229309
Bhelai khurad - बेकाबू पिकअप वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर
Bhelai Khurad, Uttar Pradesh:रायबरेली अयोध्या राष्टीय राजमार्ग पर सोमवार को पाकरगांव मोड़ के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल बुजुर्ग रामनाथ किसी कार्य से दोपहर में मोहनगंज चौराहा आए थे, चौराहे से वापस जाते समय राजमार्ग पर आईटीआई के निकट पाकरगांव मोड़ पर मोहनगंज से रायबरेली की ओर जा रही पिकअप, ने बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मारी .बुजुर्ग को जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर के नाली निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, मंत्री ने जांच की घोषणा
Balrampur, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पहली बारिश में कृषि विभाग के जलग्रहण इकाई के तहत बनायी गयी नाली कई टुकड़ों में विभाजित हो गयी। यह पूरा मामला प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के विधायक क्षेत्र का है, जिससे स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरौल का है... यहाँ सागर बाँध के ओवरफ्लो पानी को कृषि विभाग की वाटरशेड योजना के तहत बन रही नाली के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुँचाने के लिए करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से 50 मीटर लंबी नाली का निर्माण जून महीने में कराया गया था...लेकिन पहली ही मानसूनी बारिश ने इस निर्माण की पोल खोल दी और नाली जगह-जगह टूटकर बिखर गयी। ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि इस कार्य में भारी भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है... इसके अलावा, मौके पर कोई नागरिक सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया تھا, जिससे पारदर्शिता पूरी तरह गायब नजर आई... निर्माण कार्य की ऐसी बदतर हालत को देखकर किसानों में भारी आक्रोष व्याप्त है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस मामले में नाली निर्माण करवाने का आरोप जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव पर लग रहा है... हालांकि, विवाद बढ़ने पर जिला पंचायत सदस्य ने अजीबोगरीब सफाई देते हुए बारिश का हवाला दिया और कहा कि अभी काम निर्माणाधीन है, जिसे जल्द ही ठीक करवा लिया जाएगा। दूसरी ओर, बढ़ते विरोध और मामले के तूल पकड़ने के बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है... वही विभाग के उपसंचालक ने भी जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। बहरहाल, मंत्री के क्षेत्र में पहली बारिश में विकास कार्यों के बह जाने से सरकारी दावे और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ रहे सवालों पर अब हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद प्रशासन दोषियों पर क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करता है。0
0
Report
दंतेवाड़ा: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के दौरान रील बनाने और फोटोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान फोटो खींचने, वीडियो बनाने और सोशल मीडिया रील्स शूट करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर के पुजारी हरेंद्रनाथ जिया के अनुसार, त्योहार के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को सुगमता से दर्शन कराने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए टेम्पल कमेटी तथा जिला प्रशासन ने यह संयुक्त फैसला लिया है। परिसर की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।0
0
Report
चरखी दादरी के रजत फोगाट UPSC में छठे स्थान पर पहुंचकर गांव का नाम रोशन
Charkhi Dadri, Haryana:रजत फोगाट के पिता बलराज बोले बचपन से ही मेहनत करने की ललक थी रजत में आज जो मुकाम हासिल किया है उस परिवार बहुत खुश है चरखी दादरी। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा में चरखी दादरी जिले के गांव ढाणी फोगाट के बेटे रजत फोगाट ने जनरल कैटेगरी में छठा रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रजत की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई तथा रजत का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। चार बार UPSC में असफल हुए, लेकिन हौसला नहीं टूटा रजत फोगाट की सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष, निरंतर मेहनत और असफलताओं से लड़ने का जज्बा है। रजत ने बताया कि वह चार बार UPSC की परीक्षा में असफल रहे, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी तैयारी जारी रखी। लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प के दम पर आखिरकार उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। रजत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। मेहनत करते रहना चाहिए, क्योंकि असफलता और सफलता दोनों का अनुभव करने के बाद जब मंजिल मिलती है तो उसकी खुशी का एहसास ही अलग होता है HPSC परीक्षा में छठा स्थान हासिल करने पर रजत फोगाट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें जो पद मिला है, उसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। उनका उद्देश्य ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद आमजन की समस्याओं का समाधान करना और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चरखी दादरी की विद्या विहार कॉलोनी निवासी रजत फोगाट के पिता बलराज फोगाट एचडी स्कूल अध्यापक हैं, रजत ने अपनी स्कूली शिक्षा एचडी स्कूल, बिरोहड़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीएससी और किरोड़ीमल कॉलेज से भौतिकी विषय में एमएससी की डिग्री हासिल की। रजत इससे पहले तीन बार UPSC मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इसके अलावा वह एक बार HCS और एक बार इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास करते हुए अब HPSC में छठा रैंक हासिल करना उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। रजत फोगाट की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, परिचितों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि रजत ने अपनी उपलब्धि से न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे चरखी दादरी जिले का मान बढ़ाया है। उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा है कि लगातार प्रयास और धैर्य से लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के महिदपुर में बैंक के सामने जूते-चप्पल दुकान में भीषण आग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के महिदपुर तहसील के एक व्यस्त व्यापारिक इलाके में bhiषण आग का तांडव देखने को मिला है। यहाँ बड़ौदा बैंक के ठीक सामने स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। बैंक के ठीक सामने मौजूद एक जूते-चप्पल की दुकान से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। चूंकि दुकान में चमड़े और प्लास्टिक के जूते-चप्पल भारी मात्रा में मौजूद थे, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान मालिक का सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है, लेकिन प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी 9 अक्टूबर 2026 समय 8 बजे प्राप्त हुई0
0
Report
खबर: स्पष्ट सामग्री उपलब्ध नहीं है
Jagdalpur, Chhattisgarh:0
0
Report
राहुल गांधी बोधघाट दौरे पर, प्रभावितों से मिलने की तैयारी शुरू
Raipur, Chhattisgarh:विपक्ष के नेता राहुल गांधी जल्द ही बोधघाट आयेंगे और प्रभावितों से मिलेंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसकी रूपरेखा बना ली है और जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. दीपक बैज ने कवर्धा में भारीय किसान संघ के प्रदर्शन पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि किसान संघ बीजेपी की सहयोगी है, फिर क्या ये प्रदर्शन एंटी एमकैंबेंसी को डैमेज कंट्रोल करने के लिए है. बाइट - दीपक बैज, पीसीसी अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
जगदंबिका पाल INDIA ब्लॉक के विरोध में कांग्रेस पर गुंडागर्दी और वोट चोरी के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने जंतर-मंतर पर INDIA ब्लॉक और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन नहीं कर रही है। कांग्रेस पार्टी SIR और वोट चोरी के नाम पर गुंडागर्दी कर रही है, आराजकता कर रही है, लगातार पिछले 3 दिनों से वहां पर हिंसा का वातावरण है। 2 अक्टूबर से अभी तक 25 FIR हो चुकी हैं। कल एक निर्दोष कश्मीरी युवक की पिटाई कांग्रेस के असामाजिक तत्वों ने की। पुलिस के लोग व्यवस्था बनाने के लिए खड़े हैं...महिला पुलिसकर्मियों को भी पीटा जा रहा है, उनके साथ छेड़खानी की जा रही है...राजधानी में अराजकता फैलाने का काम कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कर रहे हैं।"0
0
Report
पटना में 1200 से अधिक रिक्त सीटों के लिए अभ्यर्थियों का CM हाउस घेराव
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थी का आज सीएम हाउस घेराव 1200 से ज्यादा रिक्त सीटों पर महिला सीटों पर वैकेंसी निकालने की मांग । कलश यात्रा भी निकालेंगे अभ्यर्थी सूप कलश और तिरंगा लेकर रखेंगे अपनी मांग सुबह 11:00 से गांधी मैदान में धरना आयोजित किया जाएगा इसके बाद गेट नंबर 10 गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहे तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। प्रदर्शनकार्नी गांधी मैदान में इकट्ठा हो रहे थे जिसको पुलिस ने डिटेल कर लिया है। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गांधी मैदान से खदेड़ दिया है。0
0
Report
मुसाबनी के एचसीएल कॉपर प्लांट में पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों के लिए रोजगार मांग पर प्रदर्शन
Ghatshila, Jharkhand:पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने की मांग को लेकर मुसाबनी में एचसीएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। ताम्र नगरी सुरक्षा समिति के बैनर तले महिला-पुरुषों ने कंसंट्रेटर प्लांट के गेट को जाम कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियुक्ति में प्राथमिकता देने की मांग की। वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी। मुसाबनी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कंसंट्रेटर प्लांट के गेट पर गुरुवार को ताम्र नगरी सुरक्षा समिति के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। धरने में पूर्व कर्मचारियों के काफी संख्या में महिला और पुरुष आश्रित शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि एचसीएल में होने वाली बहाली में पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार का अवसर दिया जाए। धरना समाप्त होने के बाद समिति की ओर से एचसीएल के कार्यकारी निदेशक के नाम मांग पत्र प्लांट में मौजूद अधिकारियों को सौंपा गया। समिति ने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में प्रबंधन को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सकारात्मक सूचना नहीं मिली। समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा। मांग पत्र की प्रतियां घाटशिला के एसडीओ, एचसीएल के एचआर हेड, मुसाबनी डीएसपी और थाना प्रभारी को भी सौंपी गईं। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, कांग्रेसी नेता लक्ष्मण चंद्र बाग और समाजवादी पार्टी के नेता नसीम बक्स ने कहा कि मजदूरों को वीआरएस दिए जाने के समय कंपनी की ओर से भविष्य में खदानें खुलने पर पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत प्राथमिकता देने का समझौता हुआ था। नेताओं ने आरोप लगाया कि खदानें खुलने के बाद इस समझौते की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आश्रितों को रोजगार नहीं मिला तो एचसीएल प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, ताम्र नगरी सुरक्षा समिति ने एचसीएल प्रबंधन से पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रबंधन इस मांग पर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
पनवाड़ पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे पर बड़ा एक्शन: 18 गिरफ्तार, 31,460 रुपए जब्त
Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पनवाड़ थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान के तहत दहीखेड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 हजार 460 रुपए की जुआं राशि, सट्टा उपकरण, दो कार और पांच मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत देर शाम को पनवाड़ थाना पुलिस ने दहीखेड़ा में ताश पत्तो पर दाव लगाते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 31 हजार 460 रुपए नगदी, 2 कारें और 5 बाइक भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित बुढ़ानिया के निर्देशन तथा खानपुर वृत्ताधिकारी गरिमा जिंदल के सुपरविजन में थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। कार्रवाई में जिला विशेष टीम का भी विशेष सहयोग रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टा गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा और संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Haridwar, Uttarakhand:धर्मनगरी में मूसलाधार बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि, अचानक गिरे बड़े-बड़े ओलों से मची अफरा-तफरी। सड़कों पर खड़े वाहनों के शीशे टूटे, अचानक हुई बर्फबारी जैसी ओलावृष्टि से राहगीरों में मची भगदड़। ओलावृष्टि के कारण कई गाड़ियाँ हुई क्षतिग्रस्त, खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचने की आशंका। सड़कों पर ओलों की सफेद परत बिछी, अचानक मौसम बदलने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट, पुलिस-प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।0
0
Report
अंबाला अनाज मंडी में धान खरीद तेज़, मंत्री ने किसानों की लिमिट बढ़ाने का भरोसा दिया
Ambala, Haryana: अंबाला की अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने आज हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से मुलाकात कर मंडी में खरीद व्यवस्था और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने अंबाला मंडी को पूरे प्रदेश में नंबर वन बताते हुए कहा कि यहां सबसे पहले धान की खरीद शुरू हुई और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। वहीं, किसानों की ओर से धान की लिमिट बढ़ाने की मांग पर भी कृषि मंत्री ने बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। अंबाला शहर की अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर मंडी में आ रही समस्याओं को जाना। कृषि मंत्री ने मंडी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए दावा किया कि अंबाला की अनाज मंडी पूरे हरियाणा में नंबर वन है और यहां सबसे पहले धान की खरीद शुरू हुई थी। कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार अंबाला में धान की अच्छी पैदावार हुई है। इसी के चलते किसानों ने धान खरीद की लिमिट 26.26 से बढ़ाने की मांग रखी है। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की फसल खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों का एक-एक दाना खरीदने का काम किया जाएगा। वहीं, धान खरीद में घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी कृषि मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन सरकार किसानों की जायज मांगों को पूरा करेगी। कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर किसी किसान को कोई समस्या आ रही है, तो वह सरकार के संज्ञान में लाए। वहीं, अगर किसी मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर फसल की खरीद नहीं हो रही है, तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि वह खुद मौके पर जाकर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। श्याम सिंह राणा - कृषि मंत्री।0
0
Report
Advertisement
एल निनो का प्रभाव: कोकण के हापूस आंबा सीजन पर चिंता
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी एल निनो आणि बदललेल्या वातावरणाचा परिणाम आंबा हंगामावर कोकणातील हापूस आंब्यावर देखील यंदा अनिश्चिततेचं सावट एल निनोचा परिणाम मे महिन्यापर्यंत जाणवणार, आत्तापासूनच आंबा हंगामावर त्याचा परिणाम आंब्याच्या झाडाला मोहराच्या प्रक्रियेऐवजी नवीन फुट त्यामुळे या वेळचा हंगाम लाबण्याची आंबा बागायतदारांना भिती हापूसचा हंगाम नेमका कधी सुरू होणार? यंदा उत्पादन किती असणार? मोहर प्रक्रिया नेमकी कधी सुरू होईल? बाजारात हापूस दाखल झाल्यावर दर काय असतील? याबाबत काहीही ठोस सांगता येत नसल्याचं सध्याचं चित्र एल निनोचा प्रभाव आणि पावसानं दिलेली ओढ यामुळे हापुस हंगामाच्या सुरुवातीलाच सर्व गणित बिघडली आंबा किंवा त्यापासून तयार होणारे इतर उत्पादने याला देखील फटका बसणार Byte - आनंद देसाई, आंबा उत्पादक शेतकरी0
0
Report
बिजनौर में बारिश के साथ ओले, मौसम हुआ सुहाना
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर के कुछ इलाकों मे बारिश के साथ ओले पड़ने शुरू। बिजनौर का मौसम हुआ सुहाना। बारिश के चलते लोगो को गर्मी से मिली राहत। बिजनौर के चंदक, किरतपुर, धामपुर इलाके मे बारिश के साथ पड़ रहे ओले.0
0
Report
जमुई में ई-रिक्शा बैटरी फटने से आग, तीन छात्राएं झुलसीं; एक की हालत गंभीर
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के महीसोढ़ी चौक के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई। हादसे में तीन छात्राएं नेहा, रुचि और अंजनी झुलस गईं। इनमें नेहा की हालत बेहद गंभीर है। चिकित्सक के अनुसार, वह करीब 80 प्रतिशत तक जल चुकी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना PMCH रेफर किया गया है。 घायल छात्रा अंजनी कुमारी ने बताया कि तीनों छात्राएं एक साथ निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने गई थीं। वहां से लौटने के दौरान महेश्वरी चौक के पास ई-रिक्शा से धुआं निकलने लगा। चालक के कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था। छात्राएं लगातार उसे रुकने के लिए कहती रहीं, लेकिन ई-रिक्शा नहीं रोका गया। इसी दौरान आग की लपटें अचानक तेज हो गईं, जिसकी चपेट में आने से तीनों छात्राएं झुलस गईं। हादसे के वक्त ई-रिक्शा पर करीब 9 से 10 छात्र-छात्राएं सवार थे。 आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा धू-धूकर जलने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह जल चुका था。 गंभीर रूप से घायल छात्राओं की पहचान नेहा, पिता मनोहर महतो,के रूप में हुई है जबकि रुचि, पिता अजीत महतो और अंजनी, पिता मनोहर यादव के रूप में हुई है। तीनों टाउन थाना क्षेत्र के भगवाना गांव की रहने वाली हैं। चिकित्सक डॉ. नीरज शाह ने बताया कि एक छात्रा करीब 80 प्रतिशत तक जल चुकी है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। तीनों को प्रारंभिक उपचार दिया गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल नेहा को बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर कर दिया गया। बाकी दो छात्राओं की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक बताई गई है। बाइट: अंजनी कुमारी, घायल छात्रा बाइट: डॉ. नीरज शाह, चिकित्सक0
0
Report
Advertisement
