अमेठीः जगदीशपुर क्षेत्र में हुए गोली कांड के पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
Deokali, sarafraz, Uttar Pradesh:बीते दिनों जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हुए गोली कांड के मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। गोली कांड के मुख्य आरोपी के गिरफ्तार ना होने से पूरा परिवार भय के माहौल में है। पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत में कहा नामजद आरोपी लगातार सुलह का दबाव बना रहा है। सुलह ना होने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
