227412
Amethi -लाठी-डंडा लेकर महिलाओं ने किया सीएचसी का घेराव
Darpipur, Uttar Pradesh:लाठी-डंडों से लैस महिलाओं ने सीएचसी जामो का किया घेराव,महिलाओं ने स्वास्थ विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएमओ को ज्ञापन देकर अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के कमी पर ध्यान अवगत कराया। दो साल से बंद पड़ी एक्स -रे मशीन को चलाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। महिलाओं ने सीएमओ को 10 दिन का समय दिया था। सीएमओ ने महिलाओं के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए,अधिकारियों को निर्देश दिए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बटाला में कला टॉवर का उद्घाटन, 30 लाख लागत के कला टॉवर का उद्घाटन, ट्रैफिक राहत और सुंदरता बढ़ेगी
Batala, Punjab:ਬਟਾਲਾ ਵਿਕਾਸ ਦੀਆ ਲੀਹਾਂ ਤੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਦੇ ਵਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੌਂਕ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਦਿੱਖ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ 30 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹੋਏ ਕਲਾਕ ਟਾਵਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ Shaਰੀ ਕਲਸੀ ਅਤੇ ਲਾਈਨ ਕਲੱਬ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕੇ ਇਸ ਨਵੇਂ ਚੌਂਕ ਦੀ ਦਿੱਖ ਦੇਖਣ ਹੀ ਵਾਲੀ ਹੈ। ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਕਲਾਕ ਟਾਵਰ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਟਰੈਫਿਕ ਜਾਮ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ ਅਤੇ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਸੁੰਦਰਤਾ ਅੱਗੇ ਨਾਲੋ ਹੋਰ ਵਧ ਜਾਵੇਗੀ0
0
Report
11 हजार वोल्ट बिजली के चपेट में नाबालिग मजदूर, मोहर्रम मेले में हादसा—प्रशासन से सवाल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के चौकीटांड़ गांव में मोहर्रम मेले की तैयारी उसी वक्त मातम में बदल गई, जब झूला लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो नाबालिग मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी, दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चौकीटांड़ गांव में मोहर्रम पर्व को लेकर लगने वाले मेले के लिए ब्रेक डांस झूला समेत अन्य झूले लगाए जा रहे थे। आरोप है कि झूला संचालक मल्हू प्रसाद द्वारा इस कार्य में नाबालिग मजदूरों को लगाया गया था। इसी दौरान झूला खड़ा करने का काम चल रहा था कि वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और वहां काम कर रहे मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इस दर्दनाक हादसे में मनीष कुमार (पिता- बाल्मीकि चौहान, निवासी- रामपुर, थाना बिंद, जिला नालंदा) तथा सोमर कुमार (निवासी- बेलदारी, थाना नूरसराय, जिला नालंदा) की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लिहाजा, मेले की तैयारियों के बीच अचानक पसरा यह मातम कई परिवारों की खुशियां निगल गया। वहीं हादसे में श्रवण चौहान (पिता- मुशहरी चौहान, निवासी- गागोरा, थाना अरियरी, जिला शेखपुरा), पवन कुमार (पिता- बेचन मांझी, निवासी- पंचलोवा, इस्लामपुर, जिला नालंदा) और राजीव कुमार (पिता- उपेंद्र पासवान, निवासी- रामपुर, थाना बिंद, जिला नालंदा) घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों की मानें तो घायलों की वास्तविक संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। चर्चा यह भी है कि कुछ घायलों का इलाज चोरी-छिपे निजी स्तर पर कराया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। प्रथम जानकारी में यह बात सामने आई है कि मोहर्रम मेले में झूला लगाने के लिए नालंदा समेत विभिन्न जिलों से नाबालिग मजदूरों को लाया गया था। यदि यह सच है तो मामला केवल एक हादसे तक सीमित नहीं रह जाएगा, बल्कि बाल श्रम, सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही की गंभीर परतें भी उजागर करते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने जोखिम भरे काम में नाबालिग बच्चों को किसकी अनुमति से लगाया गया? क्या झूला लगाने से पहले बिजली लाइन की दूरी, सुरक्षा घेरा और तकनीकी मानकों की जांच की गई थी? क्या स्थानीय प्रशासन, मेला समिति और संचालक ने सुरक्षा को लेकर कोई जिम्मेदारी निभाई थी? इस बीच मामले पर एसडीएम सौरभ सुमन का स्पष्ट बयान सामने आया है कि मेला लगाने और झूला संचालन की कोई जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई थी। चोरी-छिपे मेले का आयोजन किया जा रहा था और इसके लिए आवश्यक लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। एसडीएम ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर यह बात चर्चा में है कि कुछ बच्चों के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर दिखाने या छेड़छाड़ कर उन्हें बालिग साबित करने की कोशिश की गई। यदि जांच में यह आरोप सही पाया जाता है, तो यह कानून से खिलवाड़ और सबूतों के साथ छेड़छाड़ का मामला भी बन सकता है। श्रम अधिकारी रतीश कुमार ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन हादसे की हर परत खंगालने में जुटा है। यह हादसा कई कड़वे सवाल छोड़ गया है कि त्योहारों और मेलों की चमक के पीछे बच्चों की जान इतनी सस्ती हो चुकी है, अवैध तरीके से नाबालिगों से खतरनाक काम कराना सामान्य बात बन रहा है, और हर बार मौत के बाद सिर्फ जांच का आश्वासन देकर जिम्मेदार लोग बच निकलते हैं।0
0
Report
नवादा के एनकाउंटर पर सवाल, भरत तिवारी के लिए न्याय की मांग तेज
Nawada, Bihar:नवादा में भरत तिवारी एनकाउंटर पर विरोध प्रदर्शन सीएम सम्राट चौधरी मुर्दाबाद के नारे लगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठी नवादा जिले में युवा सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत के विरोध में एक कैंडल march निकाला गया। यह मार्च नगर थाना के पास से शुरू होकर भगत सिंह चौक पर समाप्त हुआ। इसमें सैकड़ों युवाओं और स्थानीय लोगों ने सरकार तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की。 प्रदर्शनकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ "सम्राट चौधरी मुर्दाबाद" के नारे लगाए। मार्च के दौरान "न्याय दो भरत तिवारी को न्याय दो" और "भ्रष्टाचार मुर्दाबाद" जैसे नारे गूंजते रहे। युवाओं का एक बड़ा समूह बैनरों के साथ सड़कों पर उतरा。 प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी भ्रष्टाचार और सिस्टम की खामियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, जिसके कारण उन्हें जानबूझकर गोली मारकर मार दिया गया। युवाओं ने दावा किया कि भरत तिवारी का एनकाउंटर फर्जी था और यह व्यवस्था की नाकामी को छिपाने का प्रयास है。 कैंडल march में शामिल युवाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा न्यायिक जांच के आदेश के बावजूद, लोग आक्रोशित हैं और पूर्ण न्याय की मांग कर रहे हैं। भरत तिवारी की मौत के बाद बिहार के विभिन्न जिलों में भी ऐसे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नवादा का यह march युवाओं के बढ़ते आक्रोश को दर्शाता है। परिवार और समर्थकों का आरोप है कि भरत ने आत्मसमर्पण कर दिया था, फिर भी उन पर गोलियां चलाई गईं।0
0
Report
Advertisement
खूंटी 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी हत्या शक में कांची नदी किनारे शव मिला
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - खूँटी जिले की लापता 18 वर्षीय हिस्सी का शव कanchi नदी में सारजमडीह पुल के समीप बालू से ढका हुआ मिला。 खूँटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटीगड़ा गांव की लापता हिस्सी कुमारी का शव दशम फॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांची नदी किनारे सड़ा गला अवस्था में बरामद किया गया। जिसे हत्या करके शव को छिपाने के लिए नदी के किनारे बालू में गाड़ दिया गया था। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि हिस्सी सात दिन पहले से लापता थी。 हिस्सी कुमारी बचपन से ही अपने मामा घर अड़की थाना क्षेत्र के बरागड़ा गाँव में रहती थी जो सात दिन पहले से गायब थी। आज दशम फॉल थाना क्षेत्र के कांची नदी में सारजमडीह गाँव से एक व्यक्ति शौच के लिए नदी में गया था। तभी दुर्गंध आने पर देखने के लिए उस स्थान पर गया जहां से दुर्गंध आ रहा था। जहां उसने देखा कि नदी के बालू में एक मनुष्य का शव दबा है और उपर से कुछ दिखाई दे रहा है। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। फिर दशम फॉल थाना के थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी गयी। जिसके बाद डीएसपी ओम प्रकाश के अगुवाई में घटना स्थल पर पहुँचे और अनुसंधान किया। जिस शव के बारे पता लगाने पर पाया गया कि खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगड़ा गांव से लापता एक लड़की हिस्सी कुमारी का शव है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसकी मां और परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया गया जिन्होंने पहचान किया। अभी वर्तमान में शव को अपने अधीन पुलिस ने ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बुंडू डिएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची जो कि दशम फॉल थाना क्षेत्र के सारजमडीह गाँव के पास कांची नदी किनारे लोगों ने एक युवती का शव बालू से ढका हुआ देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतका की पहचान खूँटी जिले के मारांगहादा थाना क्षेत्र गुटीगाड़ा गांव की रहने वाली लगभग 18 वर्षीया हिस्सी कुमारी के रूप मे हुई है। युवती अड़की थाना क्षेत्र के बाड़ीगाड़ा गांव मे अपने मामा के घर मे रहती थी और एक सप्ताह से लापता थी। युवती के गला और चेहरे पर चोट के निशान है और शव क्षत-विक्षत प्रतीत हो रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय मुखिया के पति भीमा मुण्डा ने बताया कि सारजमडीह गाँव के लोग शौच के लिए नदी आये हुए थे जहाँ दुर्गंध आने पर और कुत्ते के द्वारा खोदने को देखकर लोग उसके निकट जाकर देखें तो कपड़ा दिखाई दिया फिर जहाँ शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी गयी जो कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। शव की पहचान हो गयी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी ने हत्या का मुकदमा मांगते हुए पुलिस पर सवाल उठाए
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:बिहार सरकार के मंत्री ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल, दोषी पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कही। देश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर में मंगलवार को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माता छिन्नमस्ताका का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। उन्होंने राज्य और देश के लिए सुख समृद्धि के लिए माता से कामना भी किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पत्रकारों के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि यह एक दो पुलिस अधिकारियों की गलती का मामला है साथ ही उन्होंने कहा कि मान लीजिए उसने विक्षिप्त अवस्था में कोई घटना कर दी थी, तो उसे पकड़ कर थाने ले जाया जा सकता था, मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जा सकती थी, यदि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया जाता तो उसे अस्पताल भेजा जाता, अन्यथा जेल भेजा जाता ऐसे में एनकाउंटर करना कहां तक उचित था ? क्या इसलिए एनकाउंटर कर दिया गया कि उसने किसी पुलिस पदाधिकारी को बंदूक दिखा दी या कुछ घंटे तक उन्हें रोक रखा ? ऐसा नहीं होता है। दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों से लेकर एसपी डीएसपी और उन अधिकारियों तक सभी को स्थिति को हैंडल करने की ट्रेनिंग दी जाती है बड़े अधिकारी प्रशिक्षण देते हैं राजगीर में ट्रेनिंग सेंटर भी खुला है। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में प्रशिक्षण का उपयोग करने के बजाय सीधे गोली चलाई गई मेरी राय में इस मामले में संबंधित लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वहीं बिहार सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का काम कर रही है, उन्होंने जब से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं तब से अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दे या फिर बिहार छोड़ दें, अन्यथा कानून का सामना करना पड़ेगा।0
0
Report
टीकमगढ़ कोर्ट ने भाजपा पार्षद राजीव जैन के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में भाजपा नेता और नगर पालिका वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद राजीव जैन के खिलाफ टीकमगढ़ जिला न्यायालय ने मामला दर्ज करने के दिए आदेश, भाजपा नेता राजीव जैन पर आरोप है की वर्ष 2021 में पपौरा ट्रस्ट से जुड़े एक विवाद में चेक की तारीख में कथित छेड़छाड़ कर कोमलचंद्र जैन और हेमचंद्र जैन के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई थी, पुलिस जांच में भी मामला झूठा पाए जाने के बाद मामले को बंद कर दिया गया था, इसके बाद स्वर्गीय कोमलचंद्र के पुत्र विनय सुनवाहा ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था, सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए भाजपा नेता राजीव जैन के खिलाफ धारा 336(4) और 340(2) के तहत मामला दर्ज करने के दिए है, वहीं विनय सुनवाहा का आरोप है की चुनावी रंजिश के चलते उनके पिता को बदनाम करने के उद्देश्य से झूठी शिकायत दर्ज कराई गई थी。0
0
Report
Advertisement
PM Modi के 12 साल की उपलब्धियाँ: NAMO GENZ कॉनक्लेव में बीजेपी नेताओं की भागीदारी
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): BJP LEADERS PARTICIPATE IN NAMO GENZ CONCLAVE ON PM MODI’S 12-YEAR ACHIEVEMENTS RAMCHANDER RAO (TELANGANA BJP STATE PRESIDENT), ETALA RAJENDER (BJP MP), ALLETI MAHESHWAR REDDY (BJP MLA), GANESH KUNDE (TELANGANA BJYM STATE PRESIDENT), MALKA YASASVI (BJYM SPOKESPERSON)0
0
Report
निवाई में अलका गुर्जर का जोरदार स्वागत, जीरो टॉलरेंस नीति का प्रदर्शन
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर का निवाई में भव्य स्वागत, कहा- भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति निवाई में राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर पालिका परिसर में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी और भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा के नेतृत्व में सांसद अलका गुर्जर का माला, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का भी निरीक्षण किया और लाभार्थियों को 50 पट्टों का वितरण किया। पत्रकारों से बातचीत में सांसद अलका गुर्जर ने कहा कि निवाई और टोंक उनकी जन्मस्थली और कर्मभूमि दोनों हैं तथा यहां के लोगों से उन्हें हमेशा विशेष स्नेह मिलता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास को गति देने के साथ वंचित और गरीब वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नीट पेपर लीक मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सजग है。 इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट, भाजपा जिला संगठन प्रभारी जीतेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवदयाल गुर्जर, करण सिंह राजावत, महेश तिवाड़ी, रामकेश मीणा, दुर्गाशंकर सेन, शंकर पडियार, रामबिलास बलाई, शंकर सैनी, आशु गौड़, लक्ष्मण गुर्जर, जितेंद्र विजय, राकेश खारोल, नरेश गुर्जर, पंकज साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
पुरानी रंजिश में गर्भवती महिला पर लात, गर्भस्थ शिशु की मौत; न्याय की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव फरोटा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद न्याय की गुहार. अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव फरोटा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. पीड़ित पुरुषोत्तम का कहना है कि आरोपी ने उसकी गर्भवती पत्नी पूजा के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत होने की बात सामने आई. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी की हरकत के कारण यह दुखद घटना हुई है. महिला के पति पुरुषोत्तम का कहना है कि वह कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे संतोषजनक न्याय नहीं मिल सका है. मामला के क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, रामभक्तों की भारी उपस्थिति
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा शेषावतार मंदिर के शिखर पर पूर्व निर्धारित ध्वजारोहण कार्यक्रम श्रद्धा और निष्ठा के साथ सम्पन्न हुआ। अयोध्या महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 3 हजार रामभक्त इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने। अयोध्या धाम के 11 संतों ने वैदिक विधि-विधान से ध्वज पूजन कर मंदिर शिखर पर ध्वज आरोहित कराया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं और संतों ने मृतकों के परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की भगवान श्रीराम से कामना की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अग्निकांड के मद्देनजर लखनऊ में ही रहे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के दायित्वबोध और संवेदनशील निर्णय की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कार्यक्रम रद्द कर अग्निकांड स्थल का निरीक्षण करने और त्वरित कार्रवाई के लिए संतों ने आभार व्यक्त किया। कुमारगंज निवासी जंगबहादुर सिंह ने लगभग 300 वर्ष पुरानी भगवान राम से संबंधित आध्यात्मिक पांडुलिपि अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को भेंट की। कार्यक्रम में महासचिव चम्पत राय, अनिल मिश्र सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।0
0
Report
अम्बेडकरनगर में कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कड़ा अभियान, ताले और कानूनी कार्रवाई
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुये अग्निकांड के बाद, स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है. अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक बड़ा और सख्त अभियान शुरू किया गया है. क्षेत्र में चल रहे उन सभी कोचिंग सेंटरों को तुरंत प्रभाव से बंद कराया जा रहा है जो नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर रहे थे. इस कड़ी कार्रवाई के तहत अब तक लगभग 40 से 50 अमान्य कोचिंग संस्थानों पर ताला लगाया जा चुका है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल अमान्य संस्थान ही नहीं, बल्कि जिन कोचिंग सेंटरों का प्रशासन के पास पंजीकरण है, उनकी भी बारीकी से जांच की जा रही है, और देखा जा रहा है कि पंजीकृत संस्थान वास्तव में निर्धारित मानकों को पूरा कर रहे हैं या नहीं. यदि किसी भी वैध संस्थान में सुरक्षा या नियमों की कमी पाई गई, तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
हरदोई में प्रेम विवाह के विवाद में पति की हत्या, दामाद की मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में प्रेम विवाह की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसका अंत बेहद दर्दनाक और खौफनाक बताया जा रहा है। दो साल पहले परिवार की नाराजगी के बावजूद जिस युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी, आज उसी युवक की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज मायके पक्ष के लोगों ने 28 वर्षीय ई-रिक्शा चालक विवेक को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। मृतक की पत्नी पूनम ने अपने ही पिता और परिजनों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक विवेक और पूनम ने मई 2024 में कानूनी तौर पर प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों परिवारों में विवाद बढ़ गया, जिसके चलते दंपति हरियाणा में रहने लगे। हाल ही में वे अपने सात महीने के बेटे के साथ गांव लौटे थे। आरोप है कि सोमवार शाम पूनम के मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। पत्नी का आरोप है कि उसके पिता रामगोपाल समेत अन्य लोगों ने विवेक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां विमला की तहरीर पर पुलिस ने रामगोपाल समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में रामगोपाल और श्याम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सवाल यह है कि क्या प्रेम विवाह की नाराजगी इतनी गहरी थी कि एक युवक की जान चली गई? इस सवाल का जवाब अब पुलिस जांच से सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
बागपत के नेथला गांव में युवक का शव पेड़ से लटक गया, जांच शुरू
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के नेथला गांव के जंगलों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है, जो जौनपुर जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है और बागपत में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जौनपुर जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मोनू बागपत में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।0
0
Report
कांग्रेस विधायक CM से कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए मिलने पहुंचे
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग कांग्रेस के कई विधायक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने उनके संत कबीर कुटीर आवास पहुंचे प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम से मिलने पहुंचे है कांग्रेस विधायक कांग्रेस के महम से विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में भी सीएम से करेंगे बातचीत सीएम से मिलने पहुंचे विधायकों में अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद ,गीता भुक्कल, बलवान दौलतपुरिया ,बलराम दांगी इंदुराज नरवाल, देवेंद्र हंस , जस्सी पेटवाड़ और रामकरण काला शामिल0
0
Report
धौलपुर के बसेड़ी नगर निगम शिविर से 5 लाभार्थियों को पट्टे, लोगों में खुशी
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी, धौलपुर : नगरपालिका बसेड़ी द्वारा संचालित शहरी सेवा शिव Camp अभियान-2026 के तहत सोमवार को 5 लाभार्थियों को उनके भूखंडों के पट्टे वितरित किए गए। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी श्याम बिहारी गोयल के निर्देशन में आयोजित शिविर में पट्टे वितरित किए गए। पट्टे प्राप्त होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को राहत पहुंचाने और उनके वर्षों पुराने मामलों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों से जुड़ी सुविधाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पट्टा मिलने से नागरिकों को कानूनी सुरक्षा के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी श्याम बिहारी गोयल ने बताया कि शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। पट्टा वितरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कर संबंधी कार्यों सहित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
