227813
Amethi - सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढने का विडिओ वायरल
Musafirkhana, Uttar Pradesh:अमेठी में मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ी . गुरु गोरखनाथ रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष समुदाय ने पढ़ी नमाज। रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर लोगों ने पढ़ी नमाज। बीजेपी नेताओं ने कि निन्दा, सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। बताया जा रहा है की दिल्ली जाने वाली ट्रेन पदमावत एक्सप्रेस में चढ़ने से पहले से दो लोगों ने गेट पर पढ़ी नमाज। अमेठी के गुरु गोरखनाथ जायस रेलवे स्टेशन का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोपाल प्रसाद बर्मन: स्वनिधि से चाय दुकान से वेंडर मार्केट तक सफलता
Ranchi, Jharkhand:नोट.... गोपाल जी बीते 5 महीना से बीमार हैं इसीलिए उनकी दुकान बंद है और किसी तरीके से वह किस्त की राशि चुका रहे हैं。 कभी सड़क किनारे एक छोटी सी चाय की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करने वाले गोपाल प्रसाद बर्मन की जिंदगी आज बदल रही है। जब पूरी राजधानी सोई रहती थी तो अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए भर के अंधेरे में ही गोपाल चाय की दुकान लगाने सड़क पर निकल जाते थे।रोज की कमाई से किसी तरह घर का खर्च चलता था, लेकिन भविष्य को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। मौसम की मार, सीमित आमदनी और पूंजी की कमी ने उनके सपनों को जैसे बांध रखा था। बारिश हो या कड़ाके की ठंड, सड़क किनारे कारोबार करने वाले गोपाल के लिए हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता था। लेकिन इसी संघर्ष के बीच उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। नगर निगम में पंजीकरण कराने के बाद उन्हें वेंडर मार्केट में एक स्टॉल तो मिल गया, मगर कारोबार शुरू करने के लिए पूंजी नहीं थी。 ऐसे समय में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के तहत मिले ऋण से उन्होंने कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे कारोबार बढ़ा, आमदनी में सुधार हुआ और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगी। आज गोपाल न केवल अपने परिवार की जरूरतें बेहतर ढंग से पूरी कर पा रहे हैं, बल्कि उन्हें समाज में एक नया सम्मान भी मिला है। बाइट....गोपाल प्रसाद बर्मन,लाभार्थी सड़क किनारे रेहड़ी लगाने से लेकर वेंडर मार्केट में अपनी दुकान चलाने तक का यह सफर सिर्फ एक व्यक्ति की सिर्फ सफलता की कहानी नहीं बल्कि उसके सम्मान को भी बयान करता है0
0
Report
दोवडा क्षेत्र के दौरे पर कलेक्टर देशलदान ने जनसुनवाई और नर्सरी-थाने का निरीक्षण किया
Dungarpur, Rajasthan:दोवडा क्षेत्र के दौरे के दौरान जिला कलेक्टर देशलदान सबसे पहले दोवडा नर्सरी पहुंचे, जहां उन्होंने नर्सरी में हरियालो राजस्थान के तहत तैयार पौधों के विषय में जानकारी ली। उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता ने नर्सरी के पौधों की किस्म और संख्या पर विवरण दिया। कलेक्टर ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद कलेक्टर ने दोवडा पंचायत समिति में जनसुनवाई की, जहां ग्रामीणों ने बिजली कटौती की शिकायतें उठाईं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने, खराब पड़े हेडपंपों की मरम्मत जैसी विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इधर दौरे के दौरान कलेक्टर ने दोवडा थाने का भी निरीक्षण किया।0
0
Report
झालावाड़ में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत चौपाल, पौधारोपण और संरक्षण पर जोर
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी आज झालावाड़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान मंत्री देवासी ने वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत दुर्गापुरा पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जल चौपाल कर संवाद किया। इस दौरान डग विधायक कालूराम मेघवाल, डीएम अजय सिंह राठौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधीगण भी मौजूद रहे। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार को झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत दुर्गपुरा स्थित बालाजी मंदिर के समीप जल चौपाल का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री देवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना कोई भी अभियान पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं कर सकता, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर जल संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं तथा इनका संरक्षण सतत विकास की आधारशिला है। प्रभारी मंत्री ने जल चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर जल और पर्यावरण संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की। इस दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता का स्वरूप प्रदान किया। अतिथियों द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बाद में प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालरापाटन पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ का दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं उत्तम वर्षा की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
विश्वकर्मा में चालान घपला: खड़ी स्कॉर्पियो का गलत चालान
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के हरमाड़ा से खबर विश्वकर्मा में एक स्कोर्पियो के चालान की गफलत घर पर खड़ी स्कोर्पियो का यातायात पुलिस ने काटा चालान RJ18 UB 8100 नम्बर की स्कोर्पियो गाड़ी का काटा चालान 5 हजार रुपये का चालान मोबाइल पर देखकर उड़े होश दोनों गाड़ियों में कलर,मॉडल का भी फर्क आ रहा नजर जबकि गाड़ी पिछले कई दिन से खड़ी हैं घर पर विश्वकर्मा में तैनात TI नवरत्न धौलिया ने काटा चालान आखिर अब पीड़ित कैसे जमा करवाये चालान?0
0
Report
नोएडा मेट्रो स्टेशन 16 पर क्या खबर है? जानें सभी तथ्य
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा मेट्रो स्टेशन 160
0
Report
उदयपुर कलेक्टर ने नारायण सेवा संस्थान परिसर का अवलोकन किया; 3D प्रेडेड मॉड्यूल उद्घाटन
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आज लियो का गुड़ा स्थित नारायण सेवा संस्थान के परिसर का अवलोकन किया। जहा उन्होंने जापानी और जर्मन तकनीक से निर्मित 3डी प्रिटेंड नारायण मॉड्यूल आर्टिफीशियल लिंब फिटमेंट शिविर का उद्घाटन किया। कृत्रिम अंग, कैलीपर और सर्जरी के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगजन और उनके परिजनों से मुलाकात भी की। कलेक्टर अग्रवाल ने संस्थान द्वारा संचालित दिव्यांगों के लिए निःशुल्क सिलाई, कंप्यूटर, मोबाइल, हस्तशिल्प केन्द्रों को भी देखा और प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने अपने अब तक के जीवन में दिव्यांग और निराश्रित जन को समर्पित इस तरह की सेवा को नहीं देखा। मुझे नहीं लगता कि देश में अन्यत्र कहीं इस तरह से दिव्यागों की चिकित्सा, शिक्षण, प्रशिक्षण और पुनर्वास का काम होता हो। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदना और सेवा की यह सब कार्य ईश्वर ही करवा रहा हैं। संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और निदेशक वंदना अग्रवाल ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया। संस्थान अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि संस्थान अब तक 4.52 लाख से अधिक दिव्यागों की निःशुल्क सर्जरी, ढाई हजार से अधिक दिव्यांग -निर्धन जोड़ों के विवाह व दुर्घटनाओं में हाथ -पांव खो देने वाले 40 हजार से अधिक दिव्यांगों को संस्थान निःशुल्क आर्टिफीशियल लिंब उपलब्ध करवा चुका है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, IMD ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में आज और कल यानी 4 और 5 जून के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।0
0
Report
IIT BHU का यौगिक कैंसर कोशिकाओं को टारगेट कर कीमो के दर्द से राहत देगा
Varanasi, Uttar Pradesh:• कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, कीमोथेरेपी के कष्ट से मिलेगी मुक्ति IIT BHU ने खोजा नया यौगिक • IIT BHU के वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा यौगिक जो सिर्फ कैंसर कोशिकाओं को करेगा खत्म। • नया यौगिक स्वस्थ कोशिकाओं को बिना नुकसान पहुंचाए, केवल कैंसर सेल्स को करेगा टारगेट। • IIT BHU के इस शोध को अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की प्रतिष्ठित पत्रिका बायोकॉन्जुगेट में मिली मान्यता। • IIT BHU के फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. विकास कुमार दुबे और उनकी टीम को मिली बड़ी सफलता। • शोध टीम में प्रोफेसर दुबे के साथ शोध छात्र शिवकुमार और राज बहादुर सिंह भी शामिल। • नया यौगिक कैंसर कोशिकाओं में मौजूद वैक्स प्रोटीन को निष्क्रिय करने में सक्षम। • वैक्स प्रोटीन कैंसर कोशिकाओं को जीवित रखने और तेजी से बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है। • यह यौगिक कैंसर कोशिकाओं के भीतर आरओएस (रिऐक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज) का स्तर बढ़ा देता है। • आरओएस का स्तर बढ़ने से कैंसर कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा होता है और वे खुद को नष्ट करने लगती हैं। • पारंपरिक कीमोथेरेपी से मरीजों को बाल झड़ने, कमजोरी, उल्टी और किडनी की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। • IIT BHU के वैज्ञानिकों का दावा- इस नए यौगिक के इस्तेमाल से कीमोथेरेपी के गंभीर साइड इफेक्ट्स से मिलेगी राहत। • इस खोज का पेटेंट कराने के लिए भी वैज्ञानिकों ने आवेदन कर दिया है। • फिलहाल प्रयोगशाला में स्तन कैंसर की कोशिकाओं पर किया गया है सफल परीक्षण। • वैज्ञानिकों के अनुसार, मरीजों के इलाज के तौर पर दवा के रूप में बाजार में आने से पहले अभी प्री-क्लीनिकल और क्लीनिकल ट्रायल पूरे करने होंगे। WKT- IIT BHU के बायोकैमिकल इंजीनियरिंग लैब से पूरी जानकारी देते हुए. BYTE-1 - प्रो. विकास दुबे, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग विभाग, IIT BHU BYTE-2 - शिव कालिया, रिसर्च स्कॉलर, IIT BHU0
0
Report
सोनभद्र में हाईवोल्टेज ऑपरेशन में चार गिरफ्तार, अंतरराज्यीय मादक पदार्थ नेटवर्क खुला
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए गए हाईवोल्टेज ऑपरेशन का पूरा मामला अब पूरी तरह से खुल चुका है। पहले हुई मुठभेड़ और करीब 58 लाख 75 हजार रुपये की अफीम-डोडा की बरामदगी के बाद फरार चल रहे तीन और वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में अब कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल होकर गिरफ्तार हुआ पंजाब के लुधियाना निवासी प्रिंस सिंह भी शामिल है। वहीं अब पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को मारकुंडी बस स्टैंड क्षेत्र से दबोच लिया है। इनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और अब इसकी परतें लगातार खुलती जा रही हैं। मामले में जानकारी देते हुए एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई उसी हाईवोल्टेज ऑपरेशन का हिस्सा है, जो देर रात 2 बजे से 4 बजे तक चला था और जिसमें तस्करों और पुलिस के बीच फिल्मी अंदाज में पीछा, टक्कर और मुठभेड़ देखने को मिली थी। एएसपी ने बताया कि उस ऑपरेशन में पुलिस ने पहले ही एक आरोपी प्रिंस सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद हुआ था। इसके बाद तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मारकुंडी बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित सिंह, पिंटू यादव और सतपाल सिंह खरवार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे पुलिस जांच में अहम साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। एएसपी अनिल कुमार के अनुसार पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि यह गिरोह संगठित रूप से झारखंड समेत कई राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था और पहले से ही NDPS एक्ट के गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में अब आगे की कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा और गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उनकी अवैध संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। एएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मामले में वांछित सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जिससे इस पूरे अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का बड़ा हिस्सा पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पुलिस अब बरामद मोबाइल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं。0
0
Report
Advertisement
भाटपार रानी क्षेत्र के चखनी घाट पर 16 करोड रुपए की लागत से बन रहा पुल चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया... हमीरपुर हादसे के बाद भी नहीं चेत रहा देवरिया का सेतु निगम 16 करोड़ के निर्माणाधीन पुल में आयी लंबी दरार दरार के बाद पुल के एक हिस्से का मालवा गिरा, काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बचे यूपी-बिहार को जोड़ने वाले चखनी घाट पुल पर बड़ा हदशा होने से टला ग्रामीणों का आरोप- घटिया सामग्री से हो रहा है निर्माण निर्माण पूरा होने से पहले ही दरका करोड़ों का पुल गोरखपुर और लखनऊ की टीम तकनीकी जांच करने पहुची दरार वाले हिस्से को गिराने की बात आयी सामने सेतु निगम के अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने को नही है तैयार अपनी कमियां छुपाने में जुटे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है देवरिया का सेतु निगम भाटपाररानी क्षेत्र की खंनुवा नदी पर बन रहा है करोड़ों का पुल निर्माण गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर उठे गंभीर सवाल DM ने मामले कालिया संज्ञान कार्रवाई की कही बात0
0
Report
दिल्ली अग्नि कांड के बाद सहारनपुर में अग्निशमन विभाग अलर्ट, होटलों और संस्थानों की जांच तेज
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड और बिहार में अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद सहारनपुर अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जनपद भर में होटलों, रेस्टोरेंटों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रताप सिंह ने बताया कि हाल ही में दिल्ली के एक होटल में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बिहार में भी अस्पताल में आग लगने की गंभीर घटना सामने आई है। इन हादसों को देखते हुए फायर सर्विस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सहारनपुर जनपद में व्यापक फायर ऑडिट अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यह जांच की जा रही है कि संस्थानों में आग से बचाव के पर्याप्त उपकरण मौजूद हैं या नहीं, निकासी मार्ग खुले हैं या नहीं, और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण है या नहीं। अधिकारियों द्वारा होटल कर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली जा रही है। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि पहले भी कई प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है और अब विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं, हालांकि संस्थानों को गर्मी के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी आग की घटना में मौके पर मौजूद कर्मचारी ही सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं। यदि उन्हें अग्निशमन उपकरणों का सही उपयोग करना आता है और उपकरण कार्यशील अवस्था में हैं, तो बड़ी से बड़ी दुर्घटना को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सकता है। अग्निशमन विभाग द्वारा सहारनपुर, देवबंद, गंगोह सहित सभी तहसीलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में संकरी गलियों और छोटे प्रतिष्ठानों में संचालित होटलों व अन्य संस्थानों की भी फायर सेफ्टी जांच की जाएगी।0
0
Report
हाथरस जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर सेफ्टी सिस्टम फेल, नुकसान नहीं
Hathras, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी । जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करोड़ों का फायर सेफ्टी सिस्टम फेल! हाथरस जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब ओपीडी के नजदीक बने कबाड़ स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग की चपेट में सोलर पैनल और अस्पताल की बिजली लाइन भी आ गए, जिससे पूरे अस्पताल की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और तीमारदारों को बाहर निकाला गया। अस्पताल स्टाफ ने फायर सिलेंडर और पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिला अस्पताल में करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए गए फायर सेफ्टी सिस्टम आग लगने के दौरान पूरी तरह बेअसर साबित हुए। जिला अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि फायर सेफ्टी सिस्टम को संचालित करने के लिए अस्पताल में कोई ऑपरेटर मौजूद नहीं है, जिसके चलते सिस्टम काम नहीं कर सका। करोड़ों के इंतजाम, लेकिन संकट के समय सब बेकार! आखिर मरीजों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन? हमीले के बयान— 1-- डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह, सी एम एस, जिला अस्पताल हाथरस, 2-- आर के वाजपेयी, सी एफ ओ, हाथरस।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी की गार्गी नदी आस्था-पर्यटन का नया केंद्र; आरती के एक साल का जश्न
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी की गार्गी नदी अब केवल एक नदी नहीं बल्कि आस्था, संस्कृति और पर्यटन की नई पहचान बनती जा रही है। 5 जून 2025 को रानीबाग स्थित गार्गी नदी तट पर शुरू हुई गंगा आरती ने एक वर्ष का सफल सफर पूरा कर लिया है। इस अवसर पर 5 जून 2026 को गार्गी तट पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष गंगा आरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन, गार्गी मां के भजनों का लोकार्पण किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य गार्गी नदी तट को धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करना तथा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना है। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट की पहल पर ठीक 1 साल पहले रानीबाग स्थित गार्गी नदी तट पर नियमित गंगा आरती की शुरुआत की गई थी। देखते ही देखते यह आरती स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गई। अब गंगा आरती के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के तहत सायंकाल भव्य गंगा आरती होगी, जिसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि गार्गी तट को एक नई पहचान दिलाना और इसे धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि गार्गी नदी तट के साथ-साथ चित्रशिला घाट और कत्यूर वंशजों की इष्ट देवी माता जिया रानी मंदिर के सौंदर्यीकरण की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। उनका मानना है कि इन स्थलों का विकास क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।0
0
Report
पड़ोसी निकला महिला हत्याकांड का मास्टरमाइंड, कर्ज उतारने के लिए रची थी लूट और हत्या की साजिश।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र स्थित अम्बेहटा पीर में हुई 60 वर्षीय महिला पूनम मित्तल की सनसनीखेज हत्या और लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार इस वारदात के पीछे आर्थिक तंगी, कर्ज का दबाव और आसान पैसे की लालच मुख्य वजह रही। मामले में दो आरोपियों अंकुर गुप्ता और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि 1 जून को पूनम मित्तल अपने घर में मृत अवस्था में मिली थीं। उनके कानों के कुण्डल और अन्य सामान भी गायब था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना नकुड़ पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया था। जांच में सामने आया कि मृतका का पड़ोसी अंकुर गुप्ता अपने दोस्त सलमान के साथ मिलकर लूट की योजना बना चुका था। सलमान कर्ज में डूबा हुआ था और दोनों ने तय किया कि महिला के घर से नकदी और जेवर लूटकर कर्ज चुकाया जाएगा। योजना के तहत अंकुर ने महिला से परिचय का फायदा उठाकर घर का दरवाजा खुलवाया। दोनों आरोपी मुंह ढककर घर में घुसे, लेकिन महिला ने अंकुर को पहचान लिया। पुलिस के मुताबिक पहचान उजागर होने के डर से दोनों आरोपियों ने मौके पर ही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।पुलिस ने पहले अंकुर गुप्ता को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से लूटा गया एक कुण्डल बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर वांछित आरोपी सलमान की तलाश की गई। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान सलमान ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू, लूटा गया कुण्डल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे क्षेत्र में इस हत्याकांड के खुलासे की चर्चा बनी हुई है।0
0
Report
हीराकुड में चाकू हमला: मुख्य अभियुक्त मनोरंजन डोरा गिरफ्तार, उपचार जारी
Sambalpur, Odisha:ହୀରାକୁଦ ଗୁଜାତଲ ର ଗଗନ କୁମାର ଜଗଦୀଶ ଙ୍କୁ ମରଣାନ୍ତକ ଆକ୍ରମଣ ଘଟଣା ରେ ମୁଖ୍ୟ ଅଭିଯୁକ୍ତ ମନୋରଞ୍ଜନ ଦୋରା କୁ ଗିରଫ କଲା ପୋଲିସ |ଗତକାଲି ସକାଳ ପ୍ରାୟ ୮:୩୦ ସମୟରେ, ପ୍ରାୟ ୧୯ ବର୍ଷ ବୟସ ଗଗନ କୁମାର ଜଗଦୀଶ, ହୀରାକୁଦର ଆଇଟିଆଇ ଗୁଜାତାଲ ଛକ ନିକଟରେ ଏକ କିରାନା ଦୋକାନ ଆଡ଼କୁ ଯାଉଥିବା ସମୟରେ, ଉପରୋକ୍ତ ଅଭିଯୁକ୍ତ ତାଙ୍କ ସହଯୋଗୀମାନଙ୍କ ସହିତ ମିଶି ତାଙ୍କୁ ଏକ ଛୁରୀରେ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ, ଯାହା ଫଳରେ ସେ ରକ୍ତାକ୍ତ ହେବା ସହ ଗୁରୁତର ଆହତ ହୋଇଥିଲେ। ଆହତ ଗଗନ କୁମାର ଜଗଦୀଶଙ୍କୁ CHC ହୀରାକୁଦକୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରାଯାଇଥିଲା ଏବଂ ପରେ ଉନ୍ନତ ଚିକିତ୍ସା ପାଇଁ ବୁର୍ଲାର VIMSAR କୁ ରେଫର କରାଯାଇଥିଲା。 ଆହତଙ୍କ ପିତା କରୁଣାକର ଜଗଦୀଶଙ୍କ ରିପୋର୍ଟ ଅନୁସାରେ, ହୀରାକୁଦ ପି.ଏସ୍. ମାମଲା ନଂ. ୧୨୧/୨୦୨୬ BNS ର ୧୨୬(୨), ୧୧୫(୨), ୨୯୬, ୧୦୯(୧), ଏବଂ ୩(୫) ଅନୁଯାୟୀ ରୁଜୁ କରାଯାଇଛି ଏବଂ ତଦନ୍ତ ଚାଲିଛି。 ଏସ୍ ପି ମହାଶୟଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଅନୁଯାୟୀ, ଅଭିଯୁକ୍ତମାନଙ୍କୁ ଧରିବା ପାଇଁ ବୁର୍ଲାର ଏସ୍ଡିପୋଙ୍କ ତତ୍ତ୍ୱାବଧାନରେ ହୀରାକୁଦ, ବୁର୍ଲା ଏବଂ ଅଇଁଠାପାଲି ପୋଲିସ ଷ୍ଟେସନର ଆଇଆଇସି ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଗଠିତ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଦଳ ଗଠନ କରାଯାଇଛି। ମୁଖ୍ୟ ଅଭିଯୁକ୍ତ ମନୋରଞ୍ଜନ ଦୋରାଙ୍କୁ ଗିରଫ କରାଯାଇଛି ଏବଂ ଅପରାଧରେ ବ୍ୟବହୃତ ଗୁଳି ମୋଟର ସାଇକେଲ ଜବତ କରାଯାଇଛି। ବାକି ଅଭିଯୁକ୍ତ ମାନଙ୍କୁ ଧରିବା ପାଇଁ ଅଧିକ ତଦନ୍ତ ଜାରି ରହିଛି。 Bite - ଅଜୟ କୁମାର ମିଶ୍ର,ଅତିରିକ୍ତ ଏସ ପି ସମ୍ବଲପୁର0
0
Report
Advertisement
