227409
Amethi: गौरीगंज स्थित गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन
Raj Garh, Uttar Pradesh:गौरीगंज स्थित गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया गया। विद्यालय के सभी बच्चों ने पूजा-अर्चना कर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्रा कु. अनन्या को मां सरस्वती के रूप में विराजमान कर उनका पूजन किया गया। बच्चों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी युग का भारत: 12 साल में मोदी सरकार के विकास की कहानी पेश
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर प्रसिद्ध लेखक और वरिष्ठ पत्रकार मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने एक ऐसी पुस्तक प्रस्तुत की है जो मौजूदा दौर की विकास यात्रा, नीतिगत बदलावों और भविष्य के भारत की परिकल्पना को दस्तावेजी रूप में सामने लाती है। पुस्तक का नाम है मोदी युग का भारत 12 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या क्या बड़े काम किया इस सब की जानकारी इसमें है जिसका लोकार्पण बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 12 वर्षों में किए गए विकासात्मक कार्यों, नीतिगत निर्णयों और उनके व्यापक प्रभावों पर केंद्रित है जो आज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। Mithilesh Tiwari ने कहा कि 12 वर्षों की यात्रा का विवेचन करना होगा और मोदी जी ने देश के विकास के लिए जो कुछ किया है उसे किताब में उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि ভারত में भ्रष्टाचार और कम्युनिटी किचन आदि के बारे में भी चर्चा है और देश के लिये एक दिया जलाने के आह्वान का भी उल्लेख किया गया है। लेखक ने कहा कि समय के साथ सब कुछ बदलता है लेकिन आज भी युवा किताब की तरफ झुकाव दिखाते हैं और 12 वर्षों में मोदी जी ने देश के लिए जो कुछ किया है, धारा 370, डिजिटल इंडिया और 2047 तक की योजनाओं को भी इसमें चर्चा है।0
0
Report
दामाद के इश्क में पागल सास!
Varanasi, Uttar Pradesh:दामाद के इश्क में पागल सास!0
0
Report
विश्वकर्मा जयंती पर कोतवाली में असलहा पूजन, ITI में कौशल शिक्षा संदेश
Jalaun, Uttar Pradesh:विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जालौन के कोतवाली परिसर में कोंच कोतवाली से अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई, अकोढ़ी दुबे तक श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। कोतवाली परिसर में विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर असलहों की पूजा-अर्चना की गई। सागर चौकी प्रभारी सुमित पाण्डेय ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान क्राइम प्रभारी एसएसआई विमलेश कुमार, सुरही चौकी प्रभारी समेत सभी चौकी प्रभारी और कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूजा के बाद पुलिसकर्मी ने मिष्ठान ग्रहण किया।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग जेल में अचानक दबिश: 100 अफसरों ने जेल परिसर की तलाशी शुरू की
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जेल में गुरुवार सुबह जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक दबिश देकर पूरे जेल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया कलेक्टर अभिजीत सिंह की अगुवाई में करीब 100 अधिकारियों और जवानों की टीम ने जेल को घेरकर बिना पूर्व सूचना के जांच शुरू की. दरअसल तलाशी के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं जिन्होंने एक-एक बैरक, शौचालय, अहाता और संभावित छिपने वाले स्थानों की बारीकी से जांच की करीब दो घंटे चली कार्रवाई में दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, चिलम, लाइटर, कैंची और नेलकटर समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए कार्रवाई के दौरान एडीएम वीरेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी शहर शोभराज अग्रवाल, सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे सुबह 6 से 8 बजे तक आकस्मिक चेकिंग की गई और 10 टीमों ने पूरे जेल परिसर की तलाशी ली कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि बरामद सामान का पंचनामा तैयार कर संबंधित थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच की जा रही है मोबाइल से किन-किन नंबरों पर बातचीत हुई सिम किसके नाम पर है और जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जाएगी फिलहाल 7 लेयर सुरक्षा वाली जेल में ऐशो आराम का सामान पहुँच कैसे रहा है ये बड़ा सवाल है.0
0
Report
चौहटन नगरपालिका: निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, भाजपा का आधार मजबूत
Barmer, Rajasthan:चौहटन में भाजपा का सियासी कुनबा बढ़ा, 9 निर्दलीय पार्षदों ने थामा पार्टी का दामन बाड़मेर। चौहटन नगर पालिका चुनाव के बाद स्थानीय राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव सामने आया है। नगर पालिका के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 9 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल की भूमिका अहम बताई जा रही है। निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के साथ आने के बाद नगर पालिका में पार्टी का राजनीतिक आधार और मजबूत हो गया है। चौहटन नगर पालिका के चुनाव में कुल 20 वार्डों के परिणाम घोषित हुए थे। चुनावी नतीजों में भाजपा ने 11 वार्ड जीते, जबकि 9 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। उपलब्ध चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा के पास पहले ही अध्यक्ष पद के लिए जरूरी 11 का बहुमत था। अब सभी 9 निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के साथ आने से नगर पालिका का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह भाजपा के पक्ष में हो गया है। यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चौहटन में इस बार पहली बार नगर पालिका के लिए चुनाव हुए हैं। राजनीतिक तौर पर यह घटनाक्रम भाजपा के उन बागी उम्मीदवारों की वापसी के रूप में भी देखा जा रहा है, जिन्होंने पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा था। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ निर्दलीय पार्षद भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बागी हुए थे और जीत के बाद दोबारा पार्टी के साथ आए हैं। गुरुवार को विधायक आदूराम मेघवाल के आवास पर निर्दलीय पार्षदों के भाजपा को समर्थन दिया। चौहटन के चुनाव परिणामों में निर्दलीयों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। वार्डवार परिणामों में 9 निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत दर्ज हुई थी, जबकि भाजपा ने 11 वार्ड अपने नाम किए। निर्दलीयों के भाजपा के साथ आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विधायक आदूराम मेघवाल की भूमिका को लेकर है। माना जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर संवाद और राजनीतिक समन्वय के जरिए निर्दलीय पार्षदों को भाजपा के साथ लाने में विधायक की भूमिका रही। वहीं, अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितंबर को होना निर्धारित है। नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं बल्कि निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाएगा। ऐसे में 9 निर्दलीयों के भाजपा के साथ आने के बाद चौहटन नगर पालिका में अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा का राजनीतिक आधार और मजबूत हो गया है। अब निगाहें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से सामने आने वाले नाम और 21 सितंबर को होने वाली औपचारिक चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं। बाइट : समर्थक निर्दलीय पार्षद बाइट : आदुराम मेघवाल ,MLA चौहटन0
0
Report
झालावाड़ घाटोली पुलिस ने 295.14 किग्रा अफीम डोडा चूरा समेत कार जब्त की
Jhalawar, Rajasthan:घाटोली (झालावाड़) झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने इस दौरान 295 किलो 140 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा सहित एक कार को भी जब्त किया है। तस्कर बिना नंबर की क्रेटा कार में डोडाचूरा की तस्करी कर ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस टीम को देखकर कार छोड़कर भाग निकले। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घाटोली थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर की टीम कोहड़ीझर तिराहे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान चुरेलिया की तरफ से एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली हुंडई क्रेटा कार आती दिखी। पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक कार को कोहड़ीझर गांव की तरफ तेजी से भगाने लगा। पुलिस ने कार का पीछा किया, तो कार सवार दो अज्ञात आरोपी डोडाचूरा से भरी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें 295 किलो 140 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कर सहित अवैध मादक पदार्थ को जप्त कर लिया। पुलिस ने दो अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ की करीब 44 लाख रुपए कीमत बताई गई है।0
0
Report
Advertisement
दीपक बैज का 2028 मिशन: सरगुजा में कांग्रेस 14 सीटें, भाजपा शून्य
Kusu, Chhattisgarh:कांग्रेस की संभागीय ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनिंग की प्रशिक्षण शिविर समाप्त हो गई है। अंबिकापुर के एक निजी होटल में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने के लिए, ब्लॉक अध्यक्ष को मजबूत कर रहे हैं। ताकि भाजपा जो झूठ और प्रोपेगेंडा फैलती हैं, इसके खिलाफ हम मजबूती के साथ लड़ सके, साथ ही 2028 विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ लड़ सके इसके लिए काम किया जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी 2028 में मजबूती के साथ जीतेगी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। वही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी तो हमने फील्डिंग शुरू किया है, उतने में ही भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। अगर बैटिंग शुरू करेंगे तो भाजपा साफ हो जाएगी।0
0
Report
पटना में मुसलमानों ने मोदी के जन्मदिन पर दीर्घ आयु और सफलता की दुआ
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पीएम के जन्मदिन पर मुसलमान समाज के लोगों ने कहा 2014 के बाद मुसलमानों को मिली है आजादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुसलमान समाज के पटना हाई कोर्ट मजार पर चादर पोशी की। लोगों ने पीएम नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की मांगी दुवा। लोगों ने कहा हम लोग चाहेंगे कि प्रधानमंत्री सदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की हम लोगों ने दुआ की है और देश में आज मुस्लिम समुदाय प्रधानमंत्री के रहते सुरक्षित है हम लोग चाहेंगे कि प्रधानमंत्री सदा प्रधानमंत्री बने रहे。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आज मुस्लिम समाज कई आयामों में बढ़ चढ़कर शामिल हो रहा है, मुस्लिम समाज में आज लोगों DM,SP, BDO,CO जैसे बड़े अधिकारी बन रहे हैं।0
0
Report
उदयपुर के तीतरड़ी चौराहे पर ज्वेलरी शॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के तीतरड़ी चौराहे पर आज दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में एक बदमाश ने बड़े ही शातिर अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश नमो ज्वेलरी शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंचा और आभूषण देखने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गया। हालाकि उसकी यह हरकत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक को चोरी की वारदात का पता ग्राहक बन कर आए बदमाश की लौटने के कुछ देर बाद चला। चोरी हुए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके बाद तत्काल सवीना थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके संबंध में साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। दुकानदार की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है。0
0
Report
Advertisement
मोदी के 76वें जन्मदिन पर कोटा में पौधे लगाकर प्रकृति का संदेश
Kota, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वा जन्मदिन और कोटा में जश्न का अंदाज भी कुछ अलग। न केक, न आतिशबाजी... बल्कि प्रकृति को तोहफा देकर जन्मदिन मनाया गया। आंवली वन क्षेत्र में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने 76 पौधे लगाए, जो प्रधानमंत्री मोदी की उम्र के साथ भी जुड़ा संदेश है। विद्यार्थियों ने आम, आंवला, सहजन, जामुन और कटहल सहित अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए। सिर्फ पौधे लगाकर तस्वीर खिंचवाने तक कार्यक्रम सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों ने इन्हें सालभर बड़ा करने और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर. कोटा-बारां और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।0
0
Report
सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गिरफ्तार; बैटरी व इनवर्टर सहित उपकरण बरामद
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार। एक इनवर्टर दो बैटरी सहित चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद। पुलिस ने एक बोलेरो कार सहित तमंचा कारतूस किया बरामद। जल निगम द्वारा लगी पानी की टंकियों को बनाते थे निशाना। पानी की टंकियाँ से बैटरी और इनवर्टर की करते थे चोरी। मछरेहटा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता。0
0
Report
खजाना तलाश के नाम पर खोदाई: 100 साल पुराने मंदिर के पास पांच गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रुद्र करारी गांव में मंगलवार आधी रात को खजाना तलाशने के लिए महिला और उसके साथी दो कारों से पहुंचे थे, जिसके बाद से गांव में यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां बने 100 साल पुराने खाती बाबा मंदिर के पास मेटल डिटेक्टर और पावर लैंप के सहारे खोदाई कर रहे थे। अंधेरे में लाइटें देखकर गांव वालों को शक हुआ, फिर ग्रामीणों ने घेराबंदी करके महिला समेत 5 लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनके बाकी साथी कार लेकर भाग निकले। उनके पास से कुल्हाड़ी, मेटल डिटेक्टर समेत कई वस्तुएं बरामद हुई है। वी/ओ.1- ग्रामीण कुंवर पाल राजपूत ने बताया कि खाती बाबा मंदिर के पास कई लोग मशीनें लिए थे जबकि कई लोग भाग गए। पकड़ी गई एक महिला तांत्रिक है। कई बार यहां खुदाई हुई लेकिन पहली बार लोग पकड़े हुए हैं। ग्राम प्रधान बादाम सिंह ने बताया कि पांच लोग पकड़े गए हैं, जिनमें एक महिला तांत्रिक भी थी। हमने सबको पकड़कर पुलिस को दे दिया है। पुलिसवाले मशीन और कुल्हाड़ी सब ले गये हैं। खाती बाबा मंदिर सौ साल पुराना है, जहां लोग धन खोदने आए थे। इन लोगों के पास मेटल डिटेक्टर भी था। बाइट-राम देवी...... ग्रामीण महिला बाइट-कुंवर पाल राजपूत.....ग्रामीण बाइट--बादाम सिंह.....ग्राम प्रधान वॉक थ्रू.....0
0
Report
Advertisement
अरावली की पहाड़ियों में भक्तों का उत्साह, टीकाराम जूली ने भर्तृहरि मेले शुभारंभ किया
Alwar, Rajasthan:अरावली की पहाड़ियों में गूंजे भक्ति के स्वर, टीकाराम जूली ने रिबन काटकर किया भर्तृहरि मेले का शुभारम्भ अलवर। लोकदेवता महाराज भर्तृहरि के पावन मेले का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। अलवर ग्रामीण विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी गीता जूली भी मौजूद रहीं। दोनों ने बाबा भर्तृहरि के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अलवर जिले के प्रसिद्ध लोक देवता बाबा भर्तृहरि के वार्षिक मेले में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह मेला पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। इसमें राजस्थान समेत कई राज्यों से लाखों भक्त बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। मेले के आखिरी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि त्याग, तपस्या और वैराग्य की पावन तपोभूमि बाबा भर्तृहरि की धरती पर मेले का शुभारंभ करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बाबा भर्तृहरि के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं और अपनी मनокामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। जूली ने कहा कि अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के बीच स्थित बाबा भर्तृहरि का मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी विशेष पहचान रखता है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ दुकानें, झूले और कई सांस्कृतिक गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में दिन-रात श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा भर्तृहरि के दरबार में आने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं। मेले के शुभारंभ के दौरान टीकाराम जूली धार्मिक रंग में नजर आए। बाबा भर्तृहरि के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में धार्मिक गीतों पर उन्होंने उत्साह के साथ नृत्य भी किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष ने इस बार मेले को प्लास्टिक और डिस्पोजल मुक्त रखने की पहल के लिए मेला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले में प्लास्टिक और डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने का निर्णय पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। धार्मिक आयोजनों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मेला कमेटी की यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई मिसाल कायम करेगी। बाइट: टीकाराम जूली इस अवसर पर हिम्मत सिंह चौधरी, पेमाराम सैनी, महेश सैनी, भूपत नागर, पदम गुर्जर, निहाल सिंह गुर्जर, इंद्र कुमार मीणा, गोपाल गुर्जर, धारा जाटव, शिवराम सराधना, शाकिर, रामकुंवार सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे。0
0
Report
उज्जैन में 25 लाख दीपों से शिप्रा घाट और महालोक रोशन
Bhopal, Madhya Pradesh:उज्जैन 25 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे शिप्रा के घाट और श्री महाकाल महालोक शाम 7 बजे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन दीपोत्सव के दौरान शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों एवं श्री महाकाल महालोक कॉरिडोर क्षेत्र में जनभागीदारी से एक साथ 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर शाम 7 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ जलेंगे आशीर्वाद के दीये प्रदेश के प्रत्येक जिले के आइकॉनिक स्थानों, सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में होगा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन श्री महाकाल महालोक से लेकर विकास परियोजनाओं, जल संरचनाओं और स्वास्थ्य केंद्रों तक बिखरेगी दीपों की रोशनी0
0
Report
खमनौर थाने के बाहर ग्रामीणों का भारी प्रदर्शन, चोरी के मामलों में पुलिस पर आरोप
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के खमनौर पुलिस थाने के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन。 बड़ा भाणुजा और आसपास के गांवों में लगातार हो रही चोरी से लोगों में भारी आक्रोश。 ग्रामीणों का आरोप- पुलिस ने पकड़े गए चोरों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें पाबंद कर छोड़ा। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर मिलीभगत का लगाया आरोप。 खमनौर क्षेत्र के गाँवों में दर्जनों घरों और मंदिरों को लगातार निशाना बना रहे हैं बेखौफ चोर。 नाथद्वारा DYSP शिप्रा राजावत ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से की वार्ता। DYSP के सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शांत होकर खत्म किया धरना。0
0
Report
Advertisement
