227801
अमेठी में बच्चों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, नाबालिग और बुजुर्ग घायल
Jamo, Uttar Pradesh:अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ में बच्चों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस हमले में एक नाबालिग बच्चे समेत एक बुजुर्ग का सिर फट गया। गंभीर हालत में इलाज के बाद पीड़ित थाना पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
पाकुड़ के गांव में प्रसव के दौरान खटिया से अस्पताल पहुँचाने की दर्दनाक खबर
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के मासधारी गांव में आज भी एंबुलेंस नहीं, बल्कि खटिया ही मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का सहारा बनी हुई है. गांव तक सड़क न होने की खामियाजा ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है. गर्भवती पीरका पहाड़िया की 25 वर्षीय पत्नी बागी पहाड़िन को प्रसव पीड़ा शुरू हो जाने के कारण अस्पताल पहुँचाने के लिए ग्रामीणों ने खटिया पर लिटाकर कंधों के सहारे लगभग 3–4 किलोमीटर तक पैदल चलते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचाया, ताकि वहां से अस्पताल ले जाया जा सके. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कराने की मांग की है ताकि ऐसी स्थिति दोहर न पाए.0
0
Report
दिवाली से पहले धनतेरस पर लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में भीड़ और सुरक्षा
New Delhi, Delhi:दिवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है और धनतेरस को देखते हुए दिल्ली के सभी बाजारों में रौनक देखने को मिल रहा है इसी करी में दिल्ली के लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में गुरुवार रात ग्राहकों की खूब भीड़ देखने को मिला जहां ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए सेंट्रल मार्केट पहुंचे हुए थे तो वही इस दौरान बाजारों को भी रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया था। लाजपत नगर मार्केट में इंस्पेक्टर अमित प्रकाश और ASI अनिल सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम मार्केट में देखने को मिला जहां लगातार पुलिस कर्मियों के साथ खुद पेट्रोलिंग करते हुए मार्केट में देखा गया वहीं इस दौरान मचान पर चढ़कर पुलिसकर्मी के द्वारा बाजारों में ग्राहकों पर निगरानी भी रखी जा रही थी तो वहीं मार्केट के चारों तरफ सीसीटीवी और माइक से अनाउंसमेंट भी किया गया था।0
0
Report
Advertisement
गंगानगर पुलिस ने चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:गंगानगर पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को थाना गंगानगर में चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी, जिसके संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 303/26 पंजीकृत किया गया था। घटना के सफल अनावड़ हेतु 4 पुलिस टीमों गठन कर सीसीटीवी व सर्विलांस टीम की मदद से 2 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था, जिसमें पुलिस टीम द्वारा सफलता हाथ लगी व एक अभियुक्त राहुल और बंटी को पुलिस हिरासत में लिया गया था, जिसमें पूछताछ में बताया कि उसका एक अन्य साथी नितिन जो कि थाना गंगानगर क्षेत्र में ही मौजूद है वह घटना की पुनरावृत्ति करने की फिराक में है। इस पर संज्ञान लेते हुए थाना गंगानगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग शुरू की गई। जिसमें आज दिनांक 5/6 नवंबर की रात्रि करीब 1 बजे जब पुलिस टीम द्वारा सिखेड़ा मार्ग एमआईटी पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी। एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दीा। पुलिस टीम द्वारा जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर खोल दी। जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया तो वह बाइक पीछे मुड़कर भागने के प्रयास में लड़खड़ाते हुए बाइक से गिर गया जिसमें उसे कुछ चोटें आई हैं। पुलिस टीम द्वारा उसके पास जाकर पूछा गया तो उसने अपना नाम नितिन बताया। उसके कब्जे से एक अदत अवैध तमांचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पीली धातु की चेन, एक अदत मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मौके पर एफिसल टीम द्वारा सार्क संगलन की कार्रवाई की जा रही है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है। मौके पर शांति है। नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।0
0
Report
पेट्रोल पंप पर सात बदमाश: फायरिंग, तोड़फोड़ CCTV में कैद
Jaunpur, Uttar Pradesh:पेट्रोल पंप पर सात बदमाशों का तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग और जमकर की तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे सात अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने के साथ ही जमकर तोड़फोड़ की। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पूरामुकुंद गांव स्थित मृदुल कुमार अनिल कुमार पेट्रोल पंप पर पहुंचे बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक अजय सिंह को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय पेट्रोल पंप मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद आक्रोशित बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और परिसर में तोड़फोड़ करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेट्रोल पंप के प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने पूरे मामले की लिखित शिकायत बदलापुर पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर के आधार पर सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
बेगूसराय में फर्जीवाड़ा केस: तीन गिरफ्तार, एक फरार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में फर्जीवाड़ा और ठगी के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहां, एक अन्य आरोपी पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से नौ मोबाइल फोन, पांच चेकबुक, कई फर्जी दस्तावेज और आर्मी की वर्दी बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला तेयाय ओपी क्षेत्र के तेयाय गांव का है। तेयाय ओपी प्रभारी पल्लवी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेयाय गांव निवासी चंदन चौधरी के घर पर कुछ व्यक्ति अपनी पहचान छिपाकर एनजीओ के कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे। आरोप है कि ये लोग ग्रामीणों से आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। सूचना की सत्यापन के बाद ओपी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ चंदन चौधरी के घर छापेमारी की। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी माधव कुमार उर्फ सुशील, तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी श्याम सुंदर साव और तेयाय गांव निवासी चंदन चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान माधव कुमार ने अपने भाई गोलू कुमार के रूप में बताई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, पांच चेकबुक, कई फर्जी दस्तावेज और आर्मी की वर्दी बरामद की है। ओपी प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि चंदन चौधरी के घर पर पिछले करीब तीन वर्षों से दो व्यक्ति रहकर कमलपीठ संगठन नामक गैर सरकारी एवं गैर-लाभकारी संगठन का संचालन कर रहे थे। संगठन की वास्तविक गतिविधियाँ क्या थीं और इसके जरिए कितने लोगों के साथ ठगी की गई है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कथित ठगी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में इमारत गिरने से बार बार मौते, भ्रष्टाचार पर सवाल
New Delhi, Delhi:एक के बाद एक दिल्ली में लगातार इमारतु की गिरने का सिलसिला जारी है पहले सत्य निकेतन सीमापुरी और अब पुरानी दिल्ली के अजमेरी गेट की गली सितारा में हो रहे अवैध निर्माण भर भरा कर गिर गई जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है लगातार हो रहे हादसों के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है हालांकि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जे ई और ए ई को सस्पेंड कर दिया है सत्य निकेतन की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ ऐसी जर्जर इमारतें अवैध निर्माण को सील किया गया या उन पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई लेकिन क्या यह महज दिखावा था आज हम आपको उस खौफनाक हकीकत से रूबरू कराने जा रहे हैं कि आप भी देख सन रह जाएंगे कि जब कोई बिल्डिंग गिरती है तो प्रशासन कार्रवाई के नाम पर क्या दिखावा करता है जी हां यह पुरानी दिल्ली का वही इलाका है सीताराम बाजार जहां पर 6 मंजिलों की इमारत खड़ी हो गई है लेकिन शायद लगता है कि यहां पर प्रशासन में इतना जबरदस्त भ्रष्टाचार की उनको यह दिखाई नहीं दे रहा दिखाई कब देगा जब कोई बड़ी दुर्घटना या हादसा होगा उसमें कई लोगों की जाने चली जाएगी उसके बाद प्रशासन लीपा पोती करने के लिए फिर वही कार्रवाई करेगा लेकिन सवाल यहां पर यही है कि जब हादसे होते हैं दुर्घटना घटती है उसके बाद आखिरी प्रशासन क्यों जगता है उससे पहले प्रशासन किया क्यों नहीं दिखाई देता क्यों नहीं सुनाई देता और क्यों अवैध निर्माण के खिलाफ बोल नहीं पाते इसका कारण भ्रष्टाचार दिल्ली नगर निगम में इतना जबरदस्त भ्रष्टाचार है कि आप पैसे देकर छः छह मंजिल इमारत बड़े आराम से बना लो कोई आपको रोकने वाला नहीं है क्योंकि हर चीज के पैसे फिक्स है अब आप खुद ही देखी कि जहां अजमेरी गेट से चांद कदमों की दूरी पर सीता राम बाजार में अवैध निर्माण जारी है वही छह छह मंजिल की इमारत बन कर तैयार खड़ी है लगता है कि प्रशासन फिर किसी बड़े हादसे के इंतजार में है देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों में अब तक कई लोगों की मौत सिर्फ इमारत गिरने से हुई है लोगों का कहना है कि यहां पर दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार का इतना बड़ा खेल है कि यहां से एमसीडी के लोग आते हैं और पैसे लेकर आंख बंद कर चले जाते हैं खुद ही सुनिए लोग क्या कह रहे हैं0
0
Report
नवादा में दिवाली पर मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग, स्वदेशी कुम्हारों को खुशी
Nawada, Bihar:दिवाली पर मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग, कुम्हारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, चाइनीज लाइटों से दूरी, स्वदेशी मिट्टी के दीयों की ओर बढ़ा लोगों का रुझान, परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए जमकर हो रही खरीदारी, कुम्हार बोले- इस बार बिक्री में नहीं है कोई कमी नवादा: दीपों का महापर्व दीपावली नजदीक आते ही बिहार के नवादा में बाजारों की रौनक बढ़ गई है। इस बार मिट्टी के दीयों की अच्छी बिक्री होने से कुम्हारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। वर्षों से मिट्टी के दीये बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले कुम्हारों के लिए दीपावली एक खास अवसर लेकर आई है। बाजारों में लोग बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये खरीदते नजर आ रहे हैं। इससे पारंपरिक मिट्टी के बर्तन और दीये बनाने वाले कारीगरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। दीपावली के मौके पर बाजार में रंग-बिरंगे दीयों के साथ अलग-अलग आकार और डिजाइन के मिट्टी के दीये उपलब्ध हैं। लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार दीयों की खरीदारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार चाइनीज लाइटों और कृत्रिम सजावटी सामान के बजाय मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता देने की बात लोग कह रहे हैं। लोगों का मानना है कि दीपावली का असली महत्व मिट्टी के दीये जलाने और अपनी परंपरा को निभाने में है। खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि दीपावली हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ा पर्व है। ऐसे में घरों में मिट्टी के दीये जलाने से त्योहार की पारंपरिक पहचान बनी रहती है। साथ ही स्थानीय कुम्हारों की मेहनत को भी प्रोत्साहन मिलता है। लोगों का यह भी मानना है कि स्वदेशी सामान को बढ़ावा देना चाहिए और स्थानीय कारीगरों से खरीदारी करनी चाहिए。 वहीं, दीये बेचने वाले कुम्हारों का कहना है कि इस बार बिक्री अच्छी हो रही है। ग्राहक लगातार बाजार पहुंच रहे हैं और मिट्टी के दीयों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार अच्छी हो रही है। इससे कुम्हार परिवारों को आर्थिक रूप से भी राहत मिल रही है। कुल मिलाकर, नवादा में इस दीपावली मिट्टी के दीयों की चमक बाजारों में दिखाई दे रही है। लोगों की खरीदारी ने कुम्हारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। यह सिर्फ दीयों की बिक्री नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और स्थानीय कारीगरों के हुनर को सम्मान देने की एक खूबसूरत तस्वीर भी पेश कर रही है.0
0
Report
हल्द्वानी के बाजार धनतेरस पर रौनक, दीपावली की खरीदारी चरम पर
Haldwani, Uttarakhand:दीपावली का त्योहार हो और बाजारों में रौनक न दिखाई दे, ऐसा भला कैसे हो सकता है... रोशनी के इस पर्व से पहले कुमाऊं के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र हल्द्वानी के बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहे हैं... धनतेरस के मौके पर बाजारों में खरीदारी का उत्साह देखते ही बन रहा है... हालांकि इस बार खास बात यह है कि धनतेरस के दिन होने वाली भीड़ और आपाधापी से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहले से ही खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं... हल्द्वानी के बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है... खासतौर पर दीपावली की सजावट से जुड़ी दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ देखने को मिल रही है... रंग-बिरंगी लाइटें, झालरें, सजावटी सामान, दीपक और घर को आकर्षक बनाने वाले दूसरे उत्पाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं...धनतेरस के अवसर पर बर्तनों की दुकानों में भी अच्छी-खासी रौनक देखने को मिल रही है... मान्यता के अनुसार धनतेरस पर नए बर्तन और धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है... यही वजह है कि लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं... पिछले कुछ वर्षों में त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोग अब पहले से ही 구매ारी की योजना बना रहे हैं... ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके और परिवार के साथ आराम से त्योहार की तैयारियां पूरी की जा सकें... खास बात यह भी है कि बाजारों में ग्राहकों की अच्छी आमद से व्यापारी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं... दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली के मौके पर कारोबार अच्छा रहेगा... कुल मिलाके दीपावली से पहले हल्द्वानी के बाजारों में रौनक लौट आई है और खरीदारी का यह उत्साह त्योहार की खुशियों को और बढ़ा रहा है... फिलहाल धनतेरस पर खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है... बाजारों की रौनक बता रही है कि दीपावली की तैयारियां अब अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं...0
0
Report
Advertisement
घोसी सांसद राजीव राय ने निभाई अपनी जिम्मेदारी स्व.बाबूलाल राजभर के परिवार तक पहुंचाई दिवाली की ख़ुशी
Mau, Uttar Pradesh:घोसी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राजीव राय ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। दीपावली के पावन अवसर पर सांसद राजीव राय ने अपने प्रतिनिधिमंडल को बड़ागाँव (मऊ) स्थित स्व. बाबूलाल राजभर के परिजनों के बीच भेजकर उन्हें फल, मिठाई, कपड़े, पटाखे और आर्थिक सहयोग प्रदान कराया। सांसद राजीव राय ने बताया कि आज से लगभग 6 वर्ष पूर्व बड़ागाँव के गरीब मजदूर बाबूलाल राजभर का अचानक देहांत हो गया था। उस समय 7 मासूम बच्चों समेत 10 सदस्यों का परिवार पूरी तरह अनाथ और बेसहारा हो गया था। परिवार की स्थिति इतनी दयनीय थी कि अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं थे और सिर छुपाने के लिए केवल एक कच्ची झोपड़ी थी। उस विकट और दुखद समय में सांसद राजीव राय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अंतिम संस्कार से लेकर पूरे परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, पक्के मकान का निर्माण और बिटिया का विवाह संपन्न कराने तक की पूरी जिम्मेदारी ली और परिवार को गोद ले लिया था। आज ईश्वर की अनुकंपा और सामूहिक प्रयासों से सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और परिवार पक्के मकान में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है। सांसद राजीव राय ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा, "मैं कहीं भी रहूं, यदि मेरे बच्चों की दिवाली मनती है तो इस परिवार की दिवाली भी खुशहाली से मनेगी, इसकी जिम्मेदारी मेरी है।" इसी प्रतिबद्धता के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से परिवार तक त्योहार की खुशियां और राहत सामग्री पहुंचाई गई। इस अवसर पर सांसद राजीव राय ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को शुभ दीपावली की बधाई देते हुए एक भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली का असली मर्म केवल अपने घर को सजाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े किसी गरीब और असहाय व्यक्ति के जीवन में भी उजाला फैलाना है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने हिस्से की खुशियों में से थोड़ा योगदान देकर किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रण लें।0
0
Report
गोंडा में 208 किलोग्राम अवैध पटाखा के साथ तीन गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पोर्टरगंज पथवालिया में गुरुवार देर रात 208 किलोग्राम अवैध पटाखे के साथ इमामुन निशा पत्नी इरशाद, साबिया खातून पत्नी अरशद और बक्शीश रजा पुत्र ननकऊ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके इन तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नगर कोतवाली पुलिस आगे की पूरी कार्यवाही में जुटी हुई है। नगर कोतवाली पुलिस ने कल गुरुवार देर शाम पोर्टरगंज पथवालिया में घनी आबादी के बीच कॉस्मेटिक दुकान के पीछे एक के एक एक मकान में छापेमारी की थी। जहां छापेमारी के दौरान कुल 208 किलोग्राम अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री मिली है जो की 24 बोरी और तीन कार्टून में भरकर रखे गए थे। जिसमें माचिस बम,छूरछुरी,अनार,जलेबी, चरखी रॉकेट और अन्य विस्फोटक सामग्री है। गोंडा एसपी अभिषेक झा और द्वारा जिले के सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखा का भंडारण कर रहे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस पूरी कार्यवाही को लेकर सीओनगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि पोर्टरगंज पाथवलिया में अवैध पटाखा रखा गया है तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर Reach करके कॉस्मेटिक दुकान के पीछे पहले एक मकान में फिर इसके बाद में दो और कुल तीन मकान में छापेमारी करके 208 किलोग्राम अवैध पटाखा और 20 फीट तक सामग्री बरामद किया गया है। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच नगर कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है। पूरे जिले में लगातार अवैध पटाखा भंडारण को लेकर के छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है क्योंकि बिना किसी लाइसेंस की किसी भी व्यक्ति को अवैध पटाखा भंडारण की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीओ ने यह भी कहां की अगर कहीं और भी इसी तरीका का मिला तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी। किसी प्रकार की घटना अगर होती है तो उसके लिए संबंधित थाने और चौकी के पुलिसकर्मी भी जिम्मेदार होंगे।0
0
Report
Ayodhya में दीपोत्सव के लिए हाई अलर्ट: प्रशासन ने स्थलों का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Top Admin & Police Officials Inspect Deepotsav Venues Amid High Alert Following Bomb Threat E-Mail / Visuals / Rajesh Kumar (Commissioner, Ayodhya) & Praveen Kumar (ADG Zone, Lucknow) s/b बम की धमकी वाले ईमेल के बाद हाई अलर्ट के बीच, शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने दीपोत्सव स्थलों का निरीक्षण किया। सोर्स एएनआई आज पूरे यहां का राम की पैड़ी से लेके रामकथा पार्क और पूरे रूट का निरीक्षण किया है। तो बेसिकली जो फाइनल बाकी सब चीजें तैयारी हैं जो फाइनल डिटेल्स होते हैं कि एग्जिट एंट्री कहां होगी वहां पर क्या-क्या कमी है वह सब चीजें देखी गई हैं। तो सारी तैयारियां पूरी हैं और कल जो रिहर्सल होगा उससे पहले जो छोटी ब्रीफिंग सभी अधिकारियों को करनी थी वह कर दी गई है। तो सारे कार्यक्रमों के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। आप देखते ही हैं एक मेला है, एक उत्सव का माहौल है अभी से। कितने सारे लोगों की संख्या में लोगों का आगमन हो रहा है और उसको लेकर के सुरक्षा के सभी आयामों पर दृष्टि रखी जा रही है। स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। तकनीक का अधिकतम समावेश करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों का और जो हमारी परम्परागत सुरक्षा के आयाम हैं, उनको लेकर के हम लोग सतर्कता के साथ इस तरह से प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे कि लोगों को सुरक्षा भी मिले और जो श्रद्धालु आ रहे हैं वो अधिकतम सुविधा पा सकें।0
0
Report
Advertisement
बलिया मंदिर चोरी गैंग के मुठभेड़: 5 गिरफ्तार, दो घायल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जहां दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई वहीं पुलिस ने कुल पाँच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल रसड़ा थाना पुलिस लखनेश्वर डी मंदिर से आम घाट जाने वाले रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार चला रहे लोगों को रोकने का इशारा किया गया। क्रमवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जीशान अलम और चंद्रशेखर कुमार के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों घायल समेत कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 30 अक्टूबर को लखनेश्वर डी शिव मंदिर के पुजारी के साथ बांधने के बाद नाग बाबा और चांदी धातु से बनी छतरी तोड़ने की घटना को अंजाम दिया और इसके अलावा 11 अक्टूबर की रात कासिमाबाद के पंच मंदिर से राधा कृष्ण की मूर्ति का मुकुट भी चोरी किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई नाग व नाग बाबा के ऊपर लगे चांदी से बनी छतरी और पंच मंदिर की राधा कृष्ण के मुकुट, कुल 300 ग्राम चांदी बरामद किया है। चोरी घटना को अंजाम देने वाले इन बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है。0
0
Report
रतलाम जावरा पुलिया हादसे के बाद मिली 54 लाख नकदी और लाखों ज्वेलरी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के जावरा में एटलन एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से नीचे गिरी कार हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार से मिली 54 लाख रुपये की नकदी और लाखों की ज्वेलरी का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने पूरी नकदी और ज्वेलरी की वीडियोग्राफी कर उन्हें अपने कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान और जांच के बाद नकदी-ज्वेलरी लौटाने पर फैसला होगा。 लेकिन सवाल है कि आखिर इतनी बड़ी रकम और ज्वेलरी लेकर परिवार सफर क्यों कर रहा था? जबकि यह एक बड़ा जोखिम भी है , कार में सवार पति-पत्नी और दो बच्चे घायल हुए हैं। वहीं घायल प्रवीण मीणा गुजरात के वापी में जीएसटी विभाग के अधिकारी बताए जा रहे हैं。 ऐसे में एक जीएसटी अधिकारी के साथ 54 लाख नकदी और लाखों अन्य ज्वेलरी मिलना कई सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच करती है या मामला सिर्फ सड़क हादसे तक सीमित रह जाता है।0
0
Report
धार्मिक स्थलों को धमकी के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट
Nautanwa, Uttar Pradesh:अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसका असर अब भारत-नेपाल सीमा पर भी दिखाई दे रहा है। महराजगंज से सटी करीब 84 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली से लेकर ठूठीबारी तक एसएसबी के जवान मुस्तैदी से निगरानी कर रहे हैं। संदिग्धों की पहचान से लेकर सामान की तलाशी तक, हर स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। देखिए हमारे संवाददाता अमित त्रिपाठी की ये ग्राउंड रिपोर्ट--- वी/ओ- अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। ऐसे में भारत-नेपाल की इस खुली सीमा पर भी इस इनपुट के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। नेपाल से लगी करीब 84 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर निगरानी रख रहे हैं ताकि कोई भी संदिग्ध या आतंकी नेपाल से पार कर भारत में दाखिल न हो सके। एक तरफ जहां महाराजगंज के सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन तलाशी,डॉग स्क्वायड से सामानों की जांच और सीसीटीवी कैमरे से नजर बनाए रखी गई है तो वही 84 किलोमीटर की खुली सीमा के पगडंडियों पर सब के चमन दिन हो या रात गस्त करते हुए नजर आ रहे हैं । दरअसल भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा होने के चलते सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती और भी बड़ी है। मुख्य सीमा चौकियों के अलावा पगडंडियों और ग्रामीण रास्तों पर भी एसएसबी के हथियारबंद जवान गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में फ्लैग मार्च और रूट मार्च के जरिए सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। मकसद साफ है कि कोई भी संदिग्ध या देशविरोधी तत्व खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में घुसपैठ न कर सके। वॉक थ्रू ऑन अलर्ट बी/ओ- फिलहाल यूपी के प्रमुख धार्मिक स्थलों को मिली धमकी के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। खुली सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकसी बढ़ाई गई है ताकि देश की सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए।0
0
Report
Advertisement
