icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229309
Dharmendra MauryaDharmendra MauryaFollow21 Jan 2025, 02:39 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाई दूज पर जेल में बहनों का मिलन, तिलक से बहनों की आंखें नम

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:भाई दूज पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों को तिलक लगाकर नम आंखों से लौटीं, जेल में ही की गई तिलक की व्यवस्था。 जिला फर्रुखाबाद तारीख 11-11-2026 भाई दूज के अवसर पर कठोर जेल के अंदर भी भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक दिखा। फर्रुखाबाद के जिला कारागार फतेहगढ़ में भी इस मौके पर भावुक दृश्य देखने को मिले। बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। सुबह 8 बजे से मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। जेल के अनुसार, जेल में कुल 558 बंदी हैं, जिनमें 534 पुरुष बंदी शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के चलते बहनों को अपने साथ कोई सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। जेल के अंदर ही त Tilak और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था की गई although कुछ बहने जेल की व्यवस्था से ख़ुश नज़र नहीं आई। भाइयों से मुलाकात के बाद कई बहनें नम आंखों से जेल से बाहर निकलीं। जेल में कुल 558 बंदी हैं, जिनमें 534 पुरुष बंदी शामिल हैं। कोई हत्या, दहेज हत्या के मामले में निरुद्ध है तो कोई मारपीट और अन्य मामलों में बंद है। बहनों ने जेल के अंदर उपलब्ध कराए गए सामान से भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। हालांकि, मुलाकात का समय खत्म होने के बाद जब बहनें अपने भाइयों से विदा लेकर बाहर निकलीं तो कई की आंखें नम थीं। भाई दूज के इस पर्व पर जेल की चारदीवारी के बीच भाई-बहन के मिलन और बिछड़ने का भावुक नजारा देखने को मिला।
0
0
Report

फरीदाबाद में भाई दूज पर रोडवेज ने सभी रूटों में अतिरिक्त बसें चलाईं

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में भाई दूज के त्यौहार को लेकर रोडवेज विभाग की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए जगदीश कुमार ने बताया कि कल भाई दूज का पावन त्यौहार है इस मौके पर हरियाणा रोडवेज की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर रूट पर अतिरिक्त बस सेवा चलाई जाएगी ताकि किसी भी महिला यात्री को परेशानी न हो। जगदीश कुमार ने यह भी बताया कि रक्षाबंधन की भांति भाई दूज के त्योहार पर महिलाओं को विशेष छूट नहीं दी जाएगी, हालांकि हरियाणा रोडवेज विभाग पूरी तरह तैयार रहेगा ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हैप्पी कार्ड या अन्य कार्ड सुचारू रूप से मान्य रहेंगे। रोडवेज विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
0
0
Report

छठ पूजा के मद्देनजर फरीदाबाद के शटल ट्रेनों में भीड़ से मची अफरा-तफरी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग न्यूज़ छठ पर्व को लेकर फरीदाबाद में ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़। बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के चलते लोकल शटल ट्रेनों में बढ़ा दबाव। बल्लभगढ़, न्यूटाउन और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी। शटल ट्रेन के दरवाजों पर यात्रियों के बीच हो रही धक्का-मुक्की, कई बार पैर रखने तक की जगह नहीं। महज एक मिनट के ठहराव में ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों में मची अफरा-तफरी। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में बिहार और पूर्वांचल के करीब 7 लाख से अधिक प्रवासी रहते हैं। दिवाली के बाद छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी कर रहे हैं घर वापसी। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार से बिहार जाने वाली ट्रेनों को पकड़ने के लिए लोकल शटल में सफर कर रहे हैं यात्री। पलवल-गाजियाबाद और पलवल-शकूरबस्ती रूट की 64057 और 64013 शटल ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़। भीड़ के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है परेशानी। कई यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिलने के कारण करना पड़ रहा है अगली ट्रेन का इंतजार। रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने और सफर के दौरान सावधानी बरतने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर की इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल ने काबू पाया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल ने काबू पाया. तस्वीरें गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा कस्बे की हैं, जहां मंगलवार की देर रात विजय इलेक्ट्रिक्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. दुकान के मालिक विजय कुमार मौर्य रोज की तरह मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे. रात करीब 12 बजे पुलिस ने फोन कर उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी. दुकानदार मौके पर पहुंचे तो दुकान से आग ऊँची-ऊँची लपटें उठ रही थीं. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दुकान में रखा पंखा, वायरिंग का सामान, बिजली के उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुका था. पीड़ित दुकानदार के मुताबिक आग से 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. आग की भीषण लपटों और तपिश का असर बगल में स्थित सूरज रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर भी पड़ा. दुकान का शीशा टूट गया, हालांकि आग अंदर तक नहीं पहुंचे और बड़ा नुकसान होने से बच गया. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है.
0
0
Report

गंगोह में दो सगी बहनों के निकाह से पहले विवाद, बुकिंग रद्द करने की धमकी

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले के गंगोह में दो सगी बहनों के निकाह से पहले विवाद खड़ा हो गया है। दोनों बहनों का निकाह आगामी 12 नवंबर 2026 को होना है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम हिंदू परंपरा के अनुसार होने के चलते कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि शादी समारोह के लिए बुक किए गए मैरिज गार्डन के संचालक को फोन कर बुकिंग रद्द करने की धमकी दी जा रही है। शादी में अब महज तीन दिन शेष रहने के बीच मैरिज गार्डन संचालक को कथित तौर पर फोन कर कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इससे शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की चिंता बढ़ गई है। मामले को लेकर दोनों बहनों ने गंगोह कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर निकाह शांतिपूर्वक संपन्न कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी गुहार लगाई है। वहीं, शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report

रांची के धुर्वा आवास पर कांग्रेस नेताओं की मुलाकात, अंबा प्रसाद को समर्थन साफ

Ranchi, Jharkhand:रांची में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद से मिलने रांची के धुर्वा स्थित उस आवास पर पहुंचे जिसे फिलहाल प्रशासन ने सील किया है। पिछले दो साल से अंबा प्रसाद उसमें थीं। कहा जा रहा है कि ये आवास अब किसी अधिकारी को आबंटित किया गया है। उस आवास के बाहर गेट के सामने टेंट में प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने अंबा प्रसाद से मुलाकात की और वहीं लिट्टी का भी खाया। कहा जा रहा था कि प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष अंबा के समर्थन में टेंट में धरना दे रहे हैं पर प्रभारी ने साफ किया कि वे धरना नहीं दे रहे हैं; पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद वे मिलने आए हैं। प्रभारी ने कहा टारगेट किया जा रहा है। साथ ही कहा कि हम अंबा प्रसाद को अपना समर्थन देने आए हैं।
0
0
Report
Advertisement

जगदंबिका पाल का सवाल: सपा अध्यक्ष चुनाव से पहले क्यों नहीं जा रहे

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "आखिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी तक क्यों नहीं गए?... दुनिया से लाखों लोग आ चुके हैं। अब चुनाव जब कुछ महीने रह गए तो अब उस समय जा रहे हैं? और 12 दिसंबर को ही क्यों जा रहे हैं? अगर प्रदेश के अध्यक्ष (भाजपा के) पंकज चौधरी ने कहा कि 6 दिसंबर को क्यों नहीं जाते हैं? तो जाएं... उनकी सरकार (सपा की) में जिन राम भक्तों पर गोलियां चलीं, जो लोग मौत के मुंह में चले गए, उनके परिजनों से माफी मांगनी चाहिए, प्रायश्चित करना चाहिए।
0
0
Report

कानपुरा गांव के ट्रांसफॉर्मर के पास हादसा, हेमेंन्द्र यादव की मौत, दो घायल

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर की सामोद से बड़ी खबर सामोद में हुआ एक दर्दनाक हादसा बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत तो वही हादसे में दो लोग गम्भीर रूप से झुलसे शव को रखवाया गया अस्पताल की मोर्चरी में मृतक की हेमेंद्र यादव रूप में हुई पहचान सामोद के कानपुरा गांव की हैं घटना बिजली के ट्रांसफार्मर के पास काम करते समय हुआ हादसा सामोद थाना इलाके के कानपुरा गांव में बिजली का करंट लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान हेमेंन्द्र यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिजली के ट्रांसफार्मर के पास काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और आरएलपी की प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सामोद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची... पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

चिड़ावा के 33 केवी जीएसएस में छत गिरने से हादसा टला; समाधान चाहिए

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं सेही कलां 33 केवी जीएसएस में छत का मलबा गिरा कमरे की छत से अचानक गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला गनीमत रही, घटना के समय कमरे में नहीं था कोई कर्मचारी जिले के कई जीएसएस भवनों की जर्जर हालत पर उठे सवाल अजमेर विद्युत श्रमिक संघ ने अधीषण अभियंता को सौंपा ज्ञापन 7 दिन में समाधान नहीं तो श्रमिक संघ देगा आंदोलन की चेतावनी झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के सेही कलां स्थित 33 केवी जीएसएस में कमरे में छत का मलबा अचानक गिर गया । गनीमत रही कि जिस समय कमरे में मलबा गिरा, उस दौरान वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। कर्मचारी जीएसएस परिसर में बाहर की तरफ कार्य कर रहा था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि मलबा गिरने के दौरान कोई कर्मचारी कमरे में मौजूद होता तो हादसा हो सकता था।घटना के बाद अजमेर विद्युत श्रमिक संघ ने जीएसएस भवनों की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताई है। संघ के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने बताया जिले में पहले भी झुंझुनूं शहर, बगड़ के लांबा जीएसएस और चिड़ावा क्षेत्र के कई जीएसएस कार्यालयों में मलबा गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद भवनों की मरम्मत और निर्माण को लेकर उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।इस संबंध में संघ की ओर से अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जर्जर जीएसएस भवनों का निर्माण करवाने की मांग की गई है। संघ ने निगम प्रशासन को सात दिन का समय दिया है।अजमेर विद्युत श्रमिक संघ के जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि सात दिवस में उचित समाधान नहीं होने पर श्रमिक संघ आंदोलन की राह अपनाएगा।
0
0
Report
Advertisement

चतरा में नाबालिग अपहरण: सहेली की मां एक सहयोगी ने पैसे के लिए साजिश रची

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में नाबालिग के अपहरण की गुत्थी सुलझी, सहेली की मां और सहयोगी ने रची थी पैसों के लिए साजिश; ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोचा चतरा। जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बच्ची का अपहरण किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी सहेली, सहेली की मां और एक अन्य सहयोगी ने पैसों के लालच में मिलकर किया था। घटना का खुलासा होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। कैसे शुरू हुआ पूरा मामला जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग सोमवार, 9 नवंबर को अपनी मां से यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजन सहेली के घर पूछताछ करने पहुंचे। वहां सहेली और उसके परिजनों ने बच्ची के आने से साफ इनकार कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो परेशान परिजनों ने मंगलवार को वशिष्ठ नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। *तीस हजार रुपये के लिए रची गई साजिश* जांच और बच्ची के बयान से यह बात सामने आई है कि इस पूरी साजिश की सूत्रधार सहेली की मां सुनीता देवी थी। आरोपियों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर से पैसे लाने के लिए उकसाया। झांसे में आकर नाबालिग बच्ची अपने घर में रखे 30 हजार रुपये लेकर उनके पास पहुंच गई। रुपये लेने के बाद सहेली उसकी मां और उनके सहयोगी विकास ठाकुर ने भेद खुलने के डर से बच्ची को घर में ही बंधक बना लिया। *पुलिस के डर से गढ़ी झूठी कहानी और रचा नाटक* मंगलवार की शाम जब पुलिस की दबिश बढ़ने लगी, तो आरोपियों में हड़कंप मच गया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने बच्ची को डरा-धमकाकर छोड़ने का फैसला किया। आरोपियों ने बच्ची पर दबाव बनाया कि वह घर जाकर झूठ बोले कि उसकी मां उसके साथ मारपीट करती है, जिससे तंग आकर वह गया भाग गई थी और अभी 'जय मंगला' बस से लौटी है। योजना के तहत सहयोगी विकास ठाकुर बच्ची को लेकर घंघरी चौक पहुंचा और वहां खड़ी जय मंगला बस के सामने उसे छोड़ दिया। लोगों को गुमराह करने के लिए विकास ने सबके सामने बच्ची को दो थप्पड़ मारे और डांटते हुए नाटक किया कि वह बिना बताए कहां चली गई थी और उसके माता-पिता कितने परेशान हैं। बच्ची की आपबीती से खुला राज, ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोचा बरामदगी के बाद परिजन बच्ची को घर ले गए। रात में जब बच्ची का डर थोड़ा कम हुआ, तो उसने रोते हुए अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। उसने यह भी बताया कि बंधक बनाए जाने के दौरान आरोपी फोन पर किसी से उसे बेचने की बात भी कर रहे थे। यह सुनकर परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया और वशिष्ठ नगर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बाइट 1 : लड़की का दादा। बाइट 2 : मुखिया कटैया पंचायत।
0
0
Report

बालाघाट में दीपावली आतिशबाजी पर विवाद, विधायक ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर– बालाघाट में दीपावली पर आतिशबाजी रोकने को लेकर प्रशासन और विधायक के बीच विवाद गहरा गया है... बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने कलेक्टर आदित्य सिंह और एसडीएम गोपाल सोनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन को खुली चुनौती दी है...विधायक के अनुसार, दीपावली की रात उनके बंगले के सामने पटाखे फोड़ रहे युवकों को एसडीएम ने यह कहकर रोकने का प्रयास किया कि इससे कलेक्टर और उनके परिवार को परेशानी हो रही है... विधायक ने आरोप लगाया कि इसके बाद कलेक्टर भी सायरन बजाते हुए वहां से निकले...घटना से नाराज विधायक मुंजारे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हिंदू परंपरा में दीपोत्सव पांच दिनों का पर्व है और लोग आतिशबाज़ी कर अपनी खुशियां मनाते हैं... उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि वे आज भी अपने बंगले के सामने पटाखे फोड़ेंगी, प्रशासन में हिम्मत है तो रोककर दिखाए...चर्चा के दौरान विधायक ने एसडीएम गोपाल सोनी की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए... उन्होंने 2023 चुनाव मतगणना विवाद और भटेरा रेलवे ओवरब्रिज मुआवजा वितरण में पक्षपात का हवाला देते हुए एसडीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए... विधायक ने बताया कि एसडीएम तीन साल से अधिक समय से पदस्थ हैं, इसलिए उन्हें तत्काल बालाघाट से हटाया जाना चाहिए... आतिशबाजी से शुरू हुआ यह विवाद अब जिले में बड़े राजनीतिक टकराव का रूप ले चुका है....
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में सड़क हादसा हादसे में पांच घायल, बच्चा मां की गोद की से उछलकर एसी बस पर गिरा

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow17m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार की टक्कर लगने से मां की गोद में बैठा करीब तीन साल का बच्चा कई फिर उछलकर पास से गुजर रही इलेक्ट्रिक बस की छत पर जा गिरा।जबरदस्त टक्कर में बच्चे के सुरक्षित बस की चट्टापर गिरने को घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए। घटना थाना सिंधौली क्षेत्र के मुडिया मोड की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और बच्चे के साथ भैया दूज के लिए अपने मायके जा रही थी इसी बीच सामने से आ रही कर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद पीछे से आ रही है एक और दूसरी बाइक भी कर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। बाइक और कर की टक्कर में बाइक पर सवार मां की गोद से बच्चा कई फीट ऊंचे उछाल कर पास से गुजर रही ऐसी बस की छत पर जा गिरा। खास बात यह रही कि बच्चों को खरोच तक नहीं आई। इस हादसे में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पांचो घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है फिलहाल इस बड़ी दुर्घटना में बच्चों के सकुशल बचाने पर हर कोई दंग रह गया।
0
0
Report

बिहार के बगहा में भाई दूज गोवर्धन पूजा के साथ अनोखी परंपरा

Bagaha, Bihar:बिहार के बगहा में भाई दूज को बाकी राज्यों से बिल्कुल अलग और अनोखे तरीके से मनाया जाता है । यहाँ भाई दूज गोवर्धन पूजा के साथ ही मनाया जाता है । इस दिन बहन-भाई के बीच एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है जिसे सुनकर औऱ देखकर लोग हैरान रह जाते हैं । दरअसल पश्चिम चम्पारण जिला के ग्रामीण औऱ शहरी क्षेत्रों के अलावा आदिवासी बहुल्य थारू औऱ उरांव समुदाय इस भैया दुज़ के त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं जहाँ गोबर से बनाई गईं पूजा स्थल पर आकृति औऱ बजड़ी का प्रसाद बेहद महत्वपूर्ण है । सबसे बड़ी बात है की इस दौरान गीत गाकर बहनें श्रद्धा पूर्वक गोवर्धन पूजा अर्चना में जुट जाती हैं । परंपरा के मुताबिक इस दिन बहनें पहले अपने भाई को मृत्यु के लिए श्राप देती हैं लिहाजा यह माना जाता है कि बहन जिस मुख से, जिस जीभ से भाई को श्राप देती हैं उसी जीभ में कांटा चुभोकर अपने श्राप शब्द को वापस लेती हैं और फिर भाई की लंबी आयु, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं । वर्ती बहनों में रागिनी पाण्डेय, संध्या उपाध्याय टुन्नी, खुशबू कुमारी औऱ गरिमा समेत नीतू का मानना है कि इस अनोखी रस्म के पीछे गहरी आस्था छिपी है। श्राप देकर उसे वापस लेने का मतलब है कि भाई पर आने वाली हर बला, हर मुसीबत औऱ संकट बहन ने अपने ऊपर ले लिया हो । यहां वज़ह है की जीभ पर कांटा चुभाना इस बात का प्रतीक है कि बहन भाई के लिए हर दर्द सहने को तैयार है । खास बात यह है की भाई दुज़ में गोवर्धन पूजा के दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर प्रसाद के तौर पर उन्हें बजड़ी खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं और फिर यह पारंपरिक रस्म पूरी की जाती है । महिलाओं का कहना है कि यह परंपरा सदियों से, कई पीढ़ियों से चली आ रही है । बता दें की आधुनिकता के इस वैज्ञानिक दौर में भी बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िला के कई गांवों में यह अनोखी परम्परा पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है .
0
0
Report

मधुबनी में छठ महापर्व की तैयारी: 91 तालाबों की सफाई और घाटों पर बैरिकेडिंग

Madhubani, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मधुबनी शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 45 तक स्थित तालाबों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मी तालाबों की साफ-सफाई के साथ-साथ छठ घाटों पर बैरिकेडिंग करने में जुटे हुए हैं। वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से शहर के कुल 91 तालाबों की साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। शहर का मुख्य तालाब गंगासागर, मुरली मनोहर तालाब, नगर निगम परिसर situated तालाब की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था अंतिम चरण में है। छठ महापर्व को देखते हुए सभी तालाबों की सफाई कराई जा रही है। छठ व्रतियों को सहूलियत के लिए घाटों पर मिट्टी गिरायी जा रही है, चूना का छिड़काव भी किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब के घाटों पर लाल कपड़े से बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top