227813
Amethi - सड़क हादसे मे महिला की दर्दनाक मृत्यु
Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:अमेठी, सडक हादसे मे महिला की मृत्यु . तेज रफ्तार अन्यन्त्रित ट्रक ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही मे जुटी . कमरौली थाना क्षेत्र के जाफरगंज बाईपास की घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हत्या के आरोपी जगीरा गिरफ्तार, डागा बिल्डिंग के सामने घटना का पर्दाफाश
Begun, Rajasthan:रायपुर हत्या का आरोपी जगीरा गिरफ्तार. 23 जुलाई को डागा बिल्डिंग के सामने हुई थी हत्या. मजदुर जॉनी की हत्याकर जगीरा हुआ था फरार. कंबल छीनने और वहीं पेशाब करने के विवाद पर जॉनी की हुई थी हत्या. जगीरा भेष बदलकर भीख मांगने का कर रहा था काम. कोतवाली थाना इलाके का मामला.0
0
Report
EOW ने लॉकडाउन में अवैध शराब ढुलाई के 2 गैस टैंकर जब्त किए
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित शराब घोटाला मामला.. EOW ने लॉकडाउन में अवैध शराब ढोने वाले 2 गैस टैंकर किया जब्त.. एनवी डिस्टलरी से अवैध शराब ढुलाई में इस्तेमाल हुए थे वाहन .. CG04-MF-1274 और CG04-MC-2618 को किया जप्त.. शराब सिंडिकेट ने लॉकडाउन में होटल-बार तक पहुंचाई थी अवैध शराब .. EOW की अब तक शराब घोटाले में 26 वाहनों पर जप्ती की कार्रवाई..0
0
Report
ED ने रामगोपाल अग्रवाल पर शराब घोटाला केस में बयान, 3000 करोड़ के आरोपी
Begun, Rajasthan:रायपुर ED ने रामगोपाल की घोटालों में भूमिका पर जारी किया बड़ा बयान शराब स्कैम के पैसे एडजस्ट करने का आरोप.. घोटालों की कमाई का बड़ा हिस्सा मिलने का जिक्र पूछताछ में सहयोग नहीं करने का भी लगाए आरोप. शराब घोटाले से जो बेहिसाब नकदी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रामगोपाल अग्रवाल को कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष के रूप में मिलने का खुलासा. ED ने अवैध नकदी रायपुर स्थित ‘राजीव भवन’ में रामगोपाल को डिलीवर होने का किया खुलासा. ED ने छत्तीसगढ़ के 3,000 करोड़ रुपये के कथित शराब स्कैम में RG को किया है गिरफ्तार... 7 दिन की ED कस्टोडियल रिमांड पर है रामगोपाल.0
0
Report
Advertisement
संगम विहार हत्या केस: पत्नी मंजू और चमन गिरफ्तार, किशन पर पाबंदी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने संगम विहार मर्डर केस को सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक की 45 साल की पत्नी मंजू और उसके साथी चमन (20) को गिरफ़्तार किया है। एक और आरोपी किशन (28) को आरोपियों को पनाह देने के आरोप में पाबंद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 55 साल के मुन्ना लाल 10 अगस्त को रतिया मार्ग पर गंभीर रूप से घायल हालत में मिले थे और बाद में AIIMS ट्रॉमा सेंटर में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। CCTV फुटेज की जांच, टेक्निकल जांच और घटनास्थल की जांच से पुलिस को इस कथित साज़िश का पता चला, जो पहले से रची गई थी। पुलिस का कहना है कि इसके पीछे घरेलू झगड़े और पैसों से जुड़े मामले थे। मामले की आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस。0
0
Report
मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, सीएम के आदेश के बाद विभाग ने कार्रवाई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मप्र में एनालॉग पनीर प्रतिबंध करने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के बाद विभाग ने जारी किए आदेश अब एनालॉग दुग्ध उत्पाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर कलेक्टरों को निर्देश जारी कार्यवाही करने के निर्देश प्रतिबंध लगने के पहले ही दिन पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने 8135 किलो खाद्य सामग्री जब्त की0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मनमाड स्टेशन पर आरपीएफ की अलर्ट, यात्रियों के सामान की तगड़ी जाँच
Nashik, Maharashtra:स्वातंत्र्य दिवसाच्या प्रश्वभूमीवर नाशिकच्या मनमाड रेल्वे स्टेशनवर आरपीएफ आणि रेल्वे पोलीस अलर्ट मोडवर... डॉग स्कॉड आणि मेटलडिटेक्टर ने केली जात आहे रेल्वे गाड्या सोबत प्रवाशांच्या सामानाची तपासणी. आगामी स्वतंत्रता दिवसाच्या प्रश्वभूमीवर मनमाड रेल्वे स्टेशनवर आरपीएफ आणि रेल्वे पोलीस अलर्ट मोडवर असून कोणतीही अनुचित प्रकार और घातपात होऊ नये यासाठी सर्व येणाऱ्या, जाणाऱ्या रेल्वे गाड्या सोबत प्रवाशांच्या सामानाची आणि स्टेशनचे सर्व प्लॉट फार्म, तिकीट बुकिंग कार्यालय, पार्सल ऑफिस यांची डॉग स्कॉट आणि मेटलडिटेक्टर ने कसून तपासणी केली जाते.0
0
Report
Advertisement
मालेगांव तालुक्यात शिकारी के संदिग्ध दो गिरफ्तार, एयरगन-एयर सिलेंडर जप्त
Nashik, Maharashtra:मालेगावात दोघे संशयित शिकारी जेरबंद.... एअर गन, एअर सिलेंडर, छरें, दुचाकी जप्त... वनविभागाची मोठी कारवाई... मालेगाव तालुक्यातील कौळाने परिसरात वन्य प्राण्यांची शिकार करण्याच्या हेतूने फिरणाऱ्या दोघा संशयितांना वन विभागाने अटक केली. या कारवाईत एअर गन, एअर सिलेंडर, छरें, दुचाकी जप्त करण्यात आली आहे. संशयित तनजील अक्रम जाविद इकबाल व फरदीन जमिल अहमद, दोघे राहणार मालेगाव हे दुचाकीवर संशयास्पदरित्या फिरत होते. काही नागरिकांनी याची माहिती वन विभागाला कळविली. वनरक्षक योगेश पाटील यांनी दोघांना ताब्यात घेतले. त्यांच्याकडून शिकारीसाठी वापरले जाणारी एअरगन, एअर सिलिंडर आदी साहित्य जप्त केले. याप्रकरणी वन कायद्यानुसार गुन्हा दाखल केला आहे. संशयितांच्या मोबाईलमध्ये शिकार केलेल्या काही वन्य प्राण्यांचे फोटो आढळले आहेत. मोर, ससे, घोरपड या प्राण्यांचा समावेश आहे. संशयितांनी शिकारी कुठे केल्या, या प्राण्यांची कुठे विल्हेवाट लावली, याचा सखोल चौकशी केली जात आहे.0
0
Report
वैशाली के महनार में पुलिस टीम पर हमला, चौकीदार का पुत्र घायल
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया गया।हालांकि स्थानीय लोगो ने भी उपद्रवियों का विरोध किया जिसके बाद आरोपियों ने चौकीदार के घर पर फायरिंग कर दी जिसमें चौकीदार का पुत्र घायल हो गया है।घटना महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर बजरंगबली चौक की है।बताया जा रहा है कि स्थानीय चौकीदार पुत्र के साथ किसी बात को लेकर आरोपियों के साथ विवाद हुआ था और मारपीट हुई थी जिसकी शिकायत चौकीदार पुत्र ने महनार थाने की जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक को پکड़ने गई थी इसी दौरान आरोपी और उसके समर्थकों ने पहले पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ा लिया और पुलिस टीम जब वापस लौट गई तब सभी आरोपियों ने फिर से चौकीदार के घर पर हमला कर फायरिंग कर दी जिसमें गोली लगने से चौकीदार पुत्र घायल हो गया है।घायल चौकीदार पुत्र ने बताया कि सभी आरोपी सूखा नशा के धंधेबाज है और इसी बात की सूचना पुलिस को देने के कारण आरोपियों ने उसके घर पर हमला किया है।बहरहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
501 मीटर तिरंगे के साथ पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज, परतावल बाजार के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को 501 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में हजारों विद्यार्थी शामिल हुए और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा परतावल के प्रमुख मार्गों और चौक से होकर कृष्ण द्वार पहुंचकर संपन्न हुई। विशाल तिरंगे को विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से संभालते हुए यात्रा पूरी की। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विद्यालय ने 251 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली थी, जबकि इस वर्ष 501 मीटर तिरंगे के साथ आयोजन कर अपना ही रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्रबंधक जयंती त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल तथा समाजसेवी अमन शाण्डिल्य ने महान विभूतियों के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों के उत्साह और विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रप्रेम और अनुशासन को बढ़ावा देने वाला आयोजन बताया। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन में समाजसेवी अमन शाण्डिल्य, विनोद सिंह, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, आनंद सोनी, दीपांकर पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव, कन्हैया यादव, दिग्विजय यादव, देवेंद्र प्रसाद पाण्डेय, नवीआलम अंसारी, अजय कुमार सैनी, सौरभ पाठक, दिनेश उपाध्याय, महेन्द्र यादव समेत विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में मुंबई ATS कार्रवाई: दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, 2688 ग्राम मेथ ज़ब्त
Noida, Uttar Pradesh:सोर्स एएनआई ग्रेटर नोएडा, UP: मुंबई ATS और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ़्तार किया और ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन सेक्टर के एक फ़्लैट से 2,688 ग्राम मेथामफेटामाइन और कच्चा माल ज़ब्त किया। आरोपी महिलाओं की पहचान डेबायो अबोसेडे ओमोवुमी (32) और एंजेल ओसास जूलिक्ट (33) के तौर पर हुई है; वे पिछले दो महीनों से उस फ़्लैट में रह रही थीं। जिस महिला ने फ़्लैट किराये पर लिया था, वह फ़रार है और उसकी तलाश की जा रही है। ये गिरफ़्तारियां बांद्रा ईस्ट में मुंबई ATS के एक पहले के ऑपरेशन से मिली जानकारी के आधार पर की गईं, जिसमें लगभग 4 करोड़ रुपये कीमत की 2,050 ग्राम मेथामफेटामाइन ज़ब्त की गई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को ट्रांज़िट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया। इसके बाद फ़्लैट को सील कर दिया गया: नोएडा पुलिस।0
0
Report
उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा मिला; धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बधाई
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीएम धामी को दी बधाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड की उपलब्धि को बताया प्रेरणादायी 8 जुलाई 2026 को उत्तराखंड को मिला पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा सीएम धामी के नेतृत्व और प्रदेशवासियों के प्रयासों की केंद्रीय मंत्री ने की सराहना कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड ने हासिल की बड़ी उपलब्धि पूर्ण साक्षरता की उपलब्धि को केंद्रीय मंत्री ने बताया सामूहिक प्रयास का परिणाम0
0
Report
पॉकेट में फटा मोबाइल: ग्रेटर नोएडा के युवक के दोनों हाथ व प्राइवेट पार्ट जल गए
Noida, Uttar Pradesh:युवक की जेब में फटा मोबाइल ग्रेटर नोएडा:-जेब में मोबाइल फटने से मचा हड़कंप, हादसे में पीपलका गांव निवासी माजिद के दोनों हाथ और प्राइवेट पार्ट तक जला, गाजियाबाद से दनकौर लौटते वक्त हुआ था हादसा, युवक ने ग्रांड वेनिस मॉल में स्थित डीजी कॉम से लिया था एक महीने पहले सैमसंग का मोबाइल, घायल को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती इलाज जारी, पीड़ित ने मोबाइल कंपनी की गुणवत्ता पर उठाए सवाल.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के हाता नूरबेग में बिजली बाधित, लोग प्रदर्शन करने लगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के हाता नूरबेग क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। लगातार बिजली न आने से स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की। इसके अलावा घंटाघर स्थित संबंधित और गढ़िया पावर हाउस जाकर भी अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को दिन-रात परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से घरेलू कामकाज और छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली संकट से परेशान छेत्रिये जनता ने नूर बाड़ी पावर हाउस पहुंच कर नाराज़गी जताते हुए पावर हाउस का घिराओ करनारे बाज़ी शुरू कर दी, जिसकी सुचना मिलते ही छेत्रिये चौकी इचार्ज जितेंदर वर्मा वा सिपाही अंकित द्वारा लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया गया0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों के ड्रेस कोड में बदलाव: बिना सिलाई वस्त्र पहनेंगे
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों के ड्रेस कोड में बदलाव कर दिया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से नवगठित धार्मिक न्यास समिति ने इस संबंध में सहमति दी है। पिछले दिनों समिति की बैठक के दौरान पुजारियों के ड्रेस कोड पर आपत्ति जताई गई थी। इसे वैष्णव परंपरा के प्रतिकूल बताया गया। इसके बाद इसमें बदलाव का निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत राम मंदिर पुजारी अब बिना सिले हुए वस्त्र ही पहनेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर के पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था। इस ड्रेस कोड के तहत पुजारियों को पगड़ी के साथ-साथ पीत रंग की चौबंदी और सफेद धोती पहनने के निर्देश दिए गए थे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी पुजारियों को सर्दी और गर्मी के मौसम के अनुकूल निर्धारित ड्रेस उपलब्ध कराए गए थे। ट्रस्ट की ओर से पुजारियों को दी गई चौबंदी पर तीर्थ क्षेत्र का मोनोग्राम भी प्रिंट किया गया था। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पुनर्गठित धार्मिक न्यास समिति की पहली बैठक में संतों ने पुजारियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड को अयोध्या की वैष्णव परंपरा विपरीत बताया। संतों ने सुझाव दिया कि पुजारी बिना सिलाई किया वस्त्र धारण करें। राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि और अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने संतों के इस सुझाव को स्वीकार कर लिया। धार्मिक न्यास समिति के निर्देश के तहत पुजारियों के लिए बदले ड्रेस कोड को लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था सावन शुक्ल प्रतिपदा यानी 13 अगस्त से प्रभावी होगी। इसका कारण रामलला के पुजारियों का रोस्टर हर माह की अमावस्या एवं पूर्णिमा से बदलना बताया गया है। सावन माह की कृष्ण अमावस्या पर जिस ग्रुप के पुजारियों की ड्यूटी सुबह की पाली में थी, वह प्रतिपदा से शाम की पैली में ड्यूटी करेंगे। शाम वाले पुजारियों का ग्रुप प्रतिपदा से सुबह की पाली में आ जाएंगे।0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के लिए सीईओ चयन के तीन नामों का पैनल भेजा गया
Noida, Uttar Pradesh:श्रीराम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम पूरा हो गया है। सीईओ चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने 11 और 12 अगस्त को राम जन्मभूमि परिसर में अंतिम चरण के साक्षात्कार संपन्न कर लिए हैं। अब समिति तीन सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर ट्रस्ट को सौंपेगी, जिसके बाद ट्रस्ट अंतिम नाम पर मुहर लगाएगा। सर्च कमेटी ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह बहु-स्तरीय, पारदर्शी और योग्यता आधारित रही। अंतिम चरण के लिए देशभर से केवल 16 उम्मीदवारों का चयन किया गया, जो कुल आवेदनों का 0.3 प्रतिशत से भी कम हैं। इन उम्मीदवारों में सेना के पूर्व अधिकारी, सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारी तथा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों के अनुभवी पेशेवर शामिल रहे। सभी उम्मीदवारों की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच है। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. चतुर्वेदी (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम) और परमाणु वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावरे शामिल हैं। रक्षा, न्यायपालिका और प्रशासन के क्षेत्रों के अनुभवी सदस्यों ने उम्मीदवारों की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और संस्थागत दृष्टिकोण का गहन मूल्यांकन किया, प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चयन प्रक्रिया के पहले चरण में कुल 5,585 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3,877 उम्मीदवारों ने विस्तृत बायोडाटा प्रस्तुत किया। इसके बाद 1,580 आवेदनों का विस्तार से मूल्यांकन किया गया। दूसरे चरण में करीब 111 उम्मीदवारों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया, जिसमें उनकी संवाद क्षमता, नेतृत्व कौशल, पेशेवर अनुभव, व्यक्तित्व और तकनीकी समझ का आकलन किया गया। ऑनलाइन मूल्यांकन के बाद तीसरे और अंतिम चरण के लिए 16 उम्मीदवारों को अयोध्या बुलाया गया। आमने-सामने हुए साक्षात्कार में उम्मीदवारों की प्रबंधन क्षमता, रणनीतिक सोच, तकनीकी दक्षता, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता की विस्तृत परीक्षा ली गई। सर्च कमेटी का कहना है कि अंतिम चरण में पहुंचे सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां रखने वाले पेशेवर हैं। समिति अब इनका अंतिम मूल्यांकन कर तीन नामों का पैनल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजेगी। अंतिम निर्णय ट्रस्ट की ओर से लिया जाएगा। पहले चरण में 5,585 आवेदन प्राप्त हुए, 3,877 उम्मीदवारों ने बायोडाटा जमा किए। - 1,580 आवेदनों का गहन मूल्यांकन कर करीब 111 उम्मीदवारों का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया। - अंतिम चरण में 16 उम्मीदवारों को अयोध्या बुलाकर आमने-सामने साक्षात्कार किया गया। - अब सर्च कमेटी तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपेगी, जिसके बाद सीईओ के नाम की घोषणा होगी।0
0
Report
Advertisement
