icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुपौल के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से डिटेर्जेंट पावडर उद्योग में रोजगार

Bihar:स्लग - डिटेर्जेन्ट पावडर उद्योग लगाकर लाखों का रोजगार कर रहे युवा, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ने बदली किस्मत. ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर युवा खुशहाल हो रहे हैं, दरअसल यह तश्वीर सुपौल जिले के तुलापट्टी गांव का है जहां बिपिन कुमार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से ऋण लेकर गांव में ही डिटेर्जेन्ट पावडर बनाने का उद्योग लगाया, आलम ये है की बिपिन कुमार आज लाखों का कारोबार कर रहा है, उनके द्वारा उत्पाद किया गया डिटेर्जेन्ट पावडर की दूर दूर तक सप्लाई की जा रही है, बिपिन कुमार ने कहा की इसमें अच्छी आमदनी भी हो रही है और घर के ही चार लोगों को इस उद्योग में रोजगार भी मिल गया है, परिवार के लोग काफी खुश हैं. मालूम हो कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बेरोजगार युवा युवतियों को स्वरोजगार के साथ उनके आर्थिक स्थिति का उत्थान के लिए उद्योग विभाग द्वारा ऋण मुहैया कराया जा रहा है, जिससे जिले के कई युवाओ को इसका फायदा मिल रहा है. इस योजना के तहत बेरोजगार युवा छोटे-छोटे उद्योग और संस्थान स्थापित कर आत्मनिर्भर हो रहे हैं, साथ ही उद्यमी के परिवार के अन्य सदस्यों को भी रोजगार मिल रहा है. दरअसल सुपौल जिले में हर वर्ष मुख्यमंत्री उद्यमी रोजगार योजना के तहत उद्यमियों کا चयन किया जाता है, जिन्हें सरकार द्वारा छोटे छोटे उद्योग लगाने के लिए आसान तरीके से समुचित ऋण दी जाती है. बताया गया की उद्योग स्थापित कर बेरोजगार युवा और युवतियाँ आज व्यापक पैमाने पर विभिन्न तरह के उत्पादों का उत्पाद कर रहे हैं और अच्छा खासा आमदनी भी प्राप्त कर रहे है. जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी बताते हैं कि अब तक जिले भर के करीब एक हजार युवाओं को इस योजना का लाभ मिल चूका है. बाइट - बिपिन कुमार, उद्यमी.
0
0
Report

झरिया अमलाबाद में जिउतिया पर्व के दौरान सोनाक्षी डूबकर亡, तलाश समाप्त

Dhanbad, Jharkhand:झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाबाद में जिउतिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी की तलाश रविवार सुबह समाप्त हो गई। कई घंटों की खोजबीन के बाद उसका शव सिंदरी बस्ती के समीप दामोदर नदी में तैरता हुआ मिला। शव बरामद होने की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बतादे की सोनाक्षी शुक्रवार को जिउतिया पर्व के अवसर पर अपने परिजनों के साथ दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी। इसी दौरान वह नदी की तेज धार की चपेट में आ गई और बहकर लापता हो गई। घटना के बाद से ही पुलिस स्थानीय गोताखोरों, भटिंडा फॉल के प्रशिक्षित गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश कर रही थी। रविवार सुबह सिंदरी बस्ती के कुछ ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झरिया अंचল अधिकारी की देखरेख में शव को नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की पहचान सोनाक्षी के रूप में की। बेटी का शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीण भी गमगीन नजर आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद सोनाक्षी के परिवार में मातम पसरा हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

अनूपपुर में सिरफिरे युवक ने परिवार पर हमला कर चार की हत्या

Anuppur, Madhya Pradesh:32 वर्षीय युवक नें अपने नाना नानी अपनी मां और ममेरी बहन की लाठी डंडे और ईंट से पीट-पीटकर की हत्या. अनूपपुर जिले के करन पठार थाना अंतर्गत सरई चौकी के ग्राम अमोदा में सिरफिरे युवक ने मचाया खूनी तांडव, लाठी-डंडे और ईंट से परिजनों पर किया जानलेवा हमला. खूनी हमले में नाना-नानी और मां समेत कुल 4 लोगों की मौत, पूरे इलाके में फैली जबरदस्त सनसनी. 6 वर्षीय मासूम ममेरी बहन कु. चंचल की इलाज के दौरान मौत. वारदात के वक्त मौके पर ही आरोपी के नाना सम्पत सिंह (70 वर्ष), नानी बह्नि बाई (65 वर्ष) और मां अनुप्रिया (50 वर्ष) की मौत. आरोपी प्रेमसिंह गोंड (32 वर्ष) उमरिया जिले के नौरोजाबाद का निवासी है, जो एक हफ्ते पहले ही अमोदा स्थित अपने ननिहाल आया था. आरोपी की पहले से रही है आपराधिक और मानसिक विक्षिप्तता की हिस्ट्री. प्रताड़ना के चलते पत्नी भी छोड़कर जा चुकी है मायके. घटना की शुरुआत देर रात 1 बजे हुई, जब आरोपी ने शनिधाम मंदिर के पुजारी गंगासिंह पर हमला कर घायल किया. पुजारी पर हमले के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को बांध दिया था, लेकिन सुबह मां ने हाथ-पांव खोल दिए थे. बंधन से मुक्त होते ही आरोपी ने दोबारा हमला कर कत्लेआम मचा दिया. हमले में पुजारी गंगासिंह, चैनसिंह और दो मासूम बच्चियां (मुनका 5 वर्ष, भारती 3 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं.
0
0
Report

नीतीश कुमार के आशीर्वाद में जीत? नीतीश-नीरज कुमार मुलाकात के बाद JDU उम्मीदवार ने दी गारंटी

Patna, Bihar:पटना जनता दल यूनाइटेड बिहार विधान परिषद पटना के उम्मीदवार नीरज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जीत की गारंटी का दावा किया... उन्होंने कहाँ की अभूतपूर्व मुख्यमंत्री इस देश की राजनीति के विमर्श में माननीय नीतीश कुमार जी संयुक्त राष्ट्र संघ से के राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में जिनको क्लाइमेट लीडर कहा गया हो, ग्लोबल थिंकर कहा गया हो, विभिन्न पुरस्कारों से नवाजे गए, समाज के हर तबके की सेवा उन्होंने जो जनता दल (यू) के उम्मीदवार के रूप में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनका आशीर्वाद और स्नेह और वही मेरे राजनीति के प्रेरणा स्रोत हैं। हमारे लिए बाइबिल भी हैं, रामायण भी हैं, कुरान शरीफ भी हैं। जिनके व्यवहारिक समाजवादी राजनीति से मैंने अपने जीवन की पाठशाला में प्राप्त किया है। कार्यकर्ताओं का स्नेह, उनका आशीर्वाद ही हमारा संबल है, पूंजी है, धर्म है। और साथ ही साथ, हम इतना जरूर दावे के साथ कह सकते हैं कि माननीय नीतीश कुमार जी जिसको जिसको आशीर्वाद मिल गया तो नीति के निपुण हैं। तो जब नीति हमने कार्यनीति बना ली तो सफलता की भी गारंटी。
0
0
Report

जोधपुर में एयरफोर्स मैराथन 2026: लाखों की भागीदारी, देशभक्ति और फिटनेस का उत्सव

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जोधपुर में आज सेक़ों इंडियन एयरफोर्स मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। मैराथन की शुरुआत बरकतुल्लाह खान स्टेडियम से हुई। मैराथन में एयरफोर्स के जवानों के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मैराथन का रूट शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान भारतीय वायुसेना के जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बढ़-चढ़कर दौड़ में भाग लिया। आयोजन के तहत पहले 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की मैराथन को रवाना किया गया, जबकि 5 किलोमीटर की दौड़ भी रवाना हुई। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और फिटनेस का संदेश देखने को मिला। सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन के जरिए युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और भारतीय वायुसेना के साथ जुड़ाव का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

जहानाबाद में ट्रक व्यवसायी घर से 11 लाख रुपये की चोरी, दहशत फैल गई

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए ट्रक व्यवसायी के बंद घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये कैश की चोरी कर लिया। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के देवरिया मोहल्ले की है। पीड़ित गृहस्वामी अरुण यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व वे जिउतिया पर्व मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव मखदुमपुर के वंदया गांव गए हुए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे, तो घर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी एवं बक्से में रखे 10 लाख रुपये के आभूषण और एक लाख रुपये कैश गायब हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि इलाके में चोरी की घटनाएं आम हो चुकी हैं और पुलिस गश्त के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। इसी लापरवाही के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

नाता में संदिग्ध मौत: पुरानी रंजिश के आरोप, जांच जारी

Kota, Rajasthan:एंकर नाता थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश रेगर के रूप में हुई है, जो पेशे से कारीगर का काम करता था। उसकी मौत के बाद परिवार में पत्नी और दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, मुकेश सुबह घर से पैदल करणी माता मंदिर में मछलियों को आटा डालने निकला था। कई घंटे बाद भी वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान वह नाता इलाके की एक एकांत जगह पर गंभीर अवस्था में खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद कई घंटों तक एंबुलेंस नहीं मिली। बाद में उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। फिलहाल नाता थाना पुलिस मामला दर्ज कर गहन जांच में जुट गई है कि यह महज एक्सीडेंट है या सोची-समझी हत्या।
0
0
Report

जोधपुर में 40.6 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, कार्रवाई जारी

Jodhpur, Rajasthan:40 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, पुलिस कार्रवाई जारी जोधपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी वेस्ट और हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस की टीम ने नाकोड़ा नगर, रामनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 40 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस की बाइट के अनुसार, डीएसटी वेस्ट प्रभारी महादेव प्रसाद को सूचना मिली थी कि दीपक गर्ग नाम के व्यक्ति ने डोडा पोस्त की खेप मंगवाई है। सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया

Agra, Uttar Pradesh:नगर निगम की चेतावनी लोगों को अनदेखी करना पड़ा भारी अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने एक माह पहले लगाए थे निशान,अतिक्रमण हटाने की दी थी चेतावनी लेकिन एक माह बाद भी जब लोगों ने नहीं हटाया अतिक्रमण तो नगर निगम अधिकारी बुलडोजर के साथ पहुंचे मौके पर आवास विकास सेक्टर 7 में गरजा बुलडोजर एक तरफ जहां मकानों के आगे की रेम्प और अतिक्रमण पर चला बुडोजर तो दुकानें के आगे रखा समान निगम ने किया जब्त अतिक्रमण के दौरान नगर निगम अधिकारियों से बार बार उलझते रहे लोग लेकिन नगर निगम की टीम बिना किसी दवाब में आए कार्यवाही को देती रही अंजाम फिर से अतिक्रमण न करने की सभी लोगों को दी गई हिदायत
0
0
Report

नयापारा में सड़क चौड़ीकरण: लागत बढ़कर 2.70 करोड़, विपक्ष ने भाजपा पर उठे सवाल

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के नयापारा में निर्माणाधीन सड़क से स्थानीय वार्डवासी एवं राहगीर परेशान है, तकरीबन 6 माह पहले इस सड़क के चौड़ीकरण का काम 1 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से शुरू किया गया था लेकिन पोल शिफ्टिंग, पाइपलाइन विस्तार एवं पेड़ों की कटाई के खर्चे को एस्टीमेट में जोड़ा नहीं गया था जिसकी वजह से ठेकेदार ने काम रोक दिया दूसरी तरफ सड़क से परेशान वार्ड वासियों ने पोस्टर लगाकर कर आधी अधूरे निर्माण को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की वहीं इस मामले में स्थानीय वार्ड के भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी को पत्रवार्ता कर सफाई देनी पड़ी, उन्होंने कहा रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया है अब सड़क का निर्माण 2 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से जल्द होगा, वहीं कांग्रेस ने भी आधी अधूरी सड़क को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने आधे अधूरे एस्टीमेट के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार बताया । बाइट राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष बाइट आलोक अवस्थी भाजपा पार्षद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top