icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कालसी-चकराता मार्ग पर हल्की बारिश में मलबा, यातायात भारी बाधित

Noida, Uttar Pradesh:एंकर: खबर चकराता से है जहां जौनसार बावर क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली कालसी-चकराता मोटर मार्ग की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। हालात यह हैं कि हल्की फुल्की बारिश होने पर भी जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरता है, जिससे यातायात बाधित हो जाता है और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताते चलें कि बरसात के मौसम में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है, लेकिन अब सामान्य बारिश में भी सड़क पर मलबा आने लगा है। इससे न सिर्फ सफर जोखिम भरा हो गया है, बल्कि क्षेत्र की आवाजाही और जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। आज दोपहर से हल्की हल्की बारिश के चलते करीबन 4 बजे से डेंजर जोन जजरेड में भारी मलवा आने के कारण, मार्ग पुरे तरह से बन्द हो गया था, जिसे दो घंटे के बाद आवाजाही के लिए खोला गया । यहां का आलम यह है कि कई बार वाहन घंटों तक रास्ते में फंसे रहते हैं, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
0
0
Report

पीलीभीत में खेत तार से करंट: महिला की मौत, शव बालू में दबाने का प्रयास

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के खजुरिया नवीराम गांव में शौच के लिए गई एक महिला की खेत में लगे बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही बालू मंगवाकर महिला के शव को उसमें दबा दिया। और सांस आने का इंतज़ार करने लगे। गौरतलब है कि थाना बिलसंडा क्षेत्र के खजुरिया नवीराम गांव निवासी बेचेलाल के अनुसार, उसकी पत्नी अनीता देवी मंगलवार सुबह गांव के ही शिव प्रसाद, पूर्व प्रधान, के मक्का के खेत में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि शिव प्रसाद ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगा रखे थे, जिनमें बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान अनीता देवी इन तारों की चपेट में आ गईं, जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुष्टि के लिए एंबुलेंस बुलाकर अनीता को सरकारी अस्पताल बिलसंडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर सुनील राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन मृतका के परिजन शव को बालू में रखने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया कि मृत घोषित होने के बाद ऐसा करने का कोई औचित्य नहीं है, लेकिन परिजन नहीं माने। उन्होंने अस्पताल परिसर में ही शव को सिर बाहर रखते हुए बाकी शरीर बालू में दबा दिया। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 बाइट: बेचेलाल (मृतका का पति) बाइट, डॉक्टर छत्रपाल सिंह/सीएचसी अधीक्षक, बिलसंडा
0
0
Report

अचल सरोवर का लोकार्पण: शहरवासियों को समर्पित, पिकनिक स्पॉट बना विकसित

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग लम्बा इन्तिज़ार हुआ ख़त्म -महापौर व नगर आयुक्त की पहल से अचल सरोवर जनमानस के उपयोग के लिए खुला, अचल सरोवर का हुआ लोकार्पण-ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को मिला नया स्वरूप, महापौर एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया लोकार्पण -अचल सरोवर हुआ शहरवासियों को समर्पित, पिकनिक स्पॉट के रूप में हुआ विकसित- नौका विहार व स्वल्पाहार की व्यवस्था मिलेगी अचल सरोवर पर, महापौर व नगर आयुक्त ने अचल सरोवर को स्वच्छ व इसके आध्यत्मिक महत्व ka विशेष ध्यान रखने के लिए शहर वासियों से की अपील, अलीगढ़ का जल सरोवर आम जनता के लिए हुआ तैयार,
0
0
Report
Advertisement

चाळीसगाव में अश्लील फोटो ब्लैकमेल से 8 लाख रुपये व 90 ग्राम सोना ठगा

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, चाळीसगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील चाळीसगाव मध्ये एका तरुणाने उच्चशिक्षित तरुणीशी मैत्री तरुणाने तरुणीचे अश्लील फोटो व व्हिडिओ काढून तरुणला ब्लॅकमेल करत 8 लाख रुपये व 90 ग्रॅम सोने लुटल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला असून यश महेंद्र जैन असे संशयित तरुणाचे नाव आहे. याप्रकरणी पीडित तरुणीने चाळीसगाव शहर पोलिसात दिलेल्या फिर्यादीवरून यश जैन या संशयित तरुणाविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पोलिसांनी त्याला अटक केली आहे. दरम्यान संशयित तरुणाच्या मोबाईल मध्ये अजूनही काही मुलींचे आक्षेपार्ह व्हिडिओ व फोटो असल्याची धक्कादायक माहिती पोलीस तपासात समोर आली असून याप्रकरणी पोलिसांकडून अधिक सखोल तपास केला जात आहे.. याप्रकरणी मिळालेल्या माहितीनुसार साहेबराव मध्ये एका महाविद्यालय परिसरात आईस्क्रीम पार्लर चालवणारा तरुण यश महेंद्र जैन यांनी उच्चशिक्षित तरुणीशी मैत्री करून तिचा विश्वास संपादन केला व कॉल दरम्यान तरुणीचे अश्लील फोटो व व्हिडिओ काढून ते व्हायरल करण्याची धमकी देत तरुणी कडून वेळोवेळी पैशांची मागणी करत तरुणी कडून तब्बल 8 लाख 12 हजार रुपये रोख व 90 ग्रॅम सोने लुबाडले. तसेच वेळोवेळी तरुणाने तरुणीला मारहाण देखील केल्याचा आरोप तरुणीने फिर्यादीत केला आहे. दरम्यान पोलीस तपासात तरुणाच्या मोबाईल मध्ये अजूनही इतर मुलींचे फोटो व्हिडिओ आढळून आल्याने इतर मुलींचीही फसवणूक केल्याचा संशय हा पोलिसांनी व्यक्त केला असून याबात पोलीस सखोल तपास करत आहे.. बाईट - श्रीकांत धिवरे पोलिस अधीक्षक..
0
0
Report

असम में NDA गठबंधन को बहुमत, अतुल बोरा बोले सरकार बनेगी

Guwahati, Assam:भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी के एलायंस दल असम गण परिषद के प्रमुख अतुल बोरा पहुंचे और खास बैठक हुई। इसके बाद असम प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सेकिया ने बातचीत के दौरान कहा कि असम प्रदेश कांग्रेस इस बार बुरी तरह हार गई है और कुछ चुनाव जीते हैं वह मुस्लिम दल बन चुके हैं। इस बार असम प्रदेश कांग्रेस के आगे MD लिखना जरूरी है। देखा जाए तो असम गण परिषद के लीडर तथा मंत्री अतुल बोरा ने बातचीत के दौरान कहा कि इस बार जनता उन्नयन को सपोर्ट कर भाजपा NDA एलायंस को मतदान किया और हमने बहुमत हासिल कर लिया और कुछ दिन बाद सरकार बनेगी हमारी।
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में बिजली के तार से मौत, आक्रोशित भीड़ ने जंदाहा मार्ग जाम किया

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ खेत मे बकरी चराने गई एक लड़की की करंट लगने से हुई मौत के बाद लोगो का आक्रोश भड़क गया जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने हाजीपुर जंदाहा मुख्य पथ को जाम कर दिया और गुरुचौक पर शव रख कर प्रदर्शन कर रहे है।सड़क जाम के कारण इस पथ पर आवागमन बाधित हो गया है।हालांकि मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।दरअसल यह घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी गांव की है।परिजनों का आरोप है कि खेत मालिक ने खेत मे बिजली का तार लगा रखा था जिसकी चपेट में आने से सबीना खातून नामक बच्ची की मौत हो गई है और अभी तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं कि है।आक्रोशित लोग जहाँ पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ साथ बिजली विभाग के जेई को भी बुलाने की मांग कर रहे है इधर लोगो के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगो को समझाने का प्रयास कर रही है.
0
0
Report

25 हजार के ईनामी गोकश को किया पुलिस ने किया लंगड़ा।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow4m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन में थाना कोतवाली देहात प्रभारी देवेश कुमार शर्मा की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की- बीती रात देवला-सरकड़ी खुमार मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा- पीछा करने पर बाइक फिसल गई और खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी- पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली मारकर दबोच लिया- गिरफ्तार आरोपी शहजान, 25 हजार रुपये का इनामी गौकश और लुटेरा है, जिस पर जनपद के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं- उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर बाइक और लूट की नगदी बरामद हुई।
0
0
Report

बैकुंठपुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का भव्य स्वागत

Karaundi, Uttar Pradesh:श्री बैकुंठ नाथ पौहारी संस्कृत महाविद्यालय, बैकुंठपुर में मंगलवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, छात्र-एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सिद्धार्थ शाही, प्राचार्य डॉ. योगेश चतुर्वेदी, डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. मनीष कुमार शुक्ला, डॉ. मिथिलेश कुमार शुक्ला, डॉ. युगल किशोर तिवारी, संपूर्णानंद मिश्र एवं विवेक उपाध्याय सपा नेता मनीष सिंहव गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर शंकराचार्य एवं उनके साथ आए संतों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने कहा कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और इसके लिए समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों एवं आमजन से अपील की कि वे गौ संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा
0
0
Report
Advertisement

पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, इलाके में हड़कंप

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow8m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के 12 नंबर सरकारी ट्यूबवेल के निकट एक बकैना के पेड़ से नाबालिग प्रेमी युगल के लटके हुए शव बरामद हुए। शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। आनंन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक जोगीपुर नौसारा मोहल्ले के बताए गए हैं। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला जोगीपुर नौसारा का रहने वाला रवि उर्फ टाइगर 16 वर्ष पुत्र बहादुर का अपने ही खानदान की बहन 14 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार को शाम 5:00 बजे दोनों अचानक लापता हो गए। मंगलवार को सुबह 8:00 बजे 12 नंबर सरकारी ट्यूबवेल के पास बकैना के एक पेड़ से दोनों के शव लटके हुए पाए गए। किशोरी दुपट्टे से लटकी थी जबकि रवि उर्फ टाइगर गमछे से लटका था। खेतों पर जाने वाले लोगों ने जब दोनों को लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
0
0
Report

देहरादून पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:टॉप: देहरादून स्लग- अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का सरगना गिरफ्तार एंकर- टिकट और पद का झांसा देकर नेताओं से करोड़ों ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी खुद को कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताकर महिला जनप्रतिनिधि से 25 लाख रुपए ऐंठ चुका था। इसके साथ ही साथ यह भी खुलासा हुआ है कि यह ठग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की भी साजिश कर रहे थे。 वीओ- 3 मई को भावना पांडे ने थाना राजपुर में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि कनिष्क सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताया। आरोपी ने उत्तराखंड में सर्वे और पार्टी में अहम पद दिलाने के नाम पर 25 लाख की डिमांड की। 13 अप्रैल को आरोपी ने अपने साथी को राजपुर रोड स्थित आवास पर भेजकर 25 लाख कैश ले लिए। शिकायतकर्ता भावना पाण्डेय ने कहा कि उसने खुद को बड़े नेता का PA बताया। पार्टी में पद और सर्वे के नाम पर 25 लाख ले लिए। जब शक हुआ तो पुलिस में शिकायत की。 बाइट- भावना पाण्डेय, शिकायतकर्ता मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने अलग-अलग टीमें गठित की। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी उत्तराखंड में भी कई बड़े नेताओं के संपर्क में था। पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी पैसिफिक मॉल, जाखन में एक और नेता से टिकट के नाम पर पैसे लेने आ रहा है।सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृतसर, पंजाब निवासी कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शातिर है। बड़े नेताओं के नाम का इस्तेमाल कर ठगी करता था। 2017 में जयपुर, राजस्थान में 2 नेताओं को विधायक टिकट के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख और 12 लाख की ठगी की और 2025 में पटना, बिहार में पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 3 लाख लिए। इसके गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। अन्य राज्यों से भी रिकॉर्ड मंगाए जा रहे हैं。 बाइट- प्रमोद कुमार, एसपी सिटी इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोटियाल ने कहा कि पुलिस ने किसी को पकड़ा है तो अब SIT जांच करे। पुलिस ही बताए कि पूरा मामला क्या है। मेरे पास भी ऐसे लोगों के फोन आए थे, लेकिन मैंने बात नहीं की। नेताओं को ऐसे ठगों से सावधान रहना चाहिए। हालांकि गणेश गोदयाल अपनी बात कहते हुए भावुक भी हुए और उन्होंने यह कहा कि पार्टी में ऐसा कौन सा नेता है जो मुझे अध्यक्ष पद से हटाना चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि कोई और मजबूत नेता अध्यक्ष के लिए है तो वह उनको बिठा दें। बाइट- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रे
0
0
Report

बिलासपुर पुलिस के मुस्कान-तलाश ऑपरेशन में 648 गुमशुदा मिले, 3 बालिकाएं सुरक्षित बरामद

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पुलिस ने अप्रैल 2026 में चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश के तहत शानदार सफलता हासिल करते हुए 648 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला। इस अभियान ने न सिर्फ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने का रिकॉर्ड कायम किया, बल्कि सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 के दौरान ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश अभियान चलाया गया। इस अभियान में बिलासपुर पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 69 अपहृत बालक/बालिकाओं और 579 महिला एवं पुरुषों को बरामद किया। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया, जिससे कई मामलों में अहम सुराग मिले। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ बच्चे अन्य राज्यों में हैं। इसके बाद विशेष टीमों का गठन कर उन्हें महाराष्ट्र और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों में भेजा गया, जहां से 3 बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया गया। राज्य के भीतर भी अलग-अलग जिलों में टीमों ने सक्रियता दिखाई और 66 बच्चों सहित कुल 579 महिला और पुरुषों को खोज निकाला। पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखा। इस सफलता के चलते कई बिछड़े हुए बच्चे, महिलाएं और पुरुष अपने परिवारों से दोबारा मिल सके। Abhiyan की बड़ी उपलब्धियाँ Abhiyan अवधिः 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 ऑपरेशन मुस्कानः 69 बालक/बालिकाएं (11 बालक, 58 बालिकाएं बरामद) ऑपरेशन तलाशः 579 महिला/पुरुष (430 महिला, 149 पुरुष बरामद) राज्य के बाहर से बरामदगीः महाराष्ट्र से 2 बालिकाएं, ओडिशा से 1 बालिका बरामद राज्य में रैंक ऑपरेशन मुस्कान में बिलासपुर प्रथम स्थान मे रहा। ऑपरेशन तलाश में द्वितीय स्थान
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में CM के निर्देश: 19 मई को सहयोग शिविर से जनता को राहत

Jehanabad, Bihar:बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कमान संभालते ही प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव दिखने लगा है। मुख्यमंत्री के जन-सेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी सिलसिले में आज समाहरणालय के ग्रामप्लेक्स भवन में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के BDO, CO, सभी थानों के थानाध्यक्ष और जिला स्तर के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि अब फाइलों को लटकाने का समय बीत चुका है और सीधे जनता को राहत पहुँचाने पर ध्यान देना होगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की विस्तृत रूपरेखा साझा की। पहले चरण में जिले की 15 पंचायतों को चिन्हित किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि शिविर के दिन समस्याओं को सिर्फ सुना न जाए, बल्कि उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद और राजस्व संबंधी शिकायतों को देखते हुए CO को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परिमार्जन, म्यूटेशन और अन्य लंबित मामलों को युद्धस्तर पर पूरा करें। मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के आलोक में हमने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। मैं आम जनता से अपील करती हूँ कि वे अपने परिवाद पंचायत स्तर पर तैनात डिज़िग्नेटेड कर्मियों को प्राप्त करवा दें। हमारी पूरी कोशिश होगी कि 19 तारीख को शिविर लगने से पहले ही उन आवेदनों का निष्पादन कर दिया जाए ताकि शिविर के दिन परिणाम सामने हों।
0
0
Report

अनूपपुर जैतहरी नगर परिषद पर लोकायुक्त की दबिश, दस्तावेज खंगालते जाँच टीम

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर / ब्रेकिंग अनूपपुर जिले की जैतहरी नगर परिषद में लोकायुक्त का छापा लोकायुक्त रीवा की टीम ने मारा छापा अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी में रीवा लोकायुक्त की दबिश खंगाले गये कुछ आवश्यक दस्तावेज लोकायुक्त की यह दबिश पार्षद और भाजपा नेता जय प्रकाश अग्रवाल की शिकायत पर की गई। नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता के द्वारा खुद की फर्म श्री राम इंफ्रा को किए गए भुगतानों के तहत की गई थी शिकायत जिसको लेकर लोकायुक्त ने दी दबिश संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है。 बाइट 01 प्रवीण सिंह उप पुलिस अधीक्षक रीवा लोकायुक्त टीम बाइट 02 भूपेंद्र सिंह CMO जैतहरी बाइट 03 जयप्रकाश अग्रवाल शिकायतकर्ता
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top