229302
अमेठीः सीएचसी फुरसतगंज में एक्स-रे की सुविधा शुरू
Fursatganj, Uttar Pradesh:आज फुरसतगंज सीएचसी में राज्यमंत्री ने डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद क्षेत्र के लोगों ने सरकार और राज्यमंत्री का आभार जताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जन्मदिन पर युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने की पूजा-अर्चना
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी। युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर अपने घर के कुलदेवी-देवताओं और पूर्वजों का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने पिता महाराज डॉ. संजय सिंह और माता महारानी गरिमा सिंह का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद युवराज अनन्त विक्रम सिंह रामगढ़ पहुंचे। यहां अमेठी रियासत से जुड़े स्वर्गीय बाबा राम विलास सिंह के परिजनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने धर्मपत्नी, समर्थकों और बाबा राम विलास सिंह के परिजनों के साथ केक काटकर सादगी से जन्मदिन मनाया। मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों सती महारानी मंदिर, कालिकन धाम और टीकरमाफी आश्रम में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय बुढ़ऊ महाराज राजर्षि रणंजय सिंह के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए अमेठी के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।0
0
Report
पंजाब भाजपा में नए सहयोगी शामिल, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी में पंजाब भाजपा में विभिन्न कार्यकर्ताओं को करवाया शामिल *अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन* श्री हरमंदिर साहिब की पावन धरती अमृतसर को शीश झुकाकर करता हूं नमन- मुख्यमंत्री इस धरती ने हमेशा सेवा का संस्कार दिया अन्याय के सामने डटकर खड़े होने का साहस दिया आज इसी पवित्र भूमि पर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे सभी साथियों का हृदय से स्वागत- मुख्यमंत्री आपका अनुभव, आपका परिश्रम और पंजाब के प्रति आपका समर्पण हमारे संकल्प को देगा नई ताकत आज आपका यह निर्णय पंजाब में भाजपा के प्रति बढ़ती आशा को देगा बल- मुख्यमंत्री अब हम सबको मिलकर आशा को सेवा में और सेवा को जन विश्वास में है बदलना पंजाब को बार-बार अधूरे वादों और जवाबदेही से बचने वाली राजनीति का सामना क्यों करना पड़े आज पंजाब को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो जनता की बात सुने, समय पर निर्णय ले और अपने काम का हिसाब दे- मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की सरकार बताएं उसके वादों का जमीन पर कितना असर हुआ अपनी उपलब्धियां बताने के साथ पंजाब सरकार को अपनी अधूरी जिम्मेदारियां का भी देना होगा हिसाब पंजाब में सबसे गंभीर सवाल नशे का- मुख्यमंत्री पंजाब को आरोपी की अदला बदली से आगे बढ़कर ठोस समाधान चाहिए पंजाब और हरियाणा दो अलग-अलग राज्य जरूर है लेकिन हमारी जड़ें और हमारी संस्कृति एक आज पंजाब विकास की दौड़ में पीछे है तो कमी प्रदेश को सही दिशा ना देने वाली सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व में- मुख्यमंत्री वर्ष 2025 26 में हरियाणा की वास्तविक आर्थिक विकास दर 9.5% रहने का अनुमान पंजाब की विकास दर केवल 6.1%, यानी हरियाणा पंजाब से 3.4% अधिक तेजी से बढ़ रहा है आगे यह अंतर सही नीति, साफ नियत और जवाबदेह नेतृत्व का अंतर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को काम से अधिक प्रचार और परिणाम से अधिक विज्ञापन दिए हरियाणा अपने गांव को भी बजट में पंजाब से लगभग तीन गुना अधिक प्राथमिकता दे रहा है हरियाणा में पिछले लगभग 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हरियाणा में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3200 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है आज पंजाब का प्रत्येक परिवार नशे को लेकर चिंतित- मुख्यमंत्री पंजाब की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास की गति से जोड़ना हमारी प्राथमिकता पंजाब को ऐसी सरकार चाहिए इसके फैसले पंजाब की धरती पर हो, पंजाब के लोगों के लिए हों और पंजाब के भविष्य को ध्यान में रखकर हों आज भाजपा में शामिल होने वाले साथियों का निर्णय बताता है कि पंजाब की राजनीति बदल रही है0
0
Report
दतरेंगा जलभराव: काठाडीह-भाठागांव में लोग फंसे, SDRF न पहुंची
Raipur, Chhattisgarh:काठाडीह और भाठागांव को जोड़ने वाले दतरेंगा में भीषण जलभराव. कई लोग अपने घरों में फंसे. कुछ को किया गया रेस्क्यू तो कुछ परिवार और स्टूडेंट्स अभी भी फंसे हैं. स्थानीय युवा ट्यूब के सहारे फंसे लोगों को जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं अबतक एसडीआरएफ की टीम उन्हें रेस्क्यू नहीं कर पाई है, सरपंच ने कहा है कि- प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है फंसे होने की जानकारी, एक घंटे में रेस्क्यू का दिया गया है आश्वासन.0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में थार ने ई-रिक्शा चालक को चंद सेकंड में मार डाला—सीसीटीवी ने दिखाया
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे तेज रफ़्तार अनियंत्रित थार गाड़ी का कहर, रोड पर खड़ी ई-रिक्शा कों पीछे से जा उड़ाया, हादसे का लाइव सीसीटीवी आया सामने, हादसे मे ई रिक्शा चलाक की हुई दर्दनाक मौत, हादसे के बाद मौके पर गाड़ी से उतरे थार सवार और घायल ई रिक्शा चलाक कों गाड़ी मे डालकर CHC बिलारी पहुंचे.... जहाँ CHC मे घायल कों छोड़ कर हुए फरार, सीसीटीवी मे दिखाई दे रहा कैसे पीछे से आयी तेज रफ़्तार थार गाड़ी ने ई रिक्शा कों जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद ई रिक्शा के रोड पर ही परखच्चे उड़ गये, हादसे मे रिक्शा चलाक की मौत की सूचना के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल, हादसे ने 3 मासूमों के सर से छिना पिता का साया, पुलिस मामले मे छानबीन कर थार चलाक की तलाश मे जुटी, मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मुरादाबाद -आगरा स्टेट हाईवे पर रुस्तम नगर का पूरा मामला।0
0
Report
बरेली में भारी बारिश: सरकारी छुट्टियाँ एक हफ्ते के लिए रद्द, सतर्कता बढ़ी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। भारी बारिश के चलते जिला अधिकारी अविनाश सिंह सरकारी कर्मचारियों के एक हफ्ते तक छुट्टियों पर लगाई रोक स्कूल कालेजों में अस्थायी रूप से बनाया गया आश्रय ग्रह सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश नदी किनारे बसे गांव में मंदिर और मस्जिद से कराई जा रही मुनादी बहेडी मीरगंज सिरौली आँवला नबाबगंज फरीदपुर में अगले 24 अलर्ट के निर्देश。0
0
Report
आंधी-बारिश में आजमगढ़ में विशाल पीपल कार पर गिरा, तीन लोग बाल-बाल बचे
Azamgarh, Uttar Pradesh:आंधी-बारिश में क्रेटा कार पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, तीन लोग बाल-बाल बचे, बच्चे के आपरेशन के लिए जा रहे थे कार सवार, पेड़ गिरने से मार्ग पर कई घंटे तक लगा था जाम। आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर सियरहां गांव के पास तेज आंधी-बारिश के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही क्रेटा कार के ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। वहीं इस घटना के बाद दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया था, करीब 4 से 5 घंटे के बाद रास्ता अब सामान्य हुआ। आज़मगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास दर्दनाक घटना हुई, जहां एक कार में चालक वाहिद खान उनकी माता रुखसाना बानो और करीब 10 वर्षीय जोहैर खान निवासी जयराजपुर, थाना बिलरियागंज सवार थे। बताया गया कि तीनों बच्चे के आपरेशन के लिए जयराजपुर से शहर स्थित डॉ. अब्दुल्ला के यहां जा रहे थे। अचानक पेड़ कार के ऊपर गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बिलरियागंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन व पुलिस तथा ग्रामीणों की मदद से सड़क से पेड़ हटाने का कार्य किया गया।0
0
Report
Advertisement
भोपाल मास्टर प्लान ड्राफ्ट पर सियासत, लागू होने में 4–6 महीने शेष
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर सियासत कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बयान भोपाल का मास्टर प्लान लागू नहीं हुआ है, बल्कि केवल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार किया गया यह ड्राफ्ट भी सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद तैयार किया गया शहर के नागरिकों की समस्याओं को लेकर गंभीर होती, तो जनता के आंदोलन के समय ही इस दिशा में पहल की जाती लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ड्राफ्ट तैयार किया गया अभी प्लान लागू होने में 4 से 6 महीने लगेंगे0
0
Report
संत कबीरनगर में चक्रवात के साथ बारिश: स्कूल बंद, पेड़ गिरने से एक की मौत
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संत कबीरनगर में अर्नबब चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। तेज हवा के साथ दो दिनों से लगातार हो رہی बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित है, सड़कों पर लोग कम दिखाई दिए। भारी बारिश के कारण तापमान में कमी से 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। बारिश का असर फसलों पर भी पड़े है; गन्ना और धान की फसल गिर गई है, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश और तेज हवा का कहर लोगों पर भी टूट रहा है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश के चलते अचानक पेड़ गिर जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दुधारा थाना क्षेत्र के पि़ड़वा गांव के पास हुआ। मृतक बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र का निवासी था। वह बस्ती जिले के साऊंघट ब्लॉक के सेमरा गांव में सफाई कर्मी था। वह गैस सिलिंडर की रिफिल कराकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ऊपर पेड़ गिर जाने से वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
चिराग पासवान प्रयागराज में युवा सम्मेलन से UP चुनाव प्रचार तेज करेंगे
Prayagraj, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान कल संगम नगरी में करेंगे जनसभा, युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान, चिराग़ पासवन के युवा सम्मेलन को लोजपाका पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद माना जा रहा है, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में लोजपा ने अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी भी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। कल संगम नगरी प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवा सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। परेड मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी ने चिराग पासवान के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। लोग जनशक्ति पार्टी यूपी के अध्यक्ष राजीव पासवान ने बताया कि कल दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान यहाँ पर युवाओं को संबोधित करेंगे और इस युवा सम्मेलन के जरिए पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वाहन करेंगे। लोजपा यूपी के अध्यक्ष राजीव पासी के मुताबिक प्रयागराज में चिराग़ पासवान की जनसभा के बाद लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। लोजपा प्रमुख चिराग़ पासवान के कार्यक्रम स्थल पर विशाल पांडाल लगाया गया है। प्रयागराज के आस पास के जिलों से हजारों लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के द्वारका से अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क का खुलासा; 26 वर्षीय गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने 26 वर्षीय परविंदर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2,982 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। एक हुंडई आई-20 कार में लाए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, विपिन गार्डन इलाके में अवैध शराब की खेप पहुंचने की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्कूल के पास कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब मिली। बोतलों पर “For Sale in Haryana Only” लिखा था。0
0
Report
फरीदाबाद नमो मैराथन 2026: नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल फरीदाबाद में नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026’ को दिखाएंगे हरी झंडी होगी कार्यक्रम की शुरुआत रजिस्ट्रेशन के मुताबिक करीब डेढ़ लाख प्रतिभागी होंगे शामिल हरियाणा की अब तक की सबसे बड़ी हाफ मैराथन नमो हरियाणा का यही अरमान, नशा मुक्त रहे हर इंसान’ के संदेश के साथ होगी फरीदाबाद नमो मैराथन0
0
Report
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई गई हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, फाजिल्का पुलिस
Fazilka, Punjab:फाजिल्का पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के मुताबिक बाइक सवार तीन युवक पुलिस के काबू आए है । जिनसे पाकिस्तान से आए दो ड्रोन, 270 ग्राम हैरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी। मामले में आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि गांव सुखेरा बोदला से घुबाया कालेज की तरफ आरोपी बाईक पर सवार होकर आ रहे थे कि सीआईए फाजिल्का ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है । पुलिस के मुताबिक बरामद हुई हेरोइन करीब दस दिन पहले ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी । और ड्रोन भी पाकिस्तान से आए है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमेश सिंह उर्फ गग्गी निवासी गांव फत्तू वाला, लवप्रीत सिंह उर्फ लवली निवासी जोधा भैणी और बलविंदर सिंह उर्फ नीटी निवासी ढाणी माघ सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सदर जलालाबाद में मुकदमा नंबर 200, एनडीपीएस एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। वहीं आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से दो मामले दर्ज बताए गए हैं। मामले में जांच जारी है ।0
0
Report
Advertisement
नाभा रैली में हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में नशे-लूट पर सरकार पर सवाल उठाए
Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਵਿਖੇ ਮਾਵਾਂ ਧੀਆਂ ਇਨਸਾਫ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਐਮਪੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਪਹੁੰਚੇ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਨੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਬੋਲਬਾਲਾ ਹੈ, ਸ਼ਰੇਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੁੱਟਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਣਾ ਔਖਾ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ।, ਅਤੇ ਜੇਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਗੈਂਗਸਟਰ ਸਰਕਾਰ ਚਲਾ ਰਹੇ ਹਨ।, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਮੱਖਣ ਸਿੰਘ ਲਾਲਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਾਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੀਬੀਆਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ ਹੋਇਆ ਹੈ।, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਲੋਕ ਨਾਲ ਖੜੇ ਹਨ。0
0
Report
अनुराग ठाकुर हिमाचल दौरे में विपक्ष पर पलटवार; बच्चों के पोषण को प्राथमिकता
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर शहर के साथ लगते दुगनेहडी आंगनबाडी केन्द्र मंे पहुंच कर सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर का पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा नेता नवीन शर्मा, नरेन्द्र अत्री, कमलेश परमार, भाजयमो के पदाधिकारी मौजूद रहे。 मुख्यमंत्री सुक्खू के मंडी जिला के बल्ह दौरे में दिए गए हिमाचल के सांसदों को कौवों की तरह कायं कायं करने के बयान पर सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ जुबान चलाने का हो गया हे और हम काम करते है। उन्हांेने कहा कि राज्य की सरकार क्या काम कर रही है केवल केन्द्र सरकार के द्वारा करवाए गए कामों के उदघाटन करने में जुटी है। उन्हेंाने कहा कि सडकों पर पैचवर्क करने के लिए पैसा तक कांग्रेस सरकार में नही है और आम जनता पर सैंस व टैक्स लगाने का काम केवल कांगेस सरकार ने किया है। कांग्रेस हिमाचल प्रभारी रजनी पटिल के केन्द्रीय चुनाव आयुक्त का हटाने के बयानों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीत नही पाती तो झूठे आरोप लगाने का काम करती है। उन्हांेने कहा कि एक रिपोर्ट के आधार पर अगर केन्द्रीय चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है । उन्हंोने क हा कि कांग्रेस के समय में बम फोडे जाते तो और पोलिंग बूथ पर कब्जा किया जाता रहा है। उन्हांेनेक हा कि चुनाव हार कर मुंह छिपाने के लिए कांग्रेस के पास यही रह गया है कि व्यवस्था पर सवाल खडे किए जाए। एशियन गैम्ज में गोल्ड मेडल जीतने पर सांसद अनुराग ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और हिमाचल की भी युवा खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्हेंोन कहा कि जब महिला टीम भारत लौटेगे उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के 25 सालों के सुशासन को देश भर में मनाया जा रहा है और देश भर के छोटे छोटे बच्चों को न्यूट्रीयन फूड देने का काम किया जा रहा है तो आंगनबाडी केन्द्रों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए मोदी सरकार ने काम किया है। उन्हंेोन कहा कि आंगनबाडी केन्द्र के कर्मियों को सम्मानित किया गया है और छोटे बच्चों को गिफट दिए गए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बच्चे कुपोषण का शिकार न होइसके लिए काम किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढियां स्वस्थ हो।0
0
Report
आज दिल्ली में ठंडी हवाओं के साथ शाम को बारिश ने बदला मौसम
New Delhi, Delhi:आज सुबह से चली ठंडी तेज हवाएं, शाम होते ही झमाझम बारिश से बदला दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से चली ठंडी तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी, वहीं शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शाम के समय झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते मौसम और भी सुहाना हो गया। सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को भी अचानक बदले मौसम का सामना करना पड़ा। शास्त्री पार्क के अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी बारिश होने की सूचना है। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं और शाम की बारिश ने इलाके के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास और बढ़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
