icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

570 पौधे लगे, व्यवस्थाओं पर सवाल: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में वृक्षारोपण को लेकर नाराज़गी

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी मे आज सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 570 पौधे लगाए गए, लेकिन आयोजन के दौरान जिम्मेदार विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ग्रामीणों के लिए टेंट से लेकर बैठक व्यवस्था तक पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाए। ऐसे में आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठना लाजिमी है। वहीं, पौधारोपण के बाद लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। पौधे लगाना एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इन पौधों को सुरक्षित रखना और उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

जौरा में सूरज गुप्ता की मौत पर भारी हंगामा, व्यापारी बोले- मारपीट के आरोप

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के जौरा नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। मौत से आक्रोशित एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी सड़क पर उतर आए और बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक के परिजनों और व्यापारियों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक पुलिस को देखकर भाग रहा था और इसी दौरान संभवतः अटैक आने से उसकी मौत हुई। मामला जौरा नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद वाली गली के पास का है, जहां रहने वाले सूरज गुप्ता उर्फ कल्ला, पुत्र सुभाष चंद्र, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूरज की मौत की खबर जैसे ही परिजनों, रिश्तेदारों और व्यापारियों को मिली, बड़ी संख्या में लोग सड़क पर एकत्रित हो गए। देखते ही देखते व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मृतक के बहनोई नीरज गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की मारपीट के कारण सूरज की मौत हुई है। उनका कहना है कि पुलिस सूरज को सिविल अस्पताल लेकर गई और इसके बाद शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया, लेकिन परिजनों को घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दिए जाने के कारण पूरे मामले में लापरवाही बरती गई। घटना की जानकारी फैलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस से लेकर बाजार तक व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का पक्ष: वहीं जौरा थाना प्रभारी इंचार्ज पंकज यादव के अनुसार, पुलिस टीम जेल रोड पर जुआ पकड़ने गई थी। इसी दौरान सूरज गुप्ता पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के अनुसार, भागते समय उसे संभवतः अटैक आया और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के समय वह हाईकोर्ट में थे और उन्हें स्टाफ से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर यह बात सामने आई है। वापस जौरा पहुंचने के बाद वह पूरे मामले की जानकारी लेंगे। फिलहाल मृतक के परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस इसे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरे मामले की जांच के बाद ही सूरज गुप्ता की मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
0
0
Report
Advertisement

तौकीर रजा के परिजनों से मिलकांग्रेस प्रदेश अध्यक्षे अजय राय, बोले-कौन सा दंगा कराकर उन्हें जेल भेजा

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow13m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया मुसलमानों को प्रताड़ित करने का आरोप, कहा- किसी पर मुकदमा लिख देने से वह गुनहगार नहीं हो जाता बरेली की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को बरेली पहुंचे और सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत के पास आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की। बरेली हिंसा के मामले में तौकीर रजा की गिरफ्तारी और लगातार उनकी जमानत याचिकाएं खारिज होने के बीच अजय राय का यह दौरा सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बातचीत में अजय राय ने मौलाना तौकीर रजा को बेगुनाह बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “कौन सा दंगा करा कर उन्हें जेल भेजा है? भाजपा के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। पूरे मुसलमान समाज को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें जेल भिजवा रहे हैं, मस्जिद तुड़वा रहे हैं, मदरसा तोड़ रहे हैं, मंदिर तुड़वा रहे हैं।अजय राय ने बनारस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “बनारस में तो मंदिर तुड़वा दिया, काशी विश्वनाथ के दरबार में मंदिर तुड़वा दिया, अक्षय वृक्ष को कटवा दिया। मोदी जी इसी वजह से सात बार बनारस आ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “किसी पर मुकदमे लिख देने से वह गुनाहगार नहीं हो जाता। भाजपा ने मुझ पर भी 28 मुकदमे कराए हैं। जो भी मोदी के खिलाफ बोलता है, भाजपा उस पर मुकदमे कर देती है।” भाजपा के आरोप पर भी दिया जवाब भाजपा की ओर से अजय राय के तौकीर रजा के परिजनों से मिलने पर सवाल उठाए गए थे। भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दंगा मामले के आरोपी के परिजनों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इस पर अजय राय ने भाजपा से ही सवाल किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा के लोगों को खुद प्रायश्चित करना चाहिए कि उन्होंने मंदिर तुड़वा दिया, उसके लिए खुद जनता के बीच जाकर क्षमा मांगना चाहिए।” अजय राय ने इस दौरान राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ लगातार लोग जुड़ रहे हैं—चाहे वह साधारण तबका हो, गरीब तबका हो, किसान हो या कोई और। उनके मुताबिक राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। एक साल बाद फिर सियासी केंद्र में बरेली बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुई हिंसा के मामले में मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर फतेहगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया था। वहीं सितंबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तौकीर रजा की जमानत याचिका खारिज कर दी।हाईकोर्ट के जमानत आदेश और मामले में चल रही न्यायिक प्रक्रिया के बीच अब हिंसा की पहली बरसी से महज कुछ दिन पहले अजय राय का बरेली पहुंचना और तौकीर रजा के परिजनों से मुलाकात करना राजनीतिक चर्चा का नया विषय बन गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयानों के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत हैं। अब निगाहें भाजपा के अगले जवाब और कांग्रेस की आगे की रणनीति पर हैं।
0
0
Report

जालौन में मोबाइल छिनैती: अंधेरे का फायदा उठाकर महिला का मोबाइल छीना गया

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मोबाइल छिनैती की वारदात से मचा हड़कंप, अंधेरे में घर लौट रही महिला को बाइक सवारों ने बनाया निशाना, मोबाइल की लाइट जलाकर घर लौट रही थी महिला, अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवारों ने मोबाइल छीना, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाकर घर लौट रही थी महिला, सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई छिनैती, अचानक हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत, शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की सुरही चौकी के पास की घटना。 बाइट:- पीड़ित महिला
0
0
Report
Advertisement

नलखेड़ा हादसे के बाद धरना, 11 मांगों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। घटना वाली पुलिया के समीप विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने 11 प्रमुख मांगें रखी हैं और मांगें पूरी नहीं होने पर रोज दिन में धरना दिया जाएगा, साथ ही चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है। धरने पर बैठे लोगों की सबसे प्रमुख मांग है कि 19 सितंबर की घटना के लिए जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई कराई जाए। इसके साथ ही हादसे वाली पुलिया की चौड़ाई और ऊंचाई तत्काल बढ़ाने तथा नाले के बहाव को श्मशान की ओर मोड़कर स्थायी समाधान करने की मांग की गई है। मंदिर परिसर में पुलिस चौकी, पर्याप्त पेयजल, बेहतर पार्किंग, सीसीटीवी और प्रकाश व्यवस्था की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने उठाई है। इसके अलावा यज्ञशाला की व्यवस्थाएं सुधारने, शेड-कुर्सियों की व्यवस्था, नि:शुल्क सुलभ कॉम्प्लेक्स और श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह शुरू करने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जनहित से जुड़ा है। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रखने और आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग, 13 दमकलकर्मी झुलसे, इलाज शुरू

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर के बासनी क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक केमिकल फैक्टरी में आगजनी की घटना होने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दस से अधिक दमकलों ने चार से पांच घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर लगभग नियंत्रण कर लिया लेकिन इसी दौरान केमिकल के एक ड्रम में भंयकर विस्फोट होने से अचानक ही आग भडक गई। वहा पर आग पर नियंत्रण कर रहे दमकल कर्मचारी आगजनी की चपेट में आ गए। प्रशासन के अनुसार 13 दमकलकर्मी आगजनी की चपेट में आने की वजह से गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको तत्काल नजदीकी एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद सभी 13 लोगो को एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया। जिले में स्पेशल बर्न यूनिट महात्मा गांधी अस्पताल में होने की वजह से सभी को यहा पर रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट होने के साथ ही सभी को यहा लाया गया। जहा आपातकालीन यूनिट में उपचार कर वार्ड में शिफ्ट किया गया। जिला कलेक्टर आलोक रंजन पुलिस कमिश्नर अशुंमन भोमिया,नगर निगम आयुक्त व एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल डॉ बीएस जोधा भी अस्पताल पहुंचे एवं घायलों को बेहतर उपचार करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने बताया कि कुल 13 दमकल कर्मी झुलसे है जिनमे से दो तीन की हालत क्रिटिकल बनी हुई है। बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए है इसके साथ ही केमिकल फैक्टरी मालिक के खिलाफ भी कारवाई की बात कही है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से एकबारगी तो हडकम्प मच गया और सभी वहा से दूर हट गए लेकिन दमकल कर्मियों को वहा खडे लोगो की मदद से अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस ने भी शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्स से महात्मा गांधी अस्पताल पहुचाया ताकि तत्काल उपचार शुरू हो सके।
0
0
Report

कवर्धा के भोरमदेव रोड पर दो बाइक भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ | कवर्धा भोरमदेव रोड पर भीषण सड़क हादसा राजानवागांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल कवर्धा। भोरमदेव रोड पर ग्राम राजानवागांव के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान सबित यादव, निवासी बिशनपुरा के रूप में बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों को तत्काल 112 की सहायता से जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है और वह बेहोश है। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top