227405
Amethi - आत्मनिर्भर भारत के तहत महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर, होली पर लगाए स्टॉल
Amethi, Uttar Pradesh:आत्मनिर्भर भारत के तहत अमेठी की समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं और होली के पर्व को देखते हुए, समूह की महिलाओं के द्वारा स्टाल लगाकर, गुलाल, मठरी और अन्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जा रही है। यह एक अच्छा उदाहरण है कि कैसे महिलाएं अपने सामर्थ्य का उपयोग करके आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर रही हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी के 12 साल: बुराड़ी में मेगा सफाई अभियान से स्वच्छ भारत का संदेश
Delhi, Delhi:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित प्रधान एन्क्लेव में युद्ध स्तर पर मेगा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में झाड़ू, सड़कों पर सफाई और स्वच्छता का संदेश। तस्वीरें हैं उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र स्थित प्रधान एन्क्लेव की, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल कार्यकाल के उपलक्ष्य में मेगा सफाई अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान इलाके की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और स्वच्छ भारत मिशन के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। मौके पर मौजूद निगम पार्षद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और वैश्विक पहचान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि यह केवल 12 साल बेमिसाल का सफर नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे श्रेष्ठ प्रधानमंत्रियों में से एक साबित हुए हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज देश की नंबर-1 राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। पार्षद ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया है और करोड़ों लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने और इस जन आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील भी की. बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को उपलब्धियों से जोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इसे जनसेवा और विकास का स्वर्णिम काल बता रहे हैं।0
0
Report
जांजगीर पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल से जवानों की तैयारी का प्रदर्शन
Taga, Chhattisgarh:슬ग : पुलिस लाइन में जवानों ने दिखाया दम, बलवा ड्रिल में परखी गई तैयारी जांजगीर चांपा में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। किसी भी तरह के बलवा, प्रदर्शन, भीड़ के उग्र होने या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन जांजगीर में विशेष बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और त्वरित कार्रवाई का अभ्यास कर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। ड्रिल के दौरान जवानों को बताया गया कि यदि किसी क्षेत्र में अचानक तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होती है, तो किस प्रकार कम समय में मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करना है। पुलिस अधिकारियों ने दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, भीड़ को तितर-बितर करने की रणनीति, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और कानून व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में जिले के सभी थाना प्रभारियों, एसडीओपी, सीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान संयम, सतर्कता और अनुशासन बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने पर जोर दिया गया। पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसे नियमित प्रशिक्षण से जवानों की कार्यकुशलता, समन्वय और संकट के समय त्वरित निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। यही वजह है कि जांजगीर पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए खुद को लगातार तैयार कर रही है।0
0
Report
अलीगंज में सड़क चौड़ीकरण का मामला कोर्ट के कारण रुका, 10 दुकानें तोड़ी गईं
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू \n\nअलीगंज में पुराना हनुमान मंदिर के सामने सड़क चौड़ीकरण का काम कानूनी विवाद के कारण अब रुक गया है\n\n10 दुकानें तोड़ दी गई हैं। कोर्ट से वाद का निस्तारण होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।\n\n लोक निर्माण विभाग ने बृहस्पतिवार को दो महीने बाद फिर से कब्जों को हटाने का अभियान चलाया, मगर पांच कब्जे कोर्ट में नया वाद दायर होने के चलते नहीं तोड़े जा सके.अलीगंज में नया हनुमान मंदिर से नीरा नर्सिंग होम के बीच की सड़क चौड़ी की जानी है।0
0
Report
Advertisement
PGI की चेतावनी: बच्चों के विकास पर मोबाइल स्क्रीन का असर
Chandigarh, Chandigarh:मोबाइल की लत से बच्चों का विकास प्रभावित, पीजीआई ने अभिभावकों को जारी की चेतावनी पीजीआई के अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा, मोबाइल और स्क्रीन की लत से बच्चों के विकास पर पड़ रहा असर。 विशेषज्ञों ने कहा, 18 महीने से कम उम्र के बच्चों को स्क्रीन से पूरी तरह दूर रखा जाए。 हालिया अध्ययन के अनुसार 68% बच्चे 18 महीने की उम्र से पहले ही मोबाइल, टीवी और अन्य स्क्रीन के संपर्क में आ रहे हैं。 बच्चों के लिए स्क्रीन नहीं, खेलकूद और बाहरी गतिविधियां सबसे ज्यादा जरूरी。 अधिक स्क्रीन टाइम से भाषा विकास में देरी, एकाग्रता की कमी और नींद संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं。 बच्चों में व्यवहार संबंधी परेशानियां और सामाजिक विकास पर भी पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव。 अध्ययन में पाया गया कि करीब एक-तिहाई बच्चे रोजाना एक घंटे से ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताते हैं。 ज्यादा स्क्रीन देखने वाले बच्चों की मोटर स्किल्स और सामाजिक विकास प्रभावित हो रहा है。 एक घंटे से कम स्क्रीन देखने वाले बच्चों की संवाद क्षमता और सामाजिक व्यवहार बेहतर पाया गया。 पीजीआई की प्रो. भवनीत भारती ने अभिभावकों से बच्चों को बाहर खेलने और कहानियां सुनाने की अपील की。 स्कूलों और समाज से बच्चों के लिए सुरक्षित खेल का माहौल तैयार करने का आग्रह。0
0
Report
बलरामपुर में बड़ी गांजा खेप बरामद, बसंतपुर थाना और साइबर सेल की दबिश
Balrampur, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग बलरामपुर बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के गांजे की खेप बरामद। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे एक ट्रक को पकड़कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। उड़ीसा के सोनपुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहता था गांजा। ट्रक, गंजे के साथ दो आरोपी भी पकड़े गए हैं, आरोपियों की पहचान लौकेश-सहारनपुर, आमिर-मुजफ्फरनगर दोनों उत्तरप्रदेश निवासी बताए जा रहे हैं। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जा रहे थे आरोपी, 3 बजे भोर में पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए। बसंतपुर पुलिस के साथ मौके पर साइबर सेल की टीम भी मौजूद हैं। बरामद गांजे की मात्रा ज्यादा होने की वजह से नाप-तौल में पुलिस टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार यह जिले में अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी गांजे की खेप मानी जा रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है, बरामद गांजे की कुल मात्रा की तोल की जा रही हैं। बसंतपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, बलरामपुर में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप पकड़ाए जाने की चर्चा तेज。0
0
Report
झारखंड में मानसून के प्रवेश के संकेत, अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य भर में मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो झारखंड में अगले तीन-चार दिनों में मानसून संथाल के रास्ते प्रवेश करेगा इस दौरान अच्छी बारिश की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी जो बारिश हो रही है उसी का असर है 15 जून से बारिश में कमी आएगी लेकिन 24 घंटे के दौरान होने वाले बदलाव से स्पष्ट हो जाएगा कि मानसून कैसा रहेगा । मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मानसून की आहट शुरू हो गई है गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश को प्री मानसून बारिश का सकते हैं अभी अगले दो दिन अच्छी बारिश के असर है फिलहाल एक सिस्टम भी एक्टिव है दक्षिण पंजाब से दक्षिण बांग्लादेश की ओर हरियाणा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है इसी वजह से 12 और 13 जून को राज्य में बारिश के आसार हैं।0
0
Report
Advertisement
ट्विशा केस: गिरिबाला के कार्यकाल में लीगल एड वकीलों पर आरोप, जांच शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्विशा केस में गिरिबाला के कार्यकाल में नियुक्त वकीलों पर उठाए सवाल ट्विशा के पिता ने मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से की शिकायत गरीबों के लिए नियुक्त वकील का आरोपी पक्ष के साथ देने का आरोप नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियुक्त लीगल एड से जुड़े कुछ वकील आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के पक्ष में सक्रिय दिखाई दिए शिकायतकर्ता ने कहा नियुक्ति उस समय हुई थी, जब गिरिबाला सिंह भोपाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं तस्वीरों के साथ की शिकायत मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से की शिकायत लीगल एड से जुड़े वकीलों की भूमिका की जांच की मांग उठाई आरोपी पक्ष के साथ कथित संबंधों की पड़ताल अग्रिम जमानत सुनवाई के दौरान हुई पैरवी की जांच कॉल रिकॉर्ड और संपर्कों की स्वतंत्र जांच फोटो-वीडियो में दिख रहे अन्य व्यक्तियों की पहचान और भूमिका स्पष्ट करने की जांच0
0
Report
नीमच में सफेमा कार्रवाई: सैकड़ों फरार अपराधी दबोचे, करोड़ों संपत्ति कुर्क
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े सैकड़ों फरार बड़े अपराधियों और सफेमा की कार्रवाई को लेकर रतलाम रेंज के डीआईजी ने अपने दो दिवसीय नीमच वार्षिक निरीक्षण के दौरान अब तक का सबसे बड़ा बयान दिया है। डीआईजी ने सीधे तौर पर खुलासा किया कि इस पूरे काले कारोबार से जुड़े फरार बड़े अपराधियों की संख्या सैकड़ों में है, जिन्हें दबोचने के लिएPolice ने इनामी राशि में बड़ा इजाफा किया है और इन फरार तस्करों की धरपकड़ के लिए मध्य प्रदेश पुलिस लगातार राजस्थान पुलिस के साथ सतत संपर्क में है, जिसके तहत कई बड़े आरोपियों को राजस्थान के भीतर से गिरफ्तार करके लाया भी जा चुका है। इसके साथ ही रेंज के तीनों जिलों में पुलिस ने संयुक्त रूप से नारकोटिक्स के इस नेटवर्क पर चोट करते हुए 80 से अधिक बड़े अपराधियों के खिलाफ सफेमा के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसके तहत इन सभी तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई करोड़ों रुपये कीचल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा निकालकर उन्हें फ्रीज कर दिया गया है और अब मुंबई कोर्ट के माध्यम से इन संपत्तियों को स्थाई रूप से कुर्क कराने की कानूनी प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई में यह भी साफ हुआ है कि तस्करों के तार पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे सुदूर राज्यों से जुड़े हुए हैं, जहां के सप्लायर और बायर दोनों पर पुलिस एक साथ शिकंजा कस रही है। तस्करों के पूरे आर्थिक साम्राज्य को ढहाने के लिए पुलिस अपराधियों की मनी ट्रेल यानी वित्तीय लेनदेन को भी बारीकी से खंगाल रही है, जिसमें नकद और डिजिटल माध्यमों से होने वाले करोड़ों के अवैध लेनदेन की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। सीमा पार से होने वाली इस तस्करी और फरार अपराधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए बहुत जल्द एक हाई-लेवल बॉर्डर मीटिंग भी आयोजित होने जा रही है, जिसमें पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ मिलकर एक बड़ा और संयुक्त एक्शन प्लान धरातल पर उतारा जाएगा ताकि अपराधियों के आर्थिक ढांचे को पूरी तरह नेस्तनाबूद किया जा सके।0
0
Report
च Changai सभा में पानी के इलाज के दावे, देवी-देवताओं पर टिप्पणी के आरोप; पास्टर गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव में आयोजित एक कथित चंगाई सभा अब विवादों के केंद्र में आ गई है। हिंदू संगठन की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पास्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि सभा में लोगों को बीमारियों के इलाज और चमत्कारी पानी के नाम पर बुलाया गया था, जहां ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था。 शिकायत के मुताबिक सभा के दौरान पास्टर ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। आरोप है कि लोगों से कहा गया कि "शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह के नाम पर दिया गया दो घूंट पानी हर बीमारी को ठीक कर सकता है।" इस कथित बयान का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है दरअसल, ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा स्थित एक घर में चंगाई सभा आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मौके से धार्मिक साहित्य और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पूछताछ के बाद पास्टर रथराम महिलांगे और मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
NH-52 पर तेज रफ्तार: स्लीपर बस ने कार को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
Sikar, Rajasthan:एनएच-52 पर तेज रफ्तार का कहर: स्लीपर बस ने कार को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल सीकर जिले के रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर भोपतपुरा के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क पर अचानक गाय आने के कारण कार चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही एक स्लीपर बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एनएच-52 पर जयपुर से सीकर की ओर जा रही थी। इसी दौरान भोपतपुरा के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से चालक ने कार के ब्रेक लगा दिए। पीछे से तेज गति से आ रही स्थिति बस समय रहते वाहन को नियंत्रित नहीं कर सकी और कार के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना-ग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
कौली गांव हत्याकांड: परिजनों ने एनकाउंटर और बुलडोजर की मांग की
Jaunpur, Uttar Pradesh:कौली गांव हत्याकांड पर उबाल 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग JAUNPUR ANCHOR-जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। मृतक अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू के परिजनों ने पोस्टमार्म के बाद भी शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद परिजन शव को घर पर रखकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए अथवा उनके मकानों पर बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दिया जाए। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग भी रखी। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच विवादित भूमि की पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई प्रशासन की मौजूदगी में शुरू कराई गई। सदर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए。 गौरतलब है कि कौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में 48 वर्षीय अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। फिलहाल प्रशासन गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। वहीं मृतक के परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार टालते हुए न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं。 बाईट धनंजय सिंह पूर्व सांसद0
0
Report
उपमुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जल जीवन मिशन के जलापूर्ति पर स्पष्टीकरण नोटिस जारी
Kondagaon, Chhattisgarh:सुशासन तिहार मे उप मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने की थी शिकायत पर नल जल योजना के कार्य मे लापरवाही बरतने के मामले मे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र पांडे को स्पष्टीकरण का नोटिश जारी किया उप मुख्य्मंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास के दौरान ग्रामीणों की शिकायत, पर मंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी हालांकि मीडिया से चर्चा मे उन्होंने सभी योजनाओं का संचालन संही होना बताया था जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल जल योजनाओं से पानी नहीं मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने कोंडागांव और दंतेवाड़ा के कार्यपालन अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाल ही में बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा में जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने पानी नहीं आने की शिकायत की थी। इस पर श्री साव ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. मरकाम ने कोडांगांव के कार्यपालन अभियंता श्री वीरेन्द्र पाण्डेय से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए जारी नोटिस में कहा है कि विगत 5 जून को ग्राम बेड़मा, विकासखण्ड केशकाल, जिला कोण्डागांव में उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के प्रवास के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा गांववालों से नवनिर्मित योजना के संचालन-संधारण के संबंध में चर्चा के दौरान ग्रामवासियों ने शिकायत की थी कि योजना के सुचारू रूप से कार्यरत नहीं होने के कारण नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है एवं योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 7 दिनों में अपना स्पष्टीकरण उचित माध्यम से प्रमुख अभियंता कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करने को कहा है।0
0
Report
Advertisement
महायुती प्रचार पोम्प्लेट से उन्मेष पाटील का फोटो हटाने पर राजनीतिक चर्चा
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेकिंग जळगावात महायुतीच्या उमेदवाराच्या प्रचाराच्या पोम्प्लेट वर शिवसेना शिंदे गटाचे माजी खासदार उन्मेष पाटील यांचा फोटो वगळला... महायुतीचे उमेदवार नंदकिशोर महाजन यांच्या प्रचारासाठी भाजपच्या वतीने छापण्यात आले आहे पोम्प्लेट.... या पोम्प्लेटवर शिवसेना शिंदे गटात असलेले माजी खासदार उन्मेष पाटील यांचा फोटो वगळला... विशेष म्हणजे या पोम्प्लेटवर शिंदे गटातील माजी आमदार शिरीष चौधरी यांचा देखील फोटो आहे माजी खासदार असताना उन्मेष पाटील यांचा फोटो पोम्प्लेट वर टाकण्यात आलेला नाही.. पोम्प्लेट वर सभी महायुतीचे नेते, मंत्री आमदार, पदाधिकाऱ्यांबरोबरच माजी आमदार शिरीष चौधरी यांचा देखील फोटो आहे. नुकत्याच काही दिवसांपूर्वी माजी खासदारा उन्मेश पाटलांनी शिवसेना शिंदे गटात प्रवेश केला आहे. माजी खासदारा उन्मेश पाटील यांच्या विरोधात भाजपच्या नेत्यांमध्ये नाराजी कायम असल्याने त्यांचा फोटो वगळल्याची राजकीय वर्तुळात चर्चा. महायुतीतल्या सर्व नेत्यांची छायाचित्र असताना माजी खासदारा उन्मेश पाटील यांचे छायाचित्र नसल्याने हा विषय चर्चेचा बनला है.0
0
Report
अमीनाबाद इंटर कॉलेज में अब लड़कियों को भी मिलेगा प्रवेश और शिक्षा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में नगर निगम की ओर से संचालित 139 साल पुराने अमीनाबाद इंटर कॉलेज के इतिहास में इस सत्र से नया अध्याय जुड़ गया है। अब यहां बेटियों को भी पढ़ने का अवसर मिलेगा। अभी तक इस कॉलेज में केवल छात्रों को ही प्रवेश दिया जाता था। छात्राओं के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्राएं यहां कक्षा छह से 12 तक प्रवेश ले सकेंगी। कॉलेज में कला, वाणिज्य, विज्ञान और व्यावसायिक वर्ग की शिक्षा दी जाती है। प्रवेश फॉर्म कॉलेज के काउंटर से मिल रहे हैं। मौजूदा समय में यहां 15 महिला शिक्षिकाएं हैं। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसी सत्र से 128 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त तक चलेगी। पद्मश्री नौशाद अली ने यहीं से पढ़ाई की है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में भी इतिहास रचा और मुगल-ए-आजम और मदर इंडिया जैसी फिल्मों में कालजयी संगीत दिया। गजल सम्राट और हिंदी सिनेमा के बेहद लोकप्रिय मखमली आवाज के मालिक पार्श्वगायक तलत महमूद ने यहीं से पढ़ाई की है। राजधानी के वजीरगंज (मौलावीगंज) के गंगाप्रसाद मार्ग पर स्थित अमीनाबाद इंटर कॉलेज का इतिहास बेहद गौरवशाली और पुराना है। यह कॉलेज न केवल लखनऊ के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, बल्कि इसने कला, संगीत और न्याय के क्षेत्रों में देश को कई बड़ी विभूतियां दी हैं। इसकी स्थापना 10 अक्तूबर, 1887 को ब्रिटिश काल के दौरान अमीनाबाद म्यूनिसिपल एबीबी स्कूल के नाम से की गई थी। शुरुआत में यह एक छोटे स्तर का म्यूनिसिपल स्कूल था। हाईस्कूल का दर्जा 1913 में तत्कालीन प्रधानाचार्य बेनी प्रसाद भटनागर के कार्यकाल में मिला था। इंटरमीडिएट का दर्जा भारत की आजादी के वर्ष यानी 1947 में तत्कालीन प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह के कार्यकाल में मिला था। इसकी मान्यता माध्यमिक शिक्षा परिषद से है।0
0
Report
तृणमूल शासन में भ्रष्टाचार के आरोप, पदोन्नति पैनल रद्द, 1025 शिक्षक–चिकित्सक असमंजस
Kolkata, West Bengal:তৃণমূল সরকারের আমলে দুর্নীতির অভিযোগ, চিকিৎসকদের পদোন্নতির প্যানেল খারিজ করলো রাজ্যের স্বাস্থ্য দপ্তর। ইন্টারভিউ দিয়ে পদোন্নতির অপেক্ষায় থাকা ১০২৫ শিক্ষক–চিকিৎসকের ভবিষ্যৎ অনিশ্চয়তার মুখে পড়েছে। আগের প্যানেলে দুর্নীতির গন্ধ পেয়েছেন ,স্বাস্থ্য ভবনের কর্তারা। যার ফলে গত মার্চ মাসে হওয়া প্রফেসর অ্যাসোসিয়েট প্রফেসর এবং অ্যাসিস্ট্যান্ট প্রফেসর পদের পদোন্নতির ইন্টারভিউ নিয়োগের প্যানেল বাতিল। গত মার্চ মাসে স্বাস্থ্য দপ্তরের প্রকাশিত শূন্যপদের তালিকা অনুযায়ী, বর্তমানে প্রফেসর পদে ২২৬টি, অ্যাসোসিয়েট প্রফেসর পদে ৪৭১টি এবং অ্যাসিস্ট্যান্ট প্রফেসর পদে ৩২৮টি শূন্যপদ রয়েছে। এই ১০২৫ টি পদে ইন্টারভিউ নেওয়া হয়েছিল। নতুন বিজ্ঞপ্তি অনুযায়ী,পদোন্নতির জন্য অনলাইনে আবেদন শুরু হবে আগামী ১৫ জুন থেকে। ৩০ জুন পর্যন্ত আবেদন জমা দেওয়া যাবে। এর আগের পদোন্নতির নির্বাচন পর্বে যাঁরা আবেদন করেছিলেন, তাঁদেরও নতুন করে আবেদন করতে হবে। ইন্টারভিউয়ের নতুন সূচি পরে প্রকাশ করা হবে বলে জানানো হয়েছে। যদিও কেন আগের প্যানেল বাতিল করা হল, সে বিষয়ে সরকারি স্তরে স্পষ্ট কোনও ব্যাখ্যা দেওয়া হয়নি। স্বাস্থ্য ভবন সূত্রে খবর,বিভাগীয় পদোন্নতির ইন্টারভিউ নেবেন না রাজ্যের কোনো সিনিয়র চিকিৎসক বা স্বাস্থ্য কর্তা। এবার থেকে সেই ইন্টারভিউ নিতে আসবেন ভিন রাজ্যের খ্যাতনামা কোনও চিকিৎসা প্রতিষ্ঠানের সিনিয়র চিকিৎসকেরা।0
0
Report
Advertisement
