227809
अमेठी में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग की गई जान, तीन घायल
Jagdishpur, Uttar Pradesh:अमेठी के अलीनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में एक बुजुर्ग की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर भेजा जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया और घायलों का इलाज जारी है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिड़ावा उप जिला अस्पताल में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन; वेतन वृद्धि सहित 8 मांगें
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा उप जिला अस्पताल पर प्रदर्शन आशा सहयोगिनियों ने किया अस्पताल पर प्रदर्शन सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने लगाए नारे वेतन वृद्धि समेत 8 मांगों का सौंपा ज्ञापन झुंझुनूं जिले के चिड़ावा उप जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को सैंकड़ों आशा सहयोगिनियां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकत्रित हुईं। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में बीसीएमओ अधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। आशा सहयोगिनियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से उनमें रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। बीसीएमओ अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों ने राज्य में कार्यरत सभी आशा सहयोगिनियों को संविदा नियम-2022 के दायरे में शामिल करने, राज्य कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी) का दर्जा देने तथा न्यूनतम मासिक वेतन 26 हजार रुपए निर्धारित करने की मांग की। ज्ञापन में सेवा निवृत्ति के बाद 10 लाख रुपए की एकमुश्त राशि और प्रतिमाह 12 हजार रुपए पेंशन देने का प्रावधान करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा आगामी एएनएम भर्ती में अनुभवी आशा सहयोगिनियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की भी मांग की गई। आशा सहयोगिनियों ने मांग की कि उनसे केवल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्य ही लिए जाएं तथा अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त रखा जाए। साथ ही समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और वर्ष 2025 में स्वीकृत 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि का अप्रैल, मई और जून माह का बकाया भुगतान तत्काल जारी करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनियों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। ज्ञापन पर आशा संगठन की ओर से हस्ताक्षर कर 23 जुलाई 2026 को बीसीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत किया गया。 बाइट 01 : आशा सहयोगिनी बाइट 02 : आशा सहयोगिनी0
0
Report
गैर यादव ओबीसी से बीजेपी का काउंटर, दारा सिंह चौहान लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- सपा के पीडीए के काउंटर के लिए बीजेपी गैर यादव ओबीसी को साधने की कोशिश कर रही है, और जल्द ही दारा सिंह चौहान लखनऊ में चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं, सवाल क्या गैर यादव पिछड़ों को साधकर बीजेपी पीडीए का काउंटर कर पाएगी0
0
Report
अजमेर दरगाह में बी. जेड. ज़मीर अहमद के डिप्टी सीएम बनने की दुआ उठी
Ajmer, Rajasthan:कांग्रेस हाईकमान से लेकर अजमेर दरगाह तक रियासत कर्नाटक के साबिक केबिनेट मिनिस्टर बी जेड ज़मीर अहमद खान के लिए डिप्टी सीएम बनने की फ़रियाद पहुंची है। बेंगलुरु के कांग्रेस लीडर सैय्यद ख़लील ने ज़मीर अहमद खान की सेहत्याबी और लंबी उम्र के साथ डिप्टी सीएम बनने की मुराद भी मांगी है। हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही की बारगाह में अक़ीदत की चादर, नीमा शरीफ और फूल भी पेश किए जाने के बाद खास ओ आम ज़ायरीन में ठंडे पानी समेत कोल्डड्रिंक के साथ लंगर भी तक़सीम किया गया। इस खास मौके पर दरगाह के आहता नूर परिसरों में खुसूसी दुआ का अहतेमाम किया गया। जहां दरगाह के ख़ादिम हाजी सैय्यद सलीम बन्ना चिश्ती ने बी जेड ज़मीर अहमद के डिप्टी सीएम बनने की दुआ मांगी। Gौरतलब है कि सैय्यद ख़लील कर्नाटक कांग्रेस से लेकर दिल्ली कांग्रेस दफ़्तर तक बी ज़मीर अहमद के लिए आवाज़ उठा चुके है। ऐसे में अब अजमेर दरगाह शरीफ में भी सुल्तानुल हिन्द की बारगाह में बी ज़मीर अहमद के लिए जल्द डिप्टी सीएम बनने की दुआ मांगी है। सैय्यद ख़लील और उनके तमाम साथियों को दरगाह के ख़ादिम हाजी सैय्यद सलीम बन्ना चिश्ती ने ज़ियारत कराई और दस्तारबंदी कर दरबार का तबर्रुक भेंट किया.0
0
Report
Advertisement
ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह टाली, सावन में पूजा मांग तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:सावन से ठीक पहले काशी में ज्ञानवापी का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है । हिंदू पक्ष सावन के पावन महीने में कथित शिवलिंग की पूजा की मांग कर रहा है。 अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह के लिए टाल दिया है。 अब शुक्रवार को शिवसेना के लोग प्रशासन को मस्जिद में नमाज रोकने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे。0
0
Report
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी गैंग के हथियार लाइसेंस में बड़ा फर्जीवाड़ा खुलासा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर मुख्तार गैंग पर एक और बड़ा शिकंजा, फरार इनामी पत्नी आफसा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस में फर्जीवाड़े का खुलासा, सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज फरार इनामी आफसा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस में फर्जीवाड़े का खुलासा वर्ष 1995 में जारी लाइसेंस की जांच में रिकॉर्ड संदिग्ध मिला पहले खरीदे गए रिवॉल्वर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला जिलाधिकारी कार्यालय से शस्त्र क्रय-विक्रय की मूल पत्रावली भी गायब आफसा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज एसपी सिटी बोले—आईएस-191 गैंग के शस्त्र लाइसेंसों की जांच जारी पुलिस ने कहा—दोषियों पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई। गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी गैंग पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब फरार इनामी आफसा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में हथियारों की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड संदिग्ध मिले हैं, जबकि शस्त्र से जुड़ी अहम पत्रावली भी अभिलेखागार से गायब पाई गई है। पुलिस ने इस मामले में आफसा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। वर्ष 1995 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आफसा अंसारी को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंस की जांच में पता चला कि पहले खरीदे गए रिवॉल्वर का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। बाद में दूसरा शस्त्र खरीदा गया, लेकिन पहले हथियार का पूरा विवरण गायब मिला。 जांच के दौरान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के शस्त्र अभिलेखागार से इस लाइसेंस की खरीद-बिक्री से संबंधित मूल पत्रावली भी गायब पाई गई। पुलिस का कहना है कि मुख्तार गैंग के कई हथियार इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में रिकॉर्ड से गायब मिले हैं。 इसी आधार पर सदर कोतवाली में फरार इनामी आफसा अंसारी और उस समय के शस्त्र लिपिक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे भी जारी रहेगी और जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。 बाइट- डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी, गाजीपुर0
0
Report
झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 317 जोड़ों की शादी सम्पन्न
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत झांसी जनपद में गुरुवार को 317 जोड़ों की शादी कराई गई। भगवंतपुरा स्थित विवाह घर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 230 जोड़ों का विवाह परंपरागत धार्मिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। वहीं गुरसराय कस्बे में 87 जोड़ों ने सात फेरे लिए हैं। इस मौके पर नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी से जुड़ा उपहार दिया गया और सभी कन्याओं के खाते में नकद धनराशि ट्रांसफर की गई। विवाह आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी गौरांग राठी के अलावा विभिन्न विभागों के अफसर और वर वधु के परिवार के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। झांसी के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि जनपद में 317 जोड़ों की शादी कराई गई है। उपहार के रूप में प्रत्येक जोड़े को 21 हजार रुपए की उपहार स्वरूप सामग्री दी गई है। जिसमें दुल्हन को 5 साड़ी, डिनर सेट, वाटर कूलर, ट्रॉली बैग के अलावा नव विवाहित दुल्हन के खाते में डीबीटी के माध्यम से 64 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई है।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में सरयू खतरे के निशान से ऊपर, तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में सरयू खतरे के निशान से ऊपर, तटवर्ती गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर बाराबंकी में लगातार बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से छोड़े जा रहे पानी के चलते सरयू (घाघरा) नदी उफान पर है। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव व्यवस्था तेज कर दी है और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। बाराबंकी में सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.130 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 6 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का बढ़ता जलस्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। यदि बारिश जारी रही या ऊपरी क्षेत्रों से और पानी छोड़ा गया तो जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका है。 नदी के उफान का असर रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसील के तटवर्ती गांवों में साफ दिखाई देने लगा है। रामनगर तहसील के हेतमापुर, सुंदरनगर, बेलहारी, भलाईपुर, बाबापुर, ललपुरवा, कोड़री और सरसंडा समेत कई गांवों में जलभराव हो गया है। गांवों के संपर्क मार्ग पानी में डूबने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार एहतियातन राहत शिविरों में पहुंचने लगे हैं, जबकि अन्य लोग अपने घरों में जरूरी सामान सुरक्षित रखने में जुटे हैं। केंद्रीय जल आयोग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद मुस्तकीम के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने रामसनेहीघाट क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय और अन्य अधिकारियों के साथ नाव से जलालपुर और गुनौली गांवों का दौरा कर राहत एवं बचाव तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने खजुरी स्थित बाढ़ राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्वास्थ्य, पशुपालन, आपूर्ति और पुलिस विभाग को भी अलर्ट पर रखा है। बाढ़ प्रभावित गांवों में पशु चिकित्सकों की टीमें भेजी गई हैं, जो पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं और सर्पदंश व मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।0
0
Report
प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CONGRESS MPS PRIYANKA GANDHI, JAIRAM RAMESH, JEBI MATHER AND OTHER MPS ARRIVES AT LOP RAHUL GANDHI'S RESIDENCE. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, जे.बी. मैथर और अन्य राहुल गांधी के आवास पर पहुँचे।0
0
Report
सम्राट का बुलडोजर, अमरपुर में 23 अतिक्रमणकारियों से सरकारी जमीन मुक्त
Banka, Bihar:Vo-बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत बल्लिकित्ता पंचायत के रामचंदपुर इटहरी गांव में सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की। सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए समय दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सीओ आकाशदीप सिन्हा और थानाध्यक्ष राकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष ने मानवीय पहल दिखाते हुए लोगों को स्वयं अपना सामान हटाने का अवसर भी दिया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की। सीओ आकाशदीप सिन्हा ने बताया कि कुल 28 लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। इनमें से 23 अतिक्रमणकारियों से भूमि को मुक्त करा लिया गया है, जबकि पांच लोगों ने अपनी जमाबंदी के दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। इन जमाबंदियों के रद्दीकरण के लिए आवेदन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। जांच और रद्दीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अंचल और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को श्यामदेउरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को छातीराम नहर पुलिया के पास से पकड़कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्यामदेउरवा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा संख्या 192/2026, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी अविनाश राजभर (18 वर्ष 6 माह) निवासी छातीराम बड़का टोला, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल राजू यादव एवं कांस्टेबल अमरजीत निषाद शामिल रहे।0
0
Report
NSA वारंट के आधार पर अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा गिरफ्तार, चाइना चाकू मामले में
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर पुलिस ने शातिर बदमाश अभिषेक पटेल ग्रुप छिंगा को NSA में गिरफ्तार किया है, जबलपुर एसपी के प्रतिवेदन पर जिला कलेक्टर ने बदमाश अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा के विरुद्ध आदेश जारी किया था. थाना आधारताल पुलिस द्वारा चाइना चाकू की खरीद-फरोख्त में बदमाश अभिषेक के 13 मामले पंजीबद्ध हैं; तो जारी NSA के वारंट में गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध कराया गया. आरोपी छिंगा पटेल कुछ दिन पहले ही 38 चाइना चाकू के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था जिसमें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी0
0
Report
कनकधारा वेयरहाउस की मूंग में मिट्टी मिलने पर सील, जांच के आदेश
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के माखननगर स्थित कनकधारा वेयरहाउस में भंडारित मूंग की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। शिकायत के बाद कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर हुई जांच में मूंग के लॉट में भारी मात्रा में मिट्टी मिली है। जांच दल ने जब वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया तो कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार भंडारित मूंग में निर्धारित मानकों से कहीं अधिक मिट्टी पाई गई, जबकि कुछ बोरियां तो पूरी तरह मिट्टी से भरी मिलीं। इसे गुणवत्ता मानकों का गंभीर उल्लंघन माना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कनकधारा वेयरहाउस को सील कर दिया है। अमानक मूंग के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि वेयरहाउस में करीब 32 हजार क्विंटल शासकीय मूंग भंडारण के लिए रखी गई थी। जांच के दौरान मूंग के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यदि आगामी जांच में शासकीय मूंग में किसी प्रकार का दुरुपयोग या अनियमितता सामने आती है तो संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने वेयरहाउस सील कर दिया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पटना पुलिस ने प्रदर्शन के उपद्रवियों के फोटो जारी कर गिरफ्तारी छापेमारी शुरू की
Patna, Bihar:पटना में कल हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने वाले लोगों का फोटो पटना पुलिस ने किया जारी. पूरे बिहार भर में पटना पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी।0
0
Report
14 शिकायतों में 9 निस्तार; बैंक- कॉलोनाइजर पर FIR की धमकी
Panipat, Haryana:कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 शिकायतों की सुनवाई 9 का मौके पर निपटारा दिल्ली प्रदर्शन पर कांग्रेस पर बरसे गंगवा आर्य समाज जमीन मामले में कहा संज्ञान में आएगा तो होगी कार्रवाई पानीपत, हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने गुरुवार को पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कुल 14 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 9 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 5 मामलों में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर अगली बैठक तक लंबित रखा गया। इस دوران मंत्री ने कॉलोनी और बैंक ऋण से जुड़े एक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि बैंक और कॉलोनाइजर ने गरीब प्लॉटधारकों की समस्या का समाधान नहीं किया तो दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में शिकायतों का निपटारा रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठकों के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी जनता की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 में से 9 शिकायतें निपटा दी गई हैं, जबकि शेष 5 मामलों में अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट के साथ अगली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बैंक और कॉलोनाइजर को सख्त चेतावनी एक कॉलोनी विवाद का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि बैंक ने बिना उचित रिकॉर्ड दर्ज किए ऋण स्वीकृत किया, जबकि कॉलोनाइज़र ने जमीन बेच दी। ऐसे में दोनों की जिम्मेदारी है कि गरीब प्लॉट खरीदारों की समस्या का समाधान करें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो बैंक और कॉलोनाइजर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बारिश के बाद तेज होगा सड़क निर्माण प्रदेश की खराब सड़कों को लेकर पूछे गए सवाल पर गंगवा ने कहा कि हाल के अंतरराष्ट्रीय हालात और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने से तारकोल की उपलब्धता में दिक्कत आई थी। अब स्थिति सामान्य हो रही है और बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेज गति से शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण सड़कें और भवन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दिल्ली प्रदर्शन पर कांग्रेस पर हमला दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कह चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में प्रदर्शन कर मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के आचरण की भी आलोचना करते हुए इसे निंदनीय और अशोभनीय बताया। आर्य समाज जमीन विवाद पर बोले मंत्री हिसार में आर्य समाज की करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े कथित घोटाले के सवाल पर रणबीर गंगवा ने कहा कि अभी तक यह मामला सरकार के संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि मामला संज्ञान में आता है तो सरकार उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।0
0
Report
NH-44, NH-244 और किश्तवाड़-सिंथन रोड भारी बारिश-भूस्खलन से बंद
Noida, Uttar Pradesh:भारी बारिश और भूस्खलन के कारण NH-44, NH-244 और किश्तवाड़-सिंथन रोड बंद0
0
Report
Advertisement
