीश खराड़ी ने कांग्रेस के नारायण लाल को महज 3 वोट से हराकर जीत दर्ज की। इस वार्ड में भाजपा के बालू कटारा तीसरे स्थान पर रहे। बालू कटारा को नगरपालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों में माना जा रहा था। भाजपा से जुड़े कई चर्चित चेहरों को भी चुनाव में झटका लगा। वार्ड 1 में भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच शांति बाई तीसरे स्थान पर रहीं। उनके पति बालू मीणा को भी हार का सामना करना पड़ा, जिन्हें अध्यक्ष पद के दावेदारों में माना गया था। वहीं वार्ड 8 में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे निवर्तमान सरपंच पति भरत राणा को भाजपा के राहुल मीणा ने 89 वोट से हरा दिया। वार्डवार परिणामों में वार्ड 1 से कांग्रेस की पिंकी मीणा ने जीत दर्ज की। वार्ड 2 में निर्दलीय सतीश खराड़ी विजयी रहे। वार्ड 3 में भाजपा की सपना जैन, वार्ड 4 में निधि चौधरी और वार्ड 5 में कांग्रेस के भेरूलाल मीणा ने जीत हासिल की। वार्ड 6 में भाजपा के अमित जैन, वार्ड 7 में ईश्वर चौधरी और वार्ड 8 में राहुल मीणा विजयी रहे। वार्ड 9 में भाजपा की प्रतिभा जैन, वार्ड 10 में बाबूलाल तेली, वार्ड 11 में मंजु तेली और वार्ड 12 में दीपक प्रजापति ने जीत दर्ज की। वार्ड 13 में कांग्रेस की नानी बाई विजयी रहीं। वार्ड 14 में भाजपा के आयुष सोनी ने जीत हासिल की। वार्ड 15 में निर्दलीय देवु बाई ने कांग्रेस की कविता मेघवाल को हराकर जीत दर्ज की। वार्ड 16 में भाजपा के शांतिलाल रैदास, वार्ड 17 में आशुतोष कुमावत, वार्ड 18 में राधा कुंवर और वार्ड 19 में तूफान सिंह विजयी रहे। वार्ड 20 में कांग्रेस के दोलतराम गाड़ी लोहार ने जीत दर्ज की। जीत के अंतर की बात करें तो वार्ड 18 में भाजपा की राधा कुंवर ने कांग्रेस की नमिता व्यास को 110 वोट से हराया, जो दिए गए प्रमुख मुकाबलों में सबसे बड़ा अंतर रहा। वार्ड 4 में भाजपा की निधि चौधरी ने 109 वोट से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 7 में ईश्वर चौधरी की 93 वोट की जीत भी प्रमुख रही। सबसे करीबी मुकाबला वार्ड 2 में रहा, जहां निर्दलीय सतीश खराड़ी ने सिर्फ 3 वोट से जीत हासिल की। अरनोद नगरपालिका के परिणामों ने अध्यक्ष पद की तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर दी है। भाजपा के 14 पार्षद निर्वाचित होने से पार्टी बहुमत के आंकड़े से आगे है। कांग्रेस के 4 और निर्दलीय के 2 पार्षद हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में भाजपा का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी नजर आ रहा है। हालांकि निर्दलीय पार्षदों की भूमिका आगामी राजनीतिक गतिविधियों में चर्चा का विषय बनी रहेगी।0
0
Report
धामी ने समीक्षा बैठक में हेल्पलाइन 1905 और सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए
Dehradun, Uttarakhand:एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 से लेकर सड़कों की मरम्मत, चारधाम यात्रा और स्वास्थ्य विभाग तक कई अहम मुद्दों पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेल्पलाइन 1905 आम जनता के लिए सेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए कोई भी सामान्य व्यक्ति अपनी शिकायत जिले से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकारियों तक पहुंचा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के बाद प्रदेश में सड़कों की हालत काफी खराब हो जाती है। उन्होंने PWD और शहरी विकास विभाग को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने को कहा है। सीएम धामी ने स्वास्थ्य विभाग को फ्लू और मौसमी संक्रमण को देखते हुए सभी अस्पतालों में तैयारी रखने और जिलाधिकारियों को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल और शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति योजनाओं को समय पर बच्चों तक पहुंचाने को कहा।0
0
Report
निकाय चुनाव: बीजेपी का मजबूत प्रदर्शन, निर्दलीय बन गए किंगमेकर
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के तीन नगर परिषद और चार नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम सामने आए। खास बात यह रही कि जिले के कई निकायों में बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि कहीं-कहीं कांग्रेस ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ने भी कई निकायों में बड़ी भूमिका निभाते हुए बोर्ड बनाने की राह में खुद को किंगमेकर के तौर पर खड़ा कर दिया।खैरथल नगर परिषद: कुल 45 वार्डों में बीजेपी 8 सीटें, कांग्रेस 20 सीटें, निर्दलीय 17।भिवाड़ी नगर परिषद: बीजेपी ने 30 वार्डों में जीत दर्ज की, कांग्रेस को 9 सीटें, निर्दलीय को 20 सीटें, बीएसपी को 1 सीट मिली।तिजारा नगर परिषद: कुल 35 वार्डों में बीजेपी 3 सीटें, कांग्रेस 2 सीटें, निर्दलीय प्रत्याशी 31 वार्डों में जीतकर siyasi परिदृश्य बदल दिया।किशनगढ़बास नगरपालिका: 25 वार्ड, बीजेपी 12 सीटें, कांग्रेस 5 सीटें, निर्दलीय 8।मुंडावर नगरपालिका: 25 वार्ड, बीजेपी 14 सीटें, कांग्रेस 6, निर्दलीय 5।कोटकासिम नगरपालिका: 20 वार्ड, बीजेपी 9 सीटें, कांग्रेस 2, निर्दलीय 9।टपूकड़ा नगरपालिका: 20 वार्ड, बीजेपी 9 सीटें, कांग्रेस 3, निर्दलीय 8。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैतपुर से सराय काले खां तक बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि NHAI हाईवे (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) पर जैतपुर से सराय काले खां/आश्रम की ओर जाने वाले हिस्से को मदनपुर खादर के पास अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है0
0
Report
DUSU टिकट विवाद से NSUI में बगावत, ABVP और ASAP को फायदा?
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के टिकटों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI में घमासान और बगावत छिड़ गई है। 18 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान से ठीक पहले प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से संगठन के भीतर असंतोष है, छात्र संघ चुनावों में टिकट वितरण को लेकर विवाद बना हुआ है। DUSU चुनावो को लेकर NSUI ने जैसे ही अपने केंद्रीय पैनल के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की, संगठन के सबसे प्रमुख चेहरों में शुमार दीपांशु शौकीन और विशेष यादव को सूची से बाहर कर दिया गया। इसके बाद दोनों ही नेताओं ने संगठन के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। वही NSUI के बैनर तले छात्रों की आवाज उठाने वाले समर्थ अब आजाद उम्मीदवार के तौर पर अध्यक्ष पद की ताल ठोक रहे हैं तो बागी हुए दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष और विशेष यादव संयुक्त सचिव के तौर पर आजाद उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया है। बताया जा रहा है कि टिकट की घोषणा के बाद कुछ समर्थकों ने NSUI के संयुक्त सचिव उम्मीदवार गोपाल चौधरी के साथ मारपीट की है! वही सभी बागी हुए सोसल मीडिया पर जमकर इसका प्रचार कर रहे है तो NSUI के टिकट देने पर सवाल खड़े कर रहे है वही कांग्रेस छात्र संघ की तरफ से उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीना को उतारा गया है जो की राजस्थान से, किसान परिवार की पृष्ठभूमि है , वही उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ है जोकि कांग्रेस नेता मनीष चतरथ के बेटे है, इसको लेकर भी दावेदार विरोधी हुए है की पिता के कारण टिकट दिया गया है वही सचिव पद पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव गोपाल चौधरी है। NSUI के अंदर DUSU चुनाव की इस अंदरूनी कलह और बगावत का सीधा फायदा प्रतिद्वंद्वी संगठन ABVP और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP को मिल सकता है। अब देखना होगा कि NSUI इस अंदरूनी लड़ाई से कैसे बाहर निकलेगी。0
0
Report
NSUI से बगावत कर विशेष यादव आजाद उम्मीदवार बनकर DUSU चुनाव मैदान में
New Delhi, Delhi:स्टोरी दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रहे DUSU चुनाव में NSUI से बगावत कर जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे विशेष यादव का कहना है कि उनके साथ NSUI में दोहरा व्यवहार हुआ है । NSUI के लिए उन्होंने काफी समय तक काम किया ।अचानक DUSU चुनाव में नामांकन से पहले NSUI में समीकरण बदल और उन्हें उम्मीदवार के पद से हटाते हुए किसी और को DUSU चुनाव का प्रतिभागी बनाया । जिस बात से नाराज होकर छात्र विशेष यादव ने DUSU चुनाव लड़ने की ठानी उनका । आरोप है कि जिस DUSU पद के लिए वह NSUI में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे उस पद पर किसी ओर उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए उतारा गया। अब देखने वाली बात होगी विशेष यादव आखिरकार कैसे इस DUSU चुनावी रण में अपनी जीत हासिल कर पाएंगे। बाईट / विशेष यादव , आजाद उमीदवार , बागी छात्र नेता NSUI0
0
Report
Advertisement
किसानों का हल्ला बोल: नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर जोरदार घेराबंदी
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में आज किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन रहा, भारतीय किसान यूनियन के जोनल अध्यक्ष ने अलग अलग अथॉरिटी पर मोर्चा संभाला। इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया गया, सबसे पहले राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांग कर रहे हैं लेकिन अब कोई अधिकारी भी मिलने को तैयार नहीं है और किसने की आवाज को तो सुना होगा अगर यह लोग आवाज नहीं सुनेंगे तो किसान प्राधिकरण के काम को रोकेंगे क्योंकि जो किसानों का हक है वह उन्हें मिलना चाहिए और इसी को लेकर आज तीनों प्राधिकरण का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को 10% प्लॉट 64.7 % मुवजा देना ही होगा। वही भारतीय किसान यूनियन के पवन खटाना ने बताया कि पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट ,2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू नहीं किया है जिसकी मांगों को लेकर हमने आज प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज तीनों प्राधिकरण पर धरने के बाद बैठकर रणनीति बनाई जाएगी और फैसला होगा कि आगे किस तरह से हमें कार्य करना है।0
0
Report
नीति%C2%A0श कुमार से न्याय मित्रों के मानदेय बढ़ोतरी और स्थायित्व पर चर्चा
Patna, Bihar:ग्राम कचहरी न्याय मित्र संघ कैमूर, भभुआ के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की एवं उन्हें अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अपने मांग पत्र में न्याय मित्रों की सेवा को स्थायी करने तथा मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय श्री नीतीश कुमार जी से आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान में मिलने वाला लगभग ₹7,000 मासिक मानदेय महंगाई को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि साल 2007 में नियुक्ति के बाद से ही न्याय मित्र ग्राम कचहरियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। न्याय मित्रों की भूमिका केवल न्यायिक कार्यों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि समय-समय पर सरकार एवं प्रशासन द्वारा सौंपे गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में भी उन्होंने योगदान दिया है।0
0
Report
बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का एम्स दिल्ली में निधन
Patna, Bihar:वरिष्ठ कांग्रेस नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक रहे अब्दुल जलील मस्तान का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा दुःख जताया और अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार कांग्रेस ने अपने एक समर्पित और जुझारू नेता को खो दिया है। सीमांचल की आवाज़ के रूप में उन्होंने लंबे समय तक जनता की सेवा की। 2015 की महागठबंधन सरकार में उन्होंने उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। उनका निधन कांग्रेस संगठन, सीमांचल और पूरे बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। हम दिवंगत नेता के कृतित्व औरe व्यक्तित्व को नमन करते हैं। उनका योगदान और उनकी स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की ताकत दें। कांग्रेस पार्टी परिजनों के साथ इस दुःख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है।0
0
Report
Advertisement
भारत महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर नीतीश कुमार ने बधाई दी
Patna, Bihar:महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं。 नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह शानदार जीत खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय है। टीम की सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है。 उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि से देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। नीतीश कुमार ने पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय महिला क्रिकेटर आगे भी इसी तरह अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करती रहेंगी।0
0
Report
NHM कर्मचारियों के समर्थन में EJAC और टीचर्स फोरम का गंदरबल में विरोध जारी
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal | September 14, 2026: Employees Joint Action Committee (EJAC) and Teachers Forum Ganderbal representative Farooq Ahmed Raina today joined the ongoing protest by NHM employees in Ganderbal. Raina expressed support for the protesting employees and appealed to the government and Health Minister Sakeena Itoo to intervene and address their long-pending demands. He urged the government to initiate dialogue with the NHM employees and take immediate steps to resolve their issues, including regularisation, equal pay for equal work, salary revision, job security, and other service-related demands.0
0
Report
पुंछ NHM कर्मचारियों का छह दिन से विरोध, वेतन-रिटायरमेंट-नौकरी सुरक्षा की मांग
Chikri Ban, पुंछ में नेशनल हेल्थ मिशन यानी एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज छटे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी, कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी एसोसिएशन पुंछ की ओर से अपने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आज छटे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें वेतन में संशोधन, रिटायरमेंट लाभ, नौकरी की सुरक्षा और सेवा से बाहर रह गए कर्मचारियों के लिए लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि एनएचएम कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानियों का निवारण हो सके।0
0
Report
Advertisement
