229302
फुरसतगंज में शिव मंदिर पर बाबा खाटू श्याम की पूजा, बांटे गए मेवे के लड्डू
Fursatganj, Uttar Pradesh:कस्बे के पीढ़ी रोड स्थित शिव मंदिर में बाबा खाटू श्याम की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं को मेवे के लड्डू बांटे गए। पूजा कार्यक्रम में भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर को सजाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवघर नगर निगम कर्मियों के PF बकाये जल्द मिलेगा; तीन किस्तों में भुगतान
Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर निगम के कर्मियों की बकाया PF राशि जल्द मिलने वाली है, यानी देवघर नगर निगम दुर्गा पूजा में अपने कर्मियों को बड़ा पूजा उपहार देने वाली है। दरअसल यह खबर सामने आई थी कि देवघर नगर निगम का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया था; नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि निगम एक सरकारी संस्था है और आय के स्रोत सीमित हैं। जून के महीने में EPF कार्यालय को पत्र लिखकर इंस्टॉलमेंट में राशि जमा करने का कमिटमेंट दिया गया था, जिसे पूरा करते हुए 50 लाख के तीन इंस्टॉलमेंट दिए गए; डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है और बाकी इंस्टॉलमेंट भी जल्द जमा होंगे। एक पत्र लिखकर यह भी गुजारिश की गई है कि दुर्गा पूजा तक सफाई कर्मियों के PF खाते में राशि दे दी जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि जमा राशि को अन्य किसी उपयोग में नहीं किया जा सकता; यह कर्मियों के पास ही जाएगी और इस खाते को फ्रीज नहीं किया गया है बल्कि यह उनके अधीन होगी और सिर्फ कर्मियों के अकाउंट में ही जाएगी। जल्द ही बकाया राशि और पेनाल्टी की राशि भी भुगतान कर दी जाएगी।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ 57वीं महंत Digvijaynath श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे
Noida, Uttar Pradesh:GORAKHPUR (UTTAR PRADESH): CM YOGI ADITYANATH TO ATTEND TRIBUTE PROGRAMME ON 57TH DEATH ANNIVERSARY OF MAHANT DIGVIJAYNATH सनातन धर्म में सब एक है व्यक्ति व्यक्ति में भी कोई भेदभाव नहीं होता वे दुषप्रचार करेंगे भ्रम पैदा करेंगे याद रखना जब बजरंगबली बूटी लेने गए थे तब कालनेमि उनके रस्ते में आया था आप सब को भी उसका ध्यान रखना चाहिए सनातन धर्म में किसी तरह का भ्रम , संशय नहीं होना चाहिए हम सही दिशा में आगे बड़े हैं , काशी में विश्नाथ धाम , अयोध्या में भगवन राम कोरोना काल खंड था 2021 में चिंता थी की क्या hog जब तक वृन्दावन में वैष्णव कुंड था उस दिन दूर दूर तक कोरोना नहीं था उसके बाद तो कोरोना अलग अलग जगह पर देखने को नहीं मिला कोरोना हमारी धार्मिक आयोजन में BARRIER नहीं बन पाई0
0
Report
BJP ने बिहार विधान परिषद 2026 के लिए स्नातक-शिक्षक सीटों के उम्मीदवार घोषित किए
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद् चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का नाम उम्मीदवार का नाम पटना शिक्षक - श्री नवल किशोर यादव; कोशी स्नातक - डॉ. एन. के. यादव; दरभंगा स्नातक - श्री सर्वेश कुमार; तिरहुत शिक्षक - श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह.0
0
Report
Advertisement
पटना विजिलेंस ने ADM सप्लाई दिवाकर के आवास पर छापा, करोड़ों संपत्ति सामने
Patna, Bihar:पटना विजिलेंस की टीम जब एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर के कश्यप ग्रीन सिटी के बी ब्लॉक के 401 / 402 नम्बर के फ्लैट में रेड डालने पहुँची तो हैरत में पड़ गयी कि जिस बिस्तर पर एडीएम साहेब सोते थे उसके नीचे 500 के 100 नोटो के बंडल सज़ा कर रखे हुए थे। 48 महंगी ब्रांडेड घड़ियाँ और सोने चांदी के ज्वेलरी देखकर विजिलेंस टीम के मेम्बरों की आंखे चौंधिया गयी। दरअसल, 2011 में बिहार प्रशासनिक सेवा में आये रविंद्र कुमार दिवाकर आजकल पटना के एडीएम सप्लाई हैं जबकि उनकी पत्नी 2013 बैच की बिहार निबंधन सेवा की निबंधक दानापुर हैं और इनके पटना आवास के साथ ही इनके पैतृक आवास बेगूसराय के बलिया में एक साथ विजिलेंस की टीम ने सोमवार को दबिश दी तो इनके घूसखोरी से कमाए अकूत सम्पति का खुलासा हो गया। निगरानी के मुताबिक 2024 में पटना में वरीय उप समाहर्ता बनने के बाद अक्तूबर 2025 रविन्द्र कुमार दिवाकर को पटना के एडीएम आपूर्ति बनाया गया। मार्च 26 में जब ईरान अमेरिका वार शुरू हुआ तो गैस आपूर्ति की जिम्मेवारी भी रविन्द्र कुमार को सौंपी गई थी। सूत्र बताते हैं कि उन दिनों होटल से लेकर रेस्टुरेंट तक को गैस सप्लाई में अनियमितता हुई और कमाई भी। आज zee media ने रविन्द्र कुमार से फोन पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।0
0
Report
मनेर शरीफ़ दरगाह: इतिहास, रूहानियत और भाईचारे की मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:मनेर शरीफ़..तारीख़, रूहानियत और अक़ीदत का संगम बिहार के पटना ज़िले में वाक़े मनेर शरीफ़... एक ऐसा मक़ाम है, जहाँ तारीख़, रूहानियत और सूफ़ियाना रिवायत का ख़ूबसूरत संगम नज़र आता है... राजधानी पटना से पश्चिम की जानिब क़रीब 24 किलोमीटर के फ़ासले पर वाक़े मनेर शरीफ़, सदियों से अकी़दतमंदों के लिए एक अहम रूहानी मरकज़ रहा है.... मनेर शरीफ़ की पहचान यहां मौजूद दो अहम दरगाहों से होती है... बड़ी दरगाह और छोटी दरगाह。 बड़ी दरगाह, 13वीं सदी के मशहूर सूफ़ी बुज़ुर्ग हज़रत मख़दूम याह्या मनेरी रहमतुल्लाहि अलैह की मज़ार-ए-मुबारक है। उनकी रूहानी तालीम और सूफ़ियाना पैग़ाम ने इस सरज़मीन को एक ख़ास पहचान अता की.... वहीं छोटी दरगाह हज़रत मख़दूम शाह दौलत रहमतुल्लाहि अलैह से मंसूब है.... इस दरगाह की तामीर 1616 में बिहार के मुग़ल गवर्नर इब्राहिम ख़ान ने कराई थी.... मुग़ल दौर का फ़ने तामीर, पत्थरों पर बारीक नक्क़ाशी और ख़ूबसूरत तामीरी अंदाज़ इस इमारत को अपनी मिसाल आप बनाते हैं..... मनेर शरीफ़ सिर्फ़ एक ज़ियारतगाह नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की भी एक ख़ूबसूरत अलामत माना जाता है.... यहाँ मज़हब की सरहदों से परे मुख़्तलिफ़ अक़ीदों से ताल्लुक़ रखने वाले लोग अकी़दत के साथ हाज़िरी देते हैं और अपनी मन्नतों के लिए दुआ करते हैं.... मनेर शरीफ़ की गलियों में आज भी सदियों पुरानी सूफ़ियाना रिवायत की ख़ुशबू महसूस की जा सकती है... एक ऐसी रिवायत, जो मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैग़ाम देती है.... यही वजह है कि मनेर शरीफ़ आज भी बिहार की तारीखी और रूहानी विरासत का एक अहम हिस्सा है... जहां गुज़रे हुए दौर की यादें और आज की अकी़दत, दोनों एक साथ नज़र आती हैं मनेर शरीफ़ दरगाह... सिर्फ़ पत्थरों और गुम्बदों की इमारत व अलामत नहीं... बल्कि सदियों की उस रिवायत की निशानी है, जिसने मनेर को बिहार के अहम सूफ़ी मराकिज़ में शामिल किया... तारीख़ बदली, दौर बदले... लेकिन मनेर शरीफ़ की रूहानी अहमियत आज भी क़ायम है....आज भी तिश्नगाने उलूम, अक़ीदत व रूहानियत के प्यासे इस दरगाह पर आकर सैराब होते हैं और अपनी प्यास बुझाते हैं0
0
Report
कांग्रेस के पलटवार पर भाजपा की बौखलाहट, राहुल गांधी के मुद्दों पर निशाना
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है. राहुल गांधी को जोकर बताने वाले सोशल मीडिया पोस्ट और राजेश अग्रवाल के बयान पर कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए रहे हैं, निर्वाचन आयोग की कारगुजारियों पर खुलासा कर रहे हैं, इसीलिए भाजपा बौखलाहट में ऐसा कर रही है. वहीं झीरम मामले के पोस्ट और विजय शर्मा के बयान पर कहा कि षड्यंत्र की जांच हुई नहीं, एनआईए को कैसे सबूत दें, एसआईटी जांच के लिए बनाया उसे भी भाजपा ने रोका, इस मामले में भाजपा बैकफुट पर है इसलिए कुछ भी कर रही है0
0
Report
Advertisement
सीएम साय ने यूथ कॉन्क्लेव में नवाचार पर जोर, CBI जांच पर बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चल रहा तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एENTERप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव युवा नवोन्मेषी विद्यार्थियों और स्टार्टअप उद्यमियों से सीएम ने किया संवाद युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर फोकस कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप अपने नवाचार, उत्पाद और तकनीकों का कर रहे प्रदर्शन CM साय विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का भी किया अवलोकन 28 से 30 सितंबर तक आयोजित हो रहा है कॉन्क्लेव लोहा चोरी मामले में CBI जांच हो रही है.. दूध का दूध पानी का पानी होगा.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान..0
0
Report
पारिवारिक भूमि विवाद में जयपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या
Jaipur, Rajasthan:शहर के बनीपार्क इलाके में मंगलवार को सम्पति के लिए एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह सम्पति का बंटवारा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजधानी जयपुर में मंगलवार को आपसी पारिवारिक और जमीनी विवाद में हत्या जैसा जघन्य अपराध सामने आया। सम्पति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी.. घटना बनीपार्क थाना इलाके की कांतिचंद्र रोड की है.. सुबह करीब 7.30 बजे बनीपार्क थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि कांतिचंद्र रोड निवासी श्याम मनोहर स्कूटी से कहीं जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई मुरली मनोहर ने उन्हें रोककर चाकू से हमला कर दिया.. चाकू के वार से श्याम मनोहर गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। घायल श्याम मनोहर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.. पुलिस तुरंत पहुंची मौके पर ... इधर वारदात की सूचना मिलते ही बनीपार्क थाना SHO सुरेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.. बाद में DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई मुरली मनोहर को हिरासत में ले लिया है.. जमीन विवाद बना हत्या का कारण .. पुलिस के शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है.. पुलिस के अनुसार दोनों भाईयों में पैतृक सम्पति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी मुरली मनोहर कुछ ही महीने पहले विदेश से जयपुर आया था.. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है..0
0
Report
सरदारशहर में टूटे हाईटेंशन पोल से बड़ा हादसा टला, 7 घंटे टीम नहीं पहुंची
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। टंकी ने बचाई मकान की छत, वरना हो सकता था बड़ा हादसा! सरदारशहर में बिना आंधी के टूटा हाईटेंशन विद्युत पोल, 7 घंटे बाद भी नहीं पहुंची विद्युत विभाग की टीम गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन। सरदारशहर के वार्ड 17 स्थित झालरिया कुआं के पास विद्युत विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां पिछले काफी दिनों से जर्जर हालत में खड़ा हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बिना किसी आंधी या तेज हवा के अचानक टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि पोल पास ही स्थित एक मकान के ब bathरूम पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी से टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि वहां पानी की टंकी नहीं होती तो पोल सीधे मकान पर गिर सकता था और गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत पोल काफी समय से जर्जर अवस्था में था। इसकी जानकारी विद्युत विभाग को कई बार दी गई, लेकिन विभाग की ओर से इसे बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार मंगलवार सुबह पोल अचानक टूटकर गिर गया, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि ताराचंद सैनी मौके पर पहुंचे और विद्युत सप्लाई बंद करवाई, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। हैरानी की बात यह है कि विद्युत विभाग को सूचना देने के करीब 7 घंटे बाद भी न तो जर्जर पोल को बदलने की कार्रवाई शुरू हुई और न ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत कटौती से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए तत्काल विद्युत पोल बदलने और विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि रोहित सैनी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में भी कई विद्युत पोल जर्जर हालत में हैं। इनके संबंध में विद्युत विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की इस अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जर्जर विद्युत पोल को नहीं बदला गया और विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। अब सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा, या समय रहते जर्जर विद्युत पोलों को बदलकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा? बाइट- रोहित सैनी, पार्षद प्रतिनिधि0
0
Report
Advertisement
अलवर में बाल विवाह रोकथाम के लिए कानूनी जागरूकता की एक दिवसीय कार्यशाला सफल
Alwar, Rajasthan:बाल विवाह रोकथाम और कानूनी जागरूकता को लेकर कार्यशाला आयोजित अलवर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिव शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रतापगढ़ ऑडिटोरियम में एकदिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहनलाल सोनी रहे। कार्यशाला में नालसा आशा योजना 2025 और नालसा शिक्षा योजना 2026 सहित विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। साथ ही नई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के अनुरूप जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय बाल विवाह कार्ययोजना तैयार करने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर्स को उनकी जिम्मेदारियों और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के प्रभावी तरीकों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों की जानकारी हासिल की। साथ ही योजनाओं और बाल विवाह रोकथाम से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।0
0
Report
ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे: अठावले का स्पष्ट दावा, एकमत निर्णय
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम | केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है। ज्ञानेश कुमार बहुत सक्रिय अधिकारी हैं, चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं... SIR के मुद्दे पर जब तीनों में चर्चा हुई थी तो सभी को अपनी बातें रखने का अधिकार था... निर्णय एकमत से घोषित हुआ था। तीनों आयुक्तों ने सामने आकर स्पष्ट भी किया था कि निर्णय एकमत से लिया गया था... ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे। वे(कांग्रेस) कितनी भी मांग करें... ज्ञानेश कुमार को बिल्कुल इस्तीफा नहीं देना चाहिए। ये मेरी और मेरी पार्टी की भूमिका है।"0
0
Report
यूपी भाजपा ने MLC उम्मीदवारों की नई सूची का एलान कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:Mlc प्रत्याशी की घोषणा5 पहले ही घोषित किया जा चुके थे बाकी बचे हुए 6 प्रत्याशियों की घोषणा यूपी में भाजपा ने mlc उम्मीदवारों की घोषणा0
0
Report
Advertisement
एशियन गेम्स: रुड़की की बेटी प्रवीण हुड्डा फाइनल में, रजत पक्का
Rohtak, Haryana:रुड़की गांव की बेटी प्रवीण हुड्डा ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही प्रवीण ने देश के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया है। प्रवीण की इस उपलब्धि के बाद रुड़की गांव सहित उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवीण ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया। उन्होंने मुकाबले के दौरान शानदार पंच लगाते हुए पांचों जजों का समर्थन हासिल किया और 5-0 के स्पष्ट अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल जीतने के बाद अब पूरा परिवार और गांव फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। परिजनों का कहना है कि प्रवीण जब घर से प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी, तब उसने परिवार को पदक जीतकर लौटने का भरोसा दिया था। अब उसने सेमीफाइनल जीतकर अपना वादा पूरा करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। परिवार को उम्मीद है कि प्रवीण फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी। परिजनों ने बताया कि प्रवीण की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर है। परिवार के सदस्य लगातार मुकाबले से जुड़ी जानकारी लेते रहे और जैसे ही सेमीफाइनल में उसकी जीत की खबर मिली, घर में खुशी का माहौल बन गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। परिवार का कहना है कि प्रवीण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक से चूकने के बाद अब एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने उस कमी को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब परिवार की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की मेहनत और हौसले पर पूरा विश्वास है। उनका सपना है कि प्रवीण फाइनल जीतकर देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करे। प्रवीण के गांव लौटने पर ग्रामीणों द्वारा उसका भव्य स्वागत करने की भी तैयारी की जाएगी। परिवार और गांव के लोगों को अब उस पल का इंतजार है, जब रुड़की की बेटी स्वर्ण पदक के साथ घर लौटेगी।0
0
Report
J&K के पूर्व DGP SP वैद ने ट्रैफिक पुलिस के 'एंट्री फीस' पर उठाया सवाल
Aram Pora, Ganderbal, Former Jammu and Kashmir Director General of Police (DGP), SP Vaid Said \"Absolute nonsense. \\"Entry fee\\" by traffic police. It gets the department bad name. Time to put an end to this.\"0
0
Report
RJD ने बिहार विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन के लिए संजीव कुमार का नामांकन किया
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बिहार विधान परिषद पटना शिक्षक निर्वाचन के लिए पूर्व विधायक संजीव कुमार ने किया नामांकन। पार्टी नेता भोला यादव सहित कई लोग रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
