227813
Amethi - जमीनी विवाद को लेकर समाधान दिवस मे महिला ने की शिकायत
Musafirkhana, Uttar Pradesh:जमीनी विवाद को लेकर समाधान दिवस मे महिला ने की शिकायत. महिला का कहना है कि आबादी की जमीन को लेकर दबंग परेशान कर रहे है,दबंग के घर की महिलाएं महिला के परिवार से मारपीट भी की है. जिसमें महिला को चोटें आई है ,महिला परेशान होकर शिकायत लेकर अमेठी तहसील समाधान दिवस पहुंची. जहां पर महिला को आश्वासन दिया गया है की उसकी समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जायेगा। मामला मुंशीगंज कोतवाली के परितोष चौकी के सनहा गांव का है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में 72 कांस्टेबल तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेशभर में 72 कांस्टेबल का तबादला पुलिस मुख्यालय ने जारी की तबादला सूची0
0
Report
जयपुर: वित्त विभाग में 23 एसआईपीएफ अधिकारियों के स्थानांतरण
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग वित्त विभाग में तबादला 23 एसआईपीएफ अधिकारियों के स्थानांतरण0
0
Report
जयपुर होमगार्ड में 39 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, तुरंत नई जगह ज्वाइन करने के आदेश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर होमगार्ड में कंपनी कमांडर से आरक्षित तक तबादला सूची 39 अधिकारी कर्मचारियों के किए गए तबादले तुरंत कार्य मुक्त कर नए स्थान पर ज्वाइन करने की दी आदेश0
0
Report
Advertisement
MCD दक्षिण ज़ोन के चेयरमेन चुनाव में धर्मवीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया
New Delhi, Delhi:MCD दक्षिण ज़ोन में चेयरमेन के लिए बीजेपी पार्षद धर्मवीर सिंह ने पर्चा भरा। दक्षिण ज़ोन में 23 में 22 पार्षद वोट देंगे; एक सीट पार्षद की खाली है। दक्षिण ज़ोन में 10 आम आदमी पार्टी, बीजेपी के 7 पार्षद थे; अब 3 पार्षद बीजेपी में आए हैं, 10 हो गए और 2 कांग्रेस के पार्षद हैं। कुल 22 पार्षद। दक्षिण ज़ोन में दो पार्षद एक वोट बहुत कीमती है; एक वोट मिलने से ही किसी भी पार्टी का चेयरमेन और डिप्टी चेयरमेन बन जायेगा। लोकेशन: आर के पुरम। एंकर: राजधानी दिल्ली में एमसीडी के ज़ोन चेयरमेन और डिप्टी चेयरमेन चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न जोनों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई; दक्षिण ज़ोन के चेयरमेन पद के लिए आर के पुरम वार्ड से भाजपा पार्षद धर्मवीर सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।0
0
Report
उन्नाव रोडवेज बस हादसे में तीन की मौत, चालक ने सवारियां रौंदा; एक घायल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज । उन्नाव: रोडवेज बस ने 3 लोगों को कुचला, तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत। हादसे में बस का कंडक्टर भी हुआ गंभीर रूप से घायल। जिस बस से यात्रा कर रहे थे, उसी बस के चालक ने अपनी ही सवारियों और कंडक्टर रौंदा। बस ने पहले आगे चल रही पिकअप में मारी थी टक्कर। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप देखने नीचे उतरे थे सभी लोग। बस चालक ने वाहन बैक करते समय 4 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 की मौके पर मौत, 1 घायल। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास हुआ हादसा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर जांच शुरू。0
0
Report
जयपुर होमगार्ड महकमे में तबादला सूची जारी; IG राजेश मीणा ने की घोषणा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu होमगार्ड महकमें में तबादला सूची प्रशासनिक, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक का तबादला सूची में एक चौकीदार का भी किया गया स्थानांतरण आईजी होमगार्ड राजेश मीणा जारी की तबादला सूची0
0
Report
Advertisement
पशुपालन विभाग में बड़े स्तर के तबादले, 1019 कर्मियों के स्थानांतरण
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। पशुपालन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले। 1019 कार्मिकों के किए गए तबादले। पशुधन प्रसार अधिकारी और पशुधन निरीक्षकों के हुए तबादले। पशुपालन निदेशक डॉ सुरेशचंद मीणा ने जारी किए आदेश。0
0
Report
बरेली में ईसाई धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के सैंजना गांव में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में शीशगढ़ इलाके के भुड़ासी गांव के पूर्व प्रधान प्रेमपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से धार्मिक प्रचार सामग्री, इसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें, हस्तलिखित नोटबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए। उसने कबूला कि वह लोगों को ईसाई बनाने के लिए प्रलोभन दे रहा था, लेकिन सफलता से पहले गिरफ्तार हो गया। मीरगंज थाना पुलिस को सैंजना निवासी अंकित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि वहां एक ग्रामीण के घर में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सभा की गई। इसमें धार्मिक प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। आरोप है कि हिंदू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गईं। पुलिस ने सूचना पर छापा मारा तो धार्मिक सभा होती मिली, पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगरिया सादात फाटक के सामने अंडरपास के नीचे से प्रेमपाल को गिरफ्तार किया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को ईसाई धर्म का प्रचारक बताया। पुलिस ने उसके पास से छह धार्मिक पुस्तकें, एक हस्तलिखित नोटबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रेमपाल ने बताया कि उसके काफी प्रयास के बाद भी इन लोगों ने ईसाई धर्म नहीं अपनाया। बाइट अंशिका वर्मा, एसपी साउथ0
0
Report
दमोह में लग्जरी कार से शराब तश्करी: 13 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:लग्जरी कार में शराब तश्करी, पुलिस को देख भागे दो आरोपी एक किया गया गिरफ्तार... दमोह जिले में शराब तश्करी के मामले सामने आ रहे है तो लगातार हो रही पुलिस कार्यवाही के बाद भी शराब माफिया में डर नहीं बचा है। फिर जिले में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है और जिले की बटियागढ़ पुलिस ने एक लग्जरी कार से अवैध शराब बरामद की है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर बक्सवाहा की तरफ से एक लग्जरी कार में शराब भरकर लाई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और कार सामने भी आई लेकिन पुलिस टीम को देखकर कार को आरोपी ने भगाया लेकिन पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में करीब बारह किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ लिया इसमें सवार दो आरोपी भाग निकले जबकि एक को पुलिस ने धर दबोचा और कार से 13 पेटी अवैध शराब जब्त की है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में करंट से मौत: खंभे-ट्रांसफॉर्मर की लापरवाही से मासूम की जान गई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में कोई लगातार बारिश के बाद करंट लगने के मामले सामने आ रहे हैं और करंट लगने के कारण बच्चों से लेकर युवा तक अपनी जान गवा चुके हैं। थाना टीला मोड़ इलाके की इकबाल कॉलोनी में करंट लगने के कारण 8 वर्षीय मासूम अयान की मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आयन ट्रांसफार्मर के पास पेशाब करने जाता है और इसी दौरान उसे करंट लग जाता है। करंट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि इलाके में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर में करंट फैलने की शिकायत पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यदि शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता, तो संभवतः इस मासूम की जान बचाई जा सकती थी, जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां लंबे समय से बिजली के खंभे अथवा ट्रांसफार्मर में करंट आने की समस्या बनी हुई थी। कई बार बिजली विभाग को इसकी जानकारी देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि विभाग की इस कथित लापरवाही के कारण क्षेत्र के निवासी लगातार खतरे के साए में जी रहे थे। हादसे के बाद अयान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की मौत केवल एक हादसा नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की कथित लापरवाही का परिणाम है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर बिजली व्यवस्था की नियमित जांच और रखरखाव किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। क्षेत्रवासियों ने यह भी मांग की कि बिजली विभाग सभी खंभों, ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों का तत्काल निरीक्षण कर उन्हें सुरक्षित बनाए, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की भी मांग उठाई है। यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे के रखरखाव और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और जांच एजेंसियों पर टिकी हैं कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष तय करते हैं या नहीं। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें केवल संवेदना नहीं, बल्कि न्याय चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में 25 हजार रुपये इनामी बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा दादरी थाना पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी दादरी भेजा गया। आरोपी की पहचान अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोला निवासी एटा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटे गए पीड़ित का आधार कार्ड तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब आगे की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
पशुपालन विभाग में 324 अधिकारी तबादले, संयुक्त सचिव के आदेश
Jaipur, Rajasthan:पशुपालन विभाग में तबादले। 324 अधिकारियों के किए गए तबादले। संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारियों के किए गए तबादले। पशुपालन विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश जांगिड ने जारी किए आदेश।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में आवारा सांड छत पर, घंटों की मशक्कत के बाद नीचे गिरा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में छत पर चढ़ा आवारा सांड, बारिश से बचने के लिए दुकान की छत पर चढ़ा आवारा सांड, घंटा मशक्कत के बाद नीचे गिरा आवारा सांड, स्थानीय लोगों ने आवारा सांड को नीचे उतरने की की कोशिश, रेस्क्यू के दौरान आवारा सांड अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा, कुछ देर के लिए क्षेत्र में रहा दहशत का माहौल, सीमेंट की सेड पर चढ़ने के दौरान नीचे गिरने से सांड घायल, मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे के मामला。0
0
Report
कृषि विभाग में सूचियों से 1459 कर्मियों के तबादले, आयुक्त गोयल ने आदेश जारी
Jaipur, Rajasthan:कृषि विभाग में तबादलों की 2 सूची जारी。 बीती रात एक सूची में 324 कार्मिकों के किए गए तबादले。 सहायक अनुभाग अधिकारी से लेकर मंत्रालयिक संवर्ग में विभिन्न पदों, कनिष्ठ अभियंता, कृषि अन्वेषक, प्रयोगशाला सहायकों के हुए तबादले。 कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक भी तबादला सूची में शामिल。 वहीं दूसरी सूची में 1135 कार्मिकों के किए गए तबादले。 इसमें वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक और पर्यवेक्षक शामिल。 कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने जारी किए आदेश।0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अरैल के शवदाह गृह निर्माण पर रोक लगाई; जवाब 30 जुलाई तक
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, प्रयागराज के अरैल में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर रोक, निजी स्कूल की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने लगाई रोक, नगर निगम, पीडीए और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांगा जवाब, 30 जुलाई तक सीलबंद लिफाफे में जवाब दाखिल करने का निर्देश, अगले आदेश तक शवदाह गृह से जुड़े किसी भी तरह के कार्य पर रोक, याचिका में कहा गया है कि जिस जगह पर शवदाह गृह बनाया जा रहा है वहां नदी तट विकास के अलावा दूसरे निर्माण कार्य वर्जित हैं, साथ ही निजी स्कूल के गेट से महज 200 मीटर पर शवदाह गृह का निर्माण होने की बात कही गई है, याची का कहना है कि इससे यहां पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
