227405
अमेठी में जमीनी विवाद के चलते आगजनी, फलदार वृक्ष को उखाड़ा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के रानीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने विकराल रूप ले लिया जब एक पक्ष ने जमीन पर लगे फलदार वृक्ष को उखाड़ कर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद के दौरान अज्ञात कारणों से दोनों पक्षों के घरों में आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाधा में घरेलू विवाद: युवक टावर चढ़ा, ग्रामीणों ने सुरक्षा से नीचे उतारा
Noida, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा में घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक मोड़। परिवार में झगड़े के बाद युवक गुस्से में आकर ऊंचे टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, गांव में मचा हड़कंप। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी, लोग देखते रहे पूरा घटनाक्रम। करीब एक घंटे तक चला युवक का तनावपूर्ण ड्रामा, सभी की सांसें अटकी रहीं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने समझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना के बाद परिजन युवक को शांत कराने और समझाने में जुटे हुए0
0
Report
मगरमच्छ ने काली नदी किनारे चारा काटते वक्त युवती पर हमला, हालत गंभीर
Aligarh, Uttar Pradesh:मगरमच्छ के जबड़े से दरांती से छूटी युवती की जान, काली नदी किनारे चारा काटते समय हमला अतरौली: गांव रायपुर स्टेशन के पास काली नदी किनारे मवेशियों के लिए चारा काट रही सुमन पुत्री कुमरपाल निवासी मोहिउद्दीनपुर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवती का हाथ मुंह में दबोच लिया और उसे नदी में खींचने लगा। इस दौरान सुमन और उसकी चाची द्रोपा देवी ने साहस दिखाते हुए दरांती से मगरमच्छ की आंख पर वार कर दिया। हमला होते ही मगरमच्छ युवती को छोड़कर नदी में भाग गया। गंभीर रूप से घायल सुमन को पहले सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनेंद्र यादव के अनुसार युवती के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं0
0
Report
डॉ दिलीप जायसवाल ने राजस्व विभाग का नया कार्यभार संभाला; पारदर्शिता पर जोर
Patna, Bihar:बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग में पारदर्शिता और साफ-सुथरी व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि विभाग का कामकाज बेहतर हो और आम लोगों तक बिना किसी परेशानी के सेवाएं पहुंचें। डॉ. जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गलत काम करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने विभाग में कार्रवाई की है और आगे भी भ्रष्टाचार या लापरवाही को लेकर सख्त रवैया अपनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि उनका अभ्यास रहेगा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जनता के विश्वास पर खरा उतरे और आम लोगों को जमीन, दाखिल-खारिज और अन्य कार्यों में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
सोमनाथ: मंदिर नहीं, सभ्यता का अटूट संकल्प—भक्ति और चेतना की धड़कन
Noida, Uttar Pradesh:सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, हमारी सभ्यता का अटूट संकल्प है。 जब आप सोमनाथ के तट पर खड़े होंगे, तब उसकी प्राचीन प्रतिध्वनियों को अपने भीतर महसूस करेंगे। वहां आपको केवल भक्ति का अनुभव नहीं होगा, बल्कि उस सभ्यतागत चेतना की सशक्त धड़कन भी सुनाई देगी, जो कभी रुकी नहीं, जिसकी तीव्रता कभी कम नहीं हुई。0
0
Report
राजस्थान भाजपा में संगठन और मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं तेज
Jodhpur, Rajasthan:बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद अब राजस्थान भाजपा में संगठन और मंत्रिमंडल स्तर पर फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा संगठन और राज्य मंत्रिमंडल में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर बंगाल चुनाव में राजस्थान के नेताओं के बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी नेतृत्व सक्रिय नजर आ रहा है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने संभावित फेरबदल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश और देश के नेतृत्व, मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान के हाथ में है। किसे क्या जिम्मेदारी देनी है, यह नेतृत्व का विशेषाधिकार है। जोगाराम पटेल ने कहा कि हम सभी विधायकों का मानना है कि संगठन और नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। मंत्री पद मिलना या नहीं मिलना हमारे लिए बड़ी बात नहीं है। हमें जो दायित्व मिलेगा, उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं और नेतृत्व के हर निर्णय का सम्मान करेंगे。 बाइट - जोगाराम पटेल, कैबिनेट मंत्री, राजस्थान0
0
Report
बलिया के रेवती उप डाकघर में डाक सहायक पर दबंगों का हमला, वीडियो वायरल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के रेवती उप डाकघर में डाक सहायक (बाबू) अभिषेक सिन्हा पर हमला और मारपीट की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना 05 मई की बताई जा रही है. जहाँ दर्जनभर युवक उपडाकघर पहुंचे और अंदर घुसकर डाक सहायक से मारपीट की. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक दरवाजे से घुसते दिखाई दे रहे हैं. एक युवक अंदर दिखाई दे रहा. इसके बाद कुछ अन्य युवक दिखाई दे रहे हैं. एक युवक यह कह रहा है कि हम बात करेंगे, हमारा मैटर है. इसके बाद कुछ तकझक के बाद वह युवक खड़े हुए की तरफ लपकता है पर रुक जाता है. काला टी-शर्ट पहने युवक यह कह रहा है कि हम बात करेंगे. मारेंगे तो कोई नहीं रोकेगा. इसके बाद गालियों के साथ खड़े युवक पर थप्पड़ मारने लगता है. इसके बाद अन्य तीन-चार युवक मिलकर मारते दिखाई दे रहे हैं. मार खाते-खाते वह जमीन पर गिरता दिख रहा है. कुछ लोग बचाने को भैया-भैया कहकर आगे बढ़ते हैं. इसके बाद कुछ लोग बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं. इस मामले में सरबहदी, थाना मानपुर, जनपद नालन्दा बिहार निवासी डाक सहायक अभिषेक सिन्हा की तहरीर के मुताबिक 22 जनवरी को गायघाट शाखा के ABPM के मोबाइल से मेरे व्हाट्स एप पर गन्दी-गन्दी गालियां तथा धमकियां दी गयीं. 5 मई को मैं अपने पद पर रेवती में कार्य कर रहा था. इसी दौरान ABPM कार से आयीं तो मैंने व्हाट्सएप दिखा कर उनसे पूछा कि तुमने गाली क्यों दी. तो आखिर गाली-गलौज करने लगी और करने के लिए दौड़ी. कार्यालय के कुछ कर्मचारी बीच बचाव किया तो उसने किसी व्यक्ति को फोन करके बुलाया. करीब 3:00 बजे 10-12 लड़के आये और मेरी सीट पर पहुंच कर मारने लगे. जिससे मैं घायल हो गया और चिकित्सालय भर्ती के लिए कार्यालय की कोशिश किया. लोगों द्वारा कार्यालय में घुसकर मुझे जान से मारने की कोशिश की गई. नगद खजाना तथा कार्यालय के कागजात इधर-उधर छितरा तथा फाड़ दिए. उन्होंने मुझे अपने पद पर कार्य न करने की भी धमकी दी.0
0
Report
Advertisement
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर, युवक की मौत दौलतपुरा के सूर्यवाटिका के पास
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के हरमाड़ा से खबर ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी हेलमेट के हुए दो टुकड़े दौलतपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यवाटिका के पास हुआ हादसा0
0
Report
दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकूबाजी, दादा-पोता घायल; CCTV फुटेज से बदमाशों का आतंक सामने
Delhi, Delhi:बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकूबाई की घटना का मामला. मामले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है बदमाशों का आतंक. इस घटना में दादा और पोता घायल हुए थे. हालांकि पुलिस ने इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.0
0
Report
जयपुर के राजापार्क में स्कूल वैन की रैश ड्राइविंग वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:Jaipur -जयपुर में एक वैन की रैश ड्राइविंग का वीडियो हुआ वायरल स्कूल वैन का बताया जा रहा वीडियो हालांकि वैन पर लिखा है -राजापार्क टू JECRC यूनिवर्सिटी - RJ14 T66031 नंबर की है वैन जयपुर के राजापार्क का बताया जा रहा है वीडियो बताया जा रहा वैन में बैठे थे स्कूली बच्चे यातायात और जयपुर पुलिस कर रही है जांच0
0
Report
Advertisement
बरमान रेत घाट पर डूबे युवक की मौत, केशव प्रजापति 20 वर्ष
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर नर्मदा नदी के बरमान रेत घाट पर एक युवक की डूबने से हुई मौत, मृतक का नाम केशव प्रजापति उम्र 20 साल ग्राम जमाड़ा तहसील गाडरवारा का रहने वाला बताया जा रहा है, मृतक करेली थाना अंतर्गत नर्मदा नदी की बरमान रेत घाट नहाने आया हुआ था तभी हादसा हुआ। स्थानीय गोताखोरों ने मृतक के शव को नर्मदा नदी से बाहर निकाला, पुलिस जुटी जांच में。0
0
Report
एंबुलेंस ड्राइवर सौरभ भावसार की बाइट वायरल
Khandwa, Madhya Pradesh:एंबुलेंस के ड्राइवर सौरभ भावसार की बाइट0
0
Report
भिवंडी नगरपालिका महासभा: नाले सफाई में देरी पर सवाल उठे
Thane, Maharashtra:भिवंडी महापालिका महासभा नाले सफाईवर गाजली... पावसाळा अवघ्या वीस दिवसांवर येऊन ठेपला असताना देखील भिवंडी पालिका प्रशासनाने अद्याप नालेसफाई सुरू केली नाही. प्रत्येक वेळी पालिका प्रशासन नाले सफाई कामाला दिरंगाई करते. हे ठेकेदारांच्या भल्यासाठी केले जात आहे का? असा प्रश्न उपस्थित करीत विलंब का झाला यावर पालिका प्रशासनाने उत्तर द्यावे अशी सूचना भाजपा नगरसेवक सुमित पाटील यांनी काल झालेल्या महासभेत उपस्थित केली. तर यशवंत टावरे यांनी नालेसफाई वर दरवर्षी कोट्यवधी रुपये खर्च केल्यावर सुद्धा परिस्थिती जैसे थे असते. असा सवाल करत कालची महा सभा नाले सफाईचा मुद्द्यावर गाजली. आता किती पालीका प्रशासन दिवसात नाले सफाई पूर्ण करते याचकडे भिवंडी करांचं लक्ष लागले आहे.0
0
Report
Advertisement
इंदौर में निगम का बुलडोजर: दो फैक्ट्रियाँ बंद
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग इंदौर में निगम की बुलडोजर कार्रवाई दो फैक्ट्रियों पर चला निगम का बुलडोजर एम आर 4 पर बनी दो फैक्ट्रियाँ पर कार्रवाई पोलोग्राउंड क्षेत्र में चल रही कार्रवाई0
0
Report
मुम्ब्रा में निडा होम के मुद्दे पर कपिल राउत का बड़ा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:Kapil Raut WT Form Nida Home In Mumbra0
0
Report
टोल प्लाजा पर किसानों का फूटा गुस्सा, 10 मई से बड़े आंदोलन की चेतावनी
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने टोल प्लाजा पर किसानों के उत्पीड़न और कथित अवैध वसूली को लेकर प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर आरोप लगाए गए। किसान यूनियन का कहना है कि टोल प्लाजा पर नियमों की अनदेखी करते हुए स्थानीय लोगों और किसानों से जबरन टोल वसूला जा रहा है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों, पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को रोककर परेशान किया जाता है, जबकि प्रभावशाली लोगों के वाहन बिना शुल्क के निकल जाते हैं। ज्ञापन में टोल कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और दबंगई करने के आरोप भी लगाए गए हैं। संगठन का कहना है कि किसानों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन ने मांग की है कि किसानों, पत्रकारों और किसान नेताओं को पहचान पत्र के आधार पर टोल में छूट दी जाए तथा अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए। ठाकुर अनुज सिंह ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो 10 मई 2026 से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।0
0
Report
Advertisement
